फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh Live : राजनाथ सिंह ने लगाई संगम में पवित्र डुबकी, छठे दिन जारी है त्रिवेणी में पावन स्नान का सिलसिला

Sat, 18 Jan 2025 02:46 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

खास बातें

Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ के छठे दिन भी लोगों ने उत्साह के साथ त्रिवेणी में डुबकी लगाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने लगाई संगम में पवित्र डुबकी - फोटो : ani
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:45 PM, 18-Jan-2025

मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि परमात्मा ने मुझे यह अवसर प्रदान किया: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि परमात्मा ने मुझे यह अवसर प्रदान किया। आज प्रयागराज, संगम में स्नान करने के बाद मैं स्वयं को बहुत ही कृतार्थ महसूस कर रहा हूं। भारतीयता सांस्कृतिक एवं सनातन धर्म की आध्यात्मिक अनुभूति का यह पर्व है, जो प्राचीन वैदिक खगोलीय घटना पर आधारित है। यह गंगा, यमुना व सरस्वती के साथ सनातन धर्म की आध्यात्मिक, वैज्ञानिकता और साथ ही साथ सामाजिक समरसता का भी संगम है। विश्व के सबसे बड़े जन समागमका कुशल संचालन जिस तरह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। मैं यहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसके लिए हार्दिक बधाई देता हूं।"

02:04 PM, 18-Jan-2025

पवित्र स्नान करने के बाद राजनाथ सिंह ने गंगा आरती की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान करने के बाद प्रार्थना की और गंगा आरती की। इस मौके पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे।

01:31 PM, 18-Jan-2025

त्रिवेणी घाट रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लगाई पवित्र डुबकी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने त्रिवेणी घाट पहुंचकर पवित्र डुबकी लगाई।

विज्ञापन
01:12 PM, 18-Jan-2025

प्रयागराज पहुंचे राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह महाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज पहुंचे।

01:07 PM, 18-Jan-2025

संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज प्रयागराज आएंगे। महाकुंभ नगर मेला क्षेत्र का दौरा करेंगे और पवित्र संगम में डुबकी लगाएंगे। घाट पर सर्च अभियान चल रहा है। बताया जा रहा है कि राजनाथ सिंह 1:30 घाट पर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
12:41 PM, 18-Jan-2025

7.3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान

महाकुंभ 2025 को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। महाकुंभ का आज छठा दिन है। दोपहर 12 बजे तक 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया। अब तक 7.3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है।

11:09 AM, 18-Jan-2025

अखिलेश के बयान पर यह बोले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रकाश शुक्ला

महाकुंभ के आंकड़ों को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रकाश शुक्ला ने कहा, "संसद के अंदर और संसद के बाहर लोग चीन की गणना को सही मान लेते हैं और हिंदुस्तान में जब गणना होती है तो उन्हें लगता है कि गलत दिखाया जा रहा है। जो लोग ऐसे बयान देते हैं लोग पाप धोने के लिए (महाकुंभ) जा रहे हैं। लोग (महाकुंभ) जाकर पाप से मुक्त हो जाएंगे लेकिन वे लोग पापी रहेंगे।"

06:58 AM, 18-Jan-2025

श्रद्धालुओं का समागम में आना जारी

विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम में भाग लेने के लिए त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का आना जारी है। 45 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन के पहले चार दिनों में 7 करोड़ से अधिक भक्तों ने त्रिवेणी संगम - गंगा, यमुना और 'रहस्यमय' सरस्वती नदियों के पवित्र संगम पर पवित्र डुबकी लगाई है।

06:47 AM, 18-Jan-2025

महाकुंभ में भी घूम रहे हैं हेक्सा ब्लेड वाले चोर, आठ गिरफ्तार

मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान पर हमले की घटना के बाद हेक्सा ब्लेड वाला चोर चर्चा का विषय बना हुआ है। अब मेले में भी ऐसा ही चोर गिरोह पकड़ा गया है, जो हेक्सा ब्लेड लेकर घूमता था। पुलिस ने ऐसे सात चोरों को गिरफ्तार किया है। ये सभी एक स्थानीय युवक की मदद से वारदातें अंजाम दे रहे थे। उसे भी पकड़ लिया गया है। दो दिन पहले भी इस गिरोह ने दो श्रद्धालुओं के मोबाइल उड़ाए थे।

06:27 AM, 18-Jan-2025

महंत की बची जान, सीपीआर बना वरदान

मेला क्षेत्र में तीन लोगों की जान सीपीआर से बचाई गई। पीड़ितों में दो महंत और एक महिला शामिल है। आह्वान अखाड़े के महंत अजय गिरि, महंत ननकू गिरि अचानक से मुसीबत में आ गये थे। मकर संक्रांति के पर्व पर अमृत स्नान के लिए निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान आह्वान अखाड़े के महंत अजय गिरि रथ पर बैठे-बैठे अचानक अचेत हो गए। इस दौरान किसी को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था, कि वह क्या करें। तभी वहां से होकर गुजर रहे केंद्रीय अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में तैनात लैब टेक्नीशियन अजय शुक्ला ने तुरंत महंत अजय गिरि को रथ पर ही सीपीआर देना शुरू किया। इससे उन्हें होश आ गया। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से केंद्रीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

06:22 AM, 18-Jan-2025

Mahakumbh Live : राजनाथ सिंह ने लगाई संगम में पवित्र डुबकी, छठे दिन जारी है त्रिवेणी में पावन स्नान का सिलसिला

महाकुंभ के छठे दिन भी लोगों ने उत्साह के साथ त्रिवेणी में डुबकी लगाना शुरू कर दिया है। कुछ लोग जो महाकुंभ के आरंभ से आए थे वे भले ही लौट चुके हों लेकिन उनकी जगह नये श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कई आस्थावान महाकुंभ की शुरुआत से ही कुंभ नगर में बने हुए हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें