फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Awas Yojana Kist: खाते में भेजी गई पहली किस्त, पीएम मोदी ने किया लाभार्थियों से संवाद

Mon, 15 Jan 2024 02:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pradhan Mantri Awas Yojana First Installment Live: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 15 जनवरी 2024 को जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत पहली किस्त जारी की।
पीएम इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े हैं।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी की पहली किस्त। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Awas Yojana Kist Live: आज का दिन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जुड़े लाभार्थियों के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज उन्हें पहली किस्त का लाभ मिल चुका है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत आज यानी 15 जनवरी 2024 को पहली किस्त जारी की। इस खास मौके पर पीएम मोदा ने लाभार्थियों से संवाद भी किया। तो चलिए जानते हैं इस योजना और किस्त के बारे में विस्तार से...

विज्ञापन
Trending Videos

आज जारी होगी प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के एक लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी।

प्रधानमंत्री श्री आज वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान "पीएम-जनमन" के अंतर्गत PMAY-G  के एक लाख लाभार्थियों को पहली किश्त जारी करेंगे और पीएम जनमन के लाभार्थियों से बातचीत भी करेंगे।
 

पीएम नरेंद्र मोदी 'पीएम जन मन योजना' के अंतर्गत 540 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी करेंगे।

आज दोपहर 12 बजे ये कार्यक्रम शुरू होगा। जहां पीएम किस्त जारी करने के अलावा लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।

इस योजना के तहत आदिवासियों के लिए पक्के आवास बनाए जाएंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 15 जनवरी को बिरसा मुंडा की जयंती पर आदिवासी गौरव दिवस की शुरुआत की थी।

पीएम-जनमन का आरंभ 15 नवंबर 2023 को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर किया गया था। इस योजना का उद्धेश्य अंतिम छोर पर मौजूद अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने के लिए किया गया था।

इस योजना को शुरू विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के सामाजिक-आर्थिक कल्याण के लिए किया गया था।

पीएम नरेंद्र मोदी आज देश के 100 जिलों से एक लाख लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे और उन सभी को संबोधित भी करेंगे।

लगभग 24,000 करोड़ रुपये के बजट के साथ पीएम-जनमन, 9 मंत्रालयों के जरिए 11 महत्वपूर्ण हस्तक्षेपों पर केंद्रित है।

अंतिम छोर पर मौजूद अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पीएम-जनमन की शुरुआत की।

प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के एक लाख लाभार्थियों को पहली किस्त मिलेगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के एक लाख लाभार्थियों को पहली किस्त मिलेगी।

इस योजना का उद्देश्य:-
  • कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) परिवारों और बस्तियों को सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल
  • स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण...

बिजली, सड़क और दूरसंचार कनेक्टिविटी और स्थायी आजीविका के अवसरों तक बेहतर पहुंच मुहैया कराना है, जिससे पीवीटीजी की सामाजिक आर्थिक स्थितियों में सुधार लाना है।

आठ हजार से अधिक कैंप बनाए गए हैं, ताकि 10 लाख से भी अधिक लाभार्थी पीएम मोदी से संवाद के दौरान जुड़ सके।

देश के लगभग 188 जिलों के लाभार्थियों के साथ पीएम मोदी जुड़ेंगे और उन्हें किस्त की सौगात देंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) लगभग 2390 करोड़ रुपये की योजना है।

थोड़ी देर में शुरू होने वाला है कार्यक्रम, जहां से जारी की जाएगी पहली किस्त।

पीएम नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में लाइव जुड़ चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पहली किस्त।
 

प्रधानमंत्री लाभार्थियों के साथ संवाद कर रहे हैं। फिलहाल, वे छत्तीसगढ़ के लाभार्थियों से बातचीत कर रहे हैं।

पहले एक लाख से ज्यादा लाभार्थियों को किस्त का लाभ मिला है।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी ब्लॉक के लाभार्थियों से पीएम नरेंद्र मोदी बातचीत कर रहे हैं।

अब पीएम मोदी महाराष्ट्र के नासिक के लाभार्थियों से संवाद कर रहे हैं।

आंध्र प्रदेश के लाभार्थियों से संवाद कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
 

जशपुर, छत्तीसगढ़ की दीप समूह #SHG की मन कुमारी जी ने प्रधानमंत्री जी से संवाद करते हुए कहा की #PMJANMAN के तहत उन्हें पक्का आवास, उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी गैस कनैक्शन, और नल से जल योजना का लाभ मिला है |
 

पीएम मोदी झारखंड के गुमला के लाभार्थियों से संवाद कर रहे हैं।

संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी ने कहा - दूर-सुदूर जंगलों, ऊंचे पहाड़ों और मुश्किल परिस्थितियों में रहने वाली जनजातीय समहूों तक विकास के अवसर को पहुंचाने के लिए इस महा-अभियान को शुरू किया गया।  

संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा - आज देश में वो सरकार है, जो दूर-सुदूर जंगलों में रहने वाले आदिवासी भाई-बहनों के बारे में सोचती है। आज देश में वो सरकार है, जो देश में गरीबों की मुश्किलों को कम करने के लिए काम कर रही है। 

इस योजना के अंतर्गत एक लाख घरों में ऑफ ग्रिड सौर ऊर्जा प्रणाली और सोलर स्ट्रीट लाइटों को स्थापित करना भी शामिल किया गया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, "आज आदिवासी समाज देख और समझ रहा है कि कैसे हमारी सरकार जनजातीय संस्कृति और उनके सम्मान के लिए काम कर रही है।"

विज्ञापन

पिछले दो महीनों में जनजातीय समुदाय के विकास की दिशा में पीएम जनमन योजना के तहत जो कदम उठाए गए, उस पर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें