हिंदू गौरव दिवस में गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंच गए हैं। एटा सांसद राजवीर सिंह और बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने उनका स्वागत किया। सभा को संबोधित करने वाले हैं मुख्य अतिथि गृहमंत्री अमित शाह
हिंदू गौरव दिवस के शुभांरभ के लिए मंच सज गया है। भाजपा समर्थकों का कार्यक्रम स्थल पर आना शुरू हो गया है। कार्यक्रम में शिक्षक और शिक्षामित्रों को भी बुलाया गया है। शहर में हर जगह यातायात और सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरूस्त है।
अतरौली विधानसभा सीट पर कल्याण सिंह की राजनीतिक विरासत संभाल रहे उनके पौत्र एवं प्रदेश सरकार में मंत्री संदीप सिंह का कहना है कि हिंदू गौरव दिवस अब प्रतिवर्ष आयोजित किया जाएगा। जिससे उनको याद किया जाता रहे और उनके आदर्शों को जन जन तक पहुंचाया जाता रहे।
आज शहर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित केंद्र और प्रदेश के कई मंत्री होंगे। ऐसे में आपातकालीन परिस्थितियों के लिए एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में खास इंतजाम किए गए हैं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. हारिस एम खान ने बताया कि जब शहर में अति विशिष्ट अतिथियों का आगमन होता है, तो मेडिकल कॉलेज में विशेष इंतजाम किए जाते हैं। मसलन, ब्लड बैंक, स्पेशल वार्ड, आईसीयू वार्ड बनाए जाते हैं। इसी क्रम में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तैयारी की है।
गृहमंत्री अमित शाह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम यह है
स्वर्गीय कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर हिंदू गौरव दिवस में गृहमंत्री भारत सरकार अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य समेत अन्य केन्द्रीय व प्रदेश सरकार के मंत्री कार्यक्रम में भाग लेकर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
ये भी आ रहे 18 मंत्री
बाह्य डायवर्जन
समय- प्रातः 8.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक
1- दिल्ली, बुलंदशहर, खुर्जा, गभाना की तरफ से शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन, जिनको एटा, कानपुर, आगरा, मथुरा की तरफ जाना है, ऐसे समस्त प्रकार के वाहन शहर की तरफ प्रतिबंधित रहेगे। ये वाहन दौरऊ मोड़- गभाना से डायवर्ट होकर खैर, इगलास, सासनी, सिकंदराराऊ होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
2- खैर/टप्पल की तरफ से शहर, खेरेश्वर चौराहा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन कस्बा खैर तहसील तिराहा से गोंडा, इगलास की तरफ डायवर्ट होकर गंतव्य को जाएंगे।
3- मथुरा/ इगलास की ओर से शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेगे। ये वाहन इगलास, गोंडा तिराहा से सासनी हाथरस/खैर की तरफ डायवर्ट होकर गंतव्य को जाएंगे।
4- आगरा की तरफ से शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों को वन चेतना केंद्र/दाउद खां फाटक तिराहे से इगलास रोड की तरफ गंदा नाला पेट्रोल पंप चौराहे से इगलास, गोंडा की तरफ डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
5- कानपुर, एटा की तरफ से शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन नानऊ नहर/पनेठी से सासनी/ इगलास/ गोंडा/खैर/गभाना एवं गंगीरी, छर्रा होते हुए अतरौली की तरफ डायवर्ट होकर गंतव्य को जाएंगे।
6- रामघाट रोड पर अतरौली से अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन अतरौली अवंतीबाई चौराहा से छर्रा, गंगीरी/कासगंज एवं छतारी/पहासू/अनूपशहर की तरफ डायवर्ट होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
7- बुलंदशहर, डिबाई से अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन सुमेरा झाल, जवां से बरौली, गभाना की तरफ डायवर्ट होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
8- दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहन, जिन्हें मुरादाबाद की ओर जाना है, वह कटरा मोड़ गभाना से डायवर्ट होकर जवां, सुमेरा झाल होते हुए मुरादाबाद जा सकेंगे।