फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ARG vs IND: कांटे के मैच में अर्जेंटीना से हारा भारत, कांस्य के लिए ब्रिटेन से होगा मुकाबला

Wed, 04 Aug 2021 05:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

खास बातें

India vs Argentina Women's Hockey: भारतीय महिला हॉकी टीम के टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने का सपना अधूरा रह गया। उसे दूसरे सेमीफाइनल में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना के हाथों हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम को रोमांचक मुकाबले में 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
भारत बनाम अर्जेंटीना महिला हॉकी सेमीफाइनल - फोटो : twitter@TheHockeyIndia
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:07 PM, 04-Aug-2021

अर्जेंटीना से हारी भारतीय टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम के टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने का सपना अधूरा रह गया। उसे दूसरे सेमीफाइनल में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना के हाथों हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम को रोमांचक मुकाबले में 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी। हालांकि भारतीय टीम ने अपने से मजबूत टीम को कड़ी टक्कर दी और आखिरी सेकेंड तक लड़ती रही लेकिन अंत में बाजी अर्जेंटीना ने मारी।

भारतीय टीम ने मैच में पहले क्वार्टर के दूसरे ही मिनट में गोल कर बढ़त ले ली थी, लेकिन इसके बाद अर्जेंटीना ने दूसरे क्वार्टर में वापसी करते हुए स्कोर को बराबर किया। अर्जेंटीना की कप्तान मारिया ने टीम की तरफ से दोनों गोल किए। वहीं भारत की तरफ से गुरजीत कौर ने इकलौता गोल किया।

सेमीफाइनल में हार के बाजवूद भारतीय टीम के पास पदक जीतने का मौका अभी बरकरार है। अब उसे छह अगस्त को ग्रेट ब्रिटेन से प्लेऑफ (कांस्य पदक मैच) में भिड़ना है, जहां जीतने पर वह ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर सकती है।  

05:00 PM, 04-Aug-2021

4th क्वार्टर:

मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। भारतीय टीम जहां पूरी तरह से आक्रामक है वहीं अर्जेंटीना टीम फिलहाल रक्षात्मक है और अपनी बढ़त को बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रही है।

04:52 PM, 04-Aug-2021

4th क्वार्टर शुरू

आखिरी के 15 मिनट का खेल बाकी है और भारतीय टीम अभी भी अर्जेंटीना से 1-2 से पीछे चल रही है। फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए भारतीय टीम को फिलहाल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की जरूरत है।

विज्ञापन
04:46 PM, 04-Aug-2021

3rd क्वार्टर समाप्त 

इस क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं हालांकि अर्जेंटीना के पास अभी भी 2-1 की बढ़त है। आखिरी क्वार्टर में भारतीय टीम को बराबरी करने के लिए एक गोल करना ही होगा।

04:42 PM, 04-Aug-2021

3rd क्वार्टर: नेहा को ग्रीन कार्ड

भारतीय खिलाड़ी नेहा को 39वें मिनट में ग्रीन कार्ड थमाया गया जिसकी वजह से उन्हें दो मिनट के लिए बाहर बैठना पड़ेगा।

विज्ञापन
04:36 PM, 04-Aug-2021

3rd क्वार्टर: अर्जेंटीना 2-1 से आगे

अर्जेंटीना की कप्तान मारिया बारिवेउवो ने अपना और टीम का दूसरा गोल किया। इसी के साथ दुनिया की दूसरी नंबर की टीम अर्जेंटीना ने मैच में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है।

04:31 PM, 04-Aug-2021

3rd क्वार्टर: अर्जेंटीना ने गंवाया रेफरल 

हाफ टाइम के बाद अर्जेंटीना ने अपना इकलौता रेफरल गंवा दिया है, यानी अब बाकी बचे मैच में उसके पास कोई रेफरल नहीं होगा।

04:29 PM, 04-Aug-2021

3rd क्वार्टर शुरू

सेमीफाइनल मुकाबले का आखिरी 30 मिनट का खेल बाकी है। दोनों ही टीमें इस वक्त 1-1 की बराबरी पर हैं।

04:25 PM, 04-Aug-2021

2nd क्वार्टर समाप्त

दूसरे क्वार्टर का खेल पूरा हो चुका है। इसमें अर्जेंटीना ने वापसी करते हुए 18वें मिनट में गोल कर स्कोर को बराबर किया। हालांकि इसके बाद भारत को तीन पैनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम उसे भुना नहीं पाई।

04:07 PM, 04-Aug-2021

2nd क्वार्टर: भारत को दूसरा पैनल्टी कॉर्नर

भारतीय टीम की आक्रामकता बरकरार है। 26वें मिनट में भारत को दूसरा पैनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस बार गुरजीत उसे गोल में तब्दील करने से चूक गईं। स्कोर अभी 1-1 की बराबरी पर।

04:00 PM, 04-Aug-2021

2nd क्वार्टर: अर्जेंटीना का पहला गोल 

अर्जेंटीना ने दूसरे क्वार्टर में वापसी करते हुए अपना पहला गोल कर दिया है। पैनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए अर्जेंटीना की तरफ से 18वें मिनट में मारिया बारिवेउवो ने गोल किया। दोनों टीमें अब 1-1 की बराबरी पर।
 

03:54 PM, 04-Aug-2021

दूसरा क्वार्टर शुरू

दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। गुरजीत कौर के गोल की वजह से भारत की बढ़त अभी भी बरकरार है।

03:53 PM, 04-Aug-2021

1st क्वार्टर समाप्त: भारत आगे 

पहला क्वार्टर समाप्त हो चुका है और भारत इस दौरान अर्जेंटीना के ऊपर हावी रहा है। भारतीय टीम की 1-0 की मजबूत और मनोवैज्ञानिक बढ़त अभी बरकरार है।

03:49 PM, 04-Aug-2021

1st क्वार्टर: अर्जेंटीना को पैनल्टी कॉर्नर 

मैच के आठवें मिनट में अर्जेंटीना को पैनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारत की तरफ से सलीमा टेटे ने उसका अच्छे से बचाव किया।

03:33 PM, 04-Aug-2021

1st क्वार्टर: भारत ने ली बढ़त 

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार शुरुआत की है। टीम ने दूसरे ही मिनट में अपना पहला गोल कर दिया है। भारत की तरफ से गुरजीत कौर ने शानदार गोल से खाता खोला। गुरजीत ने पैनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की।

03:16 PM, 04-Aug-2021

भारतीय टीम का सफर 

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की शुरुआत बेहद खराब हुई थी। उसे शुरुआती तीन ग्रुप मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था। एक समय भारतीय टीम के ऊपर बाहर होने का खतरा मंडराने लगा था, लेकिन टीम ने जोरदार वापसी की। रानी के नेतृत्व में महिला टीम ने अपने आखिरी दोनों मुकाबले जीते और क्वार्टरफाइनल में पहुंचने में सफल रही। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए खतरनाक मानी जाने वाली ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से पटखनी दी।     

03:07 PM, 04-Aug-2021

भारतीय टीम

कप्तान रानी की अगुवाई में भारतीय महिला टीम एक बार फिर से अपना बेहतरीन खेल दिखाने के लिए तैयार है। अर्जेंटीना के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के लिए टीम के 11 खिलाड़ियों की घोषणा हो चुकी है।
 

02:53 PM, 04-Aug-2021

ARG vs IND: कांटे के मैच में अर्जेंटीना से हारा भारत, कांस्य के लिए ब्रिटेन से होगा मुकाबला

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग सेक्शन में आप सभी का स्वागत है। आज टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम इतिहास रचने की दहलीज पर है। ओलंपिक में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची महिला टीम फाइनल में पहुंचने से एक जीत दूर है. लेकिन उसके लिए उसे अर्जेंटीना से पार पाना होगा। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें