06:20 PM, 24-Nov-2022
Uruguay vs South Korea Live: दोनों टीमों की स्टार्टिंग लाइन-अप
उरुग्वे की टीम 4-3-3 की लाइनअप के साथ मैदान में उतरी है। यानी टीम चार डिफेंडर्स, तीन मीडफील्डर और फॉरवर्ड में तीन खिलाड़ियों की रणनीति के साथ मैदान में उतरी है। वहीं, कोरिया रिपब्लिक 4-5-1 की लाइन अप के साथ उतरी है। यानी चार डिफेंडर्स, पांच मिडफील्डर्स और फॉरवर्ड में सिर्फ एक खिलाड़ी होगा।
कोरिया रिपब्लिक (4-5-1): किम सोंगग्यू, किम जिनसु, किम मिंजे, किम मूनह्वान, किम यंगवॉन, जंग वूयंग, ह्वांग इनबॉम, सोन ह्युंगमिन (कप्तान), ली जसुंग, एनए संघो, ह्वांग उइजो।
उरुग्वे (4-3-3): सर्जियो रोशेट, जोस जिमेनेज, डिएगो गोडिन (कप्तान), मथियास ओलिवेरा, मार्टिन कैसरस, मटियास वेसिनो, रोड्रिगो बेंटाकुर, फेडेरिको वाल्वेरडे, फकुंडो पेलिस्ट्री, लुइस सुआरेज, डार्विन नूनेज।