पीएम किसान योजना की आज 22वीं किस्त जारी होगी। इससे पहले अब तक कुल 22 किस्त जारी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस किस्त को जारी करेंगे और करोड़ों पात्र किसानों के बैंक खाते में किस्त भेजेंगे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम किसान योजना के अकाउंट से पोस्ट किया गया कि "अन्नदाता को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम। पीएम-किसान की 22वीं किस्त के तहत ₹18,640 करोड़ से अधिक की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT)के माध्यम से 9.32 करोड़ से अधिक किसानों तक सीधे पहुंचेगी।"
सवाल: कब आएगी 22वीं किस्त?
जवाब: आज यानी 13 मार्च 2026 को
सवाल: कितने किसानों को मिलेगा लाभ
जवाब: सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, 9 करोड़ 32 लाख से अधिक पात्र किसानों को
सवाल: सरकार कितने पैसे जारी करेगी?
जवाब: सरकार 22वीं किस्त के रूप में 18 हजार 640 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी करेगी
सवाल: कहां से आज जारी होगी 22वीं किस्त?
जवाब: आज 22वीं किस्त अमस के गुवाहाटी से जारी होगी।
सवाल: कौन जारी करेगा 22वीं किस्त?
जवाब: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22वीं किस्त लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित करेंगी।
सवाल: आपके बैंक खाते में आज कितने पैसे आएंगे?
जवाब: पीएम किसान योजना के तहत जो आज 22वीं किस्त जारी होनी है, उसमें किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये आएंगे।
सवाल: कैसे चेक करें कि आपके खाते में आ गई है 22वीं किस्त?
जवाब: इसके लिए सरकार की तरफ से आपको एक मैसेज भेजा जाता है जिसमें किस्त आपके बैंक खाते में आने की जानकारी दी जाती है। वैसे, बैंक भी आपको अकाउंट में पैसे आने का मैसेज भेजता है।
सवाल: 22वीं किस्त का लाभ कितने किसानों को मिलेगा?
जवाब: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का लाभ 9 करोड़ 32 लाख से अधिक पात्र किसानों को मिलेगा। ये जानकारी सरकार द्वारा दी गई है।
- ई-केवाईसी करके रखें
- भू-सत्यापन करवाएं
- आधार लिंकिंग का काम करवाएं
नोट:- अपना स्टेटस भी चेक करते रहें, ताकि आपको पता रहे कि आपको किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं।
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी हुई।
- फोटो : Youtube/Narendra Modi