08:15 PM, 17-Dec-2022
Croatia vs Morocco Live Score: मोरक्को का इस विश्व कप में शानदार प्रदर्शन
मोरक्को की टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची थी और यह टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है। मोरक्को भले ही फाइनल मैच में नहीं पहुंच पाया हो, लेकिन डिफेंस में माहिर यह टीम तीसरे स्थान पर रहकर जीत के साथ अपना सबसे बेहतरी विश्व कप खत्म करना चाहेगी। मोरक्को के लिए बोनो, अशरफ हकीमी और रोमेन सैस कमाल कर सकते हैं। बोनो ने अपनी टीम के लिए कई गोल बचाए हैं और इस मैच में भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 24 साल के हकीमी ने भी विपक्षी टीमों को गोल करने से रोका है। वह लगातार अटैक को विफल करते हैं और इस मैच में वह क्रोएशिया को भी रोकना चाहेंगे। मोरक्को के कप्तान रोमेन डिफेंडर हैं, लेकिन इस विश्व कप में एक गोल कर चुके हैं। इस मैच में भी वह अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे।