सपा एजेंट का बस्ता ले जाने का आरोप
झूंसी के मुंशी का पूरा गांव में का बस्ता उठा ले जाने को लेकर किया गया विरोध। समाजवादी पार्टी के एमएलसी मान सिंह और अन्य नेता मौके पर पहुंचे। आरोप लगाया कि पुलिस ने जबर्दस्ती बस्ते को छीन लिया। पुलिस पर भेदभाव करने का आरोप लगाया गया।
फूलपुर से सपा प्रत्याशी अमरनाथ सरोज ने पुलिस पर मुस्लिम मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया। इसको लेकर उनकी पुलिस अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई।
नाराज मतदाताओं को मनाने उमापुर गांव पहुंचे सीडीओ, बैरंग लौटे वापस
संविलियन विद्यालय बरांव करछना में पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह ने वोट मतदान किया. दोपहर बाद पहुंचे रेवती रमण ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
वोट प्रतिशत- दोपहर 3 बजे तक
इलाहाबाद लोकसभा- 41.04
इलाहाबाद दक्षिणी- 32.65
बारा- 45.25
करछना- 42.35
कोरांव- 45.14
मेजा- 41.33
फूलपुर लोकसभा - 39.46
शहर उत्तरी- 30.02
पश्चिमी- 36.89
फाफामऊ- 42.05
फूलपुर- 45.21
सोरांव- 44.60
प्रतापगढ़ लोकसभा- 41.87 प्रतिशत
पट्टी- 44.60
प्रतापगढ़ सदर-41.56
रामपुर खास- 40.74
रानीगंज- 42.37
विश्वनाथगंज-40.15
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने चमरूपुर शुक्लान बूथ पर मतदान किया।
सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने ब्वायज स्कूल इंटर कॉलेज में अपने पति के साथ मतदान किया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से मतदान करने की अपील भी की।
मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण केंद्र करेली पोलिंग बूथ से पुलिस ने पोलिंग एजेंट को खदेड़ा। मतदाता पर्ची बनाने से रोका। इसको लेकर काफी देर तक गहमा गहमी मची रही।
ग्यारह बजे तक प्रतापगढ़ में 26.15, इलाहाबाद में 23.88 और फूलपुर में 22.85 फीसदी वोट पड़े।
प्रतापगढ़ लोकसभा- 26.35 प्रतिशत
पट्टी- 27.30
प्रतापगढ़ सदर- 26.15
रामपुर खास- 26.21
रानीगंज- 26.20
विश्वनाथगंज- 25.90
इलाहाबाद लोकसभा- 23.88
इलाहाबाद दक्षिणी- 16.74
बारा- 27.41
करछना- 24.96
कोरांव- 26.80
मेजा- 24.85
फूलपुर लोकसभा - 22.85
शहर उत्तरी- 15.93
पश्चिमी- 20.77
फाफामऊ- 25.53
फूलपुर- 26.62
सोरांव- 26.57
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अपनी पत्नी एवं पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता के साथ बहादुरगंज स्थित मतदान केंद्र में किया मतदान।
कोरांव विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर टेंट तक की व्यवस्था नहीं थी। वोट देने के लिए पहुंचे लोग धूप में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
ईवीएम की खराबी से आधादर्जन बूथ पर दो घंटे बाधित रहा मतदान
इलाहाबाद के मांडाखास, गौरया कलां, सांडी, उमान गांव स्थित पोलिंग बूथ की ईवीएम मशीन में आई खामी को प्रसाशन ने दुरूस्त कर लिया। ईवीएम बदलकर मतदान पुनः चालू करा दिया गया। इस दौरान दो घंटे तक मतदान बाधित रहा। सुबह सात बजे मांडाखास स्थित प्राथमिक विद्यालय मतदान स्थल संख्या 328, 329, 330 की ईवीएम मशीन में खराबी आ गई थी ।
इसी तरह गौरया कलां गांव के बूथ संख्या 276, साड़ी, उमान गांव स्थित पोलिंग बूथ की ईवीएम मशीन में खामी आ गई। इस दौरान दो घंटे तक मतदान बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने ईवीएम मशीन बदलकर मतदान दुबारा सुरु करा दिया। जिससे मतदाओं को परेशानी उठानी पड़ी।
मतदान बहिष्कार
प्रयागराज जनपद में पड़ने वाले भदोही लोकसभा क्षेत्र के सोरों (विधानसभा प्रतापपुर) बूथ पर रेलवे अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीण नहीं कर रहे मतदान। सुबह 8:00 बजे तक पड़े थे मात्र २ मत। मत दे स्थल पर मतदाता नहीं। सिर्फ पुलिसकर्मी और मतदान कर्मी ही दिखाई दे रहे हैं।
ईवीएम में गड़बड़ी से रुका मतदान
इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के मांडा खास प्राथमिक विद्यालय में मतदान स्थल 328, 29 और 30 की ईवीएम मशीन खराब हो गई है। इससे मतदान रुक गया है।
मतदान से पहले किया पौधरोपण
प्रतापगढ में पंचायत भवन भगवा में मतदान के पहले पौधारोपण किया गया। इसके अलावा रामपुर विधानसभा के सांगीपुर ब्लॉक के उमरार बूथ पर मतदान से पहले पौधरोपण किया गया।
प्रतापगढ़ के सांगीपुर के दलापट्टी बूथ संख्या 44पर EVM खराबी के चलते मतदान 45 मिनट देरी से शुरू हुआ।
इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के गौहनिया मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। सुबह साढ़े छह बजे से ही यहां लोग पहुंचने लगे थे।
प्रतापगढ़ सदर विकासखंड के भोलियापुर मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब होने के कारण साढ़े सात बजे तक मतदान नहीं शुरू हो सका था।
प्रतापगढ़ में बूथ संख्या 251 रामनगर में ईवीएम खराब, मतदान प्रभावित। मतदान शुरू होने से पहले कतारों में लग गए थे लोग। 7.30 बजे से शुरू हुआ मतदान।
एमएनएनआईटी में मतदान शुरू हो गया है। सात बजे से ही मतदाता पहुंचने लगे। इसी तरह झूंसी के छतनाग स्थित मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी है।