या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}अलीगढ़ के कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय को फूलों से सजाया गया है। प्रवेश द्वार से लेकर अंदर तक सभागार की ओर सजावट की गई है।
सीएम योगी आदित्यनाथ आज सबसे पहले राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यूनिवर्सिटी परिसर को सुरक्षा कर्मियों ने घेर लिया है। सभी को सीएम के आने का इंतजार है।
#मंडलायुक्त, #DIGRangeAligarh द्वारा SSP_AIH के साथ जनपद अलीगढ़ में प्रस्तावित #VVIP कार्यक्रम के दृष्टिगत सुदृढ़ सुरक्षा का जायजा लिया एवं ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #UPPolice pic.twitter.com/a6PO1OmgJs
— DIG Range Aligarh (@rangealigarh) June 22, 2026
अलीगढ़ महानगर के विभिन्न इलाकों में मुख्यमंत्री वापस जाओ के पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों पर छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है। पोस्टरों पर लिखा है, "मुख्यमंत्री जवाब दो छात्र संघ चुनाव कब कराओगे।" छात्रों ने मुख्यमंत्री से अपनी पुकार सुनने और इस बार छात्र संघ चुनाव कराने की अपील की है। एक अन्य नारे में "छात्रों की रक्षा हेतु छात्र संघ चुनाव करो बहाल" का आह्वान किया गया है।
ये पोस्टर तमाम नारों के साथ शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगाए गए हैं। पोस्टर लगाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह घटना छात्रों के बीच छात्र संघ चुनाव को लेकर बढ़ती बेचैनी को दर्शाती है। ऐसे पोस्टर लगाने की अभी किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है और न ही प्रशासन ने इस पर कोई प्रतिक्रिया जारी की है।
कार्यक्रम में शामिल होने वाली बसों को छोड़कर को सुबह सात बजे से भांकरी कट से शहर में प्रवेश नहीं करेंगी, सवारी उतारकर भांकरी पुल से ही बाईपास की तरफ डायवर्ट होंगी। खैर- टप्पल की बसें खैरेश्वर चौराहे तक आएंगी और वहीं से बाईपास पर डायवर्ट होंगी। आगरा-हाथरस की बसें आगरा चेंजर से प्रतिबंधित रहेंगी और आगरा पुल के नीचे सवारी उतारकर बाईपास से जाएंगी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी वाहन उसी मार्ग से वापस जाएंगे, जिस मार्ग से वे आए थे। आम जनता से अपील की गई है कि वे असुविधा से बचने के लिए डायवर्जन प्लान को देखकर ही अपनी यात्रा तय करें।- प्रवीण कुमार, एसपी यातायात
सर्किट हाउस में विचार परिवार व प्रबुद्ध वर्ग संग अलग बैठक रखी गई हैं। इसमें प्रमुख उद्यमी, चिकित्सक, व्यापारी, वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी शामिल रखे गए हैं। इनके साथ बैठकों में मुख्यमंत्री स्थानीय फीडबैक पर चर्चा करेंगे।