07:12 AM, 20-Jan-2025
महाकुंभ की विहंगम तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
कैबिनेट बैठक में मिलेगी प्रयागराज को बड़ी सौगात
महाकुंभ में 22 जनवरी को यूपी कैबिनेट की बैठक में प्रयागराज को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इसमें प्रयागराज और वाराणसी समेत सात जिलों को मिलाकर धार्मिक क्षेत्र के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा भी कई अन्य प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।