फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lionel Messi in India: मेसी ने एग्जीबिशन मैच में लिया हिस्सा, सीएम रेवंत के साथ राहुल गांधी भी रहे मौजूद

Sat, 13 Dec 2025 09:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

खास बातें

Lionel Messi India Tour : लियोनल मेसी के भारत दौरे की शुरुआत कोलकाता से हुई। कोलकाता में सॉल्ट लेक स्टेडियम में मेसी के कार्यक्रम के दौरान हंगामा हुआ। लेकिन देर शाम हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में उन्होंने एग्जीबिशन मैच में हिस्सा लिया। पहले दिन उन्होंने कोलकाता और हैदराबाद में कार्यक्रम में शिरकत की और अब रविवार को वह तीसरे चरण में मुंबई पहुंचेंगे।

ये खबरें भी पढ़ें-

Lionel Messi in Kolkata: मेसी को देखने के लिए इस कपल ने हनीमून किया कैंसिल, बोले- उन्हें देखना ज्यादा जरूरी


Lionel Messi: मेसी से मिलाना चाहते हैं हाथ? फैंस को इसके लिए देने होंगे इतने लाख रुपये, रकम जानकर चौंक जाएंगे

लियोनल मेसी का भारत दौरा: कोलकाता से दिल्ली तक, हर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी; तीन दिन में क्या-क्या करेंगे?
विज्ञापन
हैदराबाद में मेसी - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:48 PM, 13-Dec-2025

Messi in Hyderabad Live: मेसी ने रेवंत को जर्सी भेंट दी

मेसी ने तेलंगाना के सीएम रेवंत को अर्जेंटीना फुटबॉल टीम की जर्सी भेंट की। 
 

09:11 PM, 13-Dec-2025

Messi in Hyderabad Live: मेसी ने फैंस को धन्यवाद कहा

मेसी ने एग्जीबिशन मैच के बाद कहा, सभी को हेलो। मैं इस प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। सच कहूं तो, यहां आने से पहले, इस पूरे समय के दौरान, पिछले विश्व कप के दौरान मैंने बहुत कुछ देखा। हां, आपके स्नेह के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। भारत में आपके साथ ये दिन बिताना हमारे लिए सम्मान की बात है। इसलिए मैं बहुत आभारी हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद।
 

 

09:04 PM, 13-Dec-2025

Messi in Hyderabad Live: सीएम रेड्डी ने मेसी को किया सम्मानित

एग्जीबिशन मैच के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मेसी को सम्मानित किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
08:38 PM, 13-Dec-2025

Messi in Hyderabad Live: मेसी ने किया दर्शकों का मनोरंजन

मेसी ने एक्जीबिशन मैच के दौरान दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्होंने दर्शकदीर्घा में फुटबॉल किक मारी। इस दौरान रेवंत रेड्डी और सुआरेज भी मौजूद रहे।
 

08:25 PM, 13-Dec-2025

Messi in Hyderabad Live: खिलाड़ियों से मिले मेसी

लियोन मेसी ने हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में एग्जीबिशन मैच के दौरान खिलाड़ियों से भी मुलाकात की।
 

विज्ञापन
08:21 PM, 13-Dec-2025

Messi in Hyderabad Live: मेसी एग्जीबिशन मैच में मौजूद

मेसी ने हैदराबाद में एग्जीबिशन मैच में हिस्सा लिया। इस दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी मौजूद हैं। मेसी ने इस दौरान फुटबॉल भी खेला और दर्शकों का मनोरंजन किया।
 

08:10 PM, 13-Dec-2025

Messi in Hyderabad Live: मेसी स्टेडियम पहुंचे

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोन मेसी हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंच गए हैं। मैसी यहां एग्जीबिशन मैच में हिस्सा लेंगे।
 

06:17 PM, 13-Dec-2025

Messi in Hyderabad Live: मुख्यमंत्री ने मेसी का स्वागत किया

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद पहुंचने पर मेसी का स्वागत किया।
 

05:58 PM, 13-Dec-2025

Messi in Hyderabad Live: मेसी हैदराबाद पहुंचे

लियोनल मेसी कोलकाता के बाद अब हैदराबाद पहुंच चुके हैं। मेसी यहां देर शाम एग्जीबिशन मैच में हिस्सा लेंगे जहां तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी मौजूद होंगे।
 

04:26 PM, 13-Dec-2025

Messi in Hyderabad Live: AIFF ने पल्ला झाड़ा

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने कोलकाता में हुई घटना से खुद का पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा, 'अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में हुई घटनाओं को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करता है, जहां हजारों प्रशंसक विश्व फुटबॉल सितारों लियोनल मेसी, लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल को देखने के लिए एकत्र हुए थे। यह एक निजी कार्यक्रम था, जिसे एक पीआर एजेंसी द्वारा आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के आयोजन, योजना या क्रियान्वयन में AIFF की किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं थी। इसके अलावा, इस कार्यक्रम से जुड़ी कोई भी जानकारी न तो AIFF को दी गई थी और न ही महासंघ से किसी प्रकार की अनुमति या मंजूरी ली गई थी। हम सभी उपस्थित लोगों से अपील करते हैं कि वे संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करें और व्यवस्था बनाए रखें। इस कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों की सुरक्षा और संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहनी चाहिए।'


 

04:25 PM, 13-Dec-2025

Messi in Hyderabad Live: राहुल गांधी हैदराबाद पहुंचे

राहुल गांधी हैदराबाद पहुंच गए हैं। वह मेसी से मुलाकात करेंगे और स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

04:08 PM, 13-Dec-2025

Messi in Hyderabad Live: हैदराबाद में मेसी का पूरा कार्यक्रम

  • शाम 7:50 – मैच की शुरुआत
  • रात: 8:06 – मुख्यमंत्री का मैदान पर प्रवेश
  • रात 8:07 – लियोनल मेसी का मैदान पर प्रवेश
  • रात 8:08 – रोड्रिगो डी पॉल और लुइस सुआरेज का प्रवेश
  • रात 8:11 – मेसी और माननीय मुख्यमंत्री द्वारा गेंद के साथ ड्रिब्लिंग
  • रात 8:13 – GOAT कप के लिए पेनल्टी शूटआउट (प्रत्येक टीम के तीन शॉट)
  • रात 8:15 – दोनों टीमों के साथ ग्रुप फोटो
  • रात 8:33 – मेसी के साथ पेनल्टी शूटआउट (आयोजक गोलकीपर की भूमिका में)
  • रात 8:38 – स्टेडियम के चारों ओर परेड वॉक, फैंस का अभिवादन
  • रात 8:48 – मंच पर अतिथियों का परिचय
  • रात 8:51 – मेसी द्वारा आयोजकों और टीम मालिकों से मुलाकात, फोटो सेशन
  • रात 8:53 – मेसी द्वारा GOAT कप का प्रस्तुतीकरण
  • रात 8:54 – माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लियोनल मेसी का सम्मान
  • रात 8:55 – लुइस सुआरेज का सम्मान
  • रात 20:56 – रोड्रिगो डी पॉल का सम्मान
  • रात 8:57 – अंतिम साइन-ऑफ
  • रात 8:58 – माननीय मुख्यमंत्री का समापन संबोधन
  • रात 8:59 – राहुल गांधी का संबोधन
  • रात 9:00 – सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्टेडियम से प्रस्थान
  • रात 9:05 – भीड़ के व्यवस्थित निकलने की घोषणाएं
  • रात 9:10 – अंतिम साइन-ऑफ

04:07 PM, 13-Dec-2025

Messi in Hyderabad Live: हैदराबाद में मेसी के लिए क्या खास है?

मेसी के हैदराबाद पहुंचने के बाद, राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 7v7 एग्जीबिशन मैच में हिस्सा लेंगे। इसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी शामिल होंगे। अर्जेंटीना के इस दिग्गज खिलाड़ी के सम्मान में संगीत कार्यक्रम भी होंगे। मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होने की उम्मीद है।
 

03:48 PM, 13-Dec-2025

Messi in Kolkata Live: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का बयान

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने टूर आयोजक की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सताद्रु दत्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने कहा, 'आयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है...।'

03:46 PM, 13-Dec-2025

Messi in Kolkata Live: हैदराबाद एयरपोर्ट पर फैंस का पहुंचना शुरू

मेसी के एक प्रशंसक ने कहा, 'हम मेसी को देखने के लिए हवाई अड्डे पर आए हैं। वह फुटबॉल के दिग्गज हैं और फुटबॉल प्रशंसकों के लिए यह एक सपने के सच होने जैसा है। मेरी तेलंगाना सरकार से एक निवेदन है कि जिस तरह कोलकाता में कुप्रबंधन के कारण उन्हें जल्दी रवाना होना पड़ा, उसी तरह तेलंगाना की सुरक्षा व्यवस्था में भी सुधार किया जाना चाहिए... मुख्यमंत्री भी एक फुटबॉल खिलाड़ी हैं, और मेसी के साथ खेलना उनका भी सपना था... मुख्यमंत्री और मेसी के बीच एक मैत्रीपूर्ण मैच खेला जाएगा।'

03:04 PM, 13-Dec-2025

Messi in Kolkata Live: मुख्य आयोजक गिरफ्तार

कार्यक्रम में हुई अफरा-तफरी पर कानून व्यवस्था के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) जावेद शमीम ने कहा, 'अब स्थिति सामान्य है। दूसरा चरण जांच का है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मुख्य आयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया है... मैं आपको बता दूं, आयोजक वादा कर रहे हैं कि वे टिकट शुल्क प्रशंसकों को वापस कर देंगे। देखते हैं यह कैसे संभव होता है। शांति तत्काल बहाल करनी होगी। इसका ध्यान रखा गया है। यातायात सामान्य है। सभी लोग अपने-अपने घर लौट चुके हैं। घटना सॉल्ट लेक स्टेडियम तक ही सीमित है। यह एक बड़ी घटना है। हम इस मामले में सक्रिय हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि सॉल्ट लेक स्टेडियम में आज जो कुछ भी हुआ है, उसके लिए जो भी जिम्मेदार है, उसे दंडित किया जाए और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ हर संभव कार्रवाई की जाए।'

02:52 PM, 13-Dec-2025

Messi in Kolkata Live: पुलिस ने मुख्य आयोजक को हिरासत में लिया

पुलिस ने कोलकाता में आयोजित मेसी गोट इंडिया टूर के मुख्य आयोजक को हिरासत में ले लिया है। कार्यक्रम के दौरान हुई गड़बड़ी का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है। डीजीपी राजीव कुमार ने प्रशंसकों की मांग को दोहराते हुए कहा है कि उन्हें उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।

02:51 PM, 13-Dec-2025

Messi in Kolkata Live: क्या कोहली की मुलाकात मेसी से होगी?

दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के 'गोट इंडिया' दौरे के शुरू होने के साथ ही भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भारत लौट आए हैं। कोहली को उनकी बॉलीवुड अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई पहुंचते हुए देखा गया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के समापन के बाद कोहली भारत से रवाना हो गए थे। हालांकि, उनकी वापसी से 'गोट इंडिया' दौरे के दौरान लियोनेल मेसी से उनकी संभावित मुलाकात की अटकलें तेज हो गई हैं।

 

01:58 PM, 13-Dec-2025

Messi in Kolkata Live: CM ममता ने मांगी माफी

कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में फुटबॉल सुपरस्टार लियोनल मेसी के कार्यक्रम से जल्दी जाने के बाद नाराज फैंस ने जमकर तोड़फोड़ की। स्टेडियम में हुए हंगामे और अव्यवस्था पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा दुख और हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में जिस तरह का कुप्रबंधन देखने को मिला, उससे वह बेहद आहत हैं। सीएम ममता बनर्जी ने इस पूरे मामले की जांच के लिए जांच समिति बनाने का भी एलान किया है। 

12:58 PM, 13-Dec-2025

Messi in Kolkata Live: हैदराबाद के लिए रवाना हुए मेसी

मेसी कोलकाता एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। वहां से वह हैदराबाद जाएंगे, जो कि उनका दूसरा ठिकाना है। 

12:58 PM, 13-Dec-2025

Messi in Kolkata Live: आयोजकों से नाराज फैंस

आयोजन के खराब प्रबंधन का आरोप लगाते हुए नाराज प्रशंसकों ने कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में तोड़फोड़ की। स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के एक प्रशंसक ने कहा, 'बिल्कुल घटिया आयोजन। वह सिर्फ 10 मिनट के लिए आए। सभी नेता और मंत्री उनके चारों ओर जमा थे। हम कुछ भी नहीं देख पाए। उन्होंने एक भी किक या पेनल्टी नहीं ली। वह 10 मिनट आए और चले गए। इतना पैसा, भावनाएं और समय बर्बाद हो गया। हम कुछ भी नहीं देख पाए...।'

12:55 PM, 13-Dec-2025

Messi in Kolkata Live: मेसी के फैंस का हंगामा

लैप ऑफ ऑनर के बाद वह स्टेडियम से जल्दी निकल गए। इसके बाद सॉल्ट लेक स्टेडियम में मौजूद फैंस ने जमकर हंगामा किया है। उन्होंने कुर्सियां और बोतलें फेंकी हैं। इसका वीडियो सामने आया है। मेसी को देखने के लिए हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे थे। सबसे बड़ी बात कि उन्होंने टिकट के लिए भारी कीमत भी चुकाई थी। ऐसे में उनके जल्दी स्टेडियम से जाने से फैंस भड़क गए। फैंस ने टेंट भी गिरा दिए।

12:08 PM, 13-Dec-2025

Messi in Kolkata Live: मेसी के प्रशंसक अर्जेंटीना की जर्सी पहनकर पहुंचे

मेसी ने सॉल्ट लेक स्टेडियम का चक्कर लगाया और हजारों प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। मेसी के फैंस अर्जेंटीना की जर्सी पहनकर आए हैं। स्टेडियम में फैंस मेसी-मेसी के नारे लगा रहे हैं। ग्लोबल फुटबॉल आइकन मेसी 14 साल बाद भारत की अपनी यात्रा से अपने फैंस का दिल जीत रहे हैं।

11:52 AM, 13-Dec-2025
मेसी - फोटो : PTI

Messi in Kolkata Live: मेसी को मोहन बगान की विशेष जर्सी भेंट की गई

यह भारतीय फुटबॉल के इतिहास के सबसे बड़े पलों में से एक है। मेसी को मोहन बगान की एक विशेष जर्सी भेंट की गई है, जिस पर उनका नाम और प्रतिष्ठित नंबर 10 अंकित है। सॉल्ट लेक स्टेडियम के मैदान पर चलते हुए मुस्कुराते, पोज देते और हाथ हिलाते हुए मेसी इस ऐतिहासिक स्वागत का आनंद ले रहे हैं।

11:51 AM, 13-Dec-2025
डी पॉल, मेसी और सुआरेज - फोटो : PTI

Messi in Kolkata Live: कोलकाता में मेसी, यह पल सचमुच अद्भुत है!

मेसी इस पल को पूरी तरह से महसूस कर रहे हैं। खचाखच भरे सॉल्ट लेक स्टेडियम में उनका नाम गूंज रहा है, दर्शक दीर्घाओं में भावनाएं उमड़ रही हैं, और कई लोगों के सपने सच हो रहे हैं। लियो मुस्कुराते हुए जवाब दे रहे हैं, स्पष्ट रूप से कोलकाता से मिल रहे इस प्यार के हर पल का आनंद ले रहे हैं।
 

11:33 AM, 13-Dec-2025

Messi in Kolkata Live: मेसी सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे

जिस पल का सब बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वो आ गया है। लियोनल मेसी आखिरकार सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंच गए हैं और सुबह से ही सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल के साथ, मेसी के स्टेडियम में प्रवेश ने दर्शकों में अपार भावनाएं जगा दीं, कुछ प्रशंसक तो भावुक होकर रो भी पड़े।

11:25 AM, 13-Dec-2025
मेसी और संजीव गोयनका - फोटो : Twitter

Messi in Kolkata Live: मेसी की मुलाकात संजीव गोयनका से

लियोनल मेसी से मिलने के इच्छुक सेलेब्रिटीज की कतार लगातार बढ़ती जा रही है। आरपीएसजी ग्रुप के चेयरमैन और आईपीएल टीम लखनऊ सुपरजाएंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने अर्जेंटीना के इस दिग्गज खिलाड़ी से मुलाकात की और उन्हें एक खास तोहफा भी दिया।

11:20 AM, 13-Dec-2025

Messi in Kolkata Live: कोलकाता पहुंचने पर मेसी की पहली प्रतिक्रिया

अपनी 70 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण करने के तुरंत बाद, लियोनल मेसीने भारत पहुंचने पर अपनी पहली प्रतिक्रिया साझा की। अर्जेंटीना के इस दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि वह देश में और विशेष रूप से कोलकाता में आकर खुश हैं और अपनी आगे की यात्रा को लेकर उत्साहित हैं। लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी इस अवसर पर उनके साथ थे।

11:17 AM, 13-Dec-2025

Messi in Kolkata Live: मेसी अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा से खुश

पश्चिम बंगाल के मंत्री और श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष सुजीत बोस ने खुलासा किया कि लियोनेल मेसी और उनकी टीम लेक टाउन में स्थापित 70 फीट ऊंची प्रतिमा से बेहद खुश हैं।

11:16 AM, 13-Dec-2025

Messi in Kolkata Live: हैदराबाद में भी जश्न का माहौल

हैदराबाद स्थित उप्पल स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के बाहर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और लियोनल मेसी की तस्वीरें वाले पोस्टर लगाए गए हैं। फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेस्सी आज अपने 'G.O.A.T इंडिया टूर' के तहत शहर का दौरा करेंगे।

11:07 AM, 13-Dec-2025
मेसी की प्रतिमा - फोटो : PTI

Messi in Kolkata Live: मेसी के सम्मान में एक विशेष फुटबॉल मैच

सॉल्ट लेक स्टेडियम में मेसी फीवर पूरे जोश में है। मोहन बागान मेसी इलेवन का मुकाबला डायमंड हार्बर एफसी से है, जिसमें पूर्व स्टार खिलाड़ी रहीम नबी और दीपक मंडल शामिल हैं और गोलकीपर शिलोन पॉल हैं। और हां, रेफरी भी मेसी-थीम वाली जर्सी पहने हुए हैं।

10:58 AM, 13-Dec-2025

Messi in Kolkata Live: 70 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

मेसी ने कोलकाता में 70 फीट ऊंची अपनी प्रतिमा का भी अनावरण किया। सुरक्षा व्यवस्था के चलते इसे वर्चुअल रखा गया, लेकिन उत्साह बिल्कुल वास्तविक था और अब मेसी सीधे सॉल्ट लेक स्टेडियम के लिए रवाना हो रहे हैं जहां प्रशंसक सुबह से उनका इंतजार कर रहे हैं। मेसी के प्रति अपने प्यार को दिखाने के लिए श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब ने कोलकाता के लेक टाउन (साउथ दमदम) में उनकी 70 फीट ऊंची लोहे की प्रतिमा तैयार की है। इस प्रतिमा में मेसी को फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी थामे हुए दिखाया गया है। फिलहाल प्रतिमा का अंतिम फिनिशिंग कार्य चल रहा है और आसपास के इलाके को भी सजाया-संवारा जा रहा है। इस प्रोजेक्ट की तैयारियों को मोंटी पॉल की टीम अंतिम रूप दे रही है। 

10:57 AM, 13-Dec-2025
अबराम-शाहरुख से मिलते मेसी और सुआरेज, 70 फीट ऊंची प्रतिमा - फोटो : PTI

Messi in Kolkata Live: शाहरुख-अबराम से मिले मेसी और सुआरेज

मेसी ने कोलकाता में शाहरुख खान और उनके बेटे अबराम से मुलाकात की। इसका वीडियो सामने आया है। इस दौरान मेसी के साथ उनके दोस्त और उरुग्वे के फुटबॉलर लुईस सुआरेज और अर्जेंटीना में मेसी के टीम मेट और विश्व कप विजेता मिडफील्डर रॉड्रिगो डी पॉल भी दिखे।

09:06 AM, 13-Dec-2025

Messi in Kolkata Live: मेसी के कोलकाता लेग का शेड्यूल

कोलकाता का कार्यक्रम (13 दिसंबर):

  • सुबह 9:30–10:30 बजे: मीट-एंड-ग्रीट इवेंट
  • सुबह 10:30–11:15 बजे: मेसी की प्रतिमा का वर्चुअल उद्घाटन
  • सुबह 11:15–11:25 बजे: यूवा भारती (सॉल्ट लेक स्टेडियम) पहुंचेंगे
  • सुबह 11:30 बजे: शाहरुख खान का आगमन
  • दोपहर 12:00 बजे: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सौरव गांगुली का आगमन
  • दोपहर 12:00–12:30 बजे: फ्रेंडली मैच, सम्मान समारोह और बातचीत
  • दोपहर 2:00 बजे: हैदराबाद के लिए रवाना

09:00 AM, 13-Dec-2025

Messi in Kolkata Live: मेसी के होटल के बाहर जुटे फैंस

मेसी जिस होटल में रुके हैं। फैंस उसके बाहर भारी संख्या में जमा हो गए। साथ ही सॉल्ट लेक स्टेडियम, जहां दोपहर में मेसी पहुंचेंगे। उसके बाहर भी भारी संख्या में फैंस जुटे हुए हैं। आज ही मेसी कोलकाता में अपनी मूर्ति का भी अनावरण करेंगे। इस मूर्ति में मेसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी थामे हुए हैं।

08:56 AM, 13-Dec-2025

Messi in Kolkata Live: रात करीब दो-ढाई बजे एयरपोर्ट पर उतरे मेसी

मेसी देर रात करीब दो-ढाई बजे एयरपोर्ट पर उतरे। इसके बाद उन्हें कार से होटल ले जाया गया। भारी सुरक्षा के बीच उन्हें होटल ले जाया गया। इस बीच एक महिला फैन का प्लेकार्ड वायरल हुआ। उसने अपने प्लेकार्ड पर लिखा था- भारतीय फुटबॉल को बचा लो।

08:54 AM, 13-Dec-2025

Messi in Kolkata Live: टूर के आयोजक ने क्या कहा

मेसी के G.O.A.T इंडिया टूर 2025 के प्रमोटर और आयोजक सताद्रु दत्ता कहते हैं, 'मेसी के 14 साल बाद भारत आने से खुशी का माहौल है... यह प्रशंसकों के लिए भी अच्छा है, मेसी को देखने का एक अवसर। हमें नहीं लगता कि वह दोबारा लौटेंगे... भारत में फुटबॉल का जुड़ाव फिर से मजबूत हो रहा है। इससे पहले कभी इतने प्रायोजक भारतीय फुटबॉल के साथ नहीं जुड़े थे...।'

08:51 AM, 13-Dec-2025

Messi in Kolkata Live: फैंस के कुछ वीडियोज देखें

मेसी के एक और प्रशंसक का कहना है, 'हम एयरपोर्ट पर दो घंटे से इंतजार कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर हम चार घंटे तक भी इंतजार करेंगे। हम जीवन में एक बार मिलने वाले इस अवसर को गंवा नहीं सकते...।' फैंस की लंबी तादाद को देखते हुए एयरपोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किए गए थे।

08:48 AM, 13-Dec-2025

Messi in Kolkata Live: फैंस के कुछ वीडियोज देखें

फैंस की इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक प्रशंसक ने कहा, 'हम बहुत उत्साहित हैं। वह एक जादूगर हैं, सर्वकालिक महानतम (GOAT)... हम यहां सिर्फ उनकी एक झलक पाने आए हैं... लव यू मेसी...।' एक और प्रशंसक का कहना है, 'मैं बहुत उत्साहित हूं। यह एक सपने के सच होने जैसा है। सचमुच जादुई। अगर भगवान चाहेंगे, तो मैं उनसे जरूर मिल पाऊंगा...।'

08:43 AM, 13-Dec-2025

Messi in Kolkata Live: एयरपोर्ट पर भारी संख्या में जुटे फैंस

मेसी कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट पहुंचने वाले थे। उन्हें रिसीव करने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे थे। रात के एक-डेढ़ बजे एयरपोर्ट पर भारी संख्या में फैंस उनके आगमन का इंतजार कर रहे थे। ढोल नगाड़े लेकर फैंस उत्साह से नाच गाना भी करते दिखे।

08:37 AM, 13-Dec-2025

Lionel Messi in India: मेसी ने एग्जीबिशन मैच में लिया हिस्सा, सीएम रेवंत के साथ राहुल गांधी भी रहे मौजूद

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनल मेसी भारत पहुंच चुके हैं। G.O.A.T टूर के तहत उनका पहला ठिकाना कोलकाता है। इसके बाद वह हैदराबाद, मुंबई और फिर आखिर में दिल्ली आएंगे। मेसी के टूर के पल-पल के अपडेट्स हम आपको बताएंगे...

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें