केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी 91वें वायु सेना स्थापना दिवस पर सभी भारतीय वायु सेना कर्मियों को शुभकामनाएं दीं हैं।
वायुसेना का वर्तमान ध्वज नीले रंग का है। इसमें पहले चतुर्थांश में राष्ट्रीय ध्वज है और केंद्र में राष्ट्रीय ध्वज के रंगों, यानी केसरिया, सफेद और हरे रंग से बना एक गोलाकार घेरा है। इस पताका को 1951 में अपनाया गया था। एयरफोर्स की तरफ से जारी बयान में कहा गया, वायु सेना के मूल्यों को बेहतर ढंग से दिखाने के लिए अब एक नया ध्वज बनाया गया है। झंडे के ऊपरी हिस्से में दाएं कोने पर बदलाव किया गया है। फ्लाई साइड की ओर वायुसेना क्रेस्ट को शामिल किया जाएगा।
भारतीय वायु सेना ने 72 वर्ष के बाद अपने झंडे में बदलाव किया है। प्रयागराज के बमरौली मध्य वायु कमान मुख्यालय पर वायु सेना दिवस पर इसका अनावरण किया। वायु सेना की स्थापना आठ अक्तूबर 1932 को गई थी। 72 वर्ष के बाद वायु सेना ने अपने झंडे में परिवर्तन किया है।
प्रयागराज बमरौली में सीडीएस अनिल चौहान ने कहा कि बीते वर्षों में सेना के सामने कई बड़ी चुनौतियां आई हैं, जिनका हमने डंटकर मुकाबला किया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वायु सेना स्थापना दिवस पर सभी भारतीय वायु सेना कर्मियों को शुभकामनाएं दीं।
वायुसेना का वर्तमान ध्वज नीले रंग का है। इसमें पहले चतुर्थांश में राष्ट्रीय ध्वज है और केंद्र में राष्ट्रीय ध्वज के रंगों, यानी केसरिया, सफेद और हरे रंग से बना एक गोलाकार घेरा है। इस पताका को 1951 में अपनाया गया था। एयरफोर्स की तरफ से जारी बयान में कहा गया, वायु सेना के मूल्यों को बेहतर ढंग से दिखाने के लिए अब एक नया ध्वज बनाया गया है। झंडे के ऊपरी हिस्से में दाएं कोने पर बदलाव किया गया है। फ्लाई साइड की ओर वायुसेना क्रेस्ट को शामिल किया जाएगा।
भारतीय वायु सेना (IAF) के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने यूपी के प्रयागराज में बमरौली वायु सेना स्टेशन पर वायु सेना दिवस समारोह के दौरान नई भारतीय वायु सेना के ध्वज का अनावरण किया।
वायुसेना के ध्वज का अनावरण चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान की मौजूदगी में होगा। वायुसेना के मूल्यों को बेहतर ढंग से प्रतिबिंबित करने के लिए नया एलएएफ ध्वज बनाया गया है। नया ध्वज की डिजाइन कैसी होगी, उसकी तस्दीक उसके अनवारण के बाद ही होगी।
नौसेना के बाद अब वायुसेना को भी नया ध्वज मिलने जा रहा है। प्रयागराज में वायुसेना के 91वें स्थापना दिवस पर नए ध्वज का अनावरण वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी करेंगे। यहां मध्य वायु कमान मुख्यालय बमरौली में आयोजित वायुसेना की परेड के बाद वायुसेना के नए ध्वज का अनावरण होगा।
भारतीय वायु सेना (IAF) प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी वायु सेना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए यूपी के प्रयागराज में बमरौली वायु सेना स्टेशन पहुंच गए हैं।
प्रयागराज में इस आयोजन की काफी दिनों से तैयारी चल रही है। वायुसेना के तमाम लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर पिछले कुछ दिनों से इसका अभ्यास भी कर रहे हैं। फिलहाल, बमरौली में वायु योद्धाओं की परेड सुबह 7:40 बजे शुरू हो जाएगी। जो दो घंटे से ज्यादा समय तक चलेगी, वहीं संगम क्षेत्र में वायुसेना का फ्लाई पास्ट दोपहर 2:50 बजे से शुरू हो जाएगा जो शाम तकरीबन पांच बजे तक चलेगा।
वायुसेना दिवस पर आठ अक्तूबर को वृहद स्तर पर आयोजन होते हैं। इस मौके पर आमतौर पर दिल्ली मुख्यालय में परेड और फ्लाई पास्ट का आयोजन होता रहा है। पूर्व में पालम फिर हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद पर आयोजन हुआ है, लेकिन पिछले वर्ष चंडीगढ़ में आयोजन हुआ था। इसी क्रम में इस बार 91वें स्थापना दिवस पर प्रयागराज में आयोजन की घोषणा की गई। इस तरह से यह दूसरा मौका है जब दिल्ली एनसीआर से बाहर वायुसेना दिवस का आयोजन होगा।
वायुसेना का स्थापना दिवस रविवार को मनाया जाएगा। इस दौरान संगम क्षेत्र में जहां देश की सुरक्षा में लगे लड़ाकू विमान अपना शौर्य दिखाएंगे तो वहीं मध्य वायु कमान मुख्यालय बमरौली में वायु योद्धाओं की परेड होगी। आयोजन में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान के साथ वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी भी शिरकत करेंगे। आठ अक्तूबर को ही वायुसेना के नए ध्वज का भी अनावरण होगा।