फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

France vs Denmark: डेनमार्क को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचा चैंपियन फ्रांस, एम्बापे ने किए दो गोल

Sat, 26 Nov 2022 11:46 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

खास बातें

France vs Denmark FIFA World Cup 2022 Score News in Hindi :  कतर विश्व कप के ग्रुप-डी में शनिवार (26 नवंबर) को फ्रांस ने डेनमार्क को हरा दिया। उसने इस मुकाबले को 2-1 से जीतकर प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। फ्रांस के लिए युवा स्टार किलियन एम्बापे ने दो गोल किए। फ्रांस के दो मैच में छह अंक हो गए हैं। वहीं, डेनमार्क की टीम इस हार के बाद एक अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
गोल करने के बाद किलियन एम्बापे। - फोटो : FIFA World Cup/Twitter
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:30 PM, 26-Nov-2022

France vs Denmark Live Score: फ्रांस की शानदार जीत



 

11:18 PM, 26-Nov-2022

France vs Denmark Live Score: फ्रांस का दूसरा गोल

फ्रांस ने 86वें मिनट में दूसरा गोल कर मैच में एक बार फिर से बढ़त हासिल कर ली है। इस बार भी टीम के लिए किलियन एम्बापे ने गोल किया।

10:57 PM, 26-Nov-2022

France vs Denmark Live Score: डेनमार्क ने की वापसी

डेनमार्क ने फ्रांस के एक गोल का जवाब जल्द ही दिया। उसने 68वें मिनट में गोल कर स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। डेनमार्क के लिए आंद्रेस क्रिस्टेंसेन ने गोल किया।

विज्ञापन
10:50 PM, 26-Nov-2022

France vs Denmark Live Score: फ्रांस का पहला गोल

फ्रांस की टीम ने 61वें मिनट में डेनमार्क के खिलाफ बढ़त हासिल की। उसके लिए स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बापे ने पहला गोल किया। एम्बापे ने थियो हर्नांडेज के पास पर शानदार गोल किया। एम्बापे ने अपने 30वें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 30वां गोल किया।

10:35 PM, 26-Nov-2022

France vs Denmark Live Score: हाफटाइम तक नहीं हुआ एक भी गोल

फ्रांस और डेनमार्क के बीच हाफटाइम का खेल हो चुका है। दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी हैं। पजेशन में दोनों टीमें करीब-करीब बराबरी पर हैं। फ्रांस का पजेशन 51 फीसदी और डेनमार्क का 49 फीसदी है। फ्रांस ने गोल के लिए 13 प्रयास किया है। इनमें से तीन ही टारगेट पर रहे हैं। वहीं, डेनमार्क ने दो प्रयास किए हैं, लेकिन एक भी टारगेट पर नहीं रहे।

विज्ञापन
09:51 PM, 26-Nov-2022

France vs Denmark Live Score: फ्रांस ने किए ताबड़तोड़ हमले

शुरुआती 20 मिनट में फ्रांस की टीम डेनमार्क के खिलाफ ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इसके बावजूद टीम गोल नहीं कर पाई है। उसने गोल के लिए पांच शॉट लगाए हैं। इस दौरान एक शॉट टारगेट पर लगा है। दूसरी ओर, डेनमार्क एक भी शॉट गोल के लिए नहीं लगा पाया। हालांकि, वह पजेशन में लगातार फ्रांस को टक्कर दे रहा है। डेनमार्क के पास 48 और फ्रांस के पास 52 फीसदी पजेशन है।

09:31 PM, 26-Nov-2022

France vs Denmark Live Score: पहले हाफ का खेल शुरू

फ्रांस और डेनमार्क के बीच मैच शुरू हो गया है। दोनों टीमें पहले हाफ में बढ़त लेना चाहेगी। डेनमार्क की टीम टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल करना चाहेगी तो फ्रांस की नजर लगातार दूसरी जीत पर है।

09:20 PM, 26-Nov-2022

France vs Denmark Live Score: दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन

डेनमार्क: कैस्पर स्माइकल (कप्तान, गोलकीपर), जोआचिम एंडरसन, एंड्रियास क्रिस्टेंसन, विक्टर नेल्सन, रासमस क्रिस्टेंसन, पियरे-एमिल होजबर्ज, क्रिश्चियन एरिक्सन, जोकिम माहेले, जेस्पर लिंडस्ट्रॉम, एंड्रियास कॉर्नेलियस, मिकेल डैम्सगार्ड।

फ्रांस: ह्यूगो लोरिस (कप्तान, गोलकीपर, जूल्स कौंडे, राफेल वरान, दयोट उपमेकानो, थियो हर्नांडेज, ऑरेलियन टचौमेनी, एड्रियन रैबियोट,; एंटोनी ग्रीजमैन, ओस्मान डेम्बेले, ओलिवियर गिरूड, किलियन एम्बापे।

09:15 PM, 26-Nov-2022

France vs Denmark: डेनमार्क को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचा चैंपियन फ्रांस, एम्बापे ने किए दो गोल

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। कतर विश्व कप के ग्रुप-डी में शनिवार (26 नवंबर) को फ्रांस का मुकाबला थोड़ी देर में डेनमार्क से होगा। फ्रांस की नजर स्टेडियम 974 में डेनमार्क के खिलाफ जीत दर्ज कर के नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की करने पर है। फ्रांस ने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से परास्त कर दिया था। वहीं, डेनमार्क का मुकाबला ट्यूनिशिया के खिलाफ ड्रॉ हो गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें