फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025 Live: महाकुंभ में पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच नोकझोंक, संगम नगरी पहुंचीं साइना नेहवाल

Wed, 05 Feb 2025 08:10 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

खास बातें

Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। जेटी पर खड़े होकर पीएम मोदी ने मां गंगा को प्रणाम किया, आचमन के बाद डुबकी लगाई। 
विज्ञापन
पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:00 PM, 05-Feb-2025

पीपा पुल संख्या 7 पर पुलिस और श्रद्धालुओं की नोकझोंक

संगम नगरी के महाकुंभ में पीपा पुल संख्या- 7 पर बैरिकेडिंग को लेकर पुलिसकर्मियों से श्रद्धालुओं की नोकझोंक हो गई। संगम नोज पर रात 8 बजे का शांतिपूर्वक नजारा रहा। श्रद्धालु स्नान करने में जुटे हुए हैं।

07:06 PM, 05-Feb-2025

पिता के साथ महाकुंभ पहुंचीं स्टार शटलर साइना नेहवाल

संगम नगरी में चल रहे महाकुंभ में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आज भारत की स्टार शटलर और पूर्व ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल भी संगम नगरी पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन है और वह खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें यहां आने का अवसर मिला।

06:26 PM, 05-Feb-2025

पीएम के दौरे पर बोले आचार्य मंडलेश्वर बालकानंद जी महाराज

पीएम मोदी के महाकुंभ में दौरे को लेकर आनंद अखाड़ा के आचार्य मंडलेश्वर बालकानंद जी महाराज ने कहा कि महाकुंभ हमेशा से सनातन धर्म का प्रतीक है। पीएम मोदी ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इसके साथ ही संतों का आशीर्वाद लिया है। पीएम मोदी ने देश को संकेत दिया कि वह सनातन धर्म की परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित हैं।
 

विज्ञापन
05:58 PM, 05-Feb-2025

पंचायती अखाड़े में संत समागम

महाकुंभ में अब अखाड़े को समेटने में संत जुटे हुए हैं। महा मंडलेश्वर के पांव छूकर विदा ले रहे हैं। वाराणसी में महाशिवरात्रि तक वास करेंगे। 

05:35 PM, 05-Feb-2025

महाकुंभ दौरे की पीएम मोदी ने साझा की तस्वीरें

 

विज्ञापन
05:29 PM, 05-Feb-2025

महाकुंभ में 25 हजार आदिवासी श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से जुड़े एक संगठन ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि आदिवासी समुदायों से करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने स्नान किया। महाकुंभ संगम पर पवित्र स्नान करने और अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करने का संकल्प लेने प्रयागराज आएंगे। सेवा प्रकल्प संस्थान ने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम ने 6 फरवरी से 10 फरवरी तक महाकुंभ में आदिवासी समुदायों के श्रद्धालुओं का "भव्य समागम" हुआ। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े सबसे पुराने संगठनों में से एक है।

03:35 PM, 05-Feb-2025

पीएम मोदी ने किया महाकुंभ का दौरा, साझा किया वीडियो

 

03:04 PM, 05-Feb-2025

महिला श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह

आज श्रद्धालुओं की संख्या कल से भी ज़्यादा दिख रही है। श्रद्धालु त्रिवेणी मार्ग पर लंबी कतारों में दिख रहे हैं। संगम में स्नान कर लौटने का सिलसिला अनवरत जारी है। महिला श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह दिख रहा है। बेंगलुरु की महिला श्रद्धालु ने कहा कि महाकुंभ में महिलाओं की सेफ्टी का विशेष ध्यान रखा गया है। स्नान और कपड़े बदलने के लिए उचित व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। राजस्थान से आए परिवार का कहना है कि वह संगम में पुण्य की डुबकी लगाकर लेटे हनुमान जी के दर्शन कर शाम को वापस अपने गंतव्य की ओर लौट जाएंगे।

02:26 PM, 05-Feb-2025

दोपहर तक श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी

महाकुंभ मेला परिसर में दोपहर तक श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। कल से ज्यादा संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं का रेला संगम मनोज की तरफ़ बढ़ रहा है। 

01:25 PM, 05-Feb-2025

सीएम नायब सैनी कल प्रयागराज महाकुंभ जाएंगे

मुख्यमंत्री नायब सैनी कल प्रयागराज महाकुंभ जाएंगे। नायब सैनी आस्था की डुबकी लगाने कैबिनेट मंत्रियों के साथ महाकुंभ में जाएंगे। कल सुबह 9:00 चंडीगढ़ से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे।

12:08 PM, 05-Feb-2025

हनुमान मंदिर, अक्षय वट के दर्शन किए बिना ही लौट गए पीएम मोदी

पीएम मोदी संगम तट पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब होने के कारण हनुमान मंदिर, अक्षय वट के दर्शन किए बिना ही लौट गए।

11:55 AM, 05-Feb-2025

त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना की।
 

11:43 AM, 05-Feb-2025

स्नान करने के बाद मां गंगा की पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संगम में डुबकी लगाने के बाद मां गंगा की पूजा कर रहे हैं। अरैल क्षेत्र में उनकी सुरक्षा के लिए खास अलर्ट जारी किया गया है। पीएम के आगमन को लेकर पांच सेक्टर मजिस्ट्रटों की तैनाती की गई है।
 

11:22 AM, 05-Feb-2025

PM Modi in Mahakumbh: पीएम मोदी ने संगम में लगाई डुबकी

पीएम मोदी ने संगम में डुबकी लगाई। त्रिवेणी संगम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुद्राक्ष की माला पहनकर पूरे मंत्रोच्चार के साथ मां त्रिवेणी की परिक्रमा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ में लेकिन पीएम ने अकेले ही डुबकी लगाई। इस दौरान सीआरपीएफ और सेना के जवान मुस्तैद रहे। 

11:17 AM, 05-Feb-2025

Pm Modi Visit Mahakumbh: पीएम मोदी ने लगाई संगम में आस्था की डुबकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। जेटी पर खड़े होकर पीएम मोदी ने मां गंगा को प्रणाम किया, आचमन के बाद डुबकी लगाई। 

11:13 AM, 05-Feb-2025

Narendra Modi Kumbh Mela Visit: कुछ देर में पवित्र डुबकी लगाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर में प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाएंगे। जेटी पर सिर्फ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी हैं। 
 

11:11 AM, 05-Feb-2025

'यह मेरे लिए सौभाग्य की बात'

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा कि "आज मैं त्रिवेणी संगम आई हूं और यहां मुझे किसी बड़े त्यौहार की अनुभूति हो रही है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं आज यहां आई... मुझे इस बात की खुशी है कि सब लोगों में इतना विश्वास है और सभी इतनी आस्था के साथ यहां पर आए हैं... उत्तर प्रदेश सरकार को सलाम कि उन्होंने इतनी मेहनत की है और इनती अच्छी व्यवस्था की है..."
 

10:56 AM, 05-Feb-2025

PM Modi Visit Prayagraj Mahakumbh: नाव से संगम घाट जा रहे हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकुंभ में पहुंच गए हैं। पीएम मोदी सीधा अरैल घाट गए हैं। अरैल घाट से पीएम मोदी नाव से संगम घाट जा रहे हैं। कुछ देर में आस्था की डुबकी लगाएंगे। 

10:24 AM, 05-Feb-2025

यातायात प्रतिबंधित होगा

एसपी ट्रैफिक मेला अंशुमान मिश्रा ने बताया कि अरैल में पीएम के आने के दौरान कुछ देर के लिए वीआईपी घाट तक जाने वाले रास्ते पर यातायात प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके अलावा अन्य किसी तरह की डायवर्जन व्यवस्था लागू नहीं की गई है।

10:08 AM, 05-Feb-2025

अरैल के डीपीएस हेलीपैड पर उतरेंगे पीएम मोदी

पीएम एमआई 17 हेलिकॉप्टर से बमरौली एयरपोर्ट और फिर वहां से हेलिकॉप्टर से ही अरैल के डीपीएस हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद जलमार्ग से मेला क्षेत्र पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रम के दौरान आम श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।

09:48 AM, 05-Feb-2025

पीएम के आगमन पर श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी

प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान आज आम श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। पीएम हवाई मार्ग से बमरौली एयरपोर्ट और वहां से अरैल पहुंचेंगे। वहां से जलमार्ग से मेला क्षेत्र में आएंगे। मेला क्षेत्र में उनके कार्यक्रम की अवधि के दौरान चुनिंदा मार्गों पर ही कुछ देर के लिए प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा। अन्य किसी तरह का यातायात डायवर्जन कहीं भी लागू नहीं रहेगा।

08:43 AM, 05-Feb-2025

प्रधानमंत्री संगम में स्नान करने के बाद मां गंगा की पूजा करेंगे

पीएम के साथ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी आएंगे। मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि पीएम के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पांच मजिस्ट्रेट एवं भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। प्रधानमंत्री संगम में स्नान करने के बाद मां गंगा की पूजा करेंगे।

08:16 AM, 05-Feb-2025

पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों की तैनाती

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम वाले क्षेत्रों को एनएसजी ने कब्जे में ले लिया है। मजिस्ट्रेट एवं भारी संख्या में पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों की तैनाती की गई है। गंगा के घाटों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शहर से लेकर कुंभ नगरी तक संदिग्धों की जांच की जा रही है।

07:57 AM, 05-Feb-2025

पांच सेक्टर मजिस्ट्रटों की तैनाती

अरैल क्षेत्र में उनकी सुरक्षा के लिए खास अलर्ट जारी किया गया है। पीएम के आगमन को लेकर पांच सेक्टर मजिस्ट्रटों की तैनाती की गई है। पीएम मोदी 13 दिसंबर 2024 को प्रयागराज आए थे और उन्होंने 5500 करोड़ रुपये की 167 परियोजनाओं की सौगात दी थी।

07:38 AM, 05-Feb-2025

आज पीएम संगम स्नान के बाद करेंगे मां गंगा की पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को संगम में डुबकी लगाने के बाद मां गंगा की पूजा करेंगे। वह प्रयागराज की धरती पर तकरीबन दो घंटे रहेंगे। उनके आगमन को लेकर मेला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने महाकुंभ नगरी में डेरा डाल दिया है।

 

06:51 AM, 05-Feb-2025

निरंजनी और महानिर्वाणी में नई सरकार चुनने की कवायद शुरू 

तीसरे अमृत स्नान के बाद अब निरंजनी और महानिर्वाणी अखाड़े में नई सरकार चुनने की कवायद शुरू हो गई है। सात फरवरी को दोनों अखाड़ों में अष्टकौशल के श्री महंतों के नामों का एलान कर दिया जाएगा। इसके लिए अखाड़ों की सभी मड़ियों में श्री महंत के नाम तय हो रहे हैं। सात फरवरी को अष्टकौशल के चुनाव के साथ ही कड़ी-पकौड़ी का परंपरागत भोज करके अखाड़े काशी की राह पकड़ लेंगे। 

06:43 AM, 05-Feb-2025

पीएम की यात्रा का श्रद्धालुओं पर असर नहीं

प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान बुधवार को आम श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। पीएम हवाई मार्ग से बमरौली एयरपोर्ट और वहां से अरैल पहुंचेंगे। वहां से जलमार्ग से मेला क्षेत्र में आएंगे। मेला क्षेत्र में उनके कार्यक्रम की अवधि के दौरान चुनिंदा मार्गों पर ही कुछ देर के लिए प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा। अन्य किसी तरह का यातायात डायवर्जन कहीं भी लागू नहीं रहेगा। पीएम एमआई 17 हेलिकॉप्टर से बमरौली एयरपोर्ट और फिर वहां से हेलिकॉप्टर से ही अरैल के डीपीएस हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद जलमार्ग से मेला क्षेत्र पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रम के दौरान आम श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। एसपी ट्रैफिक मेला अंशुमान मिश्रा ने बताया कि अरैल में पीएम के आने के दौरान कुछ देर के लिए वीआईपी घाट तक जाने वाले रास्ते पर यातायात प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके अलावा कोई डायवर्जन नहीं है। 

06:31 AM, 05-Feb-2025

प्रधानमंत्री मोदी संगम में आज 11 बजे लगाएंगे आस्था की डुबकी  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाकुंभ आएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी दिन में 11 बजे संगम में डुबकी लगाकर मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे। 13 जनवरी से आरंभ हुए महाकुंभ में अब तक 38 करोड़ से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। 

06:28 AM, 05-Feb-2025

अमेरिकी यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष टोनी नादर ने बताया महाकुंभ का 'चक्र'

महाकुंभ को लेकर ग्लोबल ट्रान्सेंडैंटल मेडिटेशन ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख और महर्षि इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी आयोवा, अमेरिका के अध्यक्ष टोनी नादर कहते हैं कि प्रकृति में चक्र होते हैं, दिन और रात, आने वाले मौसम, साल और जीवन के अलग-अलग हिस्से। बड़े चक्र हैं। ये चक्र विशेष रूप से तारों या ग्रहों की स्थिति से संबंधित हैं। इस मामले (महाकुंभ) में बृहस्पति का सूर्य और चंद्रमा से संबंध देखा जाता है। वहां तीन पहलू एक साथ आकर प्रभाव पैदा करते हैं। बाहरी पहलू है जो इस मामले में एक निश्चित तरीके से ग्रहों के संरेखण के संदर्भ में प्रकृति की पेशकश है। 

06:05 AM, 05-Feb-2025

Mahakumbh 2025 Live: महाकुंभ में पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच नोकझोंक, संगम नगरी पहुंचीं साइना नेहवाल

महाकुंभ का आज 24वां दिन है। श्रद्धालु आज भी आस्था और उत्साह के साथ त्रिवेणी संगम में स्नान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज महाकुंभ आएंगे और संगम में डुबकी लगाकर मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें