03:58 PM, 31-Jul-2022
IND vs PAK Live: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि वो पहले गेंदबाजी करना चाहती थीं और उन्हें अब पहले गेंदबाजी करने का मौका मिला है।
पाकिस्तानी टीमः इरम जावेद, मुनीबा अली (विकेटकीपर), ओमैमा सोहेल, बिस्माह मारूफ (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा नसीम, कायनात इम्तियाज, फातिमा सना, तुबा हसन, डायना बेग, अनम अमीन।