भारत के पैरा पावरलिफ्टर सुधीर ने पुरुषों के हेवीवेट कैटेगरी में 212 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीत लिया। 87.30 किलो वजन वाले सुधीर ने रैक हाइट 14 के साथ पहले प्रयास में 208 किलो वजन उठाया। वहीं, दूसरे प्रयास में उन्होंने 212 किलो वजन उठाया। अपने आखिरी अटैम्प्ट में सुधीर 217 किलो वजन उठाने में नाकाम रहे। 134.5 पॉइंट्स लेकर सुधीर टॉप पर रहे और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सुधीर भारत के लिए पैरा पावरलिफ्टिंग (दिव्यांग एथलीट्स की वेटलिफ्टिंग) में स्वर्ण जीतने वाले पहले एथलीट बन गए हैं। यह भारत के लिए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में छठा स्वर्ण पदक है। इससे पहले वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू, जेरेमी लालनिरुंगा और अचिंता शेउली स्वर्ण जीत चुके हैं। वहीं, महिला लॉन बॉल टीम और पुरुष टेबल टेनिस टीम ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
भारत के लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने भारत को ट्रैक एंड फील्ड में दूसरा पदक दिलाया है। श्रीशंकर ने मेन्स लॉन्ग जंप के फाइनल में 8.08 मीटर के बेस्ट जंप के साथ रजत पदक हासिल किया। इसी के साथ श्रीशंकर राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में लॉन्ग जंप इवेंट में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाले भारत के पहले पुरुष एथलीट बन गए हैं। इससे पहले महिलाओं में पूर्व एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज और प्रज्यूषा मलाइखल पदक जीत चुकी हैं। अंजू बॉबी ने 2002 राष्ट्रमंडल खेलों में लॉन्ग जंप में कांस्य और प्रज्यूषा ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। वहीं, पुरुषों में सुरेश बाबू ने 1978 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था। यह लॉन्ग जंप में भारत के लिए प्रज्यूषा के बाद दूसरा रजत पदक है।
श्रीशंकर का पदक भारत के लिए सातवें दिन का पहला पदक रहा। इससे पहले चार भारतीय बॉक्सर सेमीफाइनल में पहुंच गए और भारत के लिए चार पदक भी पक्का कर लिया। मेन्स बॉक्सिंग में अमित पंघाल, सागर अहलावत, रोहित टोकस और महिला बॉक्सिंग में जैस्मिन ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कुल मिलाकर सात भारतीय बॉक्सर बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में अपने-अपने इवेंट में सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं।
मुरली श्रीशंकर
श्रीशंकर का पदक बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में ट्रैक एंड फील्ड में भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले तेजस्विन शंकर ने हाई जंप में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। मुरली श्रीशंकर ने अपने पहले तीन अटैम्प्ट में 7.84 मीटर का बेस्ट अटैम्प्ट किया था। श्रीशंकर ने पहला अटैम्प्ट 7.60 मीटर का, दूसरा अटैम्प्ट 7.84 मीटर का तीसरा अटैम्प्ट भी 7.84 मीटर का किया। पहले तीन अटैम्प्ट के बाद श्रीशंकर छठे स्थान पर रहे थे।
वहीं श्रीशंकर का चौथा अटैम्प्ट फाउल रहा था। पांचवें अटैम्प्ट में श्रीशंकर ने 8.08 मीटर का शानदार जंप लगाया और छठे से सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गए। श्रीशंकर का छठा अटैम्प्ट फाउल रहा। स्वर्ण पदक जीतने वाले बहामास के लकन नैरन ने भी 8.08 मीटर का ही जंप लगाया। हालांकि, उन्होंने यह जंप अपने दूसरे अटैम्प्ट में ही लगाया था। इस वजह से उन्हें स्वर्ण पदक मिला। वहीं, श्रीशंकर ने पांचवें प्रयास में ऐसा किया। तीसरे स्थान पर 8.06 मीटर के जंप के साथ दक्षिण अफ्रीका के जोवान वान वूरन रहे। उन्हें कांस्य पदक मिला।
भारत के एक और एथलीट मोहम्मद अनीस याहिया छह प्रयासों के बाद 7.97 के बेस्ट अटैम्प्ट के साथ पांचवें स्थान पर रहे। याहिया ने पहले तीन अटैम्प्ट में 7.72 मीटर का बेस्ट अटैम्प्ट किया। याहिया का पहला प्रयास फाउल रहा। वहीं, दूसरे प्रयास में उन्होंने 7.65 मीटर का जंप लगाया। तीसरे प्रयास में याहिया ने 7.72 मीटर का जंप लगाया। तीन अटैम्प्ट के बाद याहिया आठवें स्थान पर रहे थे। चौथे अटैम्प्ट में याहिया ने 7.74 मीटर का जंप लगाया। याहिया का पांचवां अटैम्प्ट 7.58 मीटर और छठा अटैम्प्ट 7.97 मीटर का रहा।
राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय ‘पंच’ का दम नजर आने लगा है। गुरुवार को विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता मुक्केबाज अमित पंघाल (48 किलो भारवर्ग), सागर अहलावत (92 किलो भारवर्ग) और जैस्मिन लैंबोरिया (60 भारवर्ग) और रोहित टोकस (67 किलो भारवर्ग) ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर देश के लिए चार और पदक तय कर दिए हैं। अब तक सात भारतीय मुक्केबाज अंतिम चार में पहुंच चुके हैं।
स्क्वैश में मिक्स्ड डबल्स में दीपिक पल्लीकल और सौरव घोषाल की भारतीय जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। इस जोड़ी ने राउंड ऑफ 16 में वेल्स की एमिली व्हीटलॉक और पीटर क्रीड की जोड़ी को 2-0 से हरा दिया। सौरव-पल्लीकल ने पहला गेम 11-8 और दूसरा गेम 11-4 से जीता।
इसके बाद महिला डबल्स में दीपिक पल्लीकल और जोशना चिनप्पा की जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। इस जोड़ी ने बारबाडोस की मीगन बेस्ट और अमांडा हेवुड की जोड़ी को 2-0 से हरा दिया। पहला गेम पल्लीकल और चिनप्पा की जोड़ी ने 11-4 और दूसरा गेम 11-4 से जीता।
स्क्वैश में महिला डबल्स में अनाहत सिंह और सुनैना की जोड़ी हारकर सेमीफाइनल से बाहर हो गई। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी के हाथों 11-4, 11-4 से हार का सामना करना पड़ा।
ट्रैक एंड फील्ड में लॉन्ग जंप इवेंट में भारत के मुरली श्रीशंकर और मोहम्मद अनीस याहिया ने तीन जंप के बाद अंतिम-8 में जगह बना ली है। श्रीशंकर ने अपने पहले तीन अटैम्प्ट 7.84 मीटर का बेस्ट अटैम्प्ट किया। श्रीशंकर ने पहला अटैम्प्ट 7.60 मीटर का, दूसरा अटैम्प्ट 7.84 मीटर का तीसरा अटैम्प्ट भी 7.84 मीटर का किया। पहले तीन अटैम्प्ट के बाद श्रीशंकर छठे स्थान पर रहे।
वहीं, याहिया ने पहले तीन अटैम्प्ट में 7.72 मीटर का बेस्ट अटैम्प्ट किया। याहिया का पहला प्रयास फाउल रहा। वहीं, दूसरे प्रयास में उन्होंने 7.65 मीटर का जंप लगाया। तीसरे प्रयास में याहिया ने 7.72 मीटर का जंप लगाया। तीन अटैम्प्ट के बाद याहिया आठवें स्थान पर रहे थे।
भारत के लक्ष्य सेन प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में सेंट हेलेना आइलैंड के वर्नोन स्मीड को 2-0 से हरा दिया। पहला गेम लक्ष्य ने 21-4 और दूसरा गेम 21-5 से जीता।
भारतीय बॉक्सर रोहित टोकस 63.5 किलो से 67 किलो यानी वेल्टरवेट कैटेगरी में सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। इस तरह बॉक्सिंग में भारत का एक और पदक पक्का कर लिया है। गुरुवार को बॉक्सिंग में भारत ने चौथा पदक पक्का किया। इससे पहले अमित पंघाल, सागर और जैस्मिन गुरुवार को सेमीफाइनल में पहुंचे। भारत ने बॉक्सिंग में अब तक इन खेलों में सात पदक पक्के कर लिए हैं। रोहित ने क्वार्टर फाइनल में नियूए के जेवियर माताआफा इकिनोफो को 5-0 से हराया। रोहित का यह पहला राष्ट्रमंडल खेल भी है।
रोहित टोकस
टेबल टेनिल मेन्स डबल्स में अचंता शरत कमल और साथियान की जोड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। राउंड ऑफ 32 में इस जोड़ी ने जोएल एलेने और जोनाथन वान लांगे की जोड़ी को 3-0 से हराया। भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 11-2, दूसरा गेम 11-5 और तीसरा गेम 11-6 से जीता। इससे पहले हरमत देसाई और सानिल शेट्टी की भारतीय जोड़ी भी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। सनिल शेट्टी और हरमीत की जोड़ी ने साइप्रस की आइयोसिफ एलिया और क्रिस्टोस सावा की जोड़ी को 11-6, 11-5, 11-1 से हराया।
ट्रैक एंड फील्ड में लॉन्ग जंप इवेंट शुरू हो चुका है। भारत के दो एथलीट्स इस इवेंट में शामिल हैं। इनमें मोहम्मद अनीस याहिया और मुरली श्रीशंकर शामिल हैं। याहिया का पर्सनल बेस्ट 8.15 मीटर का है। वहीं, श्रीशंकर का पर्सनल और सीजन बेस्ट 8.36 मीटर का है। अगर श्रीशंकर अपना पर्सनल बेस्ट दे देते हैं तो वह जरूर गोल्ड मेडल अपने नाम करेंगे।
भारत की स्टार टेबल टेनिस प्लेयर महिला सिंगल्स के प्री- क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। मनिका डिफेंडिंग चैंपियन हैं। 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में मनिका ने स्वर्ण जीता था। मनिका ने कनाडा की चिंग नेम फू को 4-0 से हराया।
बैडमिंटन में महिला सिंगल्स में भारत की आकर्षी कश्यप को वॉक थ्रू मिल गया है। राउंड ऑफ 32 में उनका मुकाबला पाकिस्तान की माहूर शहजाद से था। आकर्षी की वर्ल्ड रैंकिंग 57 है और माहूर की 165 है। हालांकि, इसके बावजूद माहूर ने पहले राउंड में आकर्षी को कड़ी टक्कर दी। आकर्षी ने पहला गेम 22-20 से जीता। इसके बाद दूसरे गेम में आकर्षी ने 8-1 की बढ़त बना ली थी। तभी माहूर के पैर में इंजरी हुई। डॉक्टर को बुलाया गया। इसके बाद माहूर मैच जारी नहीं रख सकीं। इस तरह आकर्षी को वॉक थ्रू मिल गया। आकर्ष प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।
टेबल टेनिस में महिला एकल में श्रीजा अकुला और रीथ रिश्या राउंड ऑफ 32 में अपने-अपने मैच जीतने में कामयाब रहीं। श्रीजा ने मलेशिया की केरेन लीन को 12-10, 12-10, 4-11, 11-8, 11-8 से हरा दिया। वहीं, रीथ ने चार्लेट बार्डस्ले को 11-8, 10-12, 11-6, 12-10, 11-3 से हरा दिया। दोनों खिलाड़ी महिला सिंगल्स में राउंड ऑफ 16 में पहुंच गई हैं।
भारत अपने ग्रुप यानी ग्रुप-बी में टॉप पर रहा। इंग्लैंड ने कनाडा को 11-2 से हराया और ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहकर खत्म किया। भारत और इंग्लैंड के बीच गोल डिफ्रेंस पांच गोल का रहा, यानी भारत ने इंग्लैंड से अब तक पांच गोल ज्यादा किए हैं। सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और भारत का सामना न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच जीतने वाली टीम से हो सकता है। भारत ने आज ही वेल्स को 4-1 से हराया था।
टेबल टेनिस के मिक्स्ड डबल्स में अचंता शरत कमल और अकुल श्रीजा की जोड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। उन्होंने राउंड ऑफ 32 में इंग्लैंड की कैचकार्ट ओवेन और अर्ली सोफी की जोड़ी को 3-0 से हरा दिया। पहला गेम भारतीय जोड़ी ने 11-7 से जीता। दूसरा गेम अचंता और अकुला ने 11-8 और तीसरा गेम 11-9 से अपने नाम किया।
टेबल टेनिस में साथियान और मनिका बत्रा की जोड़ी ने मिश्रित युगल में सेशेल्स के क्रेया मिक और सिनॉन लौरा की जोड़ी को 11-1, 11-3, 7-1 से हराया है। इसके साथ ही भारतीय जोड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।
टेबल टेनिस में साथियान और मनिका बत्रा का मुकाबला शुरू हो चुका है। मिश्रित युगल में भारतीय जोड़ी ने सेशेल्स के क्रेया मिक और सिनॉन लौरा की जोड़ी को पहले गेम में 11-1 से हरा दिया है।
महिला पैरा पावरलिफ्टिंग के लाइटवेट मुकाबले में भारतीय पैरा एथलीट चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं और पदक से चूक गईं। मनप्रीत कौर ने दूसरे प्रयास में सबसे ज्यादा 82 किलोग्राम वजन उठाया और उनको 89.6 प्वाइंट मिले। वो चौथे स्थान पर रहीं। वहीं, सकीना खातून ने अपने दूसरे प्रयास में सबसे ज्यादा 90 किग्रा वजन उठाया और उनको 87.5 प्वाइंट मिले। वो पांचवें स्थान पर रहीं।
बॉक्सिंग में पुरुषों के 92 किलोग्राम भारवर्ग में सागर अहलावत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है और कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने सीशेल्स की केड्डी इवान्स को 5-0 से हराया। वो आज के दिन सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले तीसरे भारतीय मुक्केबाज हैं। उनसे पहले अमित पंघाल और जैस्मिन ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब तक भारत के छह मुक्केबाज कम से कम अपना कांस्य पदक पक्का कर चुके हैं।
भारतीय हॉकी टीम ने वेल्स को 4-1 से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जीत पक्की की है और ग्रुप में पहले स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। ग्रुप में पहले स्थान में रहने पर भारत सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड या दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा।
बॉक्सिंग में सागर का मुकाबला शुरू हो चुका है। वो 92 किलोग्राम भारवर्ग में सीशेल्स के केड्डी इवान्स का सामना कर रहे हैं।
महिलाओं की लाइटवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में मनप्रीत ने पहले प्रयास में 87 किग्रा वजन उठाया है। इस प्रतियोगिता में भारत की दो पैरा एथलीट भाग ले रही हैं। दूसरी पैरा एथलीट सकीना खातून अपने पहले प्रयास में 90 किग्रा वजन उठाने में असफल रही हैं।
हॉकी में भारतीय पुरुष टीम का सामना वेल्स से हो रहा है। भारतीय टीम ने 4-0 की बढ़त बना ली है। चौथा गोल गुरजंत ने किया है।
हॉकी में भारतीय पुरुष टीम ने वेल्स पर 3-0 की बढ़त बना ली है। भारत के सभी गोल हरमनप्रीत सिंह ने किए हैं। उन्होंने दो गोल पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए किए हैं और एक गोल पेनाल्टी स्ट्रोक पर किया है।
हॉकी में भारतीय पुरुष टीम ने वेल्स पर 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए दोनों गोल हरमनप्रीत सिंह ने किए हैं। दोनों गोल पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए आए हैं।
स्क्वैश में जोशना चिनप्पा और हरिंदर पाल सिंह की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया की डोना लॉबन और कैमरून पिली की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 8-11, 9-11 से हराया।
स्क्वैश में सुनैना और अनहत की जोड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। भारतीय जोड़ी ने येहिनी कुरुपू और चनिथमा सिनैली की जोड़ी को 11-9, 11-4 से हराया।
बॉक्सिंग के 57-60 किलोग्राम भारवर्ग में भारत की जैस्मिन ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही उन्होंने भी पदक पक्का कर लिया है। जैस्मिन ने क्वार्टर फाइनल में मुकाबले में न्यूजीलैंड की टोरी ग्रांटन को 4-1 से हराया है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय मुक्केबाजों ने पांच पदक पक्के कर लिए हैं।
लॉन बॉल में मृदुल बोरगोहेन को हार का सामना करना पड़ा है। जर्सी के रॉस डेविस ने उन्हें 13-21 के अंतर से हराया है।
बैडमिंटन में अश्विनी पोनप्पा और सुमित रेड्डी की जोड़ी को हार का सामना करना है। इंग्लैंड के हेमिंग कलम और पुघ जेसिका की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 21-18, 21-16 से मात दी।
बॉक्सिंग में भारत के लिए अमित पंघाल ने एक पदक पक्का कर लिया है। वह सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। अमित ने स्कॉटलैंड के लेनन मूलिगन को 48kg-51kg (फ्लाई वेट) वर्ग के दूसरे क्वार्टरफाइनल में हरा दिया। अमित ने यह मैच 5-0 से अपने नाम किया।
बैडमिंटन में किदांबी श्रीकांत ने युगांडा के डैनियल वैनेगेलिया को हराकर प्री-क्वार्टरफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। श्रीकांत ने यह मुकाबला 21-9, 21-9 से जीत लिया।
बैडमिंटन में अश्विनी पोनप्पा और सुमित रेड्डी का मुकाबला शुरू हो चुका है। उनका सामना इंग्लैंड के हेमिंग कॉलम और पुघ जेसिका के साथ है।
बैडमिंटन में किदांबी श्रीकांत का मुकाबला शुरू हो चुका है। उनका सामना युगांडा के डैनियल वैनेगेलिया के साथ है।
पैरा टेबल टेनिस में बेबी सुहाना रवि और भाविना पटेल का मुकाबला शुरू हो चुका है। भाविना टोक्यो पैरालिंपिक में रजत पदक जीत चुकी हैं।
मंजू बाला ने हैमर थ्रो के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने 59.68 मीटर का थ्रो किया और क्वालीफाइंग राउंड में 11वें स्थान पर रहीं। भारत की दूसरी एथलीट सरिता ने 57.48 मीटर का थ्रो किया और फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गईं। वो 13वें स्थान पर रहीं, जबकि टॉप 12 एथलीट को फाइनल में जगह मिली।
बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने मालदीव की खिलाड़ी के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की है। सिंधु ने फतिमाह नब्बाह को सीधे सेटों में 21-4, 21-11 से हराया। इसके साथ ही उन्होंने प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।
बैडमिंटन में भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु का सामना मालदीव की फतिमाह नबहा से हो रहा है। सिंधु ने पहला सेट 21-4 के अंतर से जीत लिया है।
हिमा दास ने 200 मीटर रेस के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने 23.42 सेकेंड के समय में अपनी रेस पूरी की और अपनी हीट में पहले स्थान पर रहीं।
हैमर थ्रो में सरिता और मंजू बाला का मुकाबला शुरू हो चुका है। सरिता ने अपने पहले प्रयास में 57.58 मीटर की दूरी तय की है। वहीं, मंजू का पहला थ्रो 59.68 मीटर का रहा।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में छठे दिन भारत ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया और कुल पांच पदक हासिल किए। इसके साथ ही भारत पदक तालिका में सातवें स्थान पर बना हुआ है। छठे दिन भारत के प्रदर्शन कैसा रहा जानने के लिए यहां क्लिक करें।
एथलेटिक्स
महिला हैमर थ्रो क्वालिफाइंग राउंड - सरिता सिंह, मंजू बाला, दोपहर 2:30 बजे
महिलाओं की 200 मीटर राउंड 1 हीट 2 - हिमा दास, दोपहर 3:03 बजे
पुरुषों की लंबी कूद फाइनल - मुरली श्रीशंकर, मोहम्मद अनीस याहिया, अगस्त 5 रात 12:12 बजे
मुक्केबाजी
अमित पंघाल (48-51 किग्रा से अधिक भारवर्ग) शाम 4:45 बजे
जैस्मीन लैंबोरिया (67-70 किग्रा से अधिक भारवर्ग) शाम 6:15 बजे
सागर अहलावत (92 किग्रा से अधिक भारवर्ग) रात 8 बजे
रोहित टोकस (63.5-67 किग्रा से अधिक भारवर्ग) अगस्त 5 रात 12:30 बजे
जिमनास्टिक
बवलीन कौर - व्यक्तिगत योग्यता सब-डिवीजन 1, शाम 4:30 बजे
हॉकी
पुरुष टीम,भारत बनाम वेल्स, शाम 6:30 बजे
लॉन बॉल
मृदुल बोरगोहेन (पुरुष एकल) शाम 4 बजे
स्क्वैश
सुनयना सारा कुरुविला/अनहत सिंह (महिला युगल) शाम 5:30 बजे
सेंथिलकुमार वलावन/अभय सिंह (पुरुष युगल) शाम 6 बजे
दीपिका पल्लीकल/सौरव घोषाल (मिश्रित युगल) शाम 7 बजे
जोशना चिनप्पा/हरपिंदर पाल सिंह संधू (मिश्रित युगल) रात 11 बजे
जोशना चिनप्पा/दीपिका पल्लीकल (महिला युगल) अगस्त 5 रात 12:30 बजे
टेबल टेनिस (शाम 8:30 बजे से)
सानिल शेट्टी/रीथ टेंशन - मिश्रित युगल
साथियान ज्ञानशेखरन/मनिका बत्रा - मिश्रित युगल
अचंता शरथ कमल/श्रीजा अकुला - मिश्रित युगल
रीथ टेनिसन, श्रीजा अकुला, मनिका बत्रा - महिला एकल
हरमीत देसाई/सानिल शेट्टी और शरथ कमल/साथियान ज्ञानशेखरन
पैरा टेबल टेनिस
भवानी हसमुखभाई पटेल (महिला एकल वर्ग) दोपहर 3:45 बजे
बेबी सहाना रवि (महिला एकल वर्ग) दोपहर 3:45 बजे
सोनलबेन मनुभाई पटेल (महिला एकल वर्ग) शाम 4:20 बजे
राज अरविंदन अलगर (पुरुष एकल वर्ग) शाम 5:30 बजे
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। राष्ट्रमंडल खेल 2022 का आज सातवां दिन है। इस इवेंट अब तक भारत पांच स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य सहित कुल 18 पदक जीत चुका है। आज लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर से पदक की उम्मीद है। इसके अलावा पैरा पावरलिफ्टिंग में भी देश को पदक मिल सकता है। पुरुष हॉकी टीम का मुकाबला वेल्स के साथ है और इसमें भी भारत के जीतने की उम्मीद है। इसके अलावा बॉक्सिंग में चार खिलाड़ी अपना पदक पक्का कर सकते हैं।