महिलाओं के बाद पुरुष टीम ने भी क्वॉर्टरफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। पुरुष तीरंदाज रैंकिंग और क्वालिफाइंग राउंड में तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा और प्रवीण जाधव भारत की तरफ से उतरे। तीनों ने दमदार प्रदर्शन किया और भारत को क्वार्टरफाइनल में पहुंचा दिया। धीरज बोम्मादेवरा पुरुष रैंकिंग राउंड में चौथे स्थान पर रहे। भारत तीसरे स्थान पर रहा और क्वार्टरफाइनल में पहुंच गया। इस मुकाबले में तरुणदीप राय 14वें स्थान पर रहे। उनका स्कोर 674 है। वहीं, प्रवीण रमेश जाधव 658 के स्कोर के साथ 39वें स्थान पर रहे। कोरिया के किम वूजिन 686 के स्कोर के साथ पहले स्थान पर रहे जबकि उनके साथी किम जे देओक 682 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वूजिन के नाम ओलंपिक रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने रियो डी जेनेरियो ओलंपिक, 2016 में 700 के स्कोर के साथ ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, तीसरे पायदान पर जर्मनी के उनरुह फ्लोरियन रहे। उनका स्कोर 681 रहा। कोई भी पुरुष तीरंदाज अमेरिका के एलिसन ब्रेडी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सका। उन्होंने सात अगस्त 2019 को 702 के स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
पुरुष तीरंदाजों ने 72 में से 36 तीर निशाने पर लगा दिए हैं। इस इवेंट में भारत की ओर से तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा और प्रवीण जाधव मैदान में हैं। तरुणदीप राय 337 स्कोर के साथ 14वें स्थान पर हैं। उनका प्रदर्शन अब तक सबसे अच्छा रहा है। वहीं, धीरज 335 स्कोर के साथ 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अच्छी शुरुआत हुई, लेकिन वह इसे जारी नहीं रख सके। प्रवीण जाधव 328 स्कोर के साथ 37वें स्थान पर हैं।
तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा विश्व रैंकिंग में 12वें स्थान पर हैं। अनुभवी तरुणदीप राय 31वें स्थान पर हैं। ओलंपिक में अपनी दूसरी उपस्थिति दर्ज करते हुए, भारत के प्रवीण जाधव पुरुषों की विश्व रैंकिंग में 114वें स्थान पर हैं।
तीरंदाजी में क्वालिफिकेशन और रैंकिंग राउंड की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार को महिला तीरंदाजी रैंकिंग राउंड में भारत की तीन तीरंदाज दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और भजन कौर मैदान पर उतरीं। अंकिता 666 के अपने सीजन बेस्ट स्कोर के साथ 11वें स्थान पर रहीं, जबकि भजन 659 के स्कोर के साथ 22वें और दीपिका 658 के स्कोर के साथ 23वें स्थान पर रहीं। कोरिया की सिहयोन 694 के स्कोर के साथ पहले और सुहयोन नाम 688 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। चीन की जियाओलेई यांग 673 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। शाम 5.45 बजे से पुरुषों के रैंकिंग राउंड की शुरुआत होगी। सिहयोन ने 694 का स्कोर बनाकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया। इससे पहले महिलाओं के लिए क्वालिफाइंग का विश्व रिकॉर्ड 692 (कांग चाए-यंग) था। पुरुषों के लिए क्वालिफाइंग का विश्व रिकॉर्ड 702 (यूएसए के ब्रैडी एलिसन) है।
इस क्वालिफिकेशन राउंड या रैंकिंग राउंड के स्कोर का उपयोग महिलाओं और पुरुषों के व्यक्तिगत इवेंट में राउंड ऑफ-64 से शुरू होने वाले सीधे नॉकआउट राउंड से पहले प्रत्येक तीरंदाज को वरीयता देने के लिए किया जाता है। इसका मतलब यह है कि सबसे अधिक अंक (720 में से) वाला तीरंदाज पहले स्थान पर रहेगा और पहले नॉकआउट दौर यानी राउंड ऑफ-64 में सबसे कम अंक वाले तीरंदाज का सामना करेगा। यानी इस राउंड में पहले स्थान पर रहने वाली तीरंदाज का सामना 64वें नंबर पर रहने वाली तीरंदाज से होगा, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली एथलीट का सामना 63वें रैंक पर रहने वाली तीरंदाज से होगा। व्यक्तिगत इवेंट नॉकआउट राउंड 30 जुलाई (मंगलवार) को शुरू होंगे, जबकि टीम इवेंट नॉकआउट 28 जुलाई (रविवार) को शुरू होंगे।
इतना ही नहीं भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने टीम इवेंट के लिए सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। टीम 1983 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रही। रिपब्लिक ऑफ कोरिया 2046 के क्वालिफाइंग रिकॉर्ड स्कोर के साथ पहले स्थान पर रही। वहीं, चीन 1996 के स्कोर के साथ दूसरे और मेक्सिको 1986 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रही। पुरुष और महिला टीम प्रतियोगिताओं के लिए, रैंकिंग राउंड से शीर्ष चार वरीयता प्राप्त टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। शेष चार क्वार्टरफाइनल स्थानों के लिए आठवीं से 12वीं वरीयता प्राप्त टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी।
इसके अलावा मिक्स्ड टीम भी तय होगी। रैंकिंग राउंड मिश्रित टीम स्पर्धा के लिए योग्यता भी निर्धारित करेगा, जिसमें केवल शीर्ष 16 जोड़ियां ही जगह बनाएंगी। कम से कम एक पुरुष तीरंदाज और एक महिला तीरंदाज को मैदान में उतारने वाले प्रत्येक देश के लिए, रैंकिंग राउंड से शीर्ष पुरुषों के स्कोर और शीर्ष महिलाओं के स्कोर को मिलाकर टीम की वरीयता निर्धारित की जाती है।
पुरुष और महिला टीम प्रतियोगिताओं के लिए, रैंकिंग राउंड से शीर्ष चार वरीयता प्राप्त टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। शेष चार क्वार्टरफाइनल स्थानों के लिए आठवीं से 12वीं वरीयता प्राप्त टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। रैंकिंग राउंड मिश्रित टीम स्पर्धा के लिए योग्यता भी निर्धारित करेगा, जिसमें केवल शीर्ष 16 जोड़ियां ही जगह बनाएंगी। कम से कम एक पुरुष तीरंदाज और एक महिला तीरंदाज को मैदान में उतारने वाले प्रत्येक देश के लिए, रैंकिंग राउंड से शीर्ष पुरुषों के स्कोर और शीर्ष महिलाओं के स्कोर को मिलाकर टीम की वरीयता निर्धारित की जाती है।
इस क्वालिफिकेशन राउंड या रैंकिंग राउंड के स्कोर का उपयोग महिलाओं और पुरुषों के व्यक्तिगत इवेंट में राउंड ऑफ-64 से शुरू होने वाले सीधे नॉकआउट राउंड से पहले प्रत्येक तीरंदाज को वरीयता देने के लिए किया जाता है। इसका अनिवार्य रूप से मतलब यह है कि सबसे अधिक अंक (720 में से) वाला तीरंदाज पहले स्थान पर रहेगा और पहले नॉकआउट दौर यानी राउंड ऑफ-64 में सबसे कम अंक वाले तीरंदाज का सामना करेगा। यानी इस राउंड में पहले स्थान पर रहने वाली तीरंदाज का सामना 64वें नंबर पर रहने वाली तीरंदाज से होगा, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली एथलीट का सामना 63वें रैंक पर रहने वाली तीरंदाज से होगा। व्यक्तिगत इवेंट नॉकआउट राउंड 30 जुलाई (मंगलवार) को शुरू होंगे, जबकि टीम इवेंट नॉकआउट 28 जुलाई (रविवार) को शुरू होंगे। इसके अलावा टीमों की रैंकिंग भी तय होगी और मिक्स्ड टीम भी तय होगी। पुरुषों के लिए क्वालिफाइंग का विश्व रिकॉर्ड 702 (यूएसए के ब्रैडी एलिसन) है जबकि महिलाओं के लिए यह 692 (कांग चाए-यंग) है।
महिला तीरंदाजों ने 72 में से 36 तीर निशाने पर लगा दिए हैं। इस इवेंट में भारत की ओर से अंकिता भकत, भजन कौर और दीपिका कुमारी मैदान में हैं। हालांकि, अंकिता का अब तक का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है। वह फिलहाल 12वें स्थान पर चल रही हैं। उनका स्कोर 335 है। वहीं, भजन 330 अंकों के साथ 23वें स्थान पर हैं। दीपिका 327 अंकों के साथ 37वें स्थान पर हैं। कोरिया की सिहयोन लिम 353 अंकों के साथ शीर्ष पर चल रही हैं। वहीं, तुर्किये की एलिफ बेरा गोकिर 342 अंकों के साथ दूसरे और कोरिया की ही सुहयोन नाम 341 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
मां बनने के बाद दीपिका ने जबरदस्त वापसी की है। वह इस वर्ष शंघाई विश्वकप के फाइनल में पहुंची हैं। जहां उन्हें कोरियाई तीरंदाज लिम सी ह्यून से हार मिली। दीपिका अपने दिन में किसी भी तीरंदाज को हरा सकती हैं, लेकिन ओलंपिक जैसे बड़े टूर्नामेंट में उन्हें मामूली सी चूक भारी पड़ती रही है। उन्हें इस बार इसी चूक से बचना होगा। दूसरी ओर अंकिता भकत और भजन कौर का यह पहला ओलंपिक है। दोनों बीते वर्ष एशियाड में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
पिछले टोक्यो ओलंपिक में तीरंदाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा। दीपिका व्यक्तिगत मुकाबलों के और पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची, लेकिन यहां दोनों को मजबूत कोरियाई के हाथों हार मिली। क्वालिफाइंग दौर नॉकआउट के लिए महत्वपूर्ण हैं। भारतीय तीरंदाज क्वालिफाइंग दौर में अगर शीर्ष 10 में रहते हैं तो उनके नॉकआउट में अच्छे अवसर होंगे। पुरुष टीम टोक्यो में शीर्ष 30 से बाहर रही थी, जबकि दीपिका क्वालिफाइंग में नौवें स्थान पर रहीं थी।
भारतीय तीरंदाज रैंकिंग और क्वालिफाइंग राउंड के लिए लेस इनवालिडेस गार्डेंस में उतरे हैं। पेरिस ओलंपिक का आधिकारिक आगाज 26 जुलाई से होने जा रहा है, लेकिन तीरंदाजी के क्वालिफाइंग दौर एक दिन पहले शुरू हो गया है। पुरुष और महिला तीरंदाजी टीम आज क्वालिफाइंग/रैंकिंग दौर में उतरी है। इस दौर से तीरंदाजी की पांच स्पर्धाओं (पुरुष, महिला टीम और व्यक्तिगत मुकाबले और मिश्रित टीम स्पर्धा) का रास्ता तैयार हो जाएगा। क्वालिफाइंग दौर में प्रदर्शन के आधार पर तीरंदाजों की रैंकिंग तैयार होगी, जिसके आधार पर वे पदक के लिए नॉकआउट मुकाबलों में उतरेंगे।