06:35 PM, 19-Jan-2023
Hockey World Cup: भारत ने वेल्स को 4-2 से हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड से होगा मैच
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हॉकी विश्व कप में टीम इंडिया गुरुवार (19 जनवरी) को अपना तीसरा मैच खेलेगी। उसका मुकाबला पूल डी में वेल्स से होगा। टीम इंडिया को अगर क्वार्टर फाइनल में जगह बनानी है तो उसे बड़ी जीत हासिल करनी होगी। अगर टीम इंडिया अंक तालिका में दूसरे या तीसरे स्थान पर रहती है तो उसे क्रॉसओवर में खेलना होगा। वहीं, पहले पायदान पर रहने के बाद वह सीधे अंतिम-8 में पहुंच जाएगी।