फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025 Live: आखिरी अमृत स्नान पर 2.33 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; सरस्वती पूजन भी किया

Mon, 03 Feb 2025 09:02 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

खास बातें

Amrit Snan Mahakumbh 2025 Vasant Panchami Live Updates: त्रिवेणी संगम में अखाड़ों के साथ ही श्रद्धालुओं का भी पावन स्नान चल रहा है। कुंभ मेला प्रशासन ने सोमवार की शाम तक पांच करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान लगाया है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। 
विज्ञापन
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:35 PM, 03-Feb-2025

तीसरे अमृत स्नान पर शाम 6 बजे तक 2.33 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
महाकुंभ में सोमवार को तीसरे अमृत स्नान के मौके पर शाम छह बजे तक 2.33 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इनमें 10 लाख से अधिक कल्पवासी और 2.23 करोड़ तीर्थयात्री शामिल रहे। 2 फरवरी तक 34.97 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में स्नान कर पुण्य के भागीदार बने।

06:31 PM, 03-Feb-2025

वसंत पंचमी पर स्वच्छ महाकुंभ का संकल्प हुआ साकार
वसंत पंचमी पर तीसरे अमृत स्नान पर महाकुंभ मेला क्षेत्र में स्वच्छता के विशेष इंतजाम किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में महाकुंभ मेला क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया गया है, जिसे स्पष्ट रूप से मेला क्षेत्र में देखा जा सकता है।

05:12 PM, 03-Feb-2025

एडीजी प्रयागराज बोले- वसंत पंचमी स्नान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षाबलों ने भरपूर प्रयास किया
वसंत पंचमी के अमृत स्नान पर एडीजी प्रयागराज भानु भास्कर ने कहा, 'वसंत पंचमी स्नान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा बलों ने बहुत प्रयास किया है। मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की इतनी अप्रत्याशित संख्या उमड़ी, जो पहले कभी नहीं देखी गई। प्रबंधन भी पहले कभी नहीं देखा गया। जो दुर्घटना हुई, उससे उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन को बहुत दुख पहुंचा है। दुर्घटना के कारणों की समीक्षा की गई और समाधान सुझाए गए। हमने उन समाधानों को लागू किया और वसंत पंचमी स्नान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।'

विज्ञापन
05:09 PM, 03-Feb-2025

सपा सांसद डिंपल यादव ने महाकुंभ भगदड़ मामले पर सदन में चर्चा की बात कही
सपा सांसद डिंपल यादव ने महाकुंभ भगदड़ मामले पर कहा, 'इस पूरी घटना को जिस तरह से छिपाने की कोशिश की गई है उसके बाद हमारी मांग है कि इस मामले पर संसद में चर्चा होनी चाहिए।'

04:21 PM, 03-Feb-2025

तीसरे अमृत स्नान पर शाम 4 बजे तक 1.98 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
महाकुंभ में सोमवार को तीसरे अमृत स्नान के मौके पर शाम चार बजे तक 1.98 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इनमें 10 लाख से अधिक कल्पवासी और 1.88 करोड़ तीर्थयात्री शामिल रहे। 2 फरवरी तक 34.97 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में स्नान कर पुण्य के भागीदार बने।

विज्ञापन
04:01 PM, 03-Feb-2025
पंच धूनी तपस्या करते संन्यासी - फोटो : अमर उजाला

तपस्वी नगर में पंच धूनी तपस्या का आरंभ
कुम्भ क्षेत्र जप ,तप और साधना का क्षेत्र है जिसके हर कोने में कोई न कोई साधक अपनी साधना में  रत नजर आएगा। महाकुम्भ के तपस्वी नगर में बसंत पंचमी से एक खास तरह की साधना का आरंभ हुआ है जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा कौतूहल है। इस साधना को पंच धूनी तपस्या कहा जाता है जिसे आम भक्त अग्नि स्नान साधना के नाम से भी जानते हैं।  इस साधना में साधक अपने चारों तरफ जलती आग के कई घेरे बनाकर उसके बीच में बैठकर अपनी साधना करता है। जिस आग की हल्की से आंच के सम्पर्क में आने से इंसान की त्वचा झुलस जाती है उससे कई गुना अधिक आंच के घेरे में बैठकर ये तपस्वी अपनी साधना करते हैं । 

03:28 PM, 03-Feb-2025

एकता और समता के मूल्यों का सबसे बड़ा प्रदर्शन स्थल

महाकुंभ भारत की सांस्कृतिक विविधता में समायी हुई एकता और समता के मूल्यों का सबसे बड़ा प्रदर्शन स्थल है, जिसे दुनिया भर से आये पर्यटक देखकर आश्चर्यचकित हैं। कैसे अलग-अलग भाषायी, रहन-सहन, रीति-रिवाज को मानने वाले एकता के सूत्र में बंधे संगम में स्नान करने चले आते हैं। साधु-संन्यासियों के अखाड़े हों या तीर्थराज के मंदिर और घाट, बिना रोक टोक श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने जा रहे हैं। संगम क्षेत्र में चल रहे अनेक अन्न भंडार सभी भक्तों, श्रद्धालुओं के लिए दिनरात खुले हैं, जहां सभी लोग एक साथ पंगत में बैठकर भोजन ग्रहण कर रहे हैं। महाकुंभ मेले में भारत कि विविधता इस तरह समरस हो जाती है कि उनमें किसी तरह का भेद कर पाना संभव नहीं है। 

03:26 PM, 03-Feb-2025

हर वर्ग, संप्रदाय के लिए समानता का भाव 

प्रयागराज का महाकुंभ विश्व का सबसे बड़ा मानवीय और आध्यात्मिक सम्मेलन है। यूनेस्को ने महाकुंभ को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत घोषित किया है। सीएम योगी का मानना है कि महाकुंभ भारत की सांस्कृतिक विविधता में समायी हुई एकता और समता के मूल्यों का सबसे बड़ा प्रतीक है। यहां सब एक समान हैं। करोड़ों लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा रहे हैं। श्रद्धालु, समस्त साधु, संन्यासियों का आशीर्वाद ले रहे हैं, मंदिरों में दर्शन कर अन्नक्षेत्र में एक ही पंगत में बैठ कर भण्डारों में खाना खा रहे हैं। 

03:25 PM, 03-Feb-2025

महाकुंभ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी भारत की ब्रांडिग 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दिव्य और भव्य महाकुंभ का अलौकिक आयोजन किया गया है। भारत की सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक शक्ति महाकुंभ के इस बार के अद्भुत आयोजन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी ज्यादा बढ़ा दी है। महाकुंभ में दुनिया भर के कई देशों के नागरिकों ने भाग लिया और भारत की संस्कृति को अनुभव किया। विदेशी श्रद्धालु भारत की सनातन संस्कृति से गहरे प्रभावित हुए और परिवार के साथ गंगा में स्नान किया। संगम के तट पर जय श्रीराम और हर हर गंगे के उद्घोष से माहौल बना और श्रद्धालु श्रद्धा से गंगा में डुबकी लगाते रहे।

03:03 PM, 03-Feb-2025

वसुधैव कुटुंबकम का संदेश

वसंत पंचमी पर महाकुंभ में हर राज्य और हर जाति लोगों ने एक साथ संगम में अमृत स्नान किया। इसके साथ दुनिया भर के कई देशों के श्रद्धालु भी पहुंचे और जय श्रीराम, हर हर गंगे, बम बम भोले के उद्घोष के साथ भारतीय जनमानस के साथ घुल मिल गए। अमृत स्नान पर महाकुंभ नगर में एकता का महाकुंभ नजर आया। यहां भारत की सनातन संस्कृति से अभिभूत विदेशी नागरिकों ने परिवार के साथ पहुंचकर गंगा स्नान किया। जय श्री राम, हर हर गंगे का नारा लगाकर लोग उत्साह से लबरेज नजर आए।
 

02:46 PM, 03-Feb-2025

वसंत पंचमी पर अमृत स्नान जारी

वसंत पंचमी पर अमृत स्नान जारी है। एकता के महाकुंभ के साथ ही महाकुंभ ने वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया। सीएम योगी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सीएम योगी ने पोस्ट किया कि "तत्राभिषेकं यः कुर्यात् संगमे संशितव्रतः। तुल्यं फलमवाप्नोति राजसूयाश्वमेधयोः॥ जय माँ गंगे!"

 
 

02:43 PM, 03-Feb-2025

mahakumbh 2025: 'यह आधुनिक भारत, डिजिटल इंडिया का महाकुंभ है'

महाकुंभ 2025 पर यूपी के मंत्री एके शर्मा ने कहा कि "वसंत पंचमी के अवसर पर कल से करीब 4 करोड़ लोग यहां डुबकी लगा चुके हैं। हम यहां की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। मौनी अमावस्या के पर्व से ही मैं यहां व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए मौजूद हूं... एक बार फिर मैं सभी को यहां आने के लिए आमंत्रित करता हूं क्योंकि महाकुंभ के कुछ ही दिन बचे हैं... यह आधुनिक भारत, डिजिटल इंडिया का महाकुंभ है... कल मैंने यातायात प्रबंधन और स्वच्छता प्रोटोकॉल की निगरानी का निरीक्षण किया..."
 

01:44 PM, 03-Feb-2025

ये प्रमुख लोग अब तक लगा चुके हैं पावन डुबकी

गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (मंत्रिमंडल समेत) संगम में डुबकी लगा चुके हैं। इसके अलावा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति, असम विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे, गोरखपुर के सांसद रवि किशन, हेमा मालिनी, बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री, अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, अभिनेत्री से किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं ममता कुलकर्णी, कवि कुमार विश्वास, क्रिकेटर सुरेश रैना, खली और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भी संगम में स्नान कर चुके हैं।
 

01:21 PM, 03-Feb-2025

स्नान पर्व पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ 

अब तक के कुल स्नानार्थियों की संख्या का विश्लेषण करें तो सर्वाधिक आठ करोड़ श्रद्धालुओं ने मौनी अमावस्या पर स्नान किया था, जबकि 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के अवसर पर अमृत स्नान किया था। एक फरवरी और 30 जनवरी को 2-2 करोड़ के पार और पौष पूर्णिमा पर 1.7 करोड़ श्रद्धालुओं ने पुण्य डुबकी लगाई। 

01:09 PM, 03-Feb-2025

prayagraj maha Kumbh news: महाकुंभ में देखने को मिल रही विविध संस्कृतियों की झलक 

प्रयागराज में श्रद्धालुओं के जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। पूरे देश और दुनिया से पवित्र त्रिवेणी में श्रद्धा और आस्था के साथ डुबकी लगाकर पुण्य प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु रोजाना करोड़ों की संख्या में प्रयागराज पहुंच रहे हैं। वसंत पंचमी के अंतिम अमृत स्नान पर भी सुबह से ही करोड़ों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम स्नान को पहुंचे। रविवार 2 फरवरी को करीब 1.20 करोड़ ने स्नान किया था, जिसके बाद कुल स्नानार्थियों की संख्या 35 करोड़ के करीब पहुंच गई थी, जिसने सोमवार सुबह यह आंकड़ा पार कर लिया। स्नानार्थियों में 10 लाख कल्पवासियों के साथ-साथ देश विदेश से आए श्रद्धालु एवं साधु-संत शामिल रहे। 
 

12:13 PM, 03-Feb-2025

kumbh mela 2025: हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

वसंत पंचमी के अवसर पर त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान कर रहे संत और श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही है। महाकुंभ 2025 का अंतिम अमृत स्नान आज वसंत पंचमी के अवसर पर हो रहा है।
 

12:01 PM, 03-Feb-2025

'सभी श्रद्धालु यहां आए और पवित्र डुबकी लगाई'

महाकुंभ एडीएम चंद्रपाल तिवारी ने कहा कि सभी श्रद्धालु यहां आए और पवित्र डुबकी लगाई। प्रशासन के आदेश पर ऐरावत घाट, अरैल घाट, सरस्वती घाट और नागवासुकी मंदिर में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। संगम घाट पर अमृत स्नान में भाग लेने वाले अखाड़ों पर पुष्प वर्षा की गई।"
 

11:25 AM, 03-Feb-2025

mahakumbh news: आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है- जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य कहते हैं, "आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज वसंत पंचमी है और होली भी करीब है। हर कोई आनंद मना रहा है। मैं सनातन धर्म को फलता-फूलता देख सकता हूं..."

 

11:23 AM, 03-Feb-2025

'अमृत स्नान' के अवसर पर पुष्प वर्षा

वसंत पंचमी के अवसर पर अखाड़ों और श्रद्धालुओं द्वारा त्रिवेणी संगम पर 'अमृत स्नान' के अवसर पर पुष्प वर्षा की जा रही है। महाकुंभ 2025 का अंतिम 'अमृत स्नान' आज वसंत पंचमी के अवसर पर हो रहा है।

 

11:07 AM, 03-Feb-2025

महाकुंभ में उमड़ा आस्था का जनसमुद्र

मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के पवित्र संगम में श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत साधु-संतों, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों, स्नानार्थियों और गृहस्थों का स्नान अब एक नए शिखर पर पहुंच गया है। इसी क्रम में वसंत पंचमी के अमृत स्नान पर महाकुंभ में अब तक स्नानार्थियों की संख्या ने 35 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। सोमवार को सुबह 8 बजे तक 62.25 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाई। इसके साथ ही महाकुंभ में स्नानार्थियों की कुल संख्या 35 करोड़ के पार हो गई। अभी महाकुंभ के 23 दिन शेष हैं, और पूरी उम्मीद है कि स्नानार्थियों की संख्या 50 करोड़ के ऊपर जा सकती है। 

10:52 AM, 03-Feb-2025

प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना

मुख्यमंत्री ने प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाओं की भी सराहना की और कहा कि इस आयोजन में भाग लेने वाले श्रद्धालु भगवान की कृपा प्राप्त करते हैं। सीएम योगी ने इस महाकुंभ को भारत की सांस्कृतिक धरोहर और आध्यात्मिक मूल्यों को प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बताया और इसके द्वारा समाज में शांति, समृद्धि और सद्भाव की भावना को साझा करने की शुभकामनाएं दीं।

10:51 AM, 03-Feb-2025

सीएम योगी ने दी बधाई

वसंत पंचमी के पावन अवसर पर महाकुंभ 2025 में पवित्र त्रिवेणी संगम में अमृत स्नान करने वाले पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, सभी अखाड़ों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "महाकुंभ केवल भारत नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का स्रोत है।"

10:25 AM, 03-Feb-2025

Kumbh Mela 2025: 'सनातन धर्म को जापान और पूरी दुनिया में वापस लाएंगे'

निर्मोही अनी अखाड़े की महामंडलेश्वर राजेश्वरी मां ने कहा, "मैं जापान से हूं और हमारे अखाड़े के साथ अमृत स्नान के लिए यहां आना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है... स्नान के बाद हम यहां रहेंगे और अपने छात्रों के साथ 'साधना' करेंगे और सनातन धर्म को जापान और पूरी दुनिया में वापस लाएंगे।"
 

10:22 AM, 03-Feb-2025

mahakumbh 2025: 'इस डुबकी के लिए बहुत उत्साहित'

उत्तर प्रदेश के निर्मोही अनी अखाड़े के आचार्य दयानंद दास महाराज कहते हैं कि हम निर्मोही अखाड़े में हैं, जहां हमारे सभी 'शिष्य' साधना के लिए आए हैं, वे गंगा में पवित्र डुबकी लगाने के लिए तैयार हैं... हम सभी, मानवता का परिवार, आत्मा को परमात्मा से मिलाने के लिए अपनी चेतना को बढ़ाएंगे, धर्म और मानवता के अनुसार जीवन व्यतीत करेंगे। हम गंगा में इस डुबकी के लिए बहुत उत्साहित और तैयार हैं..."

10:19 AM, 03-Feb-2025

mahakumbh 2025: 'मैंने पवित्र स्नान करके अपना जन्मदिन मनाया'

पवित्र स्नान करने के बाद स्लोवेनिया के एक श्रद्धालु ने कहा, "यह बहुत खास है क्योंकि आज मेरा जन्मदिन है। मैंने पवित्र स्नान करके अपना जन्मदिन मनाया। यह अद्भुत है। मैं भारत, मां गंगा, यमुना, सरस्वती, लोगों और ऋषियों को धन्यवाद देता हूं..."

09:53 AM, 03-Feb-2025

Kumbh Mela 2025: आज भीड़ नियंत्रण के हमारे उपाय अच्छी तरह से लागू- वैभव कृष्ण

डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने कहा, "व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं और आज भीड़ नियंत्रण के हमारे उपाय अच्छी तरह से लागू हैं। सभी अखाड़ों का स्नान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। महानिर्वाणी अखाड़ा, निरंजनी अखाड़ा और जूना अखाड़ा ने सफलतापूर्वक अपना स्नान कर लिया है और अन्य अखाड़े भी सफलतापूर्वक स्नान में भाग लेंगे।"
 

09:52 AM, 03-Feb-2025

Maha Kumbh mela: वसंत पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

प्रयागराज में वसंत पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ 2025 26 फरवरी तक चलेगा।
 

09:26 AM, 03-Feb-2025

mahakumbh snan: 2 फरवरी तक 34.97 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

वसंत पंचमी के अवसर पर त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, आज सुबह 8 बजे तक 62.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। 2 फरवरी तक 34.97 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ 2025 का अंतिम अमृत स्नान आज बसंत पंचमी के अवसर पर हो रहा है।
 

08:50 AM, 03-Feb-2025

mahakumbh mela: मैं बहुत उत्साहित हूं- श्रद्धालु

पवित्र स्नान के बाद जर्मनी से आए एक श्रद्धालु ने कहा कि "मैं बहुत उत्साहित हूं। यह अद्भुत है। इससे बहुत ऊर्जा मिलती है..."
 

08:49 AM, 03-Feb-2025

mahakumbh prayagraj: यह मेरा दूसरा महाकुंभ है- श्रद्धालु

पवित्र स्नान के बाद यूक्रेन के एक श्रद्धालु ने कहा कि "मैं अद्भुत और धन्य महसूस कर रहा हूं। यह मेरे जीवन का सबसे खुशी का दिन है। यह मेरा दूसरा महाकुंभ है। अद्भुत अनुभव। 
 

08:36 AM, 03-Feb-2025

prayagraj maha Kumbh news: महिला श्रद्धालु ने बजाया शंख

प्रयागराज में वसंत पंचमी के अवसर पर अमृत स्नान के लिए एकत्रित संतों और भक्तों के बीच संगम घाट पर एक महिला श्रद्धालु ने शंख बजाया। 
 

08:35 AM, 03-Feb-2025

mahakumbh news: विदेशी भक्तों ने पढ़ी 'हनुमान चालीसा'

प्रयागराज में वसंत पंचमी के अवसर पर 'अमृत स्नान' के लिए त्रिवेणी संगम की ओर जाते समय विदेशी भक्त 'हनुमान चालीसा' गाते हुए दिखाई दिए।
 

08:33 AM, 03-Feb-2025

'इस 'शाही स्नान' से सबक लेना चाहिए'

स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा कि "सभी 13 अखाड़ों ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। हमने गंगा मां, भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। सभी नागा बहुत उत्साहित हैं। यह हमारा तीसरा 'अमृत स्नान' था, मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देता हूं क्योंकि उन्होंने 13 अखाड़ों के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की। जो लोग 'सनातन धर्म' का पालन नहीं करते हैं उन्हें इस 'शाही स्नान' से सबक लेना चाहिए और देखना चाहिए कि आज भी सनातन साधुओं के साथ है और साधु सनातन के साथ हैं..."
 

08:18 AM, 03-Feb-2025

'आज का स्नान हम साधुओं के लिए सबसे बड़ा था'

प्रयागराज में एक नागा साधु कहते हैं, "आज की व्यवस्था पिछले दो अमृत स्नानों से बेहतर थी, आज का स्नान हम साधुओं के लिए सबसे बड़ा था..."
 

08:14 AM, 03-Feb-2025

'आज अमृत स्नान बहुत अच्छा रहा'

प्रयागराज में एक संत ने कहा कि आज अमृत स्नान बहुत अच्छा रहा। सभी अखाड़ों और संतों ने पवित्र डुबकी लगाई। व्यवस्थाएं बहुत अच्छी थीं।"
 

08:13 AM, 03-Feb-2025

मैं बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं...: विदेशी श्रद्धालु

प्रयागराज में पवित्र स्नान के बाद एक विदेशी श्रद्धालु ने कहा कि "यह शब्दों से परे एक अनुभव है और मैं बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं..."
 

08:10 AM, 03-Feb-2025

'किन्नर अखाड़ा पहले भी एकजुट था, है और हमेशा रहेगा'

किन्नर अखाड़े की आचार्य लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी कहती हैं, "...इस शुभ दिन पर हम सभी बहुत खुश हैं। किन्नर अखाड़ा पहले भी एकजुट था, है और हमेशा एकजुट रहेगा।"
 

08:07 AM, 03-Feb-2025

किन्नर अखाड़े ने किया स्नान

श्रद्धालु नाव से त्रिवेणी में स्नान कर रहे हैं। किन्नर अखाड़े ने स्नान कर लिया है। 

07:36 AM, 03-Feb-2025

सीएम योगी ले रहे अधिकारियों की बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज साढ़े तीन बजे से अपने सरकारी आवास स्थित वॉर रूम में डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ वसंत पंचमी के अमृत स्नान का लगातार अपडेट ले रहे हैं। साथ ही आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। अखाड़ों का स्नान सकुशल संपन्न हो रहा है। 

07:17 AM, 03-Feb-2025

जूना अखाड़े का स्नान

जूना अखाड़े का स्नान हो चुका है। सबसे पहले महानिर्वाणी फिर श्री निरंजनी के बाद अब जूना अखाड़े ने स्नान किया है। जूना अखाड़े के नागा साधु वसंत पंचमी के अवसर पर अमृत स्नान किया।

 

07:02 AM, 03-Feb-2025

स्नान कर रहे साधु-संतों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा

वसंत पंचमी के मौके पर तीसरा अमृत स्नान कर रहे साधु-संतों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर रहे हैं। इस बीच अखाड़ों का क्रमवार स्नान जारी है। अब जूना अखाड़े का स्नान शुरू हो गया है।   
 

06:34 AM, 03-Feb-2025

कुछ अखाड़े स्नान कर शिविर लौटे

त्रिवेणी संगम में अखाड़े अपने निर्धारित समय और कार्यक्रम के अनुसार पावन स्नान कर रहे हैं। सुबह 5 बजे से ही संगम पर अखाड़ों का जुटना शुरू हो गया था। कार्यक्रम के अनुसार कई अखाड़े संगम स्नान कर अपने शिविर को लौट चुके हैं औृर बाकी अखाड़े अपने क्रम के मुताबिक स्नान के लिए संगंम पहुंच रहे हैं। अब जूना अखाड़ा स्नान के लिए संगम पहुंच चुका है। 

06:12 AM, 03-Feb-2025

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत पुरी ने कहा 'स्नान' बहुत भव्य 

अमृत स्नान के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि 'स्नान' बहुत भव्य है और सभी लोग बहुत खुश हैं और सरकार को आशीर्वाद दे रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए हैं, पवित्र स्नान करने। 

05:58 AM, 03-Feb-2025

शिक्षित भारत के लिए डुबकी

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज का कहना है कि मैं 'सशक्त भारत, शिक्षित 'भारत' के लिए पवित्र डुबकी लगाऊंगा। हम पर्यावरण की रक्षा के लिए भी जागरूकता पैदा करना चाहते हैं। पीएम के नेतृत्व में और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। 

05:32 AM, 03-Feb-2025

अब तक 16 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं स्नान

वसंत पंचमी के अवसर पर त्रिवेणी के घाटों से बड़ी संख्या में भक्तों के अमृत स्नान के लिए पहुंचने की खबर है। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार आज 16.58 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगा ली है। 

05:23 AM, 03-Feb-2025

वसंत पंचमी पर अखाड़ों के अमृत स्नान की संषोधित समय-सारिणी जारी

मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने महाकुंभ प्रयागराज 2025 के बसन्त पंचमी स्नान (03 फरवरी 2025) के लिए अखाड़ों के परंपरागत अमृत स्नान की संषोधित समय-सारिणी जारी की है। इसके अनुसार सन्यासी अखाड़ों में श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी एंव श्री षम्भू पंचायती अटल अखाड़ा के लिए शिविर से प्रस्थान का समय सुबह 04ः00 बजे निर्धारित किया गया है। घाट पर इनका आगमन 05ः00 बजे होगा, और स्नान 40 मिनट तक चलेगा। इसके बाद घाट से प्रस्थान 05ः40 बजे होगा और 06ः40 बजे तक यह अखाड़े अपने शिविर में वापस पहुंचेंगे। 

श्री तपोनिधि पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा एवं श्री पंचायती अखाड़ा आनंद का षिविर से प्रस्थान का समय पूर्वाह्न 4ः50 बजे, घाट पर इनका आगमन 5ः50 बजे, घाट से प्रस्थान का समय 6ः30 बजे और षिविर में आगमन का समय 7ः30 बजे निर्धारित है। इसी प्रकार श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा और श्री पंचाग्नि अखाड़ा का षिविर से प्रस्थान का समय 05ः45 बजे, घाट पर पहुचने का समय 6ः45 बजे, घाट से वापस प्रस्थान का समय 7ः25 बजे और षिविर में आने का समय 8ः30 बजे है। 

बैरागी अखाड़ों के तहत अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा सुबह 08ः25 बजे शिविर से प्रस्थान करंेगे, घाट पर आगमन का समय 09ः25 बजे और 30 मिनट के स्नान के बाद 09ः55 बजे घाट से वापसी हेतु प्रस्थान करेंगे। 10ः55 बजे तक यह अखाड़ा अपने शिविर में वापस लौट आएंगे। इसी प्रकार, अखिल भारतीय श्री पंच दिगंबर अनी अखाड़ा सुबह 09ः05 बजे षिविर से प्रस्थान करेंगे और 10ः05 बजे घाट पर पहुँचेगें स्नान के बाद 10ः55 बजे घाट से वापस हेतु प्रस्थान करेगें। यह 11ः55 बजे तक शिविर लौटेगें। 

अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा सुबह 10ः05 बजे षिविर से प्रस्थान करेगें और 11ः05 बजे घाट पर आगमन होगा। 11ः35 बजे घाट से षिविर हेतु वापसी करेगें। 12ः35 बजे षिविर में वापस आ जाएंगे।

उदासीन अखाड़ों के तहत श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़ा सुबह 11ः00 बजे षिविर से प्रस्थान करेंगे, 12ः00 बजे घाट पर आगमन, स्नान करने के बाद 12ः55 बजे घाट से वापसी तथा 13ः55 बजे षिविर में आगमन है। इसके अलावा, श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण 12ः05 बजे षिविर से प्रस्थान करेंगे, 13ः05 बजे घाट पर आगमन तथा 14ः05 बजे घाट से षिविर हेतु वापसी व 15ः05 बजे षिविर आगमन होगा। श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा का षिविर से प्रस्थान का समय 13ः25 बजे, घाट पर आगमन 14ः25 बजे तथा स्नान के उपरान्त घाट से वापसी हेतु प्रस्थान का समय 15ः05 बजे तथा षिविर में आगमन 15ः55 बजे है।

05:20 AM, 03-Feb-2025

इटली के श्रद्धालु ने भी लगाई डुबकी, कहा- धन्य हुआ 

इटली के एक विदेशी श्रद्धालु ने कहा कि मैंने कुछ मिनट पहले डुबकी लगाई थी। यह जीवन में एक बार मिलने वाले अवसर जैसा लगता है। लोग 144 वर्षों से इस क्षण में यहां आने का इंतजार कर रहे हैं। मैं खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं। यह मेरे जीवन के सबसे खूबसूरत अनुभवों में से एक रहा है। लोग हमारे प्रति बहुत दयालु रहे हैं।

05:08 AM, 03-Feb-2025

अखाड़ों ने किया अमृत स्नान

अखाड़ों ने अमृत स्नान कर लिया है। पावन स्नान के लिए अब त्रिवेणी मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। 

04:50 AM, 03-Feb-2025

साधुओं ने लगाई संगंम में डुबकी

विभिन्न अखाड़ों के साधुओं ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाना शुरू कर दिया है। अन्य घाटों पर भी श्रद्धालु वसंत पंचमी के अवसर पर डुबकी लगा रहे हैं। 

04:46 AM, 03-Feb-2025

नागा साधुओं का चला कारवां

अमृत स्नान के लिए नागा साधु त्रिवेणी संगम की ओर बढ़ रहे हैं।
 

04:44 AM, 03-Feb-2025

संगम की ओर बढ़ रहा है महानिर्वाणी पंचायती अखाड़ा

वसंत पंचमी के अवसर पर महानिर्वाणी पंचायती अखाड़े का जुलूस अपने देवताओं के साथ अमृत स्नान के लिए त्रिवेणी संगम की ओर बढ़ रहा है।

04:38 AM, 03-Feb-2025

संगम की ओर रवाना हुए अखाड़े

वसंत पंचमी के अवसर पर अखाड़े अपने देवताओं के साथ अमृत स्नान के लिए त्रिवेणी संगम की ओर प्रस्थान कर चुके हैं। 

03:13 AM, 03-Feb-2025
संगम पर श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

संगम का हाल

कुछ समय पहले तक सड़क के किनारे सोने वालों को पुलिस जगा कर नहाने के लिए भेज रही थी। संगम पर भीड़ बिल्कुल सामान्य है। संगम घाट पर श्रद्धालु स्ना कर रहे हैं। किसी को भी रुकने नहीं दिया जा रहा। न ही बैठने और लेटने दिया जा रहा। यहां तक कि जो माला-फूल की दुकानें लगी हुई हैं, उन्हें हटाने के लिए कहा जा रहा है ताकि श्रद्धालु किसी भी स्थिति में मेला क्षेत्र में अधिक समय तक न रुकें।

03:10 AM, 03-Feb-2025

डुबकी लगाने के लिए नागा साधु तैयार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने बताया कि हमने मेला प्रशासन के साथ बैठक की और वसंत पंचमी पर कम से कम 100 ट्रैक्टर त्रिवेणी संगम पर स्नान के लिए रवाना होंगे। हमारे साथ पांच से छह हजार नागा भी होंगे। प्रशासन ने संगम की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी है। 

03:07 AM, 03-Feb-2025

श्रद्धालु पहुंच रहे प्रयागराज

आज वसंत पंचमी के अवसर पर महाकुंभ 2025 के तीसरे अमृत स्नान से पहले श्रद्धालुओं का प्रयागराज पहुंचना जारी है।

03:05 AM, 03-Feb-2025

वसंत पंचमी पर अमृत काल के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग

वसंत पंचमी पर स्नान-दान के लिए कई शुभ योग बनेंगे, जो अपने आप में दुर्लभ हैं। रवि योग तीन फरवरी की रात 12 :52 से सुबह 07: 08 बजे तक रहेगा। इसके साथ ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:24 से 06:16 बजे तक रहेगा। साथ ही अमृत काल रात 08 :24 से 09 : 53 बजे तक रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 :13 बजे से 12 :57 बजे तक रहेगा।

02:59 AM, 03-Feb-2025

Mahakumbh 2025 Live: आखिरी अमृत स्नान पर 2.33 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; सरस्वती पूजन भी किया

महाकुंभ के अंतिम अमृत स्नान पर्व यानी वसंत पंचमी पर संगम में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए लोगों का रेला तीर्थनगरी प्रयागराज की ओर उमड़ रहा है। कुंभ मेला प्रशासन ने सोमवार की शाम तक पांच करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान लगाया है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। तीसरे अमृत स्नान के लिए आस्था का जन सागर भोर में ही उमड़ने लगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें