फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apple Welcome Home Event Live: एपल के इवेंट में लॉन्च हुए कई दमदार डिवाइसेज, किसमें क्या है खास? जानें डिटेल

Tue, 13 Oct 2026 07:19 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Apple Welcome Home Event: एपल का Welcome Home इवेंट में कंपनी ने अपने नए स्मार्ट होम डिवाइसेज की घोषणा कर दी है। कार्यक्रम के दौरान नया स्मार्ट होम हब, नेक्स्ट-जनरेशन होमपॉड और कई कनेक्टेड फीचर्स पेश किए गए हैं, जो आपके घर को और भी स्मार्ट बना सकते हैं। यहां जानिए स्मार्ट होम इकोसिस्टम को नए स्तर पर ले जाने वाले इन सभी नए लॉन्च किए गए प्रोडक्ट्स की हर एक डीटेल...
विज्ञापन
एपल वेलकम होम इवेंट में पेश हुए प्रोडक्ट्स - फोटो : Apple
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:11 PM, 13-Oct-2026

टेबल पर रखें या दीवार पर लगाएं

एपल होमव्यू को घर की अलग-अलग जगहों पर इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसे यूजर अपनी सुविधा के अनुसार इस्तेमाल कर सकता है। वह चाहे तो इसे टेबल पर रख सकता है या फिर एंट्रीवे और हॉलवे जैसी जगहों पर दीवार पर लगाया जा सकता है। इस तरह यूजर्स घर के अलग-अलग हिस्सों से एंटरटेनमेंट और स्मार्ट होम कंट्रोल की सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।

07:09 PM, 13-Oct-2026

सिरी एआई से होगा बातचीत और कंट्रोल आसान

होमव्यू में सिरी एआई का नया वर्जन दिया गया है, जिसे पहले से ज्यादा सक्षम और बातचीत के लिए बेहतर बताया गया है। यह म्यूजिक खोजने और स्क्रीन पर मौजूद जानकारी को समझने में मदद कर सकता है। Apple Intelligence वाले डिवाइस से कनेक्ट होने पर यह Calendar, Messages और ऐप्स के जरूरी पर्सनल कॉन्टेक्स्ट का इस्तेमाल कर अधिक उपयोगी जवाब दे सकता है।

07:07 PM, 13-Oct-2026

चेहरा पहचानकर दिखाएगा पर्सनल कंटेंट

इसी के साथ एपल होमव्यू यूजर के चेहरे काे पहचानकार उसके हिसाब से ही स्क्रीन पर पर्सनल कंटेट दिखा सकेगा। इससे मैसेजेस, फेसटाइम, कैलेंडर, रिमांइडर्स और फाइंडमाई जैसी सेवाओं को आसानी से एक्सेस किया जा सकता है। इसका मकसद घर के सभी सदस्यों को एक ही डिवाइस पर उनका अपना अनुभव देना है।

विज्ञापन
07:01 PM, 13-Oct-2026

घर के हर सदस्य के लिए पर्सनल अनुभव

इवेंट में पेश हुए एपल होमव्यू को घर के मुख्य हिस्से के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें 7 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले दिया गया है, जो एंटरटेनमेंट, कम्युनिकेशन और स्मार्ट होम मैनेजमेंट को एक ही जगह लाता है। इससे म्यूजिक सुनने, फेसटाइम कॉल करने, घर की निगरानी रखने और वॉइस कमांड से स्मार्ट डिवाइस कंट्रोल करने जैसे काम किए जा सकेंगे। कंपनी ने इसमें प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर भी खास ध्यान दिया है।

06:56 PM, 13-Oct-2026

Siri AI और प्राइवेसी पर खास जोर

इस बार एपल होमव्यू में एपल इंटेलिजेंस पर आधारित सिरी एआई का सपोर्ट दिया गया है। इसे यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी काे ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। जिससे स्मार्ट का इस्तेमाल आसानी से सुरक्षापूर्ण और सुविधाजनक तरीके से हो सके।

विज्ञापन
06:54 PM, 13-Oct-2026

Apple HomeView से घर होगा और स्मार्ट

एपल होमव्यू के जरिए मनोरंजन, अपनों से जुड़े रहने और घर को मैनेज करने का नया अनुभव देने जा रहा है। यह डिवाइस स्मार्ट होम कंट्रोल और रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने पर फोकस करता है।

06:50 PM, 13-Oct-2026

Apple TV 4K बनेगा स्मार्ट होम का कंट्रोल सेंटर

नया एपल टीवी 4K सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि स्मार्ट होम को कंट्रोल करने में भी मदद करेगा। इसके जरिए यूजर्स कहीं से भी कंपैटिबल स्मार्ट डिवाइस चला सकेंगे। सपोर्टेड डोरबेल से नोटिफिकेशन सीधे टीवी पर दिखेंगे, जहां से दरवाजे पर मौजूद व्यक्ति को देखना, उससे बात करना और स्मार्ट लॉक कंट्रोल करना संभव होगा। इसमें ऑटोमेशन, गेस्ट मोड, होमकिट सिक्योर विडीयो और एपल इंटेलिजेंस से मिलने वाले कैमरा नोटिफिकेशन का सपोर्ट भी दिया गया है। Siri AI, Wi-Fi और Thread कनेक्टिविटी के साथ यूजर्स वॉइस कमांड से स्मार्ट होम एक्सेसरीज और सीन कंट्रोल कर सकेंगे।

06:48 PM, 13-Oct-2026
Apple TV 4K लाॅन्च - फोटो : Apple

Siri AI के साथ नया Apple TV 4K पेश

एपल ने Siri AI सपोर्ट के साथ नया Apple TV 4K पेश किया है। इसमें पहले से ज्यादा बेहतर और बातचीत करने में सक्षम Siri, तेज परफॉर्मेंस और शानदार होम थिएटर अनुभव मिलने की बात कही गई है। इन खूबियों के जरिए कंपनी टीवी पर मनोरंजन के अनुभव को और स्मार्ट व बेहतर बनाने पर जोर दे रही है।

06:46 PM, 13-Oct-2026
एपल ने पेश किया होम कलेक्शन डिवाइस - फोटो : Apple

Apple Home Collection पेश, स्मार्ट होम एक्सेसरीज की नई रेंज

एपल ने LG इलेक्ट्रॉनिक्स और श्नाइडर इलेक्ट्रिक के साथ मिलकर स्मार्ट होम एक्सेसरीज की नई रेंज पेश की है। इसमें स्मार्ट कैमरे, थर्मोस्टैट्स और डोर लॉक जैसे डिवाइस शामिल हैं। कंपनी का मकसद आईफोन और एपल होम के जरिए स्मार्ट होम कंट्रोल को आसान, भरोसेमंद और प्राइवेसी के लिहाज से सुरक्षित बनाना है।

06:44 PM, 13-Oct-2026
एपल वेलकम होम इवेंट में लॉन्च हुआ HomePod mini - फोटो : Apple

HomePod mini का नया अवतार लॉन्च

एपल ने अगली पीढ़ी के HomePod mini की घोषणा की है। नए मॉडल में Siri AI सपोर्ट, आकर्षक नए रंग और बेहतर साउंड क्वालिटी मिलने की बात कही गई है। इन अपग्रेड के जरिए कंपनी अपने स्मार्ट स्पीकर को पहले से ज्यादा उपयोगी और बेहतर बनाने की तैयारी में है।

06:42 PM, 13-Oct-2026

 एक स्क्रीन से कंट्रोल होंगे सभी स्मार्ट होम डिवाइस

HomePad एपल के स्मार्ट होम सेगमेंट का खास प्रोडक्ट है। कंपनी ने पहली बार इस तरह का कोई प्रोडक्ट पेश किया है। इसे घर में मौजूद कनेक्टेड डिवाइस को एक जगह से कंट्रोल करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें करीब 6 इंच की चौकोर स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसके दो वर्जन पेश किए हैं, जिसमें एक दीवार पर लगाने के लिए और दूसरा टेबल या काउंटर पर रखने के लिए है।

06:39 PM, 13-Oct-2026

HomePod mini को लॉन्च हुए 6 साल पूरे

एपल ने होमपॉड मिनी को आज से छह साल पहले पेश किया था। लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत 99 डॉलर थी। इसमें Apple S5 चिप दी गई थी और यह व्हाइट व स्पेस ग्रे रंगों में उपलब्ध हुआ था। अब इसके नए वर्जन को लेकर उम्मीदें हैं, ऐसे में देखना होगा कि एपल इस बार इसमें क्या बदलाव करती है।

06:37 PM, 13-Oct-2026
एपल का वेलकम होम इवेंट शुरू - फोटो : Apple

HomePod mini 2 लॉन्च, S10 चिप और नए रंगों का साथ

एपल ने नया HomePod mini 2 लॉन्च कर दिया है। इसमें S10 चिप दी गई है, जो Siri AI से जुड़े फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस में मदद करती है। नए मॉडल में तीन नए रंगों के साथ बेहतर साउंड क्वालिटी भी दी गई है। यह अपग्रेड एपल के स्मार्ट स्पीकर को पहले से ज्यादा उपयोगी बनाने पर केंद्रित है।

06:37 PM, 13-Oct-2026

Apple TV 4K लॉन्च, A19 चिप से बढ़ेगी रफ्तार

एपल ने नया Apple TV 4K पेश कर दिया है। इसमें A19 चिप दी गई है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होने की उम्मीद है। इसके साथ अपडेटेड Siri रिमोट भी दिया गया है। नया मॉडल बेहतर स्पीड और स्मार्ट फीचर्स के साथ यूजर्स को अपग्रेडेड एंटरटेनमेंट अनुभव देने पर फोकस करता है।

06:36 PM, 13-Oct-2026

Apple HomeView लॉन्च, स्मार्ट होम कंट्रोल होगा आसान

एपल ने नया HomeView स्मार्ट होम हब लॉन्च कर दिया है। iPad और HomePod के कॉम्बिनेशन जैसा यह डिवाइस घर के स्मार्ट उपकरणों को कंट्रोल करने के लिए बनाया गया है। इसमें टचस्क्रीन के साथ Siri AI का सपोर्ट दिया गया है, जिससे यूजर्स वॉयस कमांड के जरिए लाइट्स, स्मार्ट लॉक और दूसरे कनेक्टेड डिवाइस कंट्रोल कर सकेंगे।

06:32 PM, 13-Oct-2026

Apple Welcome Home इवेंट शुरू, नए प्रोडक्ट्स पर नजरें

एपल के ‘Welcome Home’ इवेंट की शुरुआत हो चुकी है। कंपनी के इस खास कार्यक्रम में स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी से जुड़े बड़े एलान पर नजरें टिकी हैं। अब देखना होगा कि एपल अपने नए डिवाइस और फीचर्स के जरिए यूजर्स को क्या नया अनुभव देती है।

06:29 PM, 13-Oct-2026

एपल वेलकम होम इवेंट की उलटी गिनती शुरू

एपल के ‘Welcome Home’ इवेंट का काउंटडाउन शुरू हो गया है। कंपनी के नए स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स और तकनीक से जुड़े एलान का इंतजार किया जा रहा है। इवेंट में क्या खास होगा और कौन-से नए फीचर्स सामने आएंगे, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

06:27 PM, 13-Oct-2026

Apple के बड़े एलान का इंतजार, नजरें नए डिवाइस पर

एपल के इवेंट में स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी को लेकर कई अहम जरूरी सामने आने की उम्मीद है। नए डिवाइस, बेहतर कनेक्टिविटी और Siri AI से जुड़े संभावित अपडेट्स को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। अब देखना होगा कि कंपनी अपने स्मार्ट होम इकोसिस्टम को लेकर क्या नया पेश करती है।

06:23 PM, 13-Oct-2026

Apple Welcome Home event: बस कुछ ही देर में खुलेंगे नए प्रोडक्ट्स के राज

एपल के खास इवेंट में अब सभी की निगाहें कंपनी की घोषणाओं पर हैं। स्मार्ट होम हब से लेकर एपल टीवी और होमपॉड से जुड़े संभावित अपडेट्स तक, हर जानकारी पर नजर रहेगी।

06:16 PM, 13-Oct-2026

Apple इवेंट का काउंटडाउन शुरू

एपल के वेलकम होम इवेंट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। कंपनी जल्द ही अपने स्मार्ट होम इकोसिस्टम से जुड़े नए प्रोडक्ट्स और तकनीक से पर्दा उठा सकती है। दुनियाभर के टेक लवर्स की नजरें अब इवेंट के बड़े एलान पर टिकी हैं।

06:10 PM, 13-Oct-2026

Apple के इवेंट इनविटेशन में छिपे हैं संकेत?

एपल के फैंस कंपनी के इवेंट इनविटेशन को बारीकी से देखते हैं, ताकि टैगलाइन और डिजाइन से आने वाले प्रोडक्ट्स के बारे में सुराग मिल सकें। पिछले साल iPhone 17 के लॉन्च से पहले भी इनविटेशन और मार्केटिंग सामग्री में डिवाइस के डिजाइन, रंगों और थर्मल कूलिंग सिस्टम से जुड़े संकेत मिले थे।

05:49 PM, 13-Oct-2026

Apple के नए प्रोडक्ट्स का इंतजार, 50 मिनट बाकी

एपल के Welcome Home इवेंट में अब एक घंटे से भी कम समय बचा है। करीब 50 मिनट में कंपनी घर के लिए अपने नए प्रोडक्ट्स से पर्दा उठा सकती है। इस इवेंट में एपल के स्मार्ट होम इकोसिस्टम से जुड़े एलान पर सबकी नजरें रहेंगी।

05:24 PM, 13-Oct-2026

iPhone एप्स के विजेट्स दिखा सकता है HomeView

होमव्यू में थर्ड-पार्टी एप्स को सीधे इंस्टॉल करने का विकल्प नहीं मिलेगा, लेकिन इसमें iPhone के थर्ड-पार्टी एप्स के विजेट्स दिख सकते हैं। इससे यूजर्स को स्मार्ट होम कंट्रोल के साथ जरूरी एप्स की जानकारी एक ही स्क्रीन पर मिल सकती है।

05:01 PM, 13-Oct-2026

Apple HomeView में नहीं होगा App Store

मार्क गुरमन की रिपोर्ट के मुताबिक, एपल के नए HomeView में App Store नहीं होगा और इसमें सिर्फ एपल के एप्स मिलेंगे। यह डिवाइस मुख्य रूप से स्मार्ट होम कंट्रोल के लिए तैयार किया जा रहा है। इसमें Siri AI के जरिए वॉयस कमांड से काम करने पर जोर रहेगा, जबकि टच सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है।

04:32 PM, 13-Oct-2026

Apple Welcome Home इवेंट में 3 नए प्रोडक्ट्स पर नजर

एपल के Welcome Home इवेंट में कंपनी के स्मार्ट होम इकोसिस्टम से जुड़े तीन नए प्रोडक्ट्स पेश किए जाने की उम्मीद है। इनमें HomeView नाम से संभावित स्मार्ट होम हब, नया Apple TV 4K और अपडेटेड HomePod mini शामिल हैं। इन डिवाइस के जरिए एपल स्मार्ट होम अनुभव को बेहतर बनाने और अपने प्रोडक्ट्स के बीच तालमेल बढ़ाने की दिशा में कदम उठा सकती है।

04:08 PM, 13-Oct-2026

Siri AI से सुधर सकता है अनुभव

कंपनी लंबे समय से Siri को बेहतर बनाने और उसमें AI क्षमताएं जोड़ने को लेकर काम कर रही है। ऐसे में उम्मीद है कि सिरी एआई की मदद से वॉयस कमांड को समझना और यूजर के अनुरोध पर सही प्रतिक्रिया देना आसान हो सकता है। इससे HomePod जैसे स्मार्ट स्पीकर का इस्तेमाल पहले से ज्यादा सुविधाजनक बन सकता है।

04:01 PM, 13-Oct-2026

HomePod mini की शिपिंग भी जल्द

गुरमन की रिपोर्ट के अनुसार, नए HomePod mini की शिपिंग भी इसी महीने शुरू हो सकती है। इससे एपल के स्मार्ट होम इकोसिस्टम को मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं, नए स्मार्ट होम हब के लिए नवंबर के मध्य तक इंतजार करना पड़ सकता है।

03:44 PM, 13-Oct-2026

Apple TV की शिपिंग इसी महीने संभव

गुरमन की रिपोर्ट के मुताबिक, एपल के नए Apple TV मॉडल की शिपिंग इसी महीने शुरू होने की संभावना है। नए मॉडल में बेहतर परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स मिलने की उम्मीद है। 

03:34 PM, 13-Oct-2026

तेज प्रोसेसर के साथ आ सकता है HomePod mini 2

एपल अपने छोटे स्मार्ट स्पीकर HomePod mini का नया वर्जन भी पेश कर सकती है। इसे HomePod mini 2 नाम दिए जाने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें ओरिजिनल HomePod mini के S5 चिप की तुलना में ज्यादा तेज प्रोसेसर मिल सकता है। नया प्रोसेसर मिलने से स्पीकर में एआई आधारित Siri फीचर्स का सपोर्ट मिलना आसान हो सकता है।

03:11 PM, 13-Oct-2026

HomePod स्पीकर में जुड़ेगा सराउंड साउंड फीचर

एपल अपने टीवी और स्मार्ट स्पीकर के लिए नए सॉफ्टवेयर फीचर्स पर भी काम कर रही है। भविष्य में यूजर्स एपल टीवी के साथ चार फुल-साइज HomePod स्पीकर जोड़कर सराउंड साउंड सेटअप तैयार कर सकेंगे। हालांकि, यह सुविधा कब उपलब्ध होगी और किन डिवाइस पर काम करेगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

02:43 PM, 13-Oct-2026

नई Siri AI और एपल इंटेलिजेंस का सपोर्ट

नई चिप की मदद से डिवाइस में AI आधारित Siri और Apple Intelligence के फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। इससे यूजर्स को टीवी पर कंटेंट खोजने, सवाल पूछने और स्मार्ट होम डिवाइस कंट्रोल करने में पहले से बेहतर अनुभव मिल सकता है। हालांकि, इन फीचर्स की उपलब्धता और सपोर्ट को लेकर एप्पल की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

02:40 PM, 13-Oct-2026

नया Apple 4K टीवी

एपल अपने Apple TV 4K को भी अपडेट कर सकती है। मौजूदा मॉडल को 2022 में पेश किया गया था, इसलिए नए वर्जन का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नए Apple TV 4K का बाहरी डिजाइन पुराने मॉडल जैसा रह सकता है, जबकि इसके हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें A19 या A19 Pro चिप मिलने की संभावना जताई जा रही है।

02:29 PM, 13-Oct-2026

HomePad: एपल का पहला स्मार्ट होम डिस्प्ले

इस इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण एपल का नया स्मार्ट डिस्प्ले हो सकता है, जो घर के सभी स्मार्ट डिवाइसेस को कंट्रोल करने के लिए एक सेंट्रल हब के तौर पर काम करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसके दो वर्जन पर काम कर रही है। इनमें से एक को दीवार पर लगाया जा सकेगा, जबकि दूसरे को टेबल या काउंटर पर रखा जा सकेगा। यह डिवाइस घर में मौजूद स्मार्ट लाइट, स्पीकर और दूसरे कनेक्टेड गैजेट्स को कंट्रोल करने का काम करेगा।

01:56 PM, 13-Oct-2026

स्मार्ट होम डिवाइसेस पर रहेगा खास फोकस

एपल का वेलकम होम इवेंट स्मार्ट होम तकनीक के लिहाज से खास हो सकता है। कंपनी अपने स्मार्ट होम इकोसिस्टम को मजबूत करने की तैयारी में है, जिसमें सिरी एआई की भूमिका अहम रहने की उम्मीद है। इस इवेंट में नए डिवाइस और ऐसी सेवाएं पेश की जा सकती हैं, जो एपल के अलग-अलग प्रोडक्ट्स को आपस में बेहतर तरीके से जोड़ेंगी।

11:47 AM, 13-Oct-2026

Apple Welcome Home Event Live: एपल के इवेंट में लॉन्च हुए कई दमदार डिवाइसेज, किसमें क्या है खास? जानें डिटेल

Apple Welcome Home Event Live Updates: एपल अपने 'वेलकम होम इवेंट' में आज, 13 अक्तूबर को नए स्मार्ट डिवाइसेज से पर्दा उठाने वाली है। भारतीय समयानुसार यह इवेंट आज शाम 6:30 बजे शुरू होने वाला है। यूजर्स एपल के आधिकारिक न्यूजरूम, यूट्यूब चैनल्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इससे जुड़े अपडेट देख सकते हैं। कंपनी इस इवेंट में अपना पहला स्मार्ट होम डिस्प्ले पेश कर सकती है, जिसे HomePad नाम से जाना जा रहा है। इसके साथ नए Apple TV 4K और HomePod mini 2 की भी चर्चा है। इन डिवाइस में AI वाली Siri और स्मार्ट होम से जुड़े नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें