फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pele Death News Live: कैंसर से जूझ रहे पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन, जानें क्या था उनका आखिरी संदेश

Fri, 30 Dec 2022 09:46 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओ पोलो

खास बातें

Pele Death News Live Updates: ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले का निधन हो चुका है। वह 82 वर्ष के थे और कोलोन कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी मौत के बाद दुनियाभर के फुटबॉल खिलाड़ियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पेले फुटबॉल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में शामिल हैं।
विज्ञापन
पेले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:41 AM, 30-Dec-2022

Pele Death News Live: फीफा अध्यक्ष ने जताया दुख

पेले के निधन पर फीफा के अध्यक्ष गियान्नी इन्फैंटिनो ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि पेले के जाने से जो खालीपन आया है, उसे भरना मुश्किल होगा।

08:34 AM, 30-Dec-2022

Pele Death News Live: कैंसर से जूझ रहे पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन, जानें क्या था उनका आखिरी संदेश

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। पेले कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। उनके शरीर ने कीमोथेरेपी ट्रीटमेंट का जवाब देना भी बंद कर दिया था। पेले को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पता चला कि उन्हें रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन भी है। पेले फुटबॉल के सर्वकालिक महान खिलाड़ी माने जाते हैं और तीन बार के विश्व कप विजेता रह चुके हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी बेटी केली नेसिमेंटो ने उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- हम जो कुछ भी हैं, आप ही की बदौलत हैं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। रेस्ट इन पीस।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें