07:24 AM, 12-Jul-2026
Argentina vs Switzerland Quarter-final Live : हाफ टाइम
लियोनल मेसी ने इस टूर्नामेंट में अपना दूसरा असिस्ट दर्ज किया। उनके नाम अब 8 गोल और 2 असिस्ट हो गए हैं। गोल्डन बूट की दौड़ में यह असिस्ट अहम साबित हो सकता है, हालांकि फ्रांस के किलियन एमबाप्पे भी 8 गोल के साथ बराबरी पर हैं और 3 असिस्ट की बदौलत फिलहाल उनसे आगे हैं।
स्विट्जरलैंड पहली बार पिछड़ा
फीफा विश्व कप 2026 में यह पहला मौका है जब स्विट्जरलैंड किसी मुकाबले में पीछे चल रहा है। मैच के 10वें मिनट में अर्जेंटीना को कॉर्नर मिला, जिस पर लियोनल मेसी ने शानदार क्रॉस दिया। एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने बेहतरीन हेडर लगाकर गेंद को गोल में पहुंचाया और अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिला दी। यह विश्व कप 2026 में मैक एलिस्टर का पहला गोल भी है।
हाफ टाइम तक अर्जेंटीना को बढ़त
पहले हाफ के बाद अर्जेंटीना 1-0 से आगे है। एलेक्सिस मैक एलिस्टर का 10वें मिनट में किया गया गोल दोनों टीमों के बीच अब तक का अंतर बना हुआ है। स्विट्जरलैंड ने गेंद पर अच्छा नियंत्रण रखा, लेकिन अर्जेंटीना की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने वह कोई गोल नहीं कर सका।