अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी का कहना है, 'प्रयागराज महाकुंभ में मुझे जो अनुभव हुआ। यहां जो प्रबंधन है, वो वह अद्भुत है। मैं देशवासियों की ओर से पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहता हूं। यहां जो प्रबंधन है, वह प्रबंधन संस्थानों के लिए शोध का विषय है। मेरे लिए मां गंगा के आशीर्वाद से बड़ा कुछ नहीं है।'
प्रयागराज में भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि "यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो आयोजन हुआ है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। 50 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है, जिसमें से 10 करोड़ लोग पहले ही आ चुके हैं। शायद जनसैलाब का ऐसा नजारा कभी कल्पना या कल्पना में भी नहीं आया होगा। हर व्यक्ति की आस्था उमड़ पड़ी है।"
अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने अपने परिवार के साथ त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना की। गौतम अदाणी ने त्रिवेणी संगम पर 'आरती' की।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संगम में डुबकी लगाई और इसके बाद मां गंगा की पूजा की। उनके साथ यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की मौजूद रहे।
गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने शहर के प्रमुख चौराहों और कार्यक्रम स्थलों पर विशेष निगरानी के साथ सतर्कता बढ़ा दी है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक फरवरी को संगम में पवित्र डुबकी लगाने वाले हैं। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भी 10 फरवरी को प्रयागराज जाने की उम्मीद है। अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति के प्रमुख कार्यक्रमों में भाग लेने की उम्मीद है। इन नेताओं की सुचारू और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियों को मजबूत किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को महाकुंभ मेला 2025 का दौरा कर सकते हैं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 जनवरी को मेले में शामिल होंगे। इसके अलावा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के भी 1 फरवरी को समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। अपने तय कार्यक्रम के अनुसार, 27 जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह महाकुंभ में शामिल होंगे। इस दौरान वे संगम में पवित्र स्नान करेंगे, गंगा पूजा करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
महाकुंभमेला 2025 में इस्कॉन मंदिर के शिविर में अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी पहुंचे। अदाणी समूह और इस्कॉन ने प्रयागराज में महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को भोजन परोसने के लिए हाथ मिलाया है। महाप्रसाद सेवा 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेले की पूरी अवधि के लिए दी जा रही है।
अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने अपनी पत्नी प्रीति अडानी के साथ इस्कॉन मंदिर के शिविर में लोगों को भोजन वितरित किया। अडानी समूह और इस्कॉन ने प्रयागराज में महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को भोजन परोसने के लिए हाथ मिलाया है। महाप्रसाद सेवा 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेले की पूरी अवधि के लिए दी जा रही है।
संगमनगरी में मंगलवार को प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों का जमावड़ा होने जा रहा है। यहां 22 जनवरी को प्रस्तावित कैबिनेेट की बैठक में भाग लेने के लिए कई मंत्री प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इसमें डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, राज्यमंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसकेे अलावा कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, राज्यमंत्री अनिल राजभर, रामकेश निषाद, पहले से ही प्रयागराज में मौजूद हैं।
महाकुंभ में प्लाटून पुल पर जाम लगा है। पैदल जाने वालों को तो जाने दिया जा रहा है, वाहन रोके हुए हैं। मेले में आज श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ देखी जा रही है। उधर, महाकुंभ में आग लगने की घटना के बाद प्रशासन ने एडवाइजरी की है। प्रशासन ने अपील की है कि ज्वलनीशल पदार्थ ना रखें।
कवि कुमार विश्वास ने महाकुंभ 2025 पर कहा कि 144 वर्षों में यह संयोग जुड़ा है, यह परम सौभाग्य है... मैं इस गंगा किनारे के लिए कहूंगा कि तपस्वी राम के चरणों चढ़ी उपहार तक आई, हमारी मां हमारे लोक के स्वीकार तक आई। मां ने हमारा प्रणाम स्वीकार किया है यह बड़ी बात है। मैं स्नान करने जा रहा हूं।
अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी महाकुंभ 2025 में भाग लेने के लिए प्रयागराज पहुंच गए हैं। अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडाणी कहते हैं कि ''मैं बहुत उत्साहित हूं।''
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद महाकुंभ 2025 में पहुंचे। उन्होंने कहा कि "यहां की व्यवस्थाएं वाकई बहुत अच्छी हैं, सभी सुविधाएं मौजूद हैं। मैं कई शिविरों में गया। मैं बहुत खुश हूं। योगी आदित्यनाथ और यूपी सरकार की व्यवस्थाएं वाकई बहुत अच्छी हैं, मैं प्रशासन को धन्यवाद देता हूं"
दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं का आना जारी है। अब तक 8.81 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई।
एक राष्ट्र, एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति और उच्च समिति के अध्यक्ष रामनाथ कोविंद ने कहा कि "काम चल रहा है, यह संसद के हाथ में है और उन्हें फैसला करना है। मुझे लगता है कि अगर यह पारित हो जाता है, तो देश की जीडीपी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। देश दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के आर्थिक विकास में एक बड़ा बदलाव लाने वाला साबित होगा"
उत्तर प्रदेश पुलिस ने महाकुंभ की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस और अर्धसैनिक बलों सहित 10,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया है। एनडीआरएफ ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संगम पर जल एम्बुलेंस तैनात की है। महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हुआ और 26 फरवरी तक चलेगा।
13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा हुआ है। सोमवार को आठवें दिन रात 6 बजे तक 8.80 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई थी। 20 जनवरी तक कुल मिलाकर लगभग 8.80 करोड़ तीर्थयात्री संगम त्रिवेणी में डुबकी लगा चुके हैं। महाकुंभ दुनिया के सबसे बड़े और सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक समागमों में से एक है।
बाकी प्रमुख 'स्नान' की तारीखें
29 जनवरी (मौनी अमावस्या - दूसरा शाही स्नान)
3 फरवरी (बसंत पंचमी - तीसरा शाही स्नान)
12 फरवरी (माघी पूर्णिमा)
26 फरवरी (महा शिवरात्रि)।
सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें 2023 में पद्म भूषण और 2006 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। मूर्ति, एक प्रसिद्ध लेखिका भी हैं, जिन्होंने अंग्रेजी और कन्नड़ साहित्य में योगदान दिया है। 31 दिसंबर, 2021 को इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त हुईं। मूर्ति ने इंफोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति से शादी की है और वह ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सास हैं।
राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने प्रयागराज में महाकुंभ में पहुंचने पर खुशी व्यक्त की। सोमवार को उन्होंने कहा कि वह बेहद खुश हैं। वह महाकुंभ के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। एएनआई से बात करते हुए सुधा मूर्ति ने कहा "मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि यह 'तीर्थराज' है। यह 144 साल बाद आया है मैं उत्साहित और बेहद खुश हूं। मैं यहां तीन दिनों के लिए हूं।
उद्योगपति गौतम अदाणी आज महाकुंभ में आएंगे। वह सुबह 10:30 से 11:30 बजे इस्कॉन पंडाल के भंडारे में सेवा करेंगे। इसके बाद 11:30 से 12:20 बजे तक वीआईपी बोट पर रहेंगे। वहीं, 12:25 से 12:45 तक बड़े हनुमान जी के दर्शन करेंगे। इस्कॉन के साथ मिलकर अदाणी समूह प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालुओं को महाप्रसाद और गीता प्रेस के साथ एक करोड़ आरती संग्रह का वितरण कर रहा है।
गीता प्रेस के ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमका ने बताया कि प्रशासन का पूरा सहयोग मिला है। जिस तरह से कुछ ही देर में आग पर काबू पाया गया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। इतने बड़ी आग के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई, इससे बढ़कर उनके लिए बात कोई नहीं है। यही सबसे बड़ी सफलता है।
इसके बाद मलबा सफाई का काम शुरू किया गया। शाम तक सफाई के बाद शिविर निर्माण के लिए टिनशेड, बल्ली समेत अन्य सामान भी पहुंचा दिया गया। मंगलवार से 100 से अधिक मजदूर शिविर निर्माण का काम शुरू करेंगे। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि मौके पर काम शुरू करा दिया गया है। तीन दिन में शिविर फिर से बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को पुनर्स्थापित करा दिया जाएगा। यहां के शिविरों में प्रवास कर रहे करीब एक हजार श्रद्धालुओं को फिलहाल दूसरे शिविरों में भेजा गया है।
महाकुंभ में सोमवार देर रात तक 8.80 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है। घने कोहरे और ठंड के हजारों लोग त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए घाटों पर जुटे हैं। आज 45 दिवसीय महाकुंभ 2025 का 9वां दिन है।
उधर, प्रयागराज में रविवार को कैंप में आगजनी के बाद अखिल भारतीय धर्मसंघ श्रीकरपात्र धाम काशी और गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर के पुनर्निर्माण को लेकर प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार सुबह से ही यहां तीन जेसीबी व 15 ट्रैक्टर लगाकर काम शुरू करा दिया है। आज से शिविर का निर्माण शुरू हो जाएगा।
मेला प्रशासन के मुताबिक, तीन दिन में पूरा शिविर फिर से तैयार हो जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद मेला प्रशासन रविवार रात से ही तैयारियों में जुट गया था। सफाई के बाद शाम होते-होते टिनशेड व अन्य सामान भी पहुंचा दिए गए। सोमवार सुबह से ही यहां तीन जेसीबी व 15 ट्रैक्टर लेकर मेला प्रशासन के अफसर पहुंच गए।