11:51 AM, 04-May-2023
Wrestlers Protest Live: विनेश ने कही यह बात
विनेश ने कहा- बुधवार को जब भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा आई थीं, तो उन्होंने कहा कि हम आपका भला चाहते हैं। आप ट्रेनिंग शुरू कर दो। इस पर मैंने कहा कि अगर आप चाहती हैं, तो हम भी ट्रेनिंग करना शुरू करना चाहते हैं। बतौर आईओए अध्यक्ष आप संसद में हमारी बात उठा सकती हैं, क्योंकि आप खुद सांसद हैं। आप हमारी लड़ाई लड़ सकती हैं। आपको पावर मिला है। जो चीज सुप्रीम कोर्ट में चल रही है, उससे तो हम पीछे नहीं हटेंगे। इनडायरेक्ट तरीके से वह यही कह रही थीं कि धरने से उठ जाओ और ट्रेनिंग कर लो, लेकिन अब जो चीज सुप्रीम कोर्ट में चली गई है, उससे हम पीछे नहीं हटेंगे। अगर लोग कह रहे हैं कि यह धरना पॉलिटिकल है, तो आप हमारी प्रधानमंत्री जी से बात करा दो। गृह मंत्री जी से कहो हमें बातचीत पर बुला लें। हमें न्याय दिला दो। हम हमारा करियर, हमारी जिंदगी दांव पर लगाकर बैठे हैं।
विनेश ने झगड़े में आईटी सेल के भी मौजूद होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- जब रात को झगड़ा चल रहा था न, तभी आईटी सेल एक्टिव हो गई थी। वे बातें बोल रहे थे, अलग-अलग बातें बोल रहे थे। हमारे बीच ही आईटी सेल वाले भी मौजूद थे। हम कुछ बयान दे रहे थे, हमारे बीच मौजूद आईटी सेल वाले कुछ और बयान दे रहे थे। हमारे बीच ही मौजूद थे उसी समय। वे भी एक्टिव हो गए थे हमारे बीच में। झगड़ा होते ही वह यहां आ गए, पता नहीं ऐसा लगता है हमारे आसपास ही बैठे रहते हैं क्या आईटी सेल वाले? रात को एक आदमी घुसा, जैसे ही सामान लेकर भागा तो मैंने बोला कि रुको-रुको, लेकिन वह भाग गया जल्दी से। अभी हमें नहीं पता क्या था, क्या नहीं था, झगड़ा चल रहा था, उसमें उस आदमी को पुलिस ने अंदर भेजा था, पता नहीं। हर तरीके से हमें रोकने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इसके लिए वो जितना नीचे गिर गए हैं, वह लेवल हमने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा।