डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी किस्त
14th Installment: आज जारी होगी पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त, जिसे डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
मोदी जाएंगे सीकर
PM Kisan Samman Nidhi: इस मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के सीकर पहुंचने वाले हैं, जहां से वे पात्र किसानों को 14वीं किस्त की सौगात देंगे।
11 बजे किस्त की सौगात
PM Kisan Yojana: आज सुबह 11 बजे 14वीं किस्त जारी की जाएगी, जिसमें योजना से जुड़े प्रत्येक किसान के खाते में 2 हजार रुपये भेजे जाएंगे।
इतने किसानों को मिलेगा लाभ
- 14th Installment Release Date: इस बार योजना के अंतर्गत लगभग साढ़े 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खाते में 14वीं किस्त भेजी जाएगी।
17 हजार करोड़ रुपये की सौगात
PM Kisan Yojana 14th Installment: इस बार केंद्र सरकार किसानों को किस्त के रूप में लगभग 17 हजार करोड़ रुपये हस्तांतरित करने वाली है।
मोदी जारी करेंगे किस्त
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम नरेंद्र मोदी डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में 14वीं किस्त भेजेंगे।
लाभार्थियों से पीएम का संवाद
PM Modi: इस मौके पर प्रधानमंत्री योजना से जुड़े लाभार्थियों के साथ संवाद भी करेंगे।
सम्मान निधि का लाभ
PM Kisan 14 Kist Release: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के सीकर जिले से देश के लगभग 8.5 करोड़ किसानों के बैंक खाते में बटन दबाकर पीएम किसान सम्मान निधि ट्रांसफर करेंगे।
इन किसानों को नहीं मिलेगी 14वीं किस्त
PM Kisan Yojana 14th Installment: जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया था कि किस्त का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
भू-सत्यापन जरूरी
PM Kisan Yojana: वो किसान भी 14वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं, जिन्होंने अब तक भू-सत्यापन नहीं करवाया है क्योंकि ये भी योजना से जुडे़ सभी किसानों के लिए करवाना जरूरी था।
हेल्पलाइन नंबर्स
PM Kisan Yojana Helpline Number: अगर किसी कारण आपको किस्त के पैसे नहीं मिल पाते हैं, तो आप हेल्पलाइन नंबर 155261, 1800115526 या 011-23381092 पर कॉल कर सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जाती है।
ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं इसके लिए आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर विजिट करना है। यहां आपको बेनिफिशियरी सूची वाले विकल्प का चयन करना होगा। नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपने नाम, जिले, तहसील, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करना है। इसके बाद गेट डिटेल के बटन पर क्लिक करें। इस प्रक्रिया को करते ही आपकी स्क्रीन पर लाभार्थी सूची आ जाएगी। यहां आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
किस्त जारी होने के बाद कैसे पता चलेगा खाते में पैसे आया हैं या नहीं?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त जारी करेंगे। किस्त के पैसे ट्रांसफर होने के बाद अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में 14वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं, तो आप आगे बताए गए तरीकों से इस बारे में पता कर सकते हैं।
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त जारी होने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर पैसे ट्रांसफर होने को लेकर मैसेज आ जाएगा।
- आप नजदीकी एटीएम में विजिट करके मिनी स्टेटमेंट निकलवाकर इस बारे में पता कर सकते हैं।
- आप बैंक में जाकर पासबुक एंट्री करवाकर भी इस बारे में पता कर सकते हैं।
क्या आपको मिलेगी 14वीं किस्त या हो जाएंगे लाभ से वंचित
PM Kisan 14th Installment Live: अगर खाते में नहीं आते हैं किस्त के पैसे, तो तुरंत करें ये काम
अगर आपके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त नहीं आती है, तो ऐसे में आपको परेशान होने की बजाए इस ईमेल आईडी Pmkisan-ict@gov.in पर मेल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। इसके अलावा आप इन नंबरों पर कॉल 155261, 1800115526 या 011-23381092 करके भी अपनी समस्या को सुलझा सकते हैं।
PM Kisan 14 Kist Kab Aayegi Live: कुछ देर में जारी होने वाली है पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महज कुछ देर में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14वीं किस्त के पैसों को जारी करने वाले हैं। बीते लंबे समय से देशभर के करोड़ों किसान 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार बस कुछ देर में खत्म होने वाला है।
PM kisan 14 kist: सीकर राजस्थान के किसान सम्मेलन में महज कुछ देर में पहुंच रहे नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीकर राजस्थान में आयोजित किसान सम्मेलन में महज कुछ देर में पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में पहुंचने के बाद वह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त जारी करेंगे।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की 14वीं किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सीकर में 14वीं किस्त के पैसों को जारी कर दिया है। सरकार ने 8.5 करोड़ से अधिक किसानों को 17 हजार करोड़ रुयये को डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किया है। देशभर के करोड़ों किसान बीते लंबे समय से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार अब खत्म हो चुका है।
PM Kisan Status: आवेदन की स्थिति जानने के लिए इस नंबर पर करें कॉल
अगर किसान अपने आवेदन की स्थिति जानना चाहते हैं ऐसे में वह 155261 कॉल कर सकते हैं। इस नंबर पर कॉल करके आप आसानी से अपने आवेदन के स्टेटस का पता लगा सकते हैं।
PM Kisan Status: किस्त के पैसे आए हैं या नहीं? ऐसे लगाएं पता
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त जारी हो चुकी है। अगर आप पता करना चाहते हैं कि आपके खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं? तो आप आगे बताए गए तरीकों से पता कर सकते हैं।
- 14वीं किस्त के पैसों के ट्रांसफर होने के बाद आपके मोबाइल पर इसको लेकर मैसेज आया होगा।
- आप बैंक में पासबुक एंट्री कराकर इस बारे में पता कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप नजदीकी एटीएम में जाकर भी अपना बैंक बैलेंस चेक करके किस्त के पैसे आए हैं या नहीं इस बारे में पता कर सकते हैं।
1.25 लाख किसान समृद्धि केंद्र की हुई शुरुआत
राजस्थान के शीकर जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त को जारी करते हुए नरेंद्र मोदी ने 1.25 लाख किसान समृद्धि केंद्र को राष्ट्र को समर्पित किया है।
PM Kisan 14th Installment Live: किसान उत्पादक संगठनों को ONDC पर किया शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान 1500 किसान उत्पादक संगठनों को ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल ई-कॉमर्स यानी ONDC पर शामिल किए जाने का एलान किया है। इससे किसान डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद से सीधे अपनी उपज को बाजार तक पहुंचा सकेंगे।
PM Kisan 14 Kist: 17 हजार करोड़ रुपये की धनराशि को किया गया ट्रांसफर
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त को जारी करते हुए भारत सरकार ने देशभर के 8.5 करोड़ किसानों के खाते में 17 हजार करोड़ रुपये की धनराशि को ट्रांसफर किया है।
PM Kisan Yojana 14th Installment Not Eligible Farmer List
वे किसान जिन्होंने योजना में अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया था। उनके खाते में 14वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी। उन्हें भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
PM Kisan 14th Installment Live: क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार हर साल 6 हजार रुपये की राशि को देश के गरीब किसानों के खाते में ट्रांसफर करती है। 6 हजार रुपये की इस राशि को तीन किस्तों के माध्यम से हर 4 महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि सीधे लाभार्थी किसानों के खाते में भेजी जाती है। भारत सरकार अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14 किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर चुकी है।
PM Kisan Status Live: ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त के स्टेटस को चेक करना चाहते हैं। ऐसे में आपको पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। यहां फॉर्मर कॉर्नर में बेनिफिशियरी स्टेटस के विकल्प का चयन करें। इसके बाद आपको आधार नंबर, खाता संख्या, मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड को फिल करना होगा। इस प्रक्रिया को करने के बाद आप जैसे ही गेट स्टेटस के बटन पर क्लिक करेंगे। आपको लेटेस्ट अमाउंट के सबमिट होने की डिटेल्स स्क्रीन पर दिख जाएगी।