फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Status: 27 तारीख को जारी होने वाली है 14वीं किस्त, जानिए किसे मिलेगी और किसे नहीं

Mon, 24 Jul 2023 05:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Samman Nidhi 14th Kist Live News in Hindi: ये योजना केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जाती है और इसमें सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है। वहीं, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
विज्ञापन
14वीं किस्त कब आ सकती है? - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Kisan 14th Installment Date: देश में किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनमें से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना को केंद्र सरकार जरूरतमंद किसानों के लिए चलाती है। इस योजना के अंतर्गत अब तक 13 किस्त के पैसे जारी हो चुके हैं और इस बारी बारी 14वीं किस्त की है। तो चलिए जानते हैं ये किस्त कब जारी होगी और किन किसानों को इसका लाभ मिलेगा समेत कई अन्य जरूरी बातें...

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: पात्र किसानों को 14वीं किस्त 28 जुलाई 2023 को मिलेगी।

14th Installment: पिछली बार की तरह इस बार भी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14वीं किस्त जारी करेंगे।

PM Kisan Yojana: इस तारीख को आ रही है पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त, इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे
 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: इस बार पीएम मोदी राजस्थान के सीकर से 14वीं किस्त जारी करेंगे। साथ ही वे वहां से योजना से जुड़े लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।

PM Kisan Yojana 14th Installment: इन किसानों को नहीं मिलेगी 14वीं किस्त

जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। सरकार ने पहले ही साफ कर दिया था कि किस्त का लाभ लेना है, तो ई-केवाईसी करवानी होगी। ऐसे में अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आपकी किस्त अटक सकती है।

14th Installment Update: अगर किसी कारण आप अब तक ई-केवाईसी नहीं करवा पाए हैं, तो आप खुद पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल Pmkisan.gov.in पर जाकर करवा सकते हैं। 

PM Kisan Yojana KYC: वहीं, आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी ई-केवाईसी के काम को करवा सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: दूसरे वो किसान भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं, जिन्होंने अब तक भू-सत्यापन नहीं करवाया है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Benefits: ऐसे में अगर आपने भी भू-सत्यापन नहीं करवाया है, तो आप इस काम को तुरंत करवा लें। इसके लिए आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जा सकते हैं या फिर आप हेल्पलाइन नंबर्स पर भी संपर्क कर सकते हैं।

PM Kisan Yojana: 14वीं किस्त जारी होने में बचे हैं सिर्फ 3 दिन, पैसे न अटके इसलिए किसान जरूर करवा लें ये काम

PM Kisan Yojana Helpline Number: ये हैं हेल्पलाइन नंबर्स

आप हेल्पलाइन नंबर 155261, 1800115526 या 011-23381092 पर कॉल कर सकते हैं और भू-सत्यापन करवाने के बारे में जानकारी ले सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जाती है।

PM Kisan Status: किस्त का लाभ पाने के लिए किसानों को अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करवाना भी जरूरी है।

PM Kisan Yojana: कहां से होगी किस्त जारी?

जैसा कि पिछली बार भी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13वीं किस्त जारी की थी। ठीक वैसे ही इस बार भी वे ही 14वीं किस्त जारी करेंगे और इस बार पीएम मोदी राजस्थान के सीकर से डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की किस्त भेजेंगे।

14th Installment: संवाद भी करेंगे पीएम मोदी

राज्स्थान के सीकर से 27 जुलाई 2023 को सुबह 11 बजे 14वीं किस्त जारी की जाएगी। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी योजना से जुड़े लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।

PM Kisan Nidhi Yojana: कैसे चेक कर पाएंगे किस्त के पैसे?

पहला तरीका


27 जुलाई 2023 को सुबह 11 बजे किस्त जारी होगी। ऐसे में अगर आप लाभार्थी हैं, तो आप मैसेज के जरिए किस्त के पैसे चेक कर सकते हैं। दरअसल, आपको सरकार की तरफ से और बैंक की तरफ से भी मैसेज मिलता है जिसमें किस्त के 2 हजार रुपये आने की जानकारी दी होती है।

दूसरा तरीका

अगर किसी कारण आपके पास किस्त आने का मैसेज नहीं आ पाता है, तो फिर आप अपने नजदीकी एटीएम में जाकर ये चेक कर सकते हैं कि आपको किस्त मिली है या नहीं। इसके लिए आपको एटीएम कार्ड की जरूरत होगी।

तीसरा तरीका

वहीं, अगर आपके पास एटीएम कार्ड नहीं है, तो फिर आपके पास किस्त के पैसे चेक करने का एक तरीका है। इसमें आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना है और वहां जाकर पासबुक में एंट्री करवानी है, जिससे आप जान पाएंगे कि आपके किस्त के पैसे आए हैं या नहीं।

PM Kisan Yojana Status: इस बार लगभग 8.5 करोड़ किसानों को 14वीं किस्त मिलेगी, जिसे पीएम नरेंद्र मोदी जारी करेंगे।

PM Kisan Yojana: किसान अगर जानना चाहते हैं कि उन्हें किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं, तो इसके लिए वो लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक कर सकते हैं लाभार्थी सूची में अपना नाम:-
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और जानना चाहते हैं कि क्या आपको इस बार 14वीं किस्त मिलेगी या नहीं, तो जान सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है
  • आप जैसे ही पोर्टल पर जाएंगे, तो आपको यहां बेनिफिशियरी सूची वाला ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है
  • फिर आपको यहां पर अपना राज्य, जिला, तहसील ब्लॉक और गांव का नाम भरना है
  • सारी जानकारी भरने के बाद आपको गेट डिटेल वाला बटन दिखेगा, जिस पर क्लिक कर दें
  • इसके बाद आप देख पाएंगे कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं
  • अगर इस लिस्ट में आपका नाम है, तो यानी आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।

PM Kisan Yoana 14th Installment: किसी भी तरह की दिक्कत होने पर इन नंबर्स पर कर सकते हैं कॉल:-

किसान इस हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करके उचित मदद ले सकते हैं।

pm kisan samman nidhi yojana: आप 155261 नंबर पर और टोल फ्री नंबर 18001155266 पर भी कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: आप पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स 011-23381092 या 011-23382401 पर भी कॉल कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें