फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023 Live: अलीगढ़ और हाथरस में मतदान खत्म, यह है अंतिम वोट प्रतिशत

Thu, 11 May 2023 08:18 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़/हाथरस

खास बातें

Aligarh Hathras Nikay Chunav, Aligarh Municipal Corporation Election Live: अलीगढ़ जिले में नगर निगम समेत 18 नगर निकायों के 329 वार्डों के लिए मतदान हुआ। हाथरस जनपद में 9 निकायों में अध्यक्ष पद के 86 प्रत्याशी व सभासद पद के 693 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां पढ़ें मतदान से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
अलीगढ़-हाथरस निकाय चुनाव मतदान लाइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:07 PM, 11-May-2023
यूपी निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ जनपद में मतदान समाप्ति तक वोट प्रतिशत

अलीगढ़ में मतदान समाप्ति तक वोट प्रतिशत 50.48 रहा। नगर निगम में 41 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान हरदुआगंज नगर पंचायत में 71 प्रतिशत हुआ है। सबसे कम अलीगढ़ नगर निगम में 41 प्रतिशत मतदान हुआ है।

नगर निगम-अलीगढ            45.25    
नगर पालिका परिषद्-अतरौली        61.07
नगर पालिका परिषद्-खैर            63.37    
नगर पंचायत-इगलास            70.57    
नगर पंचायत-कौडियागंज            67.18    
नगर पंचायत-गभाना            62.44    
नगर पंचायत-चण्डौस            68.98    
नगर पंचायत-छर्रा            70.61    
नगर पंचायत-जट्टारी            72.24
नगर पंचायत-जलाली            64.91
नगर पंचायत-जवॉ सिकन्दरपुर        62.77    
नगर पंचायत-पिलखना            71.03
नगर पंचायत-पिसावा            77.86
नगर पंचायत-बरौली            71.29
नगर पंचायत-बेसवां            76.7    
नगर पंचायत-मडराक            70    
नगर पंचायत-विजयगढ            81.03
नगर पंचायत-हरदुआगंज            69.81
मतदान समाप्ति तक वोट प्रतिशत  50.48 है।

07:52 PM, 11-May-2023
यूपी नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

हाथरस में मतदान समाप्ति तक वोट प्रतिशत

हाथरस जनपद में कुल मतदान प्रतिशत 57.57 रहा। सबसे ज्यादा मतदान हसायन नगर पंचायत में 82.58 प्रतिशत हुआ। सबसे कम हाथरस नगर पालिका में 48.88 रहा। 

नगर पालिका परिषद्-सिकन्दराराऊ    66.11    
नगर पालिका परिषद्-हाथरस             48.88    
नगर पंचायत-पुरदिल नगर                 69.91    
नगर पंचायत-मैंण्डू                           72.25    
नगर पंचायत-मुरसान                        70.36    
नगर पंचायत-सहपऊ                        69.72
नगर पंचायत-सादाबाद                      63.04    
नगर पंचायत-सासनी                         76.21    
नगर पंचायत-हसायन                         82.58
मतदान समाप्ति तक कुल वोट प्रतिशत 57.57 रहा।

05:48 PM, 11-May-2023
70 साल की मां को गोद में वोट डलवाने ले जाता बेटा - फोटो : सृष्टि शर्मा

अलीगढ़ जनपद में 5 बजे तक मतदान प्रतिशत

अलीगढ़ में 5 बजे तक मतदान प्रतिशत 46.20 रहा। नगर निगम में 41 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान विजयगढ़ नगर पंचायत में 71 प्रतिशत हुआ है। सबसे कम अलीगढ़ नगर निगम में 41 प्रतिशत मतदान हुआ है।

नगर निगम-अलीगढ            41    
नगर पालिका परिषद्-अतरौली        58
नगर पालिका परिषद्-खैर            59    
नगर पंचायत-इगलास            66    
नगर पंचायत-कौडियागंज            66    
नगर पंचायत-गभाना            54    
नगर पंचायत-चण्डौस            65    
नगर पंचायत-छर्रा            67    
नगर पंचायत-जट्टारी            67
नगर पंचायत-जलाली            64
नगर पंचायत-जवॉ सिकन्दरपुर        61    
नगर पंचायत-पिलखना            67
नगर पंचायत-पिसावा            67
नगर पंचायत-बरौली            62
नगर पंचायत-बेसवां            68.99    
नगर पंचायत-मडराक            69    
नगर पंचायत-विजयगढ            71
नगर पंचायत-हरदुआगंज            65
कुल मतदान प्रतिशत 5 बजे तक 46.20 है।

विज्ञापन
05:37 PM, 11-May-2023
हसायन में मतदान केंद्र पर सेल्फी लेते स्वजन - फोटो : मुकुल भारद्वाज

हाथरस में 5 बजे तक मतदान प्रतिशत

हाथरस में 5 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 52.42 रहा। सबसे ज्यादा मतदान हसायन नगर पंचायत में 79.43 प्रतिशत हुआ। सबसे कम हाथरस नगर पालिका में 44.85 रहा। 
 
नगर पालिका परिषद्-सिकन्दराराऊ    61.58    
नगर पालिका परिषद्-हाथरस        44.85    
नगर पंचायत-पुरदिल नगर        64.97    
नगर पंचायत-मैंण्डू        63.16    
नगर पंचायत-मुरसान        66.79    
नगर पंचायत-सहपऊ        57.12
नगर पंचायत-सादाबाद        53.27    
नगर पंचायत-सासनी        72.24    
नगर पंचायत-हसायन        79.43
कुल मतदान प्रतिशत  5 बजे तक 52.42 रहा।

05:07 PM, 11-May-2023
मुरसान में दोबारा वोट डालने पर हंगामा - फोटो : रवि शर्मा

महिला के द्वारा दोबारा वोट डालने को लेकर पुलिसकर्मी, प्रत्याशी में हुई नोकझोंक

हाथरस में कस्बा मुरसान के मतदान केंद्र जीएसएएस कन्या विद्यालय पर एक महिला की वोट डालने को लेकर प्रत्याशी, समर्थक व पुलिस कर्मियों में काफी नोकझोंक हो गई। पुलिसकर्मियों से नोकझोंक के बाद एडीएम, एसडीएम सहित अन्य पुलिस फोर्स भी मौके पर आ गई और मतदान केंद्र पर फालतू में घूम रहे लोगों को पुलिस ने खींचतान कर बूथ से बाहर निकाल दिया। पुलिस और प्रत्याशियों के समर्थकों में नोकझोंक होने के बाद पुलिस ने बूथ के आसपास घूम रहे लोगों पर लाठियां फटकारते हुए दौड़ा-दौड़ा कर भगा दिया। 

एक प्रत्याशी ने पुलिस को बताया कि एक महिला को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। जिसके चलते अधिकारी ने पुलिस को बताया कि महिला पहले भी वोट डाल चुकी है। लेकिन फिर भी महिला दोबारा वोट डालने का दवाब बना रही थी। जिसके चलते उसे मतदान केंद्र से बाहर कर दिया गया। लेकिन महिला ने यह बात जब प्रत्याशी को बताई, तो प्रत्याशी अपने साथ अपने समर्थकों को लेकर अंदर मतदान केंद्र में आ गया और हंगामा करने लगा। हंगामा की सूचना पर पुलिस फोर्स भी मतदान केंद्र के अंदर आ गई और नोकझोंक के बाद सभी को बाहर निकाल दिया गया।

विज्ञापन
04:50 PM, 11-May-2023
अपील करती नन्ही प्रिहुल - फोटो : मुकेश शर्मा

हाथरस में सहपऊ की माशूम बेटी ने अमेरिका से की अपील, कहा अधिक से अधिक डालें वोट 

हाथरस में सहपऊ कस्बा  की बेटी ने अमेरिका से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर अपील की। सहपऊ के रहने वाले राहुल शर्मा अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। राहुल के 6 साल की बेटी ने जब हाथरस जिले में हो रहे चुनाव में कम मतदान की चर्चा अपने माता पिता से सुनी, तो हैरान हो गई, कि आखिर इतनी बड़ी जिम्मेदारी से मतदाता दूर कैसे रह सकते है। अमेरिका में तो 100 प्रतिशत मतदान अनिवार्य माना जाता है, तो भारत मे क्यों नहीं।

इसे लेकर 6 साल की मासूम प्रिहुल ने अपने नाना  योगा पण्डित के साथ दादा मुकेश शर्मा से सहयोग से मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है, जो शहर के साथ देहात में भी में चर्चा का विषय भी बन गई है। हाथरस में इस मासूम की अपील की सराहना हो रही है, साथ ही इसका असर भी होता नजर आ रहा है। प्रिहुल ने पूछा कि यहां मतदाता मतदान क्यों नहीं करते ? अमेरिका में तो इस समय का इंतजार किया जाता है।

04:16 PM, 11-May-2023
बरात से पहले दूल्हे ने डाला वोट - फोटो : भूपेंद्र चौधरी

बरात से पहले दूल्हे ने किया मतदान, दुल्हन ने भी सासनी में डाला वोट

अलीगढ़ में अतरौली के मोहल्ला कटरा कोठी स्थित प्राइमरी स्कूल नम्बर पांच पर बने पोलिंग बूथ पर दूल्हा ने वोट डाला। उसके बाद बरात लेकर रवाना हुआ। अतरौली के मोहल्ला कच्चीगढ़ी निवासी राहुल वार्ष्णेय पुत्र गिरीश चंद की बृहस्पतिवार को मतदान के दिन शादी थी। दिन में शादी की अन्य रस्में पूरी करने के बाद अपने घर से घुड़चढ़ी और बरात लेकर रवाना होने से  पहले दूल्हा ने विकास शर्मा आदि दोस्तों के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। 

दूल्हा राहुल ने कहा की लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनकी दुल्हन पूजा, जो कि सासनी हाथरस की रहने वाली हैं, उन्होंने भी सासनी के पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाला। पूजा भी शादी के दिन तमाम व्यस्तताओं व अन्य रस्मों से निवृत होकर समय निकालकर हाथों में मेंहदी लगी व कंगन बंधा होने के बाबजूद पोलिंग बूथ पर पहुंची और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

03:45 PM, 11-May-2023
भुजपुरा स्थित मतदान केंद्र पर बच्ची इलिमा पुलिसकर्मी से बतलाती हुई - फोटो : रिंकू शर्मा

अलीगढ और हाथरस में इस बार यह रही आरक्षण स्थिति

अलीगढ़ में यह रही आरक्षण की स्थिति
नगर निगम - अनारक्षित 
नगर पालिका अतरौली - पिछड़ा वर्ग
नगर पालिका खैर - अनारक्षित 
नगर पंचायत गभाना - अनारक्षित 
नगर पंचायत पिसावा - अनारक्षित 
नगर पंचायत चंडौस - अनुसूचित जाति
नगर पंचायत विजयगढ़ - अनारक्षित 
नगर पंचायत जलाली- पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत जवां-सिकंदरपुर- अनुसूचित जाति महिला
नगर पंचायत मडराक - अनुसूचित जाति
नगर पंचायत जट्टारी- अनारक्षित 
नगर पंचायत बरौली - अनारक्षित 
नगर पंचायत हरदुआगंज - अनारक्षित 
नगर पंचायत इगलास - महिला
नगर पंचायत बेसवां - पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत कौड़ियागंज - पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत छर्रा - महिला
नगर पंचायत पिलखना - पिछड़ा वर्ग महिला

हाथरस में यह रही आरक्षण की स्थिति
हाथरस नगर पालिका परिषद हाथरस - एससी
सिकंदराराऊ नगर पालिका सिकंदराराऊ - अनारक्षित
सहपऊ नगर पंचायत सहपऊ - एससी महिला
नगर पंचायत मेंडू - अनारक्षित
नगर पंचायत सासनी - अनारक्षित
नगर पंचायत हसायन - ओबीसी महिला
नगर पंचायत पुरदिलनगर - अनारक्षित
नगर पंचायत सादाबाद - महिला
नगर पंचायत मुरसान-अनारक्षित

 

03:30 PM, 11-May-2023
मुरसान में मतदान केंद्र का निरीक्षण करते एसपी - फोटो : रवि शर्मा

हाथरस में 3 बजे तक मतदान प्रतिशत

हाथरस में 3 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 43.77 रहा। सबसे ज्यादा मतदान हसायन नगर पंचायत में 68.6 प्रतिशत हुआ। सबसे कम हाथरस नगर पालिका में 37.49 रहा। 
 
नगर पालिका परिषद्-सिकन्दराराऊ    51.78    
नगर पालिका परिषद्-हाथरस        37.49    
नगर पंचायत-पुरदिल नगर        54.4    
नगर पंचायत-मैंण्डू        48.76    
नगर पंचायत-मुरसान        57.36    
नगर पंचायत-सहपऊ        44.5
नगर पंचायत-सादाबाद        44.79    
नगर पंचायत-सासनी        61.23    
नगर पंचायत-हसायन        68.6
कुल मतदान प्रतिशत  3 बजे तक 43.77 रहा।

03:17 PM, 11-May-2023
एडीजीराजीव कृष्ण ने निर्वाचन कंट्रोल रूम एवं नौरंगीलाल इंटर कालेज मतदान केंद्र का निरीक्षण करते - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ जनपद में 3 बजे तक मतदान प्रतिशत

अलीगढ़ में 3 बजे तक मतदान प्रतिशत 38.61 रहा। नगर निगम में 34 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान छर्रा नगर पंचायत में 61 प्रतिशत हुआ है। सबसे कम अलीगढ़ नगर निगम में 34 प्रतिशत मतदान हुआ है।

नगर निगम-अलीगढ                    34    
नगर पालिका परिषद्-अतरौली        51
नगर पालिका परिषद्-खैर              50    
नगर पंचायत-इगलास                    56    
नगर पंचायत-कौडियागंज               54    
नगर पंचायत-गभाना                      51    
नगर पंचायत-चण्डौस                     55    
नगर पंचायत-छर्रा                          61    
नगर पंचायत-जट्टारी                       57
नगर पंचायत-जलाली                      52
नगर पंचायत-जवॉ सिकन्दरपुर        51    
नगर पंचायत-पिलखना                   59
नगर पंचायत-पिसावा                     57
नगर पंचायत-बरौली                      51
नगर पंचायत-बेसवां                        52.01    
नगर पंचायत-मडराक                     40.6    
नगर पंचायत-विजयगढ                    60
नगर पंचायत-हरदुआगंज                  54
कुल मतदान प्रतिशत 3 बजे तक 38.61 है।

02:50 PM, 11-May-2023
कवि डॉ विष्णु सक्सैना ने पत्नी संग किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

कवि डॉ विष्णु सक्सैना ने किया मतदान

हाथरस के सिकंदराराऊ में रहने वाले कवि डॉ विष्णु सक्सैना ने अपनी पत्नी प्रधानाचार्य वंदना सक्सैना  के साथ वोट डाला। डॉ विष्णु सक्सैना को ओजस्वी कवियों में गिना जाता है। डॉ विष्णु सक्सैन ने एक से बढ़कर एक गीत भी लिखे हैं। 

डा. विष्णु सक्सैना के गीतों में प्रेम की विभिन्न मन:स्थितियों की सबल भावों के साथ लयात्मक अभिव्यक्ति है। यह मीठा सा युवा गीतकार अपने गीतों की ताज़गी के माध्यम से देश के वरिष्ठ गीतकारों सर्वश्री नीरज, भारत भूषण, महेश्वर तिवारी, सोम ठाकुर, रमानाथ अवस्थी, कुँवर बेचैन, राजेन्द्र राजन की परम्परा में महत्वपूर्ण उपस्थिति के साथ सम्मिलित होता है।   - ओज कवि डा. हरिओम पँवार

02:17 PM, 11-May-2023
सिकंदराराऊ में वोट डालने के बाद मुस्कराता किन्नर - फोटो : राकेश वार्ष्णेय

किन्नरों ने भी किया मतदान

यूपी नगर निकाय चुनाव में किन्नरों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब किन्नर वोट कर सकता  है, चुनाव लडृ सकता है। हाथरस के सिकंदराराऊ में बूथ पर किन्नर वोट डालते नजर आए। वोट करने के बाद उसने अपने पहचान पत्र को दिखाते हुए मताधिकार प्रयोग के महत्व के बारे में बताया। किन्नर ने कहा कि हमारे एक वोट से कोई जीत सकता है, तो एक वोट से हार भी सकता है।

01:58 PM, 11-May-2023
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने अतरौली के मढ़ौली में किया मतदान - फोटो : भूपेंद्र चौधरी

यूपी बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने परिवार संग किया वोट

जनपद अलीगढ़ के अतरौली में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, एटा सांसद राजवीर सिंह ने अपने परिवार के साथ मढोली के पोलिंग बूथ पर मतदान किया। संदीप सिंह के बाबा स्व कल्याण सिंह का गांव है मढ़ौली।

01:46 PM, 11-May-2023
सादाबाद संविलियन विद्यालय द्वितीय पर बने केंद्र पर लाइन में वोट डालने जाती निर्दलीय प्रत्याशी हेमलता - फोटो : कन्हैया लाल

हाथरस में 1 बजे तक मतदान प्रतिशत

हाथरस में 1 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 33.61 रहा। सबसे ज्यादा मतदान हसायन नगर पंचायत में 54.32 प्रतिशत हुआ। सबसे कम हाथरस नगर पालिका में 29.04 रहा। 

नगर पालिका परिषद्-सिकन्दराराऊ    38.96    
नगर पालिका परिषद्-हाथरस             29.04    
नगर पंचायत-पुरदिल नगर                41.37    
नगर पंचायत-मैंण्डू                          35.84    
नगर पंचायत-मुरसान                       45.58    
नगर पंचायत-सहपऊ                       31.07    
नगर पंचायत-सादाबाद                    35.09    
नगर पंचायत-सासनी                      46.53    
नगर पंचायत-हसायन                     54.32    
कुल मतदान प्रतिशत 1 बजे तक  33.61 रहा।

01:32 PM, 11-May-2023
सहकार भारती के अलीगढ़ विभाग संयोजक अंशुल राठौर वोट डालने के बाद - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ जनपद में 1 बजे तक मतदान प्रतिशत

अलीगढ़ में 1 बजे तक मतदान प्रतिशत 29.03 रहा। नगर निगम में 26 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान पिलखना नगर पंचायत में 44 प्रतिशत हुआ है। सबसे कम अलीगढ़ नगर निगम में 26 प्रतिशत मतदान हुआ है।

नगर निगम-अलीगढ                      26    
नगर पालिका परिषद्-अतरौली        37
नगर पालिका परिषद्-खैर            36    
नगर पंचायत-इगलास                  41    
नगर पंचायत-कौडियागंज            42.99    
नगर पंचायत-गभाना                   39    
नगर पंचायत-चण्डौस            38.99    
नगर पंचायत-छर्रा                   40    
नगर पंचायत-जट्टारी                 42    
नगर पंचायत-जलाली               39
नगर पंचायत-जवॉ सिकन्दरपुर    36    
नगर पंचायत-पिलखना            44
नगर पंचायत-पिसावा               39.99    
नगर पंचायत-बरौली                 36.99
नगर पंचायत-बेसवां                  38.99    
नगर पंचायत-मडराक                 28.21    
नगर पंचायत-विजयगढ               41.99
नगर पंचायत-हरदुआगंज              41.99
कुल मतदान प्रतिशत 11 बजे तक 29.03 है।    

12:53 PM, 11-May-2023
शादी के बाद डॉली ने विदाई से पहले किया मतदान - फोटो : कन्हैया लाल

शादी के बाद विदाई से पहले दुल्हन ने डाला वोट

डोली पुत्री ओमप्रकाश निवासी कृष्णा नगर की बुधवार रात जैत से बारात आई थी। आज 11 मई को उसकी विदाई थी, विदाई से पहले डॉली ने सादाबाद ब्लॉक में बने पिंक बूथ पर वोट डाला और ससुराल के लिए विदा हुईं। डॉली ने नए जीवन की शुरूआत से पहले मताधिकार प्रयोग करने पर खुशी व्यक्त की।

12:39 PM, 11-May-2023
हाथ्वरस में वोट न डालने देने पर हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

बीएलओ ने बांटी पर्ची, पर नहीं डाल सके वोट, हुआ हंगामा, मायूस होकर लौटै

हाथरस शहर के पोलिंग बूथ अक्रूर इंटर कॉलेज में भाग संख्या 102 पर बीएलओ के द्वारा मतदान पर्ची दी गई, पर वोट नहीं डालने दिया गया। मतदाता एक बूथ से दूसरे बूथ तक चक्कर काटते रहे। इस पर सभी इकट्ठा होकर विरोध किया। बिना मतदान किये मायूस होकर घर वापस लौट गए। इस पर एडीएम बंसन्त अग्रवाल ने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में है, वह सभी मतदान कर सकते हैं।

11:52 AM, 11-May-2023
हाथरस में सासनी के पिंक बूथ जू हा स्कूल में बच्चे के साथ ड्यटी पर शिक्षिका - फोटो : नीटू शर्मा

ड्यूटी और मां की ममता एक साथ-साथ

हाथरस के सासनी में एक जूनियर हाईस्कूल के कमरा नं 2 में महिलाओं के लिए पिंक बूथ बना है। यहां पर एक शिक्षिका अपने बच्चे को गोद में लेकर बूथ पर ड्यूटी करती नजर आई। बच्चा छोटा है और और घर पर कोई नहीं, इसलिए ड्यूटी और ममता, दोनों को साथ-साथ निभाना पड़ रहा है। यही कहलाती है मां।

11:35 AM, 11-May-2023
धूप में परेशान हाथरस में हसायन के मतदान केंद्र पर मतदाता - फोटो : मुकुल भारद्वाज

हाथरस में 11 बजे तक मतदान प्रतिशत

हाथरस में 11 बजे तक कुल 21.21 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान हसायन नगर पंचायत में 35.62 हुआ और सबसे कम मतदान सहपऊ नगर पंचायत में 18.18 रहा। अब लगातार मतदान प्रतिशत बढ़ रहा है। 

नगर पालिका परिषद्-सिकन्दराराऊ    25.07    
नगर पालिका परिषद्-हाथरस        18.2    
नगर पंचायत-पुरदिल नगर        26.87    
नगर पंचायत-मैंण्डू        22.36    
नगर पंचायत-मुरसान        30.42    
नगर पंचायत-सहपऊ        18.18    
नगर पंचायत-सादाबाद        21.69    
नगर पंचायत-सासनी        28.71    
नगर पंचायत-हसायन        35.62    

11:23 AM, 11-May-2023
बिहारी लाल इंटर कॉलेज में प्रचंड धूप में लंबी कतार लोकतंत्र के सच्चे रखवालों की - फोटो : कुमार अतुल

अलीगढ़ जनपद में 11 बजे तक मतदान प्रतिशत

अलीगढ़ में 11 बजे तक मतदान प्रतिशत 18.19 हुआ है। नगर निगम में जहां 9 बजे तक 6 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं अब 11 बजे तक 15.9 मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान पिलखना नगर पंचायत में 29.99 प्रतिशत हुआ है।

नगर निगम-अलीगढ                  15.9    
नगर पालिका परिषद्-अतरौली        24
नगर पालिका परिषद्-खैर            22.6    
नगर पंचायत-इगलास                  28    
नगर पंचायत-कौडियागंज              28    
नगर पंचायत-गभाना                   22.99    
नगर पंचायत-चण्डौस                 24.99    
नगर पंचायत-छर्रा                     30    
नगर पंचायत-जट्टारी                  28    
नगर पंचायत-जलाली                 26.99    
नगर पंचायत-जवॉ सिकन्दरपुर        25    
नगर पंचायत-पिलखना            29.99    
नगर पंचायत-पिसावा                 25    
नगर पंचायत-बरौली                  25    
नगर पंचायत-बेसवां                 20    
नगर पंचायत-मडराक            21.33    
नगर पंचायत-विजयगढ            24.99    
नगर पंचायत-हरदुआगंज             25
कुल मतदान प्रतिशत 11 बजे तक 18.19 है।

10:32 AM, 11-May-2023
पहचान पत्र - फोटो : Amar ujala

इन 15 विकल्पों से डाल सकते हैं वोट

चुनाव आयोग ने मतदाताओं को निकाय चुनाव में मतदाता पहचान पत्र के अलावा अन्य 15 विकल्पों का प्रयोग कर मतदान कर सकते हैं। जिला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मतदाता चुनाव आयोग से जारी फोटो पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान पत्र, राज्य/ केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों अथवा पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त पहचान पत्र, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, फोटोयुक्त पेंशन अभिलेख, भूतपूर्व सैनिक, पेंशन बुक, पेंशन भुगतान आदेश, वृद्धावस्था पेंशन के अतिरिक्त फोटोयुक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पहचान पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस, फोटोयुक्त शारीरिक रूप से अशक्त होने का प्रमाण पत्र, श्रम मंत्रालय की योजना में जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के तहत रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, राशनकार्ड में से कोई एक पहचान पत्र होना अनिवार्य होगा। 

इनमें से कोई दस्तावेज जो परिवार के मुखिया के पास ही उपलब्ध होते हैं, वे परिवार के दूसरे सदस्यों की पहचान के लिए भी वैध माने जाएंगे। बशर्ते सभी सदस्य एक साथ आते हैं और उन सदस्यों की पहचान परिवार के मुखिया द्वारा की जाएगी।   

10:10 AM, 11-May-2023
शादी से पहले पूजा ने हाथरस के सासनी स्थित पिंक बूथ पर किया मतदान - फोटो : नीटू शर्मा

दुल्हन बनने से पहले किया मतदान, शाम को है शादी

हाथरस में सासनी के जूनियर हाई स्कूल स्थित पिंक बूथ पर एक युवती हाथ में हरे रंग की चूड़ियां और मेंहदी रचा कर मतदान करने आई। मतदान करने के बाद पूजा ने बताया कि आज शाम को शादी है, उससे पहले मतदान कर अपना नागरिक कर्तव्य पूरा किया। इतना बताकर पूजा अन्य जानकारी दिए बिना वहां से शर्मा कर चली गई।

09:38 AM, 11-May-2023
हाथरस के पुरदिल नगर के एसजीआर इंटर कॉलेज पर लगी वोटरों की लाइन - फोटो : अमर उजाला

हाथरस में प्रात: 9 बजे तक मतदान प्रतिशत

हाथरस में 9 बजे तक का कुल मतदान प्रतिशत 9.52 है। सबसे ज्यादा मतदान हसायन नगर पंचायत में 15.25 हुआ है। सबसे कम हाथरस नगर पालिका परिषद में 8.04 है।
नगर पालिका परिषद्-सिकन्दराराऊ    12.14    
नगर पालिका परिषद्-हाथरस        8.04    
नगर पंचायत-पुरदिल नगर        11.33    
नगर पंचायत-मैंण्डू        9.23    
नगर पंचायत-मुरसान        13.04    
नगर पंचायत-सहपऊ        9.52    
नगर पंचायत-सादाबाद        10.24    
नगर पंचायत-सासनी        11.99    
नगर पंचायत-हसायन        15.25
कुल मतदान प्रतिशत  9 बजे तक 9.52 

09:13 AM, 11-May-2023
मैरिस रोड स्थित चिल्ड्रन अकादमी स्कूल में मतदान करने के लिए लगी महिला मतदाताओं की लाइन - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत

अलीगढ़ में 9 बजे तक कुल 6.96 प्रतिशत मतदान हुआ है। नगर निगम में अभी तक केवल 6 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान गभाना नगर पंचायत में 12.01 हुआ है।

नगर निगम-अलीगढ    6    
नगर पालिका परिषद्-अतरौली    10    
नगर पालिका परिषद्-खैर    9    
नगर पंचायत-इगलास    11    
नगर पंचायत-कौडियागंज    8.99    
नगर पंचायत-गभाना    12.01    
नगर पंचायत-चण्डौस    11.01    
नगर पंचायत-छर्रा    11    
नगर पंचायत-जट्टारी    12    
नगर पंचायत-जलाली    12    
नगर पंचायत-जवॉ सिकन्दरपुर 8.04    
नगर पंचायत-पिलखना    10    
नगर पंचायत-पिसावा    10.09    
नगर पंचायत-बरौली    10.08    
नगर पंचायत-बेसवां    7.98    
नगर पंचायत-मडराक    7.57    
नगर पंचायत-विजयगढ    8.99    
नगर पंचायत-हरदुआगंज    8.05    
कुल अलीगढ़ में मतदान प्रतिशत- 6.96

08:45 AM, 11-May-2023
सादाबाद से दीक्षा मिश्रा पहला वोट डालकर खुश होते हुए - फोटो : अमर उजाला

पहली बार वोट डालकर खुशी मिली इतनी कि मन में न समाए

अलीगढ़ और हाथरस में बूथ पर पहली बार वोट डालने के लिए कतार में लगे यूथ वोटर का उत्साह देखते बन रहा है। पहली बार वोट करने के बाद युवा सेल्फी और फोटो लेकर खुशी का इजहार करते दिख रहे हैं। हाथरस में अनुला अग्रवाल, अनुभा अग्रवाल, रितिका सिंह, शिवानी, कुलदीप दीक्षित आदि ने पहली बार वोट करते हुए एक गीत से अपनी खुशी जाहि की- वोट डालकर खुशी मिली इतनी कि मन में न समाए।

08:37 AM, 11-May-2023
हाथरस के सासनी में पिंक बूथ - फोटो : अमर उजाला

पिंक बूथ पर महिला, किशोरी मतदाताओं का दिखा उत्साह

अलीगढ़ में बने पिंक बूथ
विधानसभा चुनाव की तर्ज पर अलीगढ़ के प्रत्येक निकाय क्षेत्र में पिंक मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पोलिंग बूथ पर कर्मचारियों से लेकर सुरक्षा कर्मी तक महिलाओं की ही डयूटी है। नगर निगम, दो नगर पालिकाओं के साथ ही 15 नगर पंचायतों में पिंक बूथ बने हैं। पोलिंग बूथ पर बच्चों के खेलने के लिए, सेल्फी प्वाइंट, महिला मतदाता को दुग्धपान कराने की व्यवस्था है। 



हाथरस में भी बने पिंक बूथ
नगर पालिका परिषद हाथरस - 131 - संविलियन विद्यालय तमना गढ़ी 
नगर पंचायत मेंडू - 9 - नेहरू इंटर कॉलेज मेंडू 
नगर पंचायत मुरसान - 9 - जीएसएएस इंटर कॉलेज, मुरसान 
नगर पंचायत सादाबाद - 34, 35 - ब्लाॅक कार्यालय सादाबाद 
नगर पंचायत सहपऊ - 1 - प्राथमिक विद्यालय नगला मेवा 
नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ - 37 - आर्य कन्या इंटर काॅलेज, 
नगर पंचायत हसायन - 2 - जूनियर हाईस्कूल स्कूल हसायन 
नगर पंचायत पुरदिलनगर - 8 - एसजीआर इंटर कॉलेज पुरदिलनगर  

08:20 AM, 11-May-2023
रामघाट रोड स्थित संत फिदेलिस में मतदान करके बाहर निकलते अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम व उनके बेटे रजत गौतम - फोटो : नितिन गुप्ता

अलीगढ़-हाथरस में यह हैं वोटर

अलीगढ़ में मतदाताओं की स्थिति
निकाय                     कुल वार्ड कुल मतदाता
नगर निगम अलीगढ         90 893495
नगर पालिका परिषद खैर         25 33272
नगर पालिका परिषद अतरौली     25 48238
नगर पंचायत छर्रा         15 19047 
नगर पंचायत, बेसवां         10 5051
नगर पंचायत, इगलास         15 16240
नगर पंचायत, जट्टारी         13 15333
नगर पंचायत, कौडियागंज         11 10773
नगर पंचायत, जलाली         13 17322
नगर पंचायत, पिलखना         10 9526
नगर पंचायत, विजयगढ़         10 5928
नगर पंचायत, हरदुआगंज         11 12665
नगर पंचायत, मडराक         15 18210
नगर पंचायत, जवां सिकंदरपुर     14 16117
नगर पंचायत, चंडौस         11 9696
नगर पंचायत, पिसावा         12 11305
नगर पंचायत, बरौली         14 14038
नगर पंचायत, गभाना         15 15359
योग             329 11,71,615

हाथरस में मतदाताओं की स्थिति
नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत - पुरुष मतदाता - महिला मतदाता - कुल मतदाता 
नगर पालिका परिषद हाथरस - 91962 - 79897 - 171859 
नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ - 21770 - 19121 - 40891 
नगर पंचायत सासनी - 5306 - 4635 - 9941 
नगर पंचायत मेंडू - 6562 - 5588 - 12150 
नगर पंचायत सादाबाद - 17064 - 14915 - 31979 
नगर पंचायत सहपऊ - 4648 - 4030 - 8678 
नगर पंचायत मुरसान - 6042 - 5458 - 11500 
नगर पंचायत पुरदिलनगर - 9607 - 8455 - 18062 
नगर पंचायत हसायन - 2714 - 2474 - 5188 
कुल - 165675 - 144573 - 310248

07:53 AM, 11-May-2023
सासनी में बुजुर्ग को ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला

गोद में लेकर बुजुर्ग को मतदान कराने ले गए

निकाय चुनाव के मतदान में बुजुर्ग भी बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। परिजन और एजेंट बुजुर्गों को गाेद में ले जाकर, तो कहीं हाथ पकड़ कर बूथ तक ले जाते नजर आए। हाथरस में सासनी के जूनियर हाई स्कूल में बनाए पिंक बूथ पर मतदान के लिए एजेंट बुजुर्ग द्रोपा देवी को वोट डलवाने के लिए गोद में ले जाते दिखा। 

07:41 AM, 11-May-2023
अलीगढ़ के निर्वाचन कंट्रोल रूम में डीएम इंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला

कड़ी सुरक्षा में मतदान जारी

अलीगढ़ में मतदान शुरू होने के साथ ही कलेक्ट्रेट में बनाए गए निर्वाचन नियंत्रण कक्ष में स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राणा ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं से जनपद में चुनाव पर नजर रखी जा रही है। 

07:30 AM, 11-May-2023
आगरा रोड स्थित महेश्वरी मांटेसरी बाल स्कूल में मशीन खराब होने पर पोलिंग बूथ के बाहर खड़े वोटर - फोटो : नितिन गुप्ता

अलीगढ़ में बूथ पर ईवीएम खराब

अलीगढ़ के आगरा रोड स्थित महेश्वरी मांटेसरी बाल स्कूल में मशीन खराब होने का मामला सामने आया है। मशीन को बदला जा रहा है। इस दौरान पोलिंग बूथ के बाहर खड़े  वोट डालने वाले लोग कतार में देखे जा सकते हैं। जनपद में अलग-अलग बूथों पर 25 ईवीएम खराब होने की सूचना मिल रही है। कुछ मशीनें बदली जा रही हैं, तो कुछ रिपेयर की जा रही हैं।
एडीए कॉलोनी स्थित ग्लोरियस पब्लिक इंटर कॉलेज में ईवीएम खराब होने पर मतदाताओं ने विरोध दर्ज किया और नाराज होकर वापस जाने लगे।
यहां मिली ईवीएम खराब की सूचना
एसबीएम इंटर कॉलेज
अलीगढ़ पब्लिक स्कूल
एडीए कॉलोनी स्थित ग्लोरियस पब्लिक इंटर कॉलेज
अलीगढ़ के आगरा रोड स्थित महेश्वरी मांटेसरी बाल स्कूल

07:21 AM, 11-May-2023
पिंक बूथ विकलांग मतदाता शिवराम सिंह को पर मतदान के लिए ले जाते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

दिव्यांगों में मतदान के प्रति दिखा उत्साह

निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। महिला और पुरूष मतदाता वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंच रहे हैं। सुबह से ही धूप होने के कारण मतदाता की कतार नजर आ रही है। दिव्यांगों में भी मतदान के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है। हाथरस में पिंक बूथ पर विकलांग मतदाता शिवराम सिंह को मतदान कर्मी ने वोट के लिए पहुंचाया।  सिकंदराराऊ में दिव्यांग अमोल ने भी वोट डाला।

07:02 AM, 11-May-2023
सादाबाद ब्लॉक सभागार के मतदान केंद्र पर लगी महिला और पुरुषों की लाइन - फोटो : अमर उजाला

2017 के पिछले नगर निकाय चुनाव में हाथरस का मतदान प्रतिशत

अलीगढ और हाथरस में निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। मतदाता बूथ पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। महिला व पुरूष मतदाता की कतार दिखना भी शुरू हो गई हैं।

2017 के पिछले नगर निकाय चुनाव में हाथरस का मतदान प्रतिशत
हाथरस (पहले 12 बजे तक का मतदान % है और दूसरा कुल मतदान %)
नगर पालिका परिषद्-सिकन्दराराऊ    30    68.1
नगर पालिका परिषद्-हाथरस    28    57.17
गर पंचायत-पुरदिल नगर    30.55    68.7
नगर पंचायत-मैंण्डू    30.37    74.39
नगर पंचायत-मुरसान    35.73    74.96
नगर पंचायत-सहपऊ    30.33    77.29
नगर पंचायत-सादाबाद    30.29    64.14
नगर पंचायत-सासनी    41.98    77.59
नगर पंचायत-हसायन    48.79    82.17
हाथरस में कुल 64.02 % मतदान हुआ था
 

06:48 AM, 11-May-2023
मडराक में घूंघट की आड़ में महिला मतदाता - फोटो : मडराक में घूंघट की आड़ में महिला मतदाता

2017 के पिछले नगर निकाय चुनाव में अलीगढ जनपद का मतदान प्रतिशत

अलीगढ़ (पहले 12 बजे तक का मतदान % था और दूसरा कुल मतदान %)
नगर निगम-अलीगढ        24.16    49.51
 नगर पालिका परिषद्-अतरौली    26.75    59.5
नगर पालिका परिषद्-खैर        29.7    66.98
नगर पंचायत-इगलास        31.78    69.57
नगर पंचायत-कौडियागंज        30.01    69.19
नगर पंचायत-छर्रा        34.7    67.83
नगर पंचायत-जट्टारी        38.45    71.3
नगर पंचायत-जलाली        27.89    66.85
नगर पंचायत-पिलखना        37.26    75.88
नगर पंचायत-बेसवां        40.49    78.9
 नगर पंचायत-विजयगढ        32.56    80.8
नगर पंचायत-हरदुआगंज        31.61    70
अलीगढ़ जनपद में कुल 53.38 % मतदान हुआ था।

06:34 AM, 11-May-2023

अलीगढ़ में मेयर पद के प्रत्याशी, जिन को करेंगे मतदाता वोट


1- प्रशांत सिंघल, भारतीय जनता पार्टी, कमल
2- जमीरउल्लाह खान, सपा, साइकिल
3- सलमान शाहिद, बसपा, हाथी
4- चंद्रप्रकाश गौतम, कांग्रेस, हाथ
5- राजकुमार लोधी, आम आदमी पार्टी, झाड़ू
6- गुफरान नूर, एआईएमआईएम, पतंग
7- दिलीप कुमार शर्मा, लोकदल, गन्ना किसान
8- एमएल पापा, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी, कांच का गिलास,
9- कुंवर पाल सिंह, निर्दलीय, पहिया
10- दीपक कुमार कश्यप, निर्दलीय, तलवार,
11- एलबी दयाशंकर, निर्दलीय, फूल और घास,
12- राजेश कुमार शर्मा, निर्दलीय, हल
13- सरला देवी, निर्देलीय, पानी का नल

हाथरस जनपद में नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष पद प्रत्याशी, जिनकी लगी प्रतिष्ठा दाव पर
नगर पालिका परिषद हाथरस 
प्रमोद कुमार -- बसपा -- हाथी
लल्लन बाबू -- सपा -- साईकिल
स्वेता चौधरी -- भाजपा -- कमल
सीमा कुमारी -- कांग्रेस -- हाथ
मोनवती देवी -- स्वतंत्र जनता राज पार्टी -- झूला
कमल सिंह -- निर्दलीय -- सैनिक

नगर पंचायत मुरसान 
देशराज सिंह -- सपा -- साईकिल
रजनीश कुमार -- भाजपा -- कमल
राजीव कुमार -- राष्ट्रीय कांग्रेस -- हाथ
आयुष गौड -- निर्दलीय -- रिक्शा
एलेश सिंह -- निर्दलीय -- फूल और घास
गिर्राज किशोर शर्मा -- निर्दलीय -- सितारा
बंटी देवी -- निर्दलीय -- स्कूटर

नगर पंचायत मेंडू 
ओमप्रकाश- सपा-- साईकिल
मुंशी राम चटावले -- भाजपा -- कमल
वीरेंद्र कुमार -- बसपा -- हाथी
कन्हैया लाल -- निर्दलीय-- दमकल
चंद्रप्रकाश -- निर्दलीय -- पहिया
ज्ञानेंद्र कुमार -- निर्दलीय -- तलवार
तेज सिंह -- निर्दलीय -- कुर्सी सहित डायनिंग टेबल
पूनम -- निर्दलीय -- जीप
प्रेमवती -- निर्दलीय -- पानी की बोतल
मीनू गुप्ता -- निर्दलीय -- हल
रुप किशोरी -- निर्दलीय -- रेल का इंजन
सचेंद्र कुशवाह -- निर्दलीय -- फसल काटता किसान
स्नेहा शर्मा -- निर्दलीय -- फरसा
सरोज -- निर्दलीय -- शटल
सावित्री देवी -- निर्दलीय -- वृक्ष

नगर पंचायत सादाबाद 
1.आशा देवी आम आदमी पार्टी 
2. कविता गौतम कांग्रेस पार्टी 
3. नितेश गौतम भाजपा 
4. पिंकी बसपा पार्टी 
5. रिहाना चौधरी समाजवादी पार्टी 
6. अंजुम निशा निर्दलीय 
7. कविता वर्मा निर्दलीय
8. नेहा अग्रवाल निर्दलीय 
9. पिंकी अग्रवाल निर्दलीय 
10. पुष्प लता निर्दलीय 
11. ममता पत्नी मुकेश निर्दलीय 
12. ममता निर्दलीय 
13. वंदना निर्दलीय 
14. सगुप्ता निर्दलीय 
15. हेमलता अग्रवाल निर्दलीय

नगर पंचायत सहपऊ 
शीला देवी - बीजेपी 
राधिका देवी-- बीएसपी 
पूजा देवी - सपा 
ओमवती देवी - कांग्रेस 
रूबी देवी-  निर्दलीय

नगर पालिका परिषद सिकंदाराराऊ 
दीपक कुमार सिंह -  कांग्रेस
पंकज कुमार गुप्ता - बीजेपी
फानूस बेगम      -  सपा
मनोज कुमार शर्मा  -     बीएसपी
मु. मुशीर      -     एआईएमआईएम
नरेन्द्रसिंह    -   निर्दलीय
राधा गुप्ता - निर्दलीय
राधा यादव-निर्दलीय
सायरा - निर्दलीय
हसनपुर जहाँ-  निर्दलीय

सासनी नगर पंचायत 
 ध्रुव शर्मा बीजेपी 
 उमाशंकर कांग्रेस
 मोहम्मद नासिर सपा 
 राजीव वाष्णेय बसपा 
 राजीव शर्मा निर्दलीय 
 ललिता देवी निर्दलीय 
 

05:46 AM, 11-May-2023
दूसरे चरण में इन जिलों में है मतदान - फोटो : अमर उजाला

सुबह 7 बजे मतदान से पहले होता है मॉक पोल, यह है प्रक्रिया

जहां पर ईवीएम से मतदान होना है, वहां पर सुबह 7 बजे से पहले बूथ पर मॉक पोल होता है। चुनाव आयोग के अनुसार मतदान शुरू होने से पहले, पीठासीन अधिकारी परिणाम बटन दबाकर उपस्थित मतदान एजेंटों को प्रदर्शित करता है कि मशीन में पहले से छिपे हुए मत नहीं हैं। इसके बाद, वह मतदान एजेंटों की उपस्थिति में कम से कम 50 मतों के साथ मतदान एजेंटों को इस बात से पूरी तरह से संतुष्ट करने के लिए मॉक पोल का संचालन करता है और सीयू में संग्रहीत इलेक्ट्रॉनिक परिणाम से मिलान करता है कि दर्शित परिणाम पूरी तरह उनके द्वारा दर्ज किए मतों के अनुसार है।

उसके बाद  पीठासीन अधिकारी वास्तविक मतदान शुरू होने से पहले मॉक पोल के परिणाम को हटाने के लिए क्लियर बटन दबाएगा। वह 'टोटल' बटन दबाकर फिर मतदान एजेंटों को दिखाता है कि वह 'शून्य' दर्शित कर रहा है। फिर वह मतदान एजेंटों की उपस्थिति में वास्तविक मतदान शुरू करने से पहले कंट्रोल यूनिट को सीलबंद करता है। अब, हरेक पोलिंग बूथ पर 100% वीवीपीएटी (वोटर वेरिफॉयबल पेपर ऑडिट ट्रेल) के उपयोग के साथ, मॉक पोल  के बाद, वीवीपीएटी  पेपर स्लिप भी गिने जाते हैं।
स्रोत- https://hindi.eci.gov.in/

05:03 AM, 11-May-2023

UP Nikay Chunav 2023 Live: अलीगढ़ और हाथरस में मतदान खत्म, यह है अंतिम वोट प्रतिशत

यूपी नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में अलीगढ़ और हाथरस जनपद में मतदान है। सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। एक दिन पहले ही पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथ पर पहुंच गईं। केवल अलीगढ़ नगर निगम में ईवीएम से मतदान होगा, जबकि नगर पालिका और नगर पंचायतों में मतपत्रों से मतदान होगा। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें