फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025 : मॉडल हर्षा ने छोड़ा महाकुंभ, 18 जनवरी को 1800 साधु नागा दीक्षा लेंगे; पढ़ें अपडेट

Fri, 17 Jan 2025 05:48 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

खास बातें

Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: संगम तट पर बने अखाड़ों में नए नागा साधु बनाने के लिए पर्ची कटनी शुरू हो गई है। मौनी अमावस्या से पूर्व सातों शैव समेत दोनों उदासीन अखाड़े अपने परिवार में नए नागा साधु शामिल करेंगे। जूना अखाड़े में आज से यह प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
Harsha Richariya - फोटो : instagram
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:45 PM, 17-Jan-2025

मॉडल हर्षा ने छोड़ा महाकुंभ

महाकुंभ में ज्योतिष पीठ पीठाधीश्वर एवं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरनंद ने मॉडल हर्षा को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने निंदा करते हुए इसे सनातन धर्म का अपमान बताया था। संतों के विरोध की वजह से मीडिया में भी मामले ने तूल पकड़ लिया था। इसके बाद गुरुवार रात इन बातों पर दुख जताते हुए हर्षा ने कुंभ नगरी को छोड़ने का एलान कर दिया। अब महाकुंभ को हर्षा ने छोड़ दिया है।

03:41 PM, 17-Jan-2025

18 जनवरी को 1800 साधु नागा लेंगे दीक्षा

प्रयागराज के महाकुंभ में 18 जनवरी को 1800 साधु नागा दीक्षा लेंगे। सुबह से प्रक्रिया शुरू होगी। सबसे पहले शपथ पत्र और दूसरा गुरु का नाम भद्र होंगे। स्नान होगा। धर्म ध्वजा के पास बैठेंगे। नियम बताए जाएंगे। इस दौरान निराजल और निराहार रहेंगे। रात्रि 12 बजे 108 डुबकी लगाएंगे। आचार्य विजया हवन और 17 पिंडदान कराएंगे और मंत्र दीक्षा देंगे।

01:19 PM, 17-Jan-2025

'यह ऐतिहासिक, अद्भूत है, सबको यहां आना चाहिए'

 महाकुंभ पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "यह ऐतिहासिक, अद्भूत है...सबको यहां आना चाहिए क्योंकि यह 12 कुंभ के बाद आया है, यह महाकुंभ है..."

विज्ञापन
11:51 AM, 17-Jan-2025

महाकुंभ पर अखिलेश के बयान को लेकर क्या बोले यूपी के मंत्री दयाशंकर सिंह

महाकुंभ को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा, "महाकुंभ से बड़ा धार्मिक आयोजन दुनिया में नहीं होता। ये सब बयान देकर वो क्या दर्शाना चाहते हैं, वही समझते होंगे। वोट की राजनीति होनी चाहिए लेकिन जहां भारत की संस्कृति और सभ्यता की बात आती है वहां हम सबको एक होकर इसे मज़बूत करने की कोशिश करनी चाहिए।"

11:18 AM, 17-Jan-2025

Kumbh Mela 2025: अखिलेश यादव की टिप्पणी पर स्वामी चिदानंद सरस्वती का बयान

महाकुंभ 2025 पर अखिलेश यादव की टिप्पणी पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा, "मैं केवल एक ही बात कह सकता हूं कि यह आंकड़ों की बात नहीं है, बात अकड़ की है। दुनिया भर में बड़ी संख्या में लोग गूगल पर महाकुंभ मेला 2025 को सर्च कर रहे हैं।

विज्ञापन
10:14 AM, 17-Jan-2025

Kumbh Mela 2025: अखिलेश के बयान पर खंडेलवाल का पलटवार

अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "उनके बयान का कोई आधार नहीं है। दुनिया देख रही है कि महाकुंभ किस तरह लोगों के बीच लोकप्रिय है। देश से ही नहीं विदेश से भी लोग महाकुंभ में पहुंच रहे हैं। अखिलेश यादव के सर्टिफिकेट की जरूरत सरकार को नहीं है।"

09:52 AM, 17-Jan-2025

Kumbh Mela 2025: अखिलेश यादव ने आंकड़े बताए फर्जी

 महाकुंभ पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "सरकार का हर आंकड़ा फर्जी है। कुछ ट्रेनें खाली जा रही हैं। सुनने में आया है कि गोरखपुर वाली ट्रेन खाली गई है। भाजपा का हर आंकड़ा फर्जी है।"

09:22 AM, 17-Jan-2025

Kumbh Mela 2025: कुंभ क्षेत्र में 1.50 लाख शौचालय बनाए गए

महाकुंभ 2025 अपनी भव्यता और दिव्यता के साथ प्रारंभ हो चुका है। करोड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन संगम में स्नान कर रहे हैं। ऐसे में मेला क्षेत्र में स्वच्छता के प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुंभ क्षेत्र में 1.50 लाख शौचालय बनाए गए हैं।

08:37 AM, 17-Jan-2025

Maha kumbh 2025: अब तक 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर एकत्रित हुए। महाकुंभ 2025 में अब तक 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालु भाग ले चुके हैं।

08:10 AM, 17-Jan-2025

Maha kumbh 2025: श्रद्धालु संगम घाट पर पावन स्नान के लिए पहुंच रहे

महाकुंभ के दौरान श्रद्धालु संगम घाट पर पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। 

07:05 AM, 17-Jan-2025

Maha kumbh 2025: त्रिवेणी पर लगा तांता

विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ2025 में भाग लेने के लिए त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का आना जारी है। गंगा, यमुना और 'रहस्यमय' सरस्वती नदियों के पवित्र संगम त्रिवेणी संगम पर 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर चुके हैं। 

06:39 AM, 17-Jan-2025

Maha kumbh 2025: दक्षिण अफ्रीका से प्रयागराज पहुंचे भक्त नरसिम्हा स्वामी

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से भक्त नरसिम्हा स्वामी महाकुंभ में भाग लेने के लिए प्रयागराज पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मैं यहां कुंभ मेले में भाग लेने के लिए आया हूं। मैंने इसके बारे में कई साल पहले सुना था, लेकिन मैं यहां आने में असमर्थ था। कुंभ मेला एक त्योहार है जहां यहां गिराए गए अमृत को पाने के लिए बहुत सारे साधु-संत एक साथ आते हैं। मैं एक युवा था, लेकिन मेरे मन में बहुत सारे सवाल थे। उनमें से एक सवाल यह था कि मेरे जैसे अच्छे लोगों के साथ बुरा क्यों होता है? तो जब मैं सनातन धर्म में आया, तो मुझे कर्म और पुनर्जन्म के बारे में पता चला और जीवन एक सतत यात्रा है और फिर जैसे ही हम इस जीवन में आते हैं, हम अपने पिछले कर्म को इस जीवन में समाप्त करने के लिए लाते हैं। एक चक्र, संसार। फिर जब मैं पढ़ रहा था मैं जानना चाहता था कि इस संसार से कैसे बाहर आया जाए।

06:14 AM, 17-Jan-2025

Mahakumbh 2025 : मॉडल हर्षा ने छोड़ा महाकुंभ, 18 जनवरी को 1800 साधु नागा दीक्षा लेंगे; पढ़ें अपडेट

महाकुंभ को आरंभ हुए चार दिन बीत गये हैं। आज पांचवां दिन है। अब तक करीब 7 करोड़ लोग संगम में पवित्र स्नान कर चुके हैं। इस बीच कुंभ में रमे अखाड़े विधि-विधान के बीच आस्था के इस आयोजन के भविष्य पर मंथन कर रहे हैं। जूना अखाड़े में एक खास कारण से हलचल है। 

संगम तट पर बने अखाड़ों में नए नागा साधु बनाने के लिए पर्ची कटनी शुरू हो गई है। मौनी अमावस्या से पूर्व सातों शैव समेत दोनों उदासीन अखाड़े अपने परिवार में नए नागा साधु शामिल करेंगे। जूना अखाड़े में आज से यह प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें