08:55 PM, 14-Jan-2023
Hockey Live Score: जर्मनी ने जापान को रौंदा
पूल बी में जर्मनी ने भी जीत के साथ धमाकेदार शुरुआत की है। जापान के खिलाफ मैच में जर्मनी को काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन इस टीम ने दूसरे हाफ में शानदार खेल दिखाया और 3-0 के बड़े अंतर से जीत हासिल की। पहले हाफ में दोनों टीमों का स्कोर 0-0 से बराबरी पर था, लेकिन दूसरे हाफ में जर्मन टीम लय में आई और एक के बाद एक तीन गोल कर बेहतरीन जीत दर्ज की। जर्मनी के लिए 35वें मिनट में ग्रैंबुश मैश, 40वें मिनट में रुहर क्रिस्टोफर और 48वें मिनट में प्रिंज थीस ने गोल किया। मैच का पहला गोल गैंबुश ने पेनल्टी कॉर्नर में किया था, लेकिन इसके बाद जर्मनी ने दो मैदानी गोल कर अपनी जीत पक्की कर ली।