फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atiq Ahmed Son : अतीक का बेटा अबान अहमद सुपुर्द-ए-खाक, भाई अली और उमर ने नम आंखों से दी विदाई

Sat, 08 Aug 2026 05:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

खास बातें

माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद के शव को शनिवार शाम सात बजे मगरिब की नमाज के बाद कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। झांसी और लखनऊ जेल से आए भाई अली और उमर ने नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:14 PM, 08-Aug-2026

माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद का शव सुपुर्द ए खाक

माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद के शव को शनिवार देर शाम कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शाम सात बजे मगरिब की नमाज के बाद अबान के शव को कसारी मसारी के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। झांसी और लखनऊ जेल से आए भाई अली और उमर ने नम आंखों से छोटे भाई को विदाई दी। मिट्टी में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त रहा।
 

06:50 PM, 08-Aug-2026

मगरिब की नमाज के बाद अबान का शव होगा सुपुर्द-ए-खाक

शाम सात बजे मगरिब की नमाज बाद अबान के शव को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। झांसी और लखनऊ जेल से लाए गए अली और उमर को वाहन के अंदर ही बैठाया गया है। दोंनों के पहुंचने के बाद एक बार भीड़ बेकाबू हो गई। लोग बैरिकेडिंग गिराकर घेरे में घुस गए। जिससे पुलिस फोर्स को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

06:08 PM, 08-Aug-2026

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे कब्रिस्तान

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अबान के सुपुर्द खाक में हिस्सा लेने के लिए कब्रिस्तान पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
06:03 PM, 08-Aug-2026
अली और उमर की गाड़ी के पास तैनात फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

लोगों को काबू करने में पुलिस के छूट रहे पसीने

भीड़ को संभालने में पुलिस को छूट रहे पसीने। कब्रिस्तान से लेकर अतीक के मकान तक काफी भीड़ है। करीब एक किलोमीटर की दूरी है दोनों में। पूरी सड़क भीड़ से पटी है। 

06:01 PM, 08-Aug-2026

अली और उमर को देखने के लिए उमड़ी भीड़

पुलिस लगातार माइक से लोगों को पीछे हटने और रास्ता खाली रखने की अपील कर रही है। पुलिस की ओर से लोगों से कहा जा रहा है कि वे गाड़ी के आसपास भीड़ न लगाएं और निर्धारित दूरी बनाए रखें, ताकि जनाजे को सुरक्षित तरीके से आगे ले जाया जा सके। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद हैं। कसारी-मसारी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ भीड़ के आवागमन पर भी नजर रखी जा रही है। अब सभी की नजर अबान के जनाजे के उठने और उसे सुपुर्द-ए-खाक किए जाने पर टिकी है।

विज्ञापन
06:00 PM, 08-Aug-2026

अतीक के जमींदोज मकान से उठेगा अबान का जनाजा, पहुंचे अली-उमर 

अतीक अहमद के कसारी-मसारी स्थित जमींदोज मकान के पास से थोड़ी देर में उसके सबसे छोटे बेटे मोहम्मद अबान अहमद का जनाजा उठाने की तैयारी चल रही है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं। अबान के अंतिम सफर को लेकर इलाके में भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। अबान के भाई अली और उमर भी प्रयागराज पहुंच गए हैं। दोनों फिलहाल गाड़ी में ही बैठे हैं और अभी नीचे नहीं उतरे हैं। उनके पहुंचते ही मौके पर लोगों की भीड़ और बढ़ गई। पुलिसकर्मी भीड़ को गाड़ी से दूर रखने में जुटे हैं।

05:53 PM, 08-Aug-2026
कड़ी सुरक्षा के बीच अली और उमर अहमद प्रयागराज पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला।

गाड़ी से नीचे नहीं उतरे हैं अली और उमर

अभी अली और उमर दोनों गाड़ी में हैं नीचे नहीं उतरे हैं। भीड़ को हटाया जा रहा है। लगातार पुलिस माइक से पुकार कर लोगों से भीड़ को गाड़ी से पीछे रहने के लिए निर्देश दे रही है।


05:25 PM, 08-Aug-2026

Atiq Ahmed Son : अतीक का बेटा अबान अहमद सुपुर्द-ए-खाक, भाई अली और उमर ने नम आंखों से दी विदाई

माफिया अतीक अहमद के बेटे अली और उमर अहमद प्रयागराज पहुंच गए। दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज लाया गया। शाम सात बजे मगरिब की नमाज के बाद अबान के शव को कसारी मसारी के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। झांसी और लखनऊ जेल से आए भाई अली और उमर ने नम आंखों से छोटे भाई को विदाई दी।




अतीक अहमद के छोटे बेटे मोहम्मद अबान अहमद के सुपुर्द-ए-खाक की तैयारियों के बीच कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्य प्रवेश द्वार पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं, आबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लोग धीरे-धीरे कब्रिस्तान पहुंच गए हैं। यहां पर भारी भीड़ है।  शाम सात बजे के बाद आबान को सुपुर्द-ए-खाक किए जाने की संभावना है। इसे देखते हुए कब्रिस्तान के आसपास पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है।

प्रवेश द्वार पर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। भीड़ बढ़ने की स्थिति में पुलिसकर्मियों को व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए गए हैं। जमींदोज मकान के आसपास भी जुटी भीड़ कसारी-मसारी स्थित अतीक अहमद के जमींदोज किए जा चुके मकान के आसपास भी लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। कब्रिस्तान की ओर जाने वाले रास्तों पर भी पुलिसकर्मी तैनात हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें