फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics Day 5: मनिका-तरुणदीप का सफर समाप्त, प्रणय ने दर्ज की जीत, प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Thu, 01 Aug 2024 01:29 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

खास बातें

India at Paris 2024 Olympics Games Day 5 Live Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पेरिस ओलंपिक का पांचवां दिन है और आज कई महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जाने हैं। टेबल टेनिस में मनिका बत्रा और बैडमिंटन एकल में पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन के मुकाबले हैं। फैंस को उम्मीद होगी कि ये अपने-अपने मुकाबले जीत कर आगे के राउंड के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब होंगी।
विज्ञापन
भारतीय शटलर प्रणय - फोटो : twitter
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:20 AM, 01-Aug-2024

Paris Olympics Day 5 Live: श्रीजा अकुला राउंड 16 में हारीं

भारत की श्रीजा अकुला को पेरिस ओलंपिक में महिला एकल वर्ग से दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा। वह राउंड 16 में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सुन यिंगसा से लगातार चार गेम में हार गईं।

12:57 AM, 01-Aug-2024

Paris Olympics Day 5 Live: निशांत देव क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

निशांत देव पुरुषों की 71 किग्रा स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। उन्होंने सातवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को 3-2 से हराया। 

12:11 AM, 01-Aug-2024

Paris Olympics Day 5 Live: प्रणय ने ग्रुप 'के' में जीत दर्ज की

पुरुष एकल खिलाड़ी एचएस प्रणय ने वियतनाम के ले डुक फैट को 16-21, 21-11, 21-12 से हराकर राउंड 16 के लिए क्वालिफाई कर लिया। एक अगस्त को होने वाले अगले मैच में उनका सामना लक्ष्य सेन से होगा। वह प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।

विज्ञापन
11:19 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live: प्रणय और ले ड्यूक फैट के बीच मुकाबला जारी 

पहले गेम में कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों खिलाड़ी इस समय एक दूसरे को परख रहे हैं। प्रणय के पास इस समय 6-5 की मामूली बढ़त है।

09:44 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live: तरुणदीप को मिली शिकस्त

तरुणदीप राय राउंड ऑफ 64 में ग्रेट ब्रिटेन के टॉम हॉल से 6-4 से हार गए।

विज्ञापन
09:43 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live: टॉम हॉल ने चौथा सेट जीता

यह मैच उतार-चढ़ाव भरा रहा। टॉम हॉल ने चौथा सेट जीत लिया है और अब 5-3 से आगे चल रहे हैं। तरुणदीप राय को यह अंतिम सेट जीतना होगा और इस मैच को टाईब्रेकर में ले जाना होगा।

09:38 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live: तरुणदीप ने तीसरा सेट जीता

तरुणदीप राय ने शानदार वापसी की। 9,10,9 शॉट लगाकर तीसरा सेट 28-25 से जीत लिया। इससे मैच का भाग्य बदल सकता है। खेल अब 3-3 से बराबर है।

09:37 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live: तरुणदीप राय दूसरे सेट में हारे

तरुणदीप राय ने दूसरे सेट में 9,9,9 का स्कोर किया और टॉम हॉल से हार गए, जिन्होंने 9,9,10 का स्कोर किया। तरुणदीप दो सेट के बाद 3-1 से पीछे हैं।

09:35 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live: तरुणदीप राय ने पहले सेट में बराबरी की

तरुणदीप राय ने मैच के पहले सेट में 8,10,9 से शुरुआत की। उन्होंने टॉम हॉल के साथ 27-27 से बराबरी की।

09:34 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live: आर्चरी का मुकाबला शुरू

आर्चरी का मुकाबला शुरू हो गया है। तरुणदीप राय और हॉल टॉम आमने-सामने हैं। 

09:24 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live: मनिका पांचवां सेट हारीं

मनिका पांचवां सेट भी 11-6 से हार गईं। इसी के साथ मिउ ने उन्हें 4-1 से हरा दिया। महिला एकल में मनिका का सफर समाप्त हो गया।

09:18 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live: मनिका चौथा सेट भी हारीं

जापान की मिउ ने मनिका को चौथे सेट में 11-8 से हरा दिया। इसी के साथ मिउ इस मैच में 3-1 से आगे हो गईं हैं।

09:03 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live: मनिका तीसरा सेट जीतीं

मनिका बत्रा ने तीसरा सेट 14-12 से जीत लिया। हालांकि, मिउ अभी भी इस मैच में 2-1 से आगे हैं।

08:53 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live: मनिका दूसरा गेम भी हारीं

जापान की मिउ ने मनिका को दूसरे गेम में 11-9 से हरा दिया। इसी के साथ मिउ इस मैच में 2-0 से आगे हो गई हैं।

08:44 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live: मनिका पहला गेम हारीं

मिउ हिरानो ने मनिका बत्रा को पहले गेम में 11-6 से हरा दिया। 

08:40 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live Updates: मनिका और मिउ हिरानो आमने-सामने

टेबल टेनिस एकल में मनिका बत्रा काजापान की मिउ हिरानो से सामना हो रहा है। 

06:18 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live Updates: जोकोविच क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

सर्बिया के 24 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नोवाक जोकोविच ने जर्मनी के डॉमिनिक कोएफेर को 7-5, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। जोकोविच का अब सामना अंतिम आठ में ग्रीस के आठवीं वरीयता प्राप्त स्टेफनोस सितसिपास से होगा। सितसिपास ने अर्जेंटीना के सेबास्टियन बाएज को मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। 

04:51 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live Updates: दीपिका प्री क्वार्टर फाइनल में

दीपिका कुमारी महिला व्यक्तिगत तीरंदाजी के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। दीपिका ने नीदरलैंड की क्विंटी रोएफेन को 6-2 से हराया। 

04:48 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live Updates: दीपिका ने की वापसी

तीसरे सेट में दीपिका ने वापसी करते हुए 4-2 की बढ़त बना ली है। दीपिका ने 25 का स्कोर किया, जबकि क्विंटी 17 का स्कोर ही कर सकीं। नीदरलैंड की इस खिलाड़ी ने पहला शॉट बाहर खेला जिस कारण उन्हें अंक नहीं मिला। 

04:46 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live Updates: क्विंटी ने जीता दूसरा सेट

पहले सेट में बढ़त लेने के बाद दीपिका क्विंटी से दूसरा सेट 27-29 के स्कोर से गंवा बैठीं। दोनों के बीच फिलहाल मुकाबला 2-2 की बराबरी पर चल रहा है। 

04:44 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live Updates: दीपिका ने बनाई बढ़त

दीपिका ने क्विंटी के खिलाफ 2-0 की बढ़त बना ली है। दीपिका ने पहले सेट में 29 का स्कोर किया, जबकि नीदरलैंड की उनकी प्रतिद्वंद्वी 28 का स्कोर ही कर सकीं। 

04:42 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live Updates: दीपिका कुमार का अगले दौर का मैच शुरू

भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी का व्यक्तिग वर्ग में अगले दौर का मुकाबला शुरू हो चुका है। दीपिका का सामना नीदरलैंड की क्विंटी रोएफेन से हो रहा है। 

04:15 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live Updates: तीरंदाज दीपिका अगले दौर में

महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने व्यक्तिगत वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रीना परनत को 6-5 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दीपिका इस मुकाबले में एक समय पिछड़ गई थीं, लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए जीत दर्ज की। 

04:11 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live Updates: लवलीना क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने राउंड ऑफ 16 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज कर और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। उन्होंने यह मुकाबला सर्वसम्मति से जीता। 

04:08 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live Updates: दूसरे राउंड में लवलीना रहीं आगे

लवलीना ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरे दौर में भी सर्वसम्मति से जीत दर्ज की। लवलीना ने इस दौर में अपनी प्रतिद्वंद्वी पर सटीक मुक्के जड़े जिससे सभी जजों ने उनके पक्ष में फैसला दिया। 

04:02 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live Updates: लवलीना ने जीता पहला राउंड

लवलीना ने शानदार शुरुआत करते पहला राउंड अपने नाम किया। लवलीना को शुरुआती राउंड में सभी जजों ने 10-10 अंक दिए, जबकि सुनिवा को प्रत्येक जज से नौ-नौ अंक मिले। इस तरह लवलीना ने यह राउंड सर्वसम्मति से अपने नाम किया। 

03:59 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live Updates: लवलीना का मुकाबला शुरू

महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन का मुकाबला शुरू हो चुका है। महिला 75 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ-16 में लवलीना का सामना सुनिवा होफस्टाड से हो रहा है। 

02:46 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live Updates: लक्ष्य सेन प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने विश्व नंबर तीन इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेमों में 21-18, 21-12 से हरा दिया। इस जीत के साथ लक्ष्य प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। लक्ष्य ने विश्व नंबर तीन के खिलाफ पहले गेम में 8-1 से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए पहले स्कोर 8-8 से बराबर किया, फिर पहले मिड-वे ब्रेक में 11-9 की बढ़त बनाई। इसके बाद दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक वक्त स्कोर 18-18 की बराबरी पर भी आ गया था। हालांकि, तब लक्ष्य ने अपनी नब्ज पर काबू पाते हुए खुद को कूल रखते हुए 21-18 से जीत हासिल की। पहला गेम जीतने के बाद लक्ष्य ने दूसरे गेम में भी बेहतरीन शुरुआत की। मिड-वे ब्रेक में लक्ष्य फिर से बढ़त बनाए हुए थे। इसके बाद दूसरा गेम लक्ष्य ने 21-12 से आसानी से अपने नाम किया। यह मैच 50 मिनट तक चला। पहला गेम लक्ष्य ने 28 मिनट और दूसरा गेम 23 मिनट में अपने नाम किया। दोनों ही एथलीट्स के लिए ये मुकाबला करो या मरो वाला था। हारने वाले खिलाड़ी का सफर पेरिस ओलंपिक में खत्म हो जाता। ऐसे में लक्ष्य ने क्रिस्टी को हराकर उनका सफर पेरिस ओलंपिक में खत्म कर दिया।

02:25 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live Updates: लक्ष्य ने पहला गेम जीता

विश्व नंबर 19 भारत के लक्ष्य सेन ने पहले गेम में विश्व नंबर तीन जोनाथन क्रिस्टी को 21-18 से हरा दिया। यह गेम 28 मिनट तक चला। लक्ष्य सेन अगला गेम जीतते हैं तो नॉकआउट यानी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएंगे।

02:09 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live Updates: लक्ष्य की दमदार शुरुआत

लक्ष्य सेन ने दमदार शुरुआत की है। वर्ल्ड नंबर तीन के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मुकाबले में लक्ष्य ने मिड वे ब्रेक तक 11-9 की बढ़त बना ली है। लक्ष्य 8-1 से पीछे चल रहे थे। फिर उन्होंने लगातार सात अंक हासिल कर क्रिस्टी की बराबरी की। फिर मिड वे ब्रेक में आगे हो गए। दोनों के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है। हारने वाला खिलाड़ी बाहर हो जाएगा।

02:03 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live Updates: स्वप्निल कुशाले फाइनल में

भारत के स्टार निशानेबाज स्वप्निल कुशाले ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में 590 का स्कोर बनाया और सातवें स्थान पर रहे। क्वालिफिकेशन राउंड से शीर्ष आठ निशानेबाज फाइनल में पहुंचे। स्वप्निल अब कल पदक के लिए दांव लगाते दिखेंगे। उनका फाइनल मुकाबला गुरुवार दोपहर एक बजे से खेला जाएगा। इस स्पर्धा में तीन पोजिशन में शूटर्स को निशाना लगाना होता है। इनमें नीलिंग यानी झुककर/बैठकर, लेट कर और खड़े होकर निशाना लगाना होता है। इसी स्पर्धा में भारत के एक और शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह 11वें स्थान पर रहे। उनका स्कोर 589 का रहा।

01:52 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live Updates: अब लक्ष्य का मुकाबला

अब वर्ल्ड नंबर 19 लक्ष्य सेन का मुकाबला इंडोनेशिया के वर्ल्ड नंबर तीन जोनाथन क्रिस्टी से है। इन दोनों में से जीतने वाला खिलाड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएगा। पहला गेम जारी है।

01:47 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live Updates: सिंधू ने जीता मैच

सिंधू ने ग्रुप स्टेज का अपना लगातार दूसरा मुकाबला जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने एस्टोनिया की क्रिस्टीन कूबा को 21-5, 21-10 से हराकर नॉकआउट स्टेज में जगह बनाई। यह मुकाबला 34 मिनट तक चला। सिंधू ने पहला गेम 14 मिनट और दूसरा गेम 19 मिनट में अपने नाम किया। अब सिंधू के लिए आगे की राह मुश्किल होगी। नॉकआउट में एक भी हार बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

01:31 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live Updates: सिंधू ने पहला गेम जीता

सिंधू ने कूबा के खिलाफ पहला गेम 21-5 से अपने नाम किया। इस गेम को जीतने में सिंधू को 14 मिनट का समय लगा। इसके बाद पुरुष एकल में भारत के लक्ष्य सेन का मुकाबला चौथी वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी से होगा। इनमें से जो जीतेगा, वह अगले राउंड के लिए क्वालिफाई करेगा। दोनों के लिए यह करो या मरो का मुकाबला होगा।

01:21 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live Updates: सिंधू 11-2 से आगे

सिंधू ने पहले ब्रेक में 11-2 से बढ़त बना ली है। एस्टोनिया की कूबा को सिंधू ने कोई मौका नहीं दिया। सिंधू अब पहला गेम आसानी से जीतने की कोशिश करेंगी। यह ग्रुप स्टेज का मुकाबला है। सिंधू को तैयारी करने का अच्छा मौका है।

01:16 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live Updates: सिंधू एक्शन में

पीवी सिंधू का मुकाबला एस्टोनिया की क्रिस्टिना कूबा से जारी है। पहले गेम में सिंधू ने बढ़त बना ली है। सिंधू आसानी से यह मुकाबला जीतना चाहेंगी। सिंधू की वरीयता 10 है, जबकि कूबा को 75वीं वरीयता मिली है।

12:39 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live Updates: एक्शन में ऐश्वर्य और स्वप्निल

पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा की शुरुआत हो चुकी है। भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह और स्वप्निल कुसाले एक्शन में हैं। इस स्पर्धा में तीन पोजिशन में शूटर्स को निशाना लगाना होता है। इनमें नीलिंग यानी झुककर/बैठकर, लेट कर और खड़े होकर निशाना लगाना होता है। इन दोनों से क्वालिफिकेशन में अच्छा प्रदर्शन कर आगे के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीदें हैं।

12:24 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live Updates: मुक्केबाज प्रीति पवार ओलंपिक से बाहर

भारतीय मुक्केबाजों का पेरिस ओलंपिक खेलों में निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा तथा अनुभवी अमित पंघाल और जैस्मीन लम्बोरिया के बाद प्रीति पवार भी प्री क्वार्टर फाइनल में हार कर बाहर हो गई। प्रीति ने महिलाओं के 54 किग्रा प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोलंबिया की पैन अमेरिकन खेलों की चैंपियन और विश्व रजत पदक विजेता येनी मार्सेला एरियास को कड़ी चुनौती दी लेकिन इसके बावजूद उन्हें 2-3 के विभाजित फैसले से हार का सामना करना पड़ा।

इससे पहले पंघाल पुरुष 51 किग्रा वर्ग में और पदार्पण करने वाली महिला मुक्केबाज जैस्मीन 57 किग्रा वर्ग में हारकर बाहर हो गये थे। पंघाल का पेरिस ओलंपिक अभियान राउंड 16 में अफ्रीकी खेलों के चैंपियन और तीसरे वरीय जाम्बिया के पैट्रिक चिन्येम्बा से 1-4 से हारकर समाप्त हुआ जबकि जैस्मीन फिलीपींस की तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन नेस्टी पेटेसियो से 0-5 से हारकर बाहर हो गईं।

12:22 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live Updates: पेरिस ओलंपिक के पांचवें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है...

निशानेबाजी
- 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पुरुष क्वालिफिकेशन: ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और स्वप्निल कुसाले (दोपहर 12:30 बजे से)
- ट्रैप महिला क्वालिफिकेशन: श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी (दोपहर 12:30 बजे से)

बैडमिंटन
- महिला एकल (ग्रुप चरण): पीवी सिंधू बनाम क्रिस्टिन कुउबा (एस्टोनिया) (दोपहर 12:50 बजे से)
- पुरुष एकल (ग्रुप चरण): लक्ष्य सेन बनाम जोनाटन क्रिस्टी (इंडोनेशिया) (दोपहर 1:40 बजे से)
- पुरुष एकल (ग्रुप चरण): एचएस प्रणय बनाम डुक फाट ले (वियतनाम)  (रात 11 बजे से) 

टेबल टेनिस
- महिला एकल (अंतिम 32 दौर): श्रीजा अकुला बनाम जियान जेंग (सिंगापुर) (दोपहर 2:20 बजे से) 
- महिला एकल (राउंड ऑफ-16): मनिका बत्रा (रात 8:30 बजे से)

मुक्केबाजी
- महिला 75 किग्रा (अंतिम 16 दौर): लवलीना बोरगोहेन बनाम सुन्निवा हॉफस्टेड (नॉर्वे) (दोपहर 3:50 बजे से) 
- पुरुषों 71 किग्रा ( अंतिम 16 दौर): निशांत देव बनाम जोस गेब्रियल रोड्रिग्ज टेनोरियो (इक्वाडोर) (रात 12:18 बजे से) 

तीरंदाजी
- महिला एकल: 1/32 एलिमिनेशन चरण: दीपिका कुमारी (दोपहर 3:56 बजे से) 
- पुरुष एकल: 1/32 एलिमिनेशन चरण: तरुणदीप राय (रात 9:15 बजे से) 

घुड़सवारी
- व्यक्तिगत ड्रेसेज ग्रां प्री दूसरा दिन: अनुश अग्रवाला (दोपहर 1:30 बजे से) 

12:22 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live Updates: सिंधू भी पेश करेंगी चुनौती, तीरंदाजों से रहेगी आस

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू भी ग्रुप चरण के अपने दूसरे मुकाबले में चुनौती पेश करेंगी। सिंधू का सामना क्रिस्टिन कुउबा से होगा, जबकि लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय भी अपने -अपने ग्रुप में मुकाबला खेलने उतरेंगे। भजन कौर के शानदार प्रदर्शन के बाद अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी और तरुणदीप राय से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दीपिका और तरुणदीप क्रमशः महिला और पुरुष एकल 1/32 एलिमिनेशन चरण में चुनौती पेश करने उतरेंगे। 

12:21 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5 Live Updates: मनिका और लवलीना से आस

पांचवें दिन बुधवार को मनिका बत्र टेबल टेनिस के प्री क्वार्टर फाइनल में उतरेंगी, जबकि टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहाई भी अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेंगी। 

12:13 PM, 31-Jul-2024

Paris Olympics Day 5: मनिका-तरुणदीप का सफर समाप्त, प्रणय ने दर्ज की जीत, प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पेरिस ओलंपिक का पांचवां दिन है और आज कई महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जाने हैं। टेबल टेनिस में मनिका बत्रा और बैडमिंटन एकल में पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन के मुकाबले हैं। फैंस को उम्मीद होगी कि ये अपने-अपने मुकाबले जीत कर आगे के राउंड के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब होंगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें