05:53 PM, 09-Aug-2021
अशोका होटल में पदक विजेताओं का सम्मान: नीरज बोले- ये मेरा नहीं, पूरे देश का मेडल है
नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...भारत ने इस बार के ओलंपिक में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भारतीय दल ने एक स्वर्ण पदक समेत कुल 7 पदक जीते। इसमें नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में स्वर्ण, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई तो कुश्ती में रवि दहिया ने रजत पदक जीता। इनके अलावा बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, पहलवान बजरंग पूनिया और पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किए। भारतीय एथलीट टोक्यो से दिल्ली पहुंच चुके हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर पदलक विजेताओं का भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली एयरपोर्ट से भारतीय एथलीट सीधे अशोका होटल जाएंगे, जहां एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि कार्यक्रम शाम साढ़े छह बजे से शुरू होगा।