फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Athletes Olympics Live: समापन के बाद भारतीय खिलाड़ियों के लौटने का सिलसिला शुरू, अमन पहुंचे दिल्ली

Tue, 13 Aug 2024 01:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Indian Athletes return India from Olympics 2024 live updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। पेरिस ओलंपिक का समापन हो चुका है। भारतीय खिलाड़ियों की वापसी का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने 117 खिलाड़ियों को पेरिस भेजा था। भारत का ओलंपिक अभियान छह पदक (पांच कांस्य और एक रजत) के साथ समाप्त हुआ। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने सात पदक अपने नाम किए थे।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : @Media_SAI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:52 AM, 13-Aug-2024

Indian Athletes Olympics Live: पीआर श्रीजेश ने की संन्या पर बात

भारत की कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम के सदस्य पीआर श्रीजेश ने कहा, "हमने पिछली बार भी कांस्य पदक जीता था, हमने इसे अपनी आदत बना लिया है।" वहीं, अपने संन्यास पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "यह एक यात्रा का अंत है। लेकिन अगर कोई जाता है, तो कई दूसरे आते हैं। मुझे खुशी है कि मेरी टीम ने मेरे लिए खेला और मैं पदक लेकर जा रहा हूं।"

11:36 AM, 13-Aug-2024

Indian Athletes Olympics Live: अमन सहरावत पहुंचे दिल्ली

कुश्ती में कांस्य पदक विजेता भारतीय पहलवान अमन सहरावत भी मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। फैंस ने पहलवान का जमकर स्वागत किया। 

11:00 AM, 13-Aug-2024

Indian Athletes Olympics Live: सुमित वाल्मिकि ने किया फैंस का धन्यवाद

भारत की कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम के सदस्य सुमित वाल्मिकि ने फैंस द्वारा किए गए जोरदार स्वागत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है। पूरा भारत हमें अपना प्यार भेज रहा है। आप पूरे देश में माहौल देख सकते हैं...हमें और प्यार करें, हम और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।" इस दौरान उन्होंने दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश की तारीफ करते हुए कहा, "श्रीजेश ने पूरे टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। हमने उनकी बदौलत कांस्य पदक जीता।"

वहीं, हॉकी टीम के सदस्य संजय राणा ने भी खुशी जताई। 

विज्ञापन
10:54 AM, 13-Aug-2024

Indian Athletes Olympics Live: भारतीय हॉकी टीम लौटी स्वदेश

पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम मंगलवार को स्वदेश लौट आई। समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक रहे गोलकीपर पीआर श्रीजेश का दिल्ली एयरपोर्ट पर फैंस ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थापों पर भारतीय खिलाड़ी जमकर थिरकते दिखाई दिए।

10:44 AM, 13-Aug-2024

Indian Athletes Olympics Live: समापन के बाद भारतीय खिलाड़ियों के लौटने का सिलसिला शुरू, अमन पहुंचे दिल्ली

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। पेरिस ओलंपिक का समापन हो चुका है। भारतीय खिलाड़ियों की वापसी का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने 117 खिलाड़ियों को पेरिस भेजा था। भारत का ओलंपिक अभियान छह पदक (पांच कांस्य और एक रजत) के साथ समाप्त हुआ। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने सात पदक अपने नाम किए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें