फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh Live: भ्रामक वीडियो पोस्ट करने वालों के खिलाफ हो रही कार्रवाई, भीड़ प्रबंधन को लेकर बढ़ी सतर्कता

Sun, 02 Feb 2025 09:21 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

खास बातें

वसंत पंचमी के अवसर पर तीसरे अमृत स्नान के लिए तीर्थनगरी प्रयागराज में भक्तों की संख्या बढ़ने लगी है। सरकार और मेला तंत्र सक्रिय है। 
विज्ञापन
निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:20 PM, 02-Feb-2025

स्वामी अवधेशानंद ने एक्स अकाउंट पर लिखी ये बात
स्वामी अवधेशानंद ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है, 'राजनैतिक विद्वेष रखकर भारतीय संस्कृति के उच्चतम आध्यात्मिक प्रतिमानों की जीवन्त अभिव्यक्ति कुंभ के आध्यात्मिक वैशिष्ट्य को अनुभूत नहीं किया जा सकता। राजनैतिक लाभ के लिए कुछ लोग महाकुंभ 2025 प्रयागराज में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की निन्दा कर रहे हैं, जो सर्वथा राजनैतिक स्वार्थ से प्रेरित है। "मौनी अमावस्या" पर प्रयागराज में एकत्रित भारी भीड़ के कारण अखाड़ा परिषद और सभी प्रमुख संतों ने सांकेतिक स्नान का निर्णय लिया था, किन्तु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक जीवन मूल्यों के प्रति निष्ठा और प्रशासन के श्रेष्ठ प्रबन्धन के कारण सभी अखाड़े और पूज्य सन्त अमृत-स्नान कर सके। भारतीय संस्कृति, संस्कार और उसके उच्चतम आध्यात्मिक प्रतिमानों की अभिरक्षा के लिए भारतीय संस्कृति के ज्योतिर्धर हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गोरक्षपीठाधीश्वर योगी एवं शासन-प्रशासन के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित है।'

07:41 PM, 02-Feb-2025

वसंत पंचमी स्नान पर्व पर सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
वसंत पंचमी स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था लागू की है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने आज दिनांक 02-02-2025 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज, मंडलायुक्त प्रयागराज व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित ICCC से सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग स्टेशन, बस अड्डों, प्रमुख चौराहों और प्रमुख स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं के आवागमन, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

07:30 PM, 02-Feb-2025

भ्रामक वीडियो पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई
महाकुंभ को लेकर भ्रामक वीडियो पोस्ट करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट के विरुद्ध कुंभ मेला पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत करके आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को भी कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
06:50 PM, 02-Feb-2025

महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे तो जान लें जरूरी बात
  • अरैल से झूंसी जाने के लिए पुल नं. 28 खुला है।
  • संगम से झूंसी जाने के लिए पुल नं. 2, 4, 8, 11, 13, 15, 17, 20, 22, 23 और 25 खुले हैं। 
  • झूंसी से संगम जाने के लिए पुल नं. 16, 18, 21 और 24 खुले हैं। 
  • झूंसी से अरैल जाने के लिए पुल नं. 27 और 29 खुले हैं।

05:13 PM, 02-Feb-2025

शाम चार बजे तक 1.13 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया
महाकुंभ में रविवार को शाम चार बजे तक 1.13 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इनमें से 10 लाख से अधिक कल्पवासी और 1.03 करोड़ से अधिक तीर्थयात्रियों ने दौरा किया। 01 फरवरी तक 33.61 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया।

विज्ञापन
04:06 PM, 02-Feb-2025

संगम और दारागंज की ओर जाने के लिए बस चार पांटून पुल खुले
संगम क्षेत्र और दारागंज की तरफ जाने लिए आज यानि रविवार को सिर्फ चार पांटून पुल 16,18,21,24 खोले गए हैं। बाकी सभी पांटून पुल बंद हैं। इसके पीछे, मरम्मत या आकस्मिक सेवाओं का हवाला देते हुए माइक से अनाउंस किया जा रहा है।

02:22 PM, 02-Feb-2025

वसंत पंचमी पर अमृत स्नान को लेकर बढ़ रही भीड़

प्रयागराज में वसंत पंचमी पर अमृत स्नान को लेकर भीड़ बढ़ रही है। संगम मेला क्षेत्र वाहनों के प्रवेश पर रोक लगी है। श्रद्धालु कई किमी तक पैदल चलकर पहुंच रहे हैं। इस बीच, कई चौराहों पर लगी बैरिकेडिंग पर पुलिस और श्रद्धालुओं व संतों के बीच बहस देखी गई है। जिसका वीडियो सामने आया है। 

12:55 PM, 02-Feb-2025

आज सुबह आठ बजे तक 41.90 लाख ने लगाई डुबकी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ क्षेत्र में श्रद्धालुओं का आना जारी है। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, आज सुबह आठ बजे तक 41.90 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। 
 

12:48 PM, 02-Feb-2025

भीड़ बहुत कम हुई

प्रयागराज जंक्शन के आसपास यातायात बिल्कुल सामान्य है। पब्लिक वाहन सामान्य दिनों को तरह ही चल रहे हैं। भीड़ बहुत कम हो गई है।

10:49 AM, 02-Feb-2025

1 फरवरी तक 33.61 करोड़ से अधिक ने लगाई डुबकी

उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, आज 2 फरवरी को सुबह 8 बजे तक 41.90 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है। 1 फरवरी तक 33.61 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है। 

10:23 AM, 02-Feb-2025

ऑस्ट्रेलिया केे संत बने महामंडलेश्वर

निरंजनी अखाड़ा छावनी में शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई संत समेत दो को महामंडलेश्वर की पदवी दी गई। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि की अगुवाई में दोनों को पदवी मिली। कैलाशानंद गिरि ने ऑस्ट्रेलियाई संत स्वामी विज्ञानानंद गिरि एवं साध्वी पुष्पांजलि गिरि (वृंदावन) का पट्टाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि संत का आध्यात्मिक जीवन साधना, आत्मज्ञान और सेवा से भरा होता है। वह जीवन में परमात्मा के साथ गहरी और सच्ची एकता स्थापित करने का प्रयास करते हैं। इस माैके पर रवींद्र पुरी और बालकानंद महाराज भी  माैजूद रहे।

08:05 AM, 02-Feb-2025

दातून बेचकर रोज कमा रहे 10 हजार

महाकुंभ में दातून बेचकर दिनभर के कमाए पैसे का क्रेडिट अपनी गर्लफ्रेंड को देते एक युवक का वीडियो आजकल खूब वायरल हो रहा है। पहले से ही इंफ्लुएंसर्स प्रयागराज में लोगों को लखपति और करोड़पति बनने का आइडिया दे रहे थे। कुछ लोगों ने चाय बेचने से लेकर चंदन लगाने तक का बिजनेस शुरू भी किया। उन्हीं में से एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के सुझाए आइडिया से महज चार दिन में 40 हजार रूपये की कमाई कर ली है। वायरल वीडियो में युवक ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने सुझाया कि बिना निवेश के दातून बेचकर भी पैसा कमाया जा सकता है। युवक ने बताया कि उसने ऐसा ही किया और अब तक 40 हजार कमा चुका है। आमतौर पर वह रोज पांच से छह हजार कमा लेता है, कभी-कभी दिन में 10 हजार भी हो जाता है। वायरल वीडियो में अब तक 82 लाख व्यूज आ चुके हैं। 

06:54 AM, 02-Feb-2025

पवित्र घाटों की ओर बढ़े कदम

महाकुंभ मेला क्षेत्र के घाटों पर पवित्र डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का आना जारी है। 

06:31 AM, 02-Feb-2025

आज से तीन दिनों तक शहर में बाहर से आने वाले वाहनों की नो एंट्री 

वसंत पंचमी के मुख्य स्नान पर्व के तहत रविवार से शहरी क्षेत्र में बाहर से गाड़ियों के आने पर रोक रहेगी। गैर जनपद से आने वाले श्रद्धालुओं को अपने वाहन शहरी क्षेत्र के बाहर बनाए गए पार्किंग स्थलों पर खड़े करने होंगे। इसके बाद वह शटल बस और पैदल चलकर निकटतम घाटों पर पहुंचेंगे। यह व्यवस्था दो से चार फरवरी तक लागू रहेगी। वाहनों के प्रकार के आधार पर बड़े और छोटे के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

06:18 AM, 02-Feb-2025

Mahakumbh Live: भ्रामक वीडियो पोस्ट करने वालों के खिलाफ हो रही कार्रवाई, भीड़ प्रबंधन को लेकर बढ़ी सतर्कता

तीर्थनगरी प्रयागराज में आज महाकुंभ का 21वां दिन है। श्रद्धालु सवेरे से ही संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कल वसंत पंचमी के अवसर पर तीसरे अमृत स्नान के लिए तीर्थनगरी प्रयागराज में भक्तों की संख्या बढ़ने लगी है। सरकार और मेला तंत्र सक्रिय है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें