तीसरे आरोपी फरहान को भी पुलिस चित्रकूट जेल से लेकर नैनी जेल लेकर पहुंची है।
अतीक अहमद के भाई अशरफ को नैनी जेल लाया गया है। बरेली की जेल से असरफ को नैनी जेल लाया गया है।
अतीक अहमद को प्रयागराज कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट ने आदेश जारी कर कहा कि 28 मार्च को 11:00 बजे अतीक अहमद को कोर्ट में पेश करें। एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश दिनेश चंद्र शुक्ला ने निर्देश जारी किया है।
कुछ ही देर में नैनी जेल पहुंचेगा माफिया अतीक अहमद का काफिला।
माफिया अतीक अहमद को लेकर पुलिस प्रयागराज पहुंच गई है। जेल पहुंचने में लगभग एक घंटे का समय लग सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए प्रयागराज पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है । थोड़ी देर में कोर्ट में होगी सुनवाई।
चित्रकूट शहर से होते हुए काफिला अब प्रयागराज की ओर रवाना हो चुका है। लगभग 65 किलोमीटर तक चित्रकूट की पुलिस इस काफिले के साथ चलेगी।
चित्रकूट में पुलिस लाइन के पास रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण लगभग 10 मिनट तक माफिया अतीक अहमद का काफिला खड़ा रहा। इस दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच अतीक अहमद से बातचीत करने का प्रयास किया गया लेकिन वह कुछ नहीं बोला। दो बार वह है अपने बंदी वाहन के गेट तक आया लेकिन उसमें मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे लौटा दिया। लगभग 20 वाहनों के बीच अतीक अहमद को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।
उत्तर प्रदेश BJP अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सीएम योगी ने माफिया के तंत्र को समाप्त करने का काम किया है। अतीक अहमद के संबंध में हमारी सरकार का कर्तव्य है कि जो भी न्यायालय का आदेश होगा उसका हमारी सरकार पालन करवाएगी।
प्रयागराज में उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कहा कि मैं चाहती हूं कि अतीक अहमद को कोर्ट फांसी की सज़ा दे। मैं सरकार से यही अपील करूंगी कि इनका अस्तित्व खत्म किया जाए नहीं तो इनका अगला टार्गेट कोई भी हो सकता है, हो सकता है मैं ही हूं।
उमेश पाल की मां शांती देवी ने कहा कि जो भी अदालत का फैसला होगा वह हमें मंजूर हैं। यह (अतीक अहमद) जेल से बैठकर सारा कार्यक्रम करता आ रहा है। अगर इसकी मौत हो जाएगी तब मुझे तसल्ली मिलेगी। जैसे मेरे बेटे की हत्या की थी, वैसे ही इसका होना चाहिए।
अतीक अहमद के भाई अशरफ को लेकर पुलिस लखनऊ में दाखिल हो गई है। पुलिस अशरफ को बरेली जेल से प्रयागराज ले जा रही है। जहां पुलिस उनको कोर्ट के सामने पेश करेगी।
माफिया अतीक अमहद को प्रयागराज पहुंचने में अभी तीन घंटे और लगेंगे। पुलिस का काफिला बांदा सीमा में पहुंच गया है। अतीक को लेकर जा रहा काफिला चित्रकूट पहुंचने वाला है।
माफिया अतीक अहमद को गुजरात से प्रयागराज ले जाया जा रहा है। अतीक को ले जा रही पुलिस का काफिला जालौन से निकल गया है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से माफिया अतीक निकल गया है। भारी सुरक्षा के बीच निकला अतीक को ले जाया जा रहा है। गाड़ी में ब्रेक लगने पर अतीक को डर लगता है।
माफिया अतीक अहमद को साबरमती जेल से प्रयागराज लाते समय झांसी में उसके वाहन के सामने गाय का बछड़ा आ गया। पुलिस लाइन में काफिला रुका था। यहां से जब काफिला आगे बढ़ा तो उसके वाहन के आगे बछड़ा आ गया। इसके बाद वाहन की रफ्तार रुक गई। कुछ देर बाद काफिला फिर आगे बढ़ा। काफिला रुकने के बाद माफिया की धड़कन तेज हो जाती है। उसे किसी अनहोनी का भय सताने लगता है।
अतीक अहमद को लेकर जा रहा पुलिस का काफिल कुछ देर में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर पहुंच जाएगा। अशरफ का काफिला भी सीतापुर बॉर्डर पहुंच गया है। अशरफ को बरेली से प्रयागराज ले जाया जा रहा है।
माफिया अतीक अहमद को लेकर जा रहा पुलिस का काफिला झांसी से जालौन की ओर जा रहा है। अब बुलंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से काफिला जाएगा। काफिला बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से 36 किलोमीटर दूर है।
गुजरात से प्रयागराज जाते समय शिवपुरी रोड पर थाना लकशर के पास अतीक अहमद की वैन से अचानक एक गाय टकरा गई। हालंकि चालक ने गाड़ी को तुरंत रोक लिया। लेकिन, गाड़ी की टक्कर से गाय की मौके पर मौत हो गई। गाड़ी कुछ देर के लिए वहां रोकी गई। यह देखकर सुरक्षा में लगे पुलिस वालों के बीच हड़कंप मच गया। करीब पांच मिनट तक वहां गाड़ी रुकी रही। इसके बाद गाड़ी वहां से आगे बढ़ी। एनएच 27 से होते हुए अतीक का काफिला रक्सा पहुंचा। यहां से अतीक को झांसी पुलिस लाइन लाया गया और गेस्ट हाउस में अतीक को रोका गया था।
माफिया अतीक अहमद को पुलिस झांसी पुलिस लाइन से लेकर रवाना हो गई है। अतीक को लेकर जा रहा पुलिस का काफिला करीब डेढ़ घंटे तक झांसी पुलिस लाइन में रुका था। अतीक की कल कोर्ट में पेशी होगी।
माफिया अतीक अहमद को सोमवार की सुबह झांसी की पुलिस लाइन में लाया गया उसके साथ परिवार की महिलाएं भी पहुंची। गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज ले जाते समय सोमवार की सुबह पुलिस टीम माफिया अतीक अहमद को लेकर झांसी पहुंची या उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस लाइन में रखा गया। अति के काफिले के साथ उसके परिवार की महिलाएं भी पहुंची। यहां उन्होंने अतीक की हत्या की आशंका जताई।
प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ रात में ही बरेली आ गई थी। सुबह नौ बजे अशरफ को जेल से निकाला गया तो बड़ी संख्या में मीडिया का जमावड़ा मौके पर था। पुलिस ने जेल गेट पर गाड़ी इस तरह लगाई कि मीडिया से अशरफ की सीधी बात ही नहीं हो सकी। हालांकि गाड़ी में अशरफ के बैठने के बाद मीडिया ने उससे पूछा कि उसे कोई खतरा तो नहीं है तो अशरफ ने अंदर से हाथ हिलाकर खतरे से इनकार किया।
प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के बाद गवाह उमेश पाल का अपहरण कर लिया गया था। उमेश पाल ने इस मामले में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपहरण मामले में 28 मार्च को सजा सुनाई जा सकती है। इसलिए अतीक अहमद के छोटे भाई अशरफ को भी पुलिस बरेली केंद्रीय जेल 2 से प्रयागराज ले गई है।
माफिया अतीक की बहन ने आशंका जताई है कि भाई का एनकाउंटर हो सकता है। उन्होंने कहा कि भाभी का भी कुछ पता नहीं चला है। भाई की तबीयत ठीक नहीं है।
माफिया अतीक अहमद को पुलिस झांसी पुलिस लाइन लेकर गई है। यहां मीडिया की टीम को बाहर रोक दिया गया है। अतीक अहमद आज दोपहर तक प्रयागराज पहुंचेगा।
उत्तर प्रदेश की प्रयागराज पुलिस माफिय अतीक अहमद को लेकर यूपी में दाखिल हो गई है। पुलिस के काफिले ने झांसी में रक्शा बॉर्डर से एंट्री की है। आज दोपहर बाद माफिया अतीक प्रयागराज पहुंचेगा।
माफिया अतीक अहमद का काफिला कुछ देर में झांसी सीमा में प्रवेश कर जाएगा। झांसी से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर काफिला पहुंचेगा। अभी काफिला झांसी से 30 किलोमीटर दूर है।
माफिया अतीक अहमद को झांसी के रास्ते लाया जा रहा है। शिवपुरी से झांसी के रास्ते पर इस समय काफिला चल रहा है। अभी यूपी की सीमा से 50 किलोमीटर दूर है अतीक का काफिला।
अतीक को लेकर आ रहा यूपी पुलिस का काफिला राजस्थान से मध्यप्रदेश में प्रवेश कर गया है। अतीक के साथ पुलिस शिवपुरी पहुंच गई है।
गुजरात के साबरमती जेल से अतीक को लेकर आ रहे पुलिस काफिले की यूपी पुलिस के शीर्ष विभाद द्वारा की जा रही है। बताया गया है कि इस पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग डीजीपी मुख्यालय की ओर से की जा रही है। आला अफसर ऑपरेशन की एक-एक पल की जानकारी ले रहे हैं।
माफिया अतीक को लेकर आ रहा यूपी पुलिस का काफिला कोटा हैंगिंग ब्रिज से निकल चुका है। कुछ देर के लिए काफिला कोटा में रुका था। उम्मीद की जा रही है है यह काफिला शाम तक प्रयागराज पहुंच जाएगा।
माफिया अतीक गुजरात से यूपी नहीं आना चाहता था। साबरमती जेल से निकलते ही उसने जो कहा था उससे साफ है कि उसे यूपी में अपनी जान का खतरा है। वह काफी पहले ही यूपी में अपने एनकाउंटर की आशंका जता चुका है।
साबरमती जेल से प्रयागराज लाते समय माफिया अतीक अहमद का काफिला राजस्थान के उदयपुर में कुछ देर के लिए रुका था। अतीक को भी उतारा गया था वैन से। उदयपुर में एचपी के पेट्रोल पंप से अब काफिला आगे बढ़ चुका है।
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1640137313232494600?cxt=HHwWkICxocqM-MItAAAA
एक अनुमान के मुताबिक सुबह नौ बजे तक काफिला उत्तर प्रदेश के झांसी में पहुंच सकता है। इससे पहले सुबह छह बजे के करीब शिवपुर में काफिला प्रवेश कर सकता है।
अतीक को प्रयागराज ले जा रही पुलिस टीम का काफिला उदयपुर के बाद कोटा का रुख नहीं करेगा। बताया जा रहा है कि उदयपुर के बाद चित्तौड़गढ़ से काफिला तेजी से आगे की ओर बढ़ेगा।
शाम 5.40 बजे के करीब साबरमती जेल से अतीक को लेकर काफिला रवाना हुआ था। जो अब रतनपुर बॉर्डर से राजस्थान में दाखिल हो गया है। करीब सवा आठ बजे काफिला राजस्थान के डूंगरपुर पहुंचा है।
साबरमती जेल से अतीक अहमद को जब निकाला गया तो पुलिस वैन में बैठने से पहले बोला कि 'कोर्ट के कंधे पर रखकर मारना चाह रहे हैं'। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसे गाड़ी में बैठा दिया।
अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से यूपी लाने की जिम्मेदारी आईपीएस अभिषेक भारती को मिली है। अभिषेक भारती वर्तमान में डीसीपी गंगानगर के पद पर तैनात हैं।
सूत्रों के मुताबिक, उमेश पाल अपहरण कांड में 28 मार्च को सजा का एलान हो सकता है। इसी कारण प्रयागराज पुलिस अतीक अहमद को साबरमती से प्रयागराज ला रही है।