फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup: दक्षिण कोरिया ने किया बड़ा उलटफेर, रोनाल्डो की पुर्तगाल को हराकर नॉकआउट में बनाई जगह

Sat, 03 Dec 2022 06:16 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

खास बातें

South Korea vs Portugal FIFA World Cup 2022 Score News in Hindi: फुटबॉल विश्व कप में शुक्रवार (दो दिसंबर) को पुर्तगाल का सामना दक्षिण कोरिया हुआ। ग्रुप-एच में पुर्तगाल को कोरिया ने 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसके तीन मैचों में चार अंक हो गए। वह दूसरे पायदान पर रहा। पुर्तगाल तीन मैचों में छह अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा।
विज्ञापन
जीत के बाद दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:16 AM, 03-Dec-2022

स्विट्जरलैंड भी अगले दौर में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने शुक्रवार 2 दिसंबर को फीफा विश्व कप 2022 में में रोमांचक ग्रुप जी मुकाबले में सर्बिया को 3-2 से हराकर अंतिम 16 में अपना स्थान बना लिया। स्विट्जरलैंड के साथ ब्राजील भी दूसरे दौर में पहुंच गया है। हालांकि, ब्राजील ने अपने अंतिम ग्रुप मैच से पहले ही क्वालीफाई कर लिया था। दानी अल्वेस के ब्राजील के खिलाफ मैच 0-0 से समाप्त होने के बाद कैमरून बाहर हो गया था।
 

10:26 PM, 02-Dec-2022

South Korea vs Portugal Live Score: दक्षिण कोरिया ने पुर्तगाल को हराया

दक्षिण कोरिया ने विश्व कप में बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत पुर्तगाल को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसके तीन मैचों में चार अंक हो गए हैं। इस जीत के साथ ही उसने नॉकआउट में अपना स्थान पक्का कर लिया। कोरिया की टीम 2010 के बाद पहली बार अंतिम-16 में पहुंची है।

पुर्तगाल के लिए मैच में रिकार्डो होर्ता ने पांचवें मिनट में ही गोल कर दिया। 27वें मिनट में दक्षिण कोरिया ने मैच में वापसी की। उसके लिए किम यूंग ग्वोन ने पहला गोल किया। उन्होंने पिछले विश्व कप में जर्मनी के खिलाफ भी पहला गोल किया था। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी थीं। इंजरी टाइम में ह्वांग ही चैन ने गोल कर टीम को जीत दिला दी।

कोरिया विश्व कप में 11वीं बार खेल रहा है। वह तीसरी बार प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा है। इससे पहले 2002 में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। 2010 में वह प्री-क्वार्टर फाइनल में हारी थी।

10:21 PM, 02-Dec-2022

South Korea vs Portugal Live Score: कोरिया मैच में 2-1 से आगे

कोरिया की टीम ने निर्धारित 90 मिनट के बाद इंजरी टाइम में बढ़त हासिल कर ली है। उसने 90+1वें मिनट में गोल किया। उसके लिए यह गोल ह्वांग ही चैन ने किया।

विज्ञापन
10:09 PM, 02-Dec-2022

South Korea vs Portugal Live Score: मैच में निर्धारित समय के 10 मिनट बचे

मैच में 80 मिनट का खेल हो चुका है। निर्धारित 90 में से 10 मिनट ही बचे हैं। कोरिया को अगर अगले राउंड में जाना है तो उसे एक गोल और मारना होगा। वह पुर्तगाल के खिलाफ फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। 10 मिनट के साथ-साथ दोनों टीमों के पास इंजरी टाइम भी हैं।

08:58 PM, 02-Dec-2022

South Korea vs Portugal Live Score: कोरिया ने की वापसी

दक्षिण कोरिया ने पुर्तगाल के खिलाफ मैच में शानदार वापसी की है। उसने 27वें मिनट में मिनट में पहला गोल किया। दक्षिण कोरिया के लिए किम यूंग ग्वोन ने पहला गोल किया। उन्होंने पिछले विश्व कप में जर्मनी के खिलाफ भी पहला गोल किया था।

विज्ञापन
08:37 PM, 02-Dec-2022

South Korea vs Portugal Live Score: पुर्तगाल ने किया पहला गोल

पुर्तगाल की टीम ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैच में धमाकेदार शुरुआत की है। उसके लिए रिकार्डो होर्ता ने पांचवें मिनट में ही गोल कर दिया। होर्ता ने 2014 में पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। उस मैच के बाद उन्हें आज मौका मिला और उन्होंने गोल दाग दिया।

08:31 PM, 02-Dec-2022

South Korea vs Portugal Live Score: पहले हाफ का खेल शुरू

पुर्तगाल और घाना के बीच पहले हाफ का खेल शुरू हो गया है। सबकी नजर दुनिया के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर है। रोनाल्डो पिछले मैच में उरुग्वे के खिलाफ गोल नहीं कर पाए थे। उनसे फैंस को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

08:15 PM, 02-Dec-2022

South Korea vs Portugal Live Score: दोनों टीमों की शुरुआती एकादश

दक्षिण कोरिया: किम सेउंग ग्यू (गोलकीपर) किम जिन सु, किम यंग ग्वोन, क्वोन क्यूंग वोन, किम मून ह्वान;, जंग वू यंग, ह्वांग इन बीओम, ली कांग इन, ली जे सुंग, सोन ह्यूंग मिन (कप्तान),चो गुए सुंग।

पुर्तगाल: डिएगो कोस्टा (गोलकीपर) डिएगो डालोट, एंटोनियो सिल्वा, पेपे, जोआओ कंसेलो, रुबेन नेवेस, माथियस नूनेस, रिकार्डो होर्ता, जोआओ रियो, वितिन्हा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो (कप्तान)।

08:10 PM, 02-Dec-2022

South Korea vs Portugal Live Score: रोनाल्डो खेल रहे मैच

क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस मैच में खेल रहे हैं। उन्हें कोच फर्नांडो सांतोस ने शुरुआती एकादश में रखा है। रोनाल्डो टीम के अभ्यास सत्र में नहीं शामिल हो पाए थे। इस कारण ऐसा कहा गया था कि वह मैच से बाहर रह सकते हैं।

08:08 PM, 02-Dec-2022

FIFA World Cup: दक्षिण कोरिया ने किया बड़ा उलटफेर, रोनाल्डो की पुर्तगाल को हराकर नॉकआउट में बनाई जगह

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फुटबॉल विश्व कप में शुक्रवार (दो दिसंबर) को पुर्तगाल का सामना दक्षिण कोरिया से होगा। ग्रुप-एच में पुर्तगाल दो मैचों में छह अंकों के साथ शीर्ष पर है। वहीं, कोरिया के दो मैचों में एक अंक हैं। उसे नॉकआउट में जाने के लिए किसी भी हाल में पुर्तगाल के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पहले ही प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें