फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan 11th Installment: पीएम किसान योजना का पोर्टल हुआ डाउन, जानें क्या आ रही है दिक्कतें

Wed, 01 Jun 2022 09:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त जारी हुई
इससे पहले 10 किस्त जारी हो चुकी हैं
 
विज्ञापन
1 of 20
पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त जारी - फोटो : PTI and Istock
पीएम मोदी कई योजनाओं के लाभार्थियों से बात कर रहे हैं, थोड़ी देर में होगी पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त जारी
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की 11वीं किस्त जारी हो चुकी है आप इसे घर बैठे ही चेक कर सकते हैं
विज्ञापन

ऐसे कर सकते हैं चेक

आपके खाते में पैसे प्राप्त होते ही आपको मैसेज मिला होगा। आप इस मैसेज द्वारा जान सकते हैं कि आपको किस्त मिल गई है या नहीं

आप अपने नजदीकी एटीएम में जाकर चेक कर सकते हैं कि किस्त के पैसे बैंक खाते में आए हैं या नहीं।
विज्ञापन

अगर नहीं मिले पैसे, तो तुरंत करें ये काम

अगर किसी कारण से आपके खाते में किस्त के पैसे नहीं आएं हैं, तो आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करके इसका कारण जान सकते हैं।
विज्ञापन

ये नंबर करेगा मदद

11वीं किस्त का लाभ न मिलने पर आप पीएम किसान टोल फ्री नंबर  18001155266 पर कॉल करके भी मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन

ईमेल पर भी मदद

अगर आप हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल नहीं करना चाहते, तो आप pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल भी कर सकते हैं। यहां से भी आपको जल्द मदद दी जाती है।

इस कारण से रुक सकते हैं पैसे

अगर आपके बैंक खाते में योजना की 11वीं किस्त नहीं आई है, तो आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपने ई-केवाईसी करवाई है या नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार द्वारा पहले ही साफ कर दिया गया था कि सभी लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाना करवाना अनिवार्य है।

ऐसे करवा सकते हैं ई-केवाईसी

अगर आपके ई-केवाईसी न होने के कारण पैसे अटक गए हैं, तो आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर इसे करवा सकते हैं।

खुद कर सकते हैं ई-केवाईसी

आप चाहें तो खुद भी ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होता है। 

ये है ई-केवाईसी का प्रोसेस

सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं
फिर 'फार्मर्स कॉर्नर' पर क्लिक करें
इसके बाद सबसे ऊपर दिए 'eKYC' के ऑप्शन पर क्लिक करें
अब आधार नंबर और इमेज कोड को दर्ज करें
मोबाइल पर आए ओटीपी को यहां भरें
इसके बाद सबमिट कर दें और आपकी ई-केवाईसी हो जाएगी।
 

इस बात का ध्यान दें

वहीं, अगर इसमें कुछ गलती होती है, तो स्क्रीन पर 'invalid' का मैसेज लिखा दिखाई देगा। इस स्थिति में आपके खाते में अगली किस्त के पैसे क्रेडिट नहीं होंगे। ऐसे में आपको आधार सेवा केंद्र में जाकर त्रुटि को ठीक कराना होगा।

इतना मिलता है लाभ

पीएम किसान योजना में 6 हजार रुपये सालाना दिए जाते हैं, जो 2-2 हजार रुपये की 3 किस्तों में जारी किए जाते हैं। आज इसकी 11वीं किस्त जारी हुई है।

आज आखिरी तारीख

पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को ध्यान देना है कि आज ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख है।

सरकार ने पहले ही ये साफ कर दिया था कि ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख 31 मई है।

कहीं ये गलती तो नहीं हुई

अगर आप ई-केवाईसी करवा चुके हैं, और इसके बाद भी आपके बैंक खाते में 11वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं तो हो सकता है कि आपके द्वारा भरे गए फॉर्म में कोई गलती हुई हो। जैसे- बैंक की जानकारी गलत दर्ज हुई हो, आधार नंबर आदि चीजें गलत भरी गई हो। आपको इन्हें ठीक करवा लेना चाहिए।

पीएम मोदी ने दी जानकारी

शिमला के रिज मैदान से पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, पिछले 8 सालों में हमने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए 22 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे सीधे देशवासियों के अकाउंट में ट्रांसफर किए हैं।

अभी आ रहे हैं पैसे

अगर आपके खाते में अभ पैसे नहीं आए हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि लाभार्थियों के खाते में धीरे-धीरे करके भी पैसे आ रहे हैं।

पीएम किसान मानधन योजना में मिलता है 3 हजार का लाभ
  • अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो ऐसे में आप पीएम किसान मानधन योजना में भी निवेश कर सकते हैं। ये योजना आपके भविष्य को सुरक्षित करने का काम करती है। योजना के अंतर्गत आपको 60 साल की उम्र के बाद 3 हजार रुपये पेंशन के तौर पर मिलते हैं।
विज्ञापन

अगर नहीं कर पा रहे हैं पीएम किसान की 11वीं किस्त को चेक, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि पीएम किसान का आधिकारिक पोर्टल अभी डाउन है। दरअसल, यहां पर सर्वर की समस्या आ रही है। ऐसे में आप बाद में यहां पर चेक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें