फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: आगरा, फतेहपुर सीकरी सहित मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा-कासगज में मतदान संपन्न, पढ़ें पूरा अपडेट

Tue, 07 May 2024 06:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

खास बातें

Lok Sabha Election 2024 third Phase Voting: 18वीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में ब्रज की पांच सीटें आगरा, फतेहपुर सीकरी, मैनपुरी, फिरोजाबाद और एटा में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका। सबसे ज्यादा चर्चा में मैनपुरी लोकसभा है, जहां से सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद डिंपल यादव चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
आगरा और फतेहपुर सीकरी सहित मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा-कासगज में मतदान संपन्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:52 PM, 07-May-2024

आगरा व फतेहपुर सीकरी में 6 बजे तक मतदान प्रतिशत 

लोकसभा क्षेत्र 18-आगरा (अ0जा0)

  • 86- एत्मादपुर 58.94
  • 87- आगरा कैंट 48.02
  • 88- आगरा दक्षिण 51.78
  • 89- आगरा उत्तर 51.19
  • 106- जलेसर 63.24
  • --------------------------------
  • कुल मतदान- 54 प्रतिशत

लोकसभा क्षेत्र 19-फतेहपुर सीकरी

  • 90-आगरा ग्रामीण, 56.77
  • 91- फतेहपुर सीकरी 62.01
  • 92- खेरागढ़, 59.08
  • 93- फतेहाबाद 59.71
  • 94- बाह 48.68
  • -----------------------
  • कुल मतदान- 57.2 प्रतिशत

05:54 PM, 07-May-2024

फिरोजाबाद में मतदान प्रतिशत

फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र में शाम 5 बजे तक 56.34% मतदान हुआ। 

05:45 PM, 07-May-2024

मैनपुरी में शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत

मैनपुरी लोकसभा में शाम 5 बजे तक का 55.09 प्रतिशत मतदान हुआ। 


मैनपुरी-52.85  प्रतिशत
भोगांव-55. 03  प्रतिशत
किशनी-58.25 प्रतिशत
करहल-57.33 प्रतिशत
जसवंतनगर-56.04 प्रतिशत

05:16 PM, 07-May-2024
खेरागढ़ विधायक ने परिवार के साथ वोट किया - फोटो : संवाद

खेरागढ़ विधायक ने परिवार के साथ वोट किया

आगरा के खेरागढ़ विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने जोधापुरा मतदान केन्द्र पर परिवार सहित मतदान किया।

विज्ञापन
05:00 PM, 07-May-2024

रोड नहीं तो वोट नहीं, ग्रामीणों ने किया बहिष्कार

एटा जिले के जलेसर तहसील क्षेत्र के नगला बालजीत गांव में ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार कर दिया। 10 साल पुरानी सड़क की समस्या का निस्तारण न होने पर उन्होंने यह निर्णय लिया। यहां सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक मात्र एक वोट डाला जा सका। इसके बाद 3 बजे दूसरा वोट पड़ा। बहिष्कार की सूचना पर एसपी सिंह बघेल व विधायक संजीव दिवाकर ग्रामीणों को बनाने पहुंचे हैं। 

04:47 PM, 07-May-2024
नगला अहिर में 102 वर्षीय सरस्वती देवी ने मतदान किया। - फोटो : संवाद

102 वर्षीय सरस्वती देवी ने किया मतदान

मैनपुरी में किशनी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र नगला अहिर में 102 वर्षीय सरस्वती देवी ने मतदान किया। परिजन उन्हें चारपाई पर लिटाकर बूथ तक ले गए। 

04:28 PM, 07-May-2024

पूर्व विधायक ने परिवारीवारीजनों के साथ डाला वोट

एटा जिले के रामनगर जितौली बूथ पर पूर्व विधायक अमित गौरव यादव टीटू ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ वोट डाला। 

04:25 PM, 07-May-2024
किशनी स्थित कम्पोजिट विद्यालय में बूथ नंबर छह का निरीक्षण करती डिम्पल यादव - फोटो : संवाद

डिंपल यादव ने किया बूथ का निरीक्षण

मैनपुरी के किशनी स्थित कम्पोजिट विद्यालय में बूथ नंबर छह का निरीक्षण करती डिम्पल यादव। साथ में पूर्व सांसद तेजप्रताप व सपा कार्यकर्ता। 

04:17 PM, 07-May-2024

ईवीएम का फोटो लेने वाला युवक पुलिस हिरासत में

पोलिंग बूथ के अंदर ईवीएम में समाजवादी पार्टी का बटन दबाकर वोट डालते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। मामले में पुलिस ने ओमशंकरपुर स्टोरेज कोटला के स्वामी आसिफ पुत्र असलम निवासी मोहल्ला गांगिनी दरवाजा, फरिहा को हिरासत में लिया।

03:39 PM, 07-May-2024

मैनपुरी में दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत- 46.74 प्रतिशत

मैनपुरी-44.10  प्रतिशत
भोगांव-46. 32  प्रतिशत
किशनी-49.00 प्रतिशत
करहल-47.97 प्रतिशत
जसवंतनगर-46.32 प्रतिशत

03:35 PM, 07-May-2024

आगरा में दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत

लोकसभा क्षेत्र 18-आगरा (अ0जा0)- 43.65  प्रतिशत
लोकसभा क्षेत्र 19-फतेहपुर सीकरी-  46.18  प्रतिशत

03:06 PM, 07-May-2024

निर्दलीय प्रत्याशी रामेश्वर चौधरी का वीडियो हुआ वायरल 
फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रामेश्वर चौधरी का इंस्टाग्राम पर डाला गया वीडियो हो रहा वायरल। ये वीडियो मतदान केन्द्र के अंदर का है, जो उनके द्वारा वोट डालने के दौरान बनाया गया।
 

02:45 PM, 07-May-2024

भाजपा कार्यकर्ता ने मतदान करते समय लिया फोटो, सोशल मीडिया पर वायरल
फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव में निष्पक्षता तार-तार हो गई। यहां पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इंटनेट मीडिया पर बैलेट यूनिट का फोटो वायरल हो रहा है। मोबाइल लेकर बूथ के अंदर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता ने वोट डालने के दौरान खींचा बैलेट यूनिट फोटो।

02:29 PM, 07-May-2024

डिंपल यादव ने साधा बीजेपी पर आरोप, मैनपुरी में प्रभावित किया जा रहा मतदान
मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने भाजपा प्रत्याशी और उनके रिश्तेदारों पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया। डिंपल यादव ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग असुर प्रवृत्ति के हैं। संविधान को खत्म करने की साजिश हो रही है। राम को मानने वाले सभी का सम्मान करते हैं। बीजेपी राम के नाम पर सिर्फ वोट मांगती है।

02:23 PM, 07-May-2024

फोर्स को मिला खाने में छाछ और चॉकलेट, मतदान कार्मिक रहे परेशान
आगरा में मतदान की ड्यूटी में 24 घंटे से मतदान कर्मी लगे हुए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी और केंद्रीय बल भी जुटा हुआ है। यही वजह है कि आगरा की दोनों लोकसभा सीट पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। पुलिस और सैन्य बल को खान-पान अच्छा दिया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग थाने में इंतजाम किए गए हैं। पूड़ी सब्जी के साथ ओआरएस का घोल, फ्रूटी और चॉकलेट तक दी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ मतदान कार्मिक अपना खाना लेकर आए थे। कई लोगों ने पानी तक नहीं मिलने की शिकायत की।

02:01 PM, 07-May-2024

हल्का हुआ मतदान
आगरा में लोकतंत्र के महापर्व में एक तरफ गर्मी में मतदान हल्का है। दूसरी तरफ  पोलिंग बूथ पर यूपी पुलिस का सख्त पहरा है। पुलिस व प्रशासन पर मनमानी के बूथ एजेंट आरोप लगा रहे हैं। आगरा लोकसभा में छावनी विधानसभा क्षेत्र स्थित नगला छउआ में श्रीमती बासमती देवी जूनियर हाई स्कूल है। इस स्कूल में 6 पोलिंग बूथ हैं। करीब 5000 मतदाता हैं।  दोपहर 1:00 बजे तक यहां 1600 वोट पड़े चुके थे। छह बूथों के पोलिंग एजेंट को पोलिंग पार्टी में शामिल पुलिस ने स्कूल के गेट पर बैठने की अनुमति दी है। जबकि यूपी पुलिस के जवान स्कूल के अंदर पोलिंग बूथ पर बैठे हैं। जहां वह वोट डालने आ रहे मतदाताओं की पर्चियों व पहचान पत्र से लेकर मोबाइल तक स्वय अपने हाथों से चेक कर रहे हैं। दोपहर में सूरज सिर पर आते ही पोलिंग की रफ्तार सुस्त होने से पोलिंग पार्टियों भी सुस्त हैं। पोलिंग एजेंट का आरोप है कि पुलिस कर्मियों द्वारा मतदान प्रभावित करने की कोशिश लग रही है। उन्हें हर घंटे बाद बूथ के अंदर मतदान प्रतिशत की सूचना लेने के लिए भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा।

01:40 PM, 07-May-2024

निर्दलीय प्रत्याशी रामेश्वर चौधरी पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी 
भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे और निर्दलीय प्रत्याशी रामेश्वर चौधरी पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जी रहा है। उन पर मतदान के दौरान गोपनीयता भंग करने का आरोप है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आगरा ने मामले को संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी आगरा ने ट्विटर हैंडल से जानकारी दी। बताया गया कि निर्दलीय प्रत्याशी रामेश्वर चौधरी ने मतदान के दौरान वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी। निर्दलीय प्रत्याशी रामेश्वर चौधरी ने चुनाव आयोग के आदेशों का खुला उल्लंघन किया। 

01:28 PM, 07-May-2024

आगरा- फतेहपुर सीकरी में 1 बजे तक मतदान
आगरा लोकसभा में 1 बजे तक 36.88 प्रतिशत हुआ मतदान 
फतेहपुर सीकरी लोकसभा में 39.10 प्रतिशत हुआ मतदान

01:04 PM, 07-May-2024

पंचायत सहकर्मियों की मंडलायुक्त से अपील 
आगरा के चुनाव कंट्रोल रूम में कार्य कर रहे ग्राम पंचायत सहकर्मियों ने मंडलायुक्त ऋतु महेश्वरी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। मंडलायुक्त ने बैलट वोट डलवाने का प्रयास करने की कही बात। पीठासीन अधिकारी एसीएम सचिन राजपूत की डांट के बाद मायूस  होकर काम करने लौटे ग्राम पंचायत सहकर्मी।

11:56 AM, 07-May-2024

आगरा- फतेहपुर सीकरी में 11 बजे मतदान प्रतिशत
लोक सभा क्षेत्र 18-आगरा (अनुसूचित जाति) 25.87  प्रतिशत
लोक सभा क्षेत्र 19-फतेहपुर सीकरी 27.41  प्रतिशत



मैनपुरी में सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत
मैनपुरी-24.36 प्रतिशत
भोगांव-24.98 प्रतिशत
किशनी-25.43 प्रतिशत
करहल-25.56 प्रतिशत
जसवंत नगर-25.39 प्रतिशत

10:55 AM, 07-May-2024

मैनपुरी में पथराव 
मैनपुरी के विधानसभा किशनी थाना बेबर क्षेत्र की मतदान केंद्र तेजगंज पर भाजपा और सपा कार्यकर्ता भिड़ गए। मतदान केंद्र पर जमकर पथराव हुआ। भाजपा कार्यकर्ता मनोज चौहान घायल हो गए। मतदान केंद्र पर भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के पुत्र सुमित प्रताप सिंह पहुंचे थे।

10:44 AM, 07-May-2024

42 फर्जी मतदाता गिरफ्तार 
फिरोजाबाद में 42 फर्जी मतदाताओं को गिरफ्तार किया गया है। वोट डालने से पहले ही इन्हें दबोच लिया गया।  इनकी गिरफ्तारी थाना रामगढ़, उत्तर, दक्षिण और रसूलपुर से  हुई है। 

10:14 AM, 07-May-2024

कासगंज में BJP विधायक के भाई को पोलिंग बूथ से दौड़ाया
कासगंज के अमांपुर के डोरहई पोलिंग बूथ पर भाजपा विधायक के भाई को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। बताया गया है कि भाजपा विधायक के भाई पोलिंग बूथ में अंदर घुस कर मतदान कर्मियों को हड़का रहे थे। सपा के एजेंटों के मना करने पर विधायक के भाई ने अभद्रता कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने विधायक के भाई यतेंद्र कुमार उर्फ काले को दौड़ा लिया। पुलिस ने हलका बल प्रयोग कर मामले को रफा दफा किया।

 

09:44 AM, 07-May-2024

बीएलओ को पुलिस ने दबोचा
फिरोजाबाद के प्राथमिक विद्यालय नगला घनी में मतदान चल रहा था। उसी दौरान पुलिस ने बीएलओ को उठा लिया। ग्रामीणों का आरोप मतदान धीमा चल रहा है। पुलिस परेशान कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि बीएलओ गड़बड़ी कर रहा था। बीएलओ का नाम है संजय कुमार है। थाना प्रभारी का कहना है कि बीएलओ सपा के बस्ते पर बैठकर पर्ची बना रहा था।

09:34 AM, 07-May-2024

एटा में सुबह नौ बजे तक 13.86%
एटा विधानसभा 12.88 प्रतिशत
मारहरा विधानसभा 14.34 प्रतिशत
 जलेसर विधानसभा 14.38 प्रतिशत

09:27 AM, 07-May-2024

सुबह 9 बजे तक मतदान में फतेहपुर सीकरी सबसे आगे , मैनपुरी में 12.33% तो वहीं आगरा पिछड़ा 
आगरा लोकसभा में 12.7 प्रतिशत
फतेहपुर सीकरी लोकसभा 14.12 प्रतिशत 

मैनपुरी में सुबह 9 बजे तक मतदान 12.33 प्रतिशत
मैनपुरी-12.11 प्रतिशत
भोगांव-12.14 प्रतिशत
किशनी-12.87 प्रतिशत
करहल-12.23 प्रतिशत

फिरोजाबाद में सुबह 9:00 तक 13.50 प्रतिशत मतदान।
 

09:17 AM, 07-May-2024

मैनपुरी में भाजपा समर्थकों ने सपा के बूथ एजेंट पर किया हमला, बिस्तर फेंका, किया गया एक्स
समाजवादी पार्टी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें बताया गया है कि मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के करहल में भाजपा समर्थकों द्वारा सपा के बूथ एजेंट पर हमला करते हुए बिस्तर फेंक दिया गया। चुनाव आयोग से मामले में संज्ञान लेने की अपील की गई है।

09:12 AM, 07-May-2024

मतदान केन्द्र से हटाए कांग्रेस के एजेंट, प्रत्याशी ने की शिकायत 
फतेहपुर सीकरी लोकभा क्षेत्र के सैंया मतदान केन्द्र पर पुलिस ने एजेन्टों को मतदान केन्द्र से दूर हटा दिया। इसकी सूचना पर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार ने सेक्टर मजिस्ट्रेट से शिकायत की। इसके बाद उन्हें यथा स्थान पर बिठाया गया। 

09:07 AM, 07-May-2024

शिकोहाबाद के इस बूथ पर भी नहीं पड़ रहे वोट
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र के नीम खेरिया में रेलवे द्वारा रास्ता रोकने के बाद ग्रामीणों ने रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। पाने नौ बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा। इसके साथ ही नगला जवाहर और नगला उमर में भी मतदान का विरोध हो रहा है। 

08:58 AM, 07-May-2024

फिरोजाबाद के टूंडला में भी मतदान का बहिष्कार
फिरोजाबाद के टूंडला में बूथ संख्या 434 नगला महादेव पर रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। सुबह से अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा। कुल 1249 मतदाता हैं इस बूथ पर। एसडीएम व सीओ ग्रामीणों को समझाने पहुंचे।
 

08:40 AM, 07-May-2024

आगरा में कई जगह ईवीएम खराब
आगरा उत्तरी विधानसभा के वीर सिंह इंटर कॉलेज स्थित बूथ में ईवीएम मशीन बदली गई। वहीं दक्षिण विधानसभा सीट संख्या 123 की ईवीएम भी खराब हुई, जिसे 10 मिनट बाद बदला गया। फतेहपुर सीकरी  लोकसभा के बूथ संख्या 127 पर ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ।

08:37 AM, 07-May-2024

कासगंज में देखें तीसरे चरण के मतदान को लेकर उत्साह
एटा लोकसभा के लिए कासगंज में तीसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। सुबह से ही बूथों पर लंबी लाइन दिखाई दे रही है।

 

08:21 AM, 07-May-2024

सुबह से नहीं पड़ा एक भी वोट
फिरोजाबाद में सिरसागंज के ग्राम नागला बुधुआ के बूथ संख्या 219 पर ग्रामीणों ने सड़क और तालाब की समस्या को लेकर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों के इस निर्णय के बारे मे जब प्रशासन को जानकारी हुई तो बीडीओ और नायब तहसीलदार गांव पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण वोट करने को राजी नहीं हुए।  

08:15 AM, 07-May-2024

 टेढ़ी बगिया में ईवीएम हुई खराब
आगरा में टेढ़ी बगिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 75 की ईवीएम खराब होने की सूचना मिल रही है। इस वजह से यहां एक घंटे से मतदान बाधित है।

08:06 AM, 07-May-2024

फिरोजाबाद में 7 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने उतरे मतदाता
फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र की 2053 मतदेय स्थलों पर मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। भाजपा सपा बसपा सहित सात प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए मतदाता निकले।पोलिंग पार्टियों ने पहले राजनीतिक दलों के एजेंट की मौजूदगी में मॉकपोल कराया।  मतदाताओं में उत्साह देखा गया। सुबह 6.30 बजे से लाइन लगना शुरू हो गयी थी। सुबह 7 बजे पहला वोट डाला। बूथ पर पैरामीट्री फोर्स तैनात रहा।

07:50 AM, 07-May-2024

आधा घंटे देरी से शुरू हुआ मतदान
फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के गांव महुअर में बूथ संख्या 355 पर ईवीएम में खराबी आ गई। इस वजह से यहां आधे घंटे की देरी से मतदान शुरू हो सका। 

07:30 AM, 07-May-2024

चुनाव ड्यूटी में शिक्षिका बेहोश, कराई भर्ती
मंडी समिति में चुनाव ड्यूटी में आईं शिक्षिका मीनाक्षी सिंह (54) बेहोश हो गईं। उन्हें डिप्टी सीएमओ डॉ. नंदन सिंह ने एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि मीनाक्षी हृदय रोगी हैं और पेस मेकर पड़ा है। उनका इलाज उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीश जैन से चल रहा है। यह जानने के बाद मरीज को अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद उनकी हालत ठीक है।
 

07:28 AM, 07-May-2024

आगरा में चुनाव में राजकुमार से ज्यादा एसपी बघेल ने किया खर्च
भाजपा का चुनाव में मुकाबला भले ही प्रतिद्वंद्वी दलों से है, लेकिन चुनावी खर्च के मामले में भाजपा के दोनों प्रत्याशियों में आगे निकलने की होड़ है। चार मई तक हुए चुनाव खर्च में आगरा से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल ने फतेहपुर सीकरी के भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर को पीछे छोड़ दिया है। चार मई तक आगरा सीट से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल ने जहां 55.89 लाख रुपये खर्च किए हैं। वहीं, फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर ने 48.17 लाख रुपये खर्च किए हैं। सपा-कांग्रेस गठबंधन के फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिकरवार, आगरा से प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम से चुनाव खर्च में आगे हैं। रामनाथ ने अब तक 14.19 लाख रुपये खर्च किए हैं। जबकि सुरेश चंद कर्दम ने 11.01 लाख रुपये खर्च किए हैं। आगरा से बसपा प्रत्याशी पूजा अमरोही खर्च रजिस्टर दिखाने के दिन अनुपस्थित रहीं। उन्होंने 4 मई को ब्योरा नहीं दिया।

07:18 AM, 07-May-2024

वोटर में उत्साह
आगरा में सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। पहले वोट डालने की होड़ नजर आई। 

06:41 AM, 07-May-2024

Lok Sabha Election: आगरा, फतेहपुर सीकरी सहित मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा-कासगज में मतदान संपन्न, पढ़ें पूरा अपडेट

Lok Sabha Election 2024 third Phase Voting: 18वीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में ब्रज की पांच सीटें आगरा, फतेहपुर सीकरी, मैनपुरी, फिरोजाबाद और एटा में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका। सबसे ज्यादा चर्चा में मैनपुरी लोकसभा है, जहां से सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद डिंपल यादव चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें