केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रयागराज जाएंगे। शाह सोमवार को त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगम में डुबकी लगाई।
प्रयागराज महाकुंभ में बॉक्सर मैरी कॉम ने कहा कि "मुझे बहुत खुशी है कि मैं इस कुंभ मेले का हिस्सा बन सकी... व्यवस्थाएं इतनी अच्छी हैं कि मेरे पास शब्द नहीं हैं..."
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि "सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।" समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बारे में उन्होंने कहा, "महाकुंभ में सभी का स्वागत है। बहुत अच्छी व्यवस्थाएं हैं, सभी का स्वागत है।"
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश प्रयागराज पहुंच गए हैं। अखिलेश यादव संगम में डुबकी लगाएंगे। अखिलेश यादव एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं के बीच फंस गए। वो मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे।
महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का रेला संगम नगरी पहुंच रहा है। कानपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को बमरौली में पार्किंग कराई जा रही है। यहां से श्रद्धालु संगम स्थल के लिए पैदल ही कूच कर रहे हैं। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, युवा करीब 18 किमी दूर संगम स्थल के लिए पैदल जा रहे हैं। इस दौरान कुंभ में डुबकी लगाने को लेकर वो उत्साह से लबरेज दिख रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में 76वें गणतंत्रदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि "मुझे प्रयागराज में पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में शामिल होने का अवसर मिला। गणतंत्र दिवस समारोह हमेशा से देश के लिए सबसे शुभ दिन रहा है, लेकिन इस वर्ष हम प्रयागराज में महाकुंभ भी मना रहे हैं, लोगों में जबरदस्त उत्साह है। मैं सभी से अपील करूंगा कि हमें विकसित राष्ट्र बनाना है, विकसित राज्य बनाना है, भारत को विश्व गुरु बनाना है। ऐसा करने के लिए सरकार और समाज को मिलकर काम करना होगा..."
76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रयागराज में कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा के पिता जीएल बत्रा कहते हैं कि "हमारे वीर शहीदों ने आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, फिर भी हम अपनी आजादी और एकता पर कई विदेशी हमले देखते हैं। पाकिस्तान द्वारा घुसपैठ के कई प्रयास किए गए और कारगिल में युद्ध के बाद भी आतंकवाद जारी रहा। हमारे देश की अखंडता, स्वतंत्रता और एकता को बनाए रखने के लिए युवाओं ने बलिदान दिया... हमारे संतों ने भी हमारे देश की एकता, स्वतंत्रता और संस्कृति को बनाए रखने में योगदान दिया है... मैं कैप्टन विक्रम बत्रा का पिता हूं। मुझे गर्व है कि मेरे घर में ऐसी महान आत्मा ने जन्म लिया..."
महाकुंभ नगर में 73 देशों के राजनयिक संगम में डुबकी लगाएंगे। रूस और यूक्रेन के राजदूत भी इस ऐतिहासिक महाआयोजन में शामिल होंगे। मेला अधिकारी विजय किरण आनंद ने पुष्टि की है कि राजनयिक एक फरवरी को आ रहे हैं।
महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं का आगमन जारी है। अब तक 10.21 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।
वीआईपी घाट पर आज उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक करेंगे संगम में स्नान।
29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर दूसरे 'अमृत स्नान' की व्यवस्था को लेकर महाकुंभ मेला के डीआइजी वैभव कृष्ण ने बताया कि मौनी अमावस्या स्नान से पहले महाकुंभ मेले में भीड़ दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हमने वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। पास होने के बावजूद किसी भी वाहन को महाकुंभ मेला क्षेत्र में अनुमति नहीं दी जाएगी। पूरे क्षेत्र में कई चेक पॉइंट विकसित किए गए हैं। केवल संतों और आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को अनुमति होगी। यह यातायात निषेध 30 जनवरी तक लागू रहेगा।