फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khair By Election Voting Live: खैर में पूरा हुआ मतदान, आधे से कम ने दिए वोट, हुई 46.36 प्रतिशत वोटिंग

Wed, 20 Nov 2024 06:26 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

खास बातें

Khair By Election Voting Live: खैर विधानसभा के उपचुनाव में सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। यहां पर भाजपा, सपा, बसपा समेत 5 प्रत्याशियों के लिए वोटिंग हुई। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। मतदान की हर अपडेट... 
विज्ञापन
खैर उपचुनाव मतदान से जुड़े अपडेट्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:32 PM, 20-Nov-2024

खैर में कुल 46.36 प्रतिशत मतदान हुआ

अलीगढ़ की खैर उपचुनाव में सुबह 7 बजे शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। मतदान शुरू होने दो घंटे में मात्र 9.03 प्रतिशत मतदान हुआ। शुरू में चमन नगरिया, खैर में चंडौस के जला कसेरू और सोफा में मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद मतदान शुरू हुआ। एक-दो जगहों पर ईवीएम खराब हुई। मतदान की रफ्तार धीमी रही। सुबह 11:00 बजे तक 19.18, अपराह्न 1: 00 बजे तक 28.80, दोपहर 3: 00 बजे तक 39.86 प्रतिशत ही मतदान हुआ। शाम 5 बजे मतदान समाप्ति तक आधे से कम मतदाताओं ने मतदान किया। खैर उपचुनाव में कुल 46.36 मतदान हुआ।

ये रहा मतदान प्रतिशत
  • सुबह 9:00 तक मतदान प्रतिशत - 9.03
  • सुबह 11:00 बजे तक मतदान प्रतिशत - 19.18
  • अपराह्न 1: 00 बजे तक मतदान प्रतिशत-  28.80
  • दोपहर 3: 00 बजे तक मतदान प्रतिशत - 39.86
  • शाम 5: 00 बजे तक मतदान प्रतिशत - 46.36

04:26 PM, 20-Nov-2024

खैर के पूर्व विधायक ने परिजन समेत किया मतदान


खैर विधानसभा के पीपल गांव में पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। उनके साथ खैर ब्लॉक की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा गौड़, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिवाकर गौड़, ब्लॉक प्रमुख सौम्या गौड़, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभाकर गौड़ एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रशांसा गौड़ ने भी मतदान किया। 

04:18 PM, 20-Nov-2024

90 साल की बुजूर्ग महिला चारपाई पर लेट कर वोट डालने आई


खैर विधानसभा के उपचुनाव में बुजूर्ग मतदाता का भी वोट डालने का जुनून देखने को मिल रहा है। गांव हजियापुर में 90 वर्षीय श्योरिती देवी को मतदान कराने के लिए परिजन चारपाई पर लिटाकर मतदान केंद्र तक ले गए। जिसने भी रास्ते में उन्हें देखा तो कहा जब इस उम्र में यह वोट डालने जा सकती हैं तो हम भी वोट करेंगे। मतदान केंद्र पर श्योरिती देवी को देख मतदान कर्मियों ने भी सलाम किया। श्योरिती देवी ने वोट दिया और परिजन उन्हें चारपाई पर ही घर ले गए।

विज्ञापन
12:31 PM, 20-Nov-2024

खैर विधानसभा मतदान प्रतिशत


सुबह 9:00 तक मतदान प्रतिशत - 9.03
सुबह 11:00 बजे तक मतदान प्रतिशत - 19.18
अपराह्न 1: 00 बजे तक मतदान प्रतिशत-  28.80
अपराह्न 3: 00 बजे तक मतदान प्रतिशत - 39.86

09:34 AM, 20-Nov-2024

चमन नगरिया में मतदान बहिष्कार 
खैर विधानसभा क्षेत्र के गांव चमन नगरिया में विद्युत लाइन की चपेट में आकर करंट से दिव्यांग हुए युवक को सरकार द्वारा कोई सहायता प्रदान नहीं करने पर ग्रामीणों ने उप चुनाव का बहिष्कार किया है। मौके पर एसडीएम महिमा राजपूत पहुंची और ग्रामीणों को समझाने में जुटीं। समझाने के बाद मतदान शुरू हो गया ।

दो जगह और चुनाव बहिष्कार 
खैर में चंडौस के जला कसेरू में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया। प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र में कीचड़ और पानी भरा होने से ग्रामीण नाराज हैं। प्रधान पर विकास कार्य नहीं करने का आरोप लगाया है। जिला प्रशासन की टीम ग्रामीणों को मनाने के लिए पहुंची। वहीं सोफा में मतदान का बहिष्कार हुआ है, जिला प्रशासन के समझाने पर मतदान शुरू हुआ।

विज्ञापन
08:44 AM, 20-Nov-2024


खैर विधान सभा से अब तक चुने गए विधायक

  • 1962: चेतन्य राज सिंह, स्वतंत्र पार्टी
  • 1967: पियारे लाल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1969: महेंद्र सिंह, भारतीय क्रांति दल
  • 1974: पियारे लाल,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1977: पियारे लाल, जनता पार्टी
  • 1980: शिवराज सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस(इंदिरा)
  • 1985: जग वीर, लोक दल
  • 1989: जगवीर सिंह, जनता दल
  • 1991: चौ० महेंद्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी
  • 1993: जगवीर सिंह, जनता दल
  • 1996: ज्ञान वती, भारतीय जनता पार्टी
  • 2002: प्रमोद गौड़,बहुजन समाज पार्टी
  • 2007: सत्य पाल सिंह, राष्ट्रीय लोकदल
  • 2012: भगवती प्रसाद, राष्ट्रीय लोकदल
  • 2017: अनूप प्रधान, भारतीय जनता पार्टी

08:27 AM, 20-Nov-2024


खैर में मतदान को लेकर खास बातें

-  ईवीएम पर चुनाव में उतरे सभी पांच उम्मीदवारों की फोटो, साथ में नोटा का बटन
- पोलिंग पार्टियों की संख्या - 426 
-  मतदान कार्मिक की संख्या - 1884 
- रिजर्व मतदान कार्मिक की संख्या - 450 
- चुनाव में 643 वीवीपैट, 586 कंट्रोल यूनिट का हो रहा प्रयोग
-  263 मतदान केंद्र 426 मतदेय स्थल बने हैं। इनमें 07 पिंक बूथ, दो दिव्यांग बूथ, 10 मॉडल बूथ बने हैं
- 18 से 29 वर्ष तक के हैं कुल  91,722 युवा मतदाता 
-  जिला निर्वाचन कार्यालय कंट्रोल रूम नंबर - 1950 
- खैर विधानसभा क्षेत्र में तीन जोनल मजिस्ट्रेट, 44  सेक्टर बनाए गए हैं
- पोलिंग अधिकारियों की गाड़ी में जीपीएस लगाया गया है
- ईवीएम में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी दूर करने के लिए इंजीनियर तैनात

08:08 AM, 20-Nov-2024

खैर विधानसभा सीट पर सभी दलों ने उपचुनाव में जीत के लिए ताकत झोंक दी है। भाजपा, सपा और बसपा ने अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए बूथों पर टीमें लगाई हैं। वहीं अन्य प्रत्याशी भी अपने पक्ष में मतदान के लिए सुबह से ही सक्रिय हो गए हैं। इसके लिए टोलियां बनाई गई हैं, जो मतदाताओं को मतदान स्थल तक पहुंचाने में मदद कर रही हैं।

07:54 AM, 20-Nov-2024


प्रत्याशियों का मतदान केंद्रों पर पहुंचना शुरू

खैर विधानसभा से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी चारु केन बूथ नंबर 248 पर पहुंची, वहां उन्होंने मतदान केंद्र पर सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

07:42 AM, 20-Nov-2024


खैर विधानसभा के वोटरों की आयु वर्ग के आधार पर स्थिति

आयु, कुल मतदाता
18 से 19, 3324
20 से 29, 88,422
30 से 39, 1, 06,625
40 से 49, 75,024
50 से 59, 63,242
60 से 69, 38,727
70 से 79, 19,267
80 से 89, 6802
90 से 99, 1314
100 प्लस, 72
कुल मतदाता - 4, 02,819

07:35 AM, 20-Nov-2024


मतदाता फोटो पहचान पत्र के अलावा ये 12 अन्य पहचान पत्र भी होंगे मान्य

आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों या डाकघरों की ओर से जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र, राज्य सरकार, लोक उपक्रम या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों की ओर से अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड।

07:27 AM, 20-Nov-2024


इन बातों पर ध्यान दें मतदाता 

- मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि तक मतदान को ले जा सकेंगे वाहन 
- पोलिंग बूथ पर मतदाता नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन 
- मतदान केंद्र में कोई भी धारदार, कोई शस्त्र, माचिस, लाइटर आदि लाना प्रतिबंधित है 
- मतदान केंद्र के बाहर राजनीतिक दल 200 मीटर की दूरी पर सिर्फ दो कुर्सी, मेज लेकर अपना बस्ता लगा सकेंगे ।

07:11 AM, 20-Nov-2024

ये हैं  चुनाव मैदान में आमने-सामने प्रत्याशी

  1. भाजपा-रालोद गठबंधन - सुरेंद्र कुमार
  2. सपा -कांग्रेस गठबंधन - चारू कैन
  3. बसपा - डॉ. पहल सिंह
  4. आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) - नितिन कुमार चौटेल 
  5. राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी - भूपेंद्र कुमार धनगर

06:54 AM, 20-Nov-2024


खैर विधानसभा में उपचुनाव के अंतर्गत सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। खैर में कुल 4,02,819 मतदाता हैं, जिनमें 2,15,088 पुरुष, 1,87,709 महिलाएं और 22 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। यहां से भाजपा, सपा, बसपा समेत 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

06:52 AM, 20-Nov-2024

खैर में उपचुनाव को लेकर मतदान दिवस पर पूरे अलीगढ़ जनपद के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी बैंक एवं अन्य संस्थान बंद रहेंगे। मतदान के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए खैर विधानसभा क्षेत्र की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। खैर विधानसभा क्षेत्र में 18-19 आयु वर्ग के 3,324 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। 20-29 आयु वर्ग के 88,422 व 30-39 आयु वर्ग के 1,06,625 मतदाता निर्णायक साबित होंगे। यह चुनाव मैदान में उतरे पांचों प्रत्याशियों में किसी एक के भाग्य विधाता बनेंगे। 

06:40 AM, 20-Nov-2024

अलीगढ़ जनपद में खैर विधानसभा सीट पर आज 4,02,819 मतदाता अपना नया विधायक चुनेंगे। इसके लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। मतदान के लिए 19 नवंबर को धनीपुर मंडी से 426 पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया। अलीगढ़ के जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी. ने बताया कि मतदान की सारी तैयारियां कर ली गईं हैं। सभी मतदाता निर्भिक होकर मतदान करें। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर तत्काल शिकायत करें। उन्होंने खैर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की है। 

06:19 AM, 20-Nov-2024

Khair By Election Voting Live: खैर में पूरा हुआ मतदान, आधे से कम ने दिए वोट, हुई 46.36 प्रतिशत वोटिंग

उपचुनाव के अंतर्गत अलीगढ़ की खैर विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथों पर सुबह 05:30 बजे मॉक पोल किया गया। मॉक पोल में हर उम्मीदवार के साथ नोटा के बटन को रैंडम तरीके से दबाया जाता है। हर पोल में कम से कम 50 मॉक पोल होते हैं। अगर ईवीएम से बीप की आवाज आती है, तो सही, वरना ईवीएम को बदल दिया जाता है। पीठासीन अधिकारी पोल का प्रमाण पत्र तैयार करता है, उस पर पोलिंग एजेंट के हस्ताक्ष होते हैं। यह प्रक्रिया रिटर्निंग अफसर की निगरानी में किया जाता है। ठीक 7 बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम 5 बजे तक चलेगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें