फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC: बेल्जियम की 'गोल्डन जेनरेशन' का सपना टूटा, क्रोएशिया ने ड्रॉ पर रोक विश्व कप से किया बाहर

Fri, 02 Dec 2022 04:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

खास बातें

Croatia vs Belgium FIFA World Cup 2022 Live Score News in Hindi:  फुटबॉल विश्व कप के ग्रुप-एफ में गत उप विजेता क्रोएशिया ने बेल्जियम को 0-0 की बराबरी पर रोक दिया। इस ड्रॉ के बाद क्रोएशिया की टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। उसने दुनिया की नंबर-2 टीम बेल्जियम को बाहर कर दिया। बेल्जियम पिछली बार विश्व कप में तीसरे स्थान पर रहा था।
विज्ञापन
हार के बाद निराश बेल्जियम के स्टार खिलाड़ी रोमेलू लुकाकू और केविन डी ब्रुइन - फोटो : FIFA World Cup/Twitter
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:28 PM, 01-Dec-2022

Croatia vs Belgium Live Score: बेल्जियम विश्व कप से बाहर

फीफा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज बेल्जियम की टीम कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप से बाहर हो गई। उसे क्रोएशिया ने ग्रुप-एफ में 0-0 की बराबरी पर रोक दिया। बेल्जियम को आगे बढ़ने के लिए किसी भी हाल में जीत और बेल्जियम को कम से कम ड्रॉ की आवश्यकता थी। बेल्जियम की टीम पिछले साल विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी। वहां उसे फ्रांस ने हराया था। उसके बाद तीसरे स्थान के मैच में बेल्जियम ने इंग्लैंड को 2-0 से परास्त किया था।

बेल्जियम की इस टीम में कप्तान इडेन हेजार्ड, दुनिया के बेस्ट मिडफील्डर में से एक केविन डी ब्रुइन, स्टार स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू और गोलकीपर थिबाउट कोर्त्वा सहित कई स्टार खिलाड़ी हैं। इस कारण इस टीम को बेल्जियम की फुटबॉल इतिहास में 'गोल्डन जेनरेशन' कहा गया। उसी गोल्डन जेनरेशन' के एक सदस्य रोमेलू लुकाकू ने इस मुकाबले में कई गलतियां कीं। उन्होंने तीन आसान मौके गोल के गंवाए। बेल्जियम की इस 'गोल्डन जेनरेशन' टीम की उम्र हो चुकी है। इसे खुद केविन डी ब्रुइन ने स्वीकार किया था। इनमें से कई खिलाड़ी अगली बार विश्व कप में नहीं दिखेंगे।

मैच के बाद सहायक कोच थियरे हेनरी के गले लगकर फूट-फूटकर रो रहे यह बेल्जियम के स्टार फुटबालर रोमेलु लुकाकू रहे जिन्होंने दूसरे हॉफ में गोल करने के चार बेहद आसान मौकों को गंवाया। लुकाकू तीन मौकों पर खाली गोल में गेंद को नहीं डाल पाए। 1998 के बाद बेल्जियम पहली बार ग्रुप दौर की बाधा पार नहीं कर पाया।

वार ने क्रोएशिया से छीनी पेनल्टी
पहला हॉफ क्रोएशिया के नाम रहा। हालांकि 13वें मिनट में बेल्जियम के ड्राइस मर्टेंस की जोरदार किक गोल से कुछ इंच ऊपर बाहर निकल गई, लेकिन मैच का सबसे बड़ा मौका क्रोएशिया को 15वें मिनट में मिला। जब मोदरिच की फ्री किक पर करास्को ने बॉक्स में क्रैमरिच को गिरा दिया। रेफरी ने पेनल्टी दे दी। मोद्रिच पेनल्टी लेने पहुंच भी गए और गोलकीपर कोर्त्वा भी तैयार हो गए, लेकिन वार ने हस्तक्षेप करते हुए लोवरेन को हल्का से बाहर दिखाते हुए ऑफसाइड करार दिया और रेफरी ने पेनल्टी का फैसला वापस ले लिया। क्रोएशियाई खिलाडिय़ों ने विरोध भी किया।

लुकाकू ने गंवाए आसान मौके
46वें मिनट में बेल्जियम ने रोमेलु लुकाकू को मैदान में उतारा। उनके आते ही बेल्जियम ने हमलों की झड़ी लगा दी। बेल्जियम को मालूम था कि उन्हें अगर नॉकआउट में पहुंचना है तो हर हाल में जीतना होगा। 60वें मिनट में करास्को ने गोल के ठीक सामने निशाना साधा गेंद गोलकीपर से टकराकर लुकाकू के पास पहुंची। उन्हें सिर्फ गेंद गोल में डालनी थी लेकिन उनकी किक बार से टकराकर बाहर चली गई। 62वें मिनट में खाली गोल में उनका हेडर बाहर चला गया। 

87वें मिनट में गोल लाइन पर उन्हें बेहतरीन पास मिला, लेकिन उसे वह सही ढंग से ट्रैप नहीं कर पाए। उन्हें सिर्फ गेंद को गोल की दिशा देनी थी। 90वें मिनट में वह खाली गोल के सामने क्रास को ट्रैप नहीं कर पाए। लुकाकू जानते थे कि उनकी गलतियों का खामियाजा टीम ने भुगता है। उन्होंने गुस्से में हाथ को डगआउट में भी पटका। पिछले दो अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में बेल्जियम ने क्रोएशिया को हराया था। इनमें जीत के तीनों गोल लुकाकू ने किए थे।

बेल्जियम में घटी थीं हिंसक घटनाएं
मोरक्को से हारने के बाद बेल्जियम में जमकर हिंसक घटनाएं हुई थीं। मीडिया रिपोर्टों को आधार मानें तो बेल्जियम खेमे में अंदरूनी झगड़े भी चल रहे थे, जिसका खामियाजा टीम को मैदान पर भुगतना पड़ा।

अब तक विश्वकप से बाहर होने वाली बड़ी टीमें
बेल्जियम (विश्व नंबर दो)
डेनमार्क (विश्व नंबर 10)
मेक्सिको (विश्व नंबर 13

09:49 PM, 01-Dec-2022

Croatia vs Belgium Live Score: गोल से चूकी बेल्जियम की टीम

बेल्जियम के खिलाड़ियों ने 60वें मिनट में शानदार मूव बनाया, लेकिन टीम को गोल नहीं कर सकी। करास्को के शॉट को क्रोएशिया के गोलकीपर ने रोक दिया, लेकिन गेंद उनके पैर से लगकर सामने की ओर चली गई। सामने खड़े रोमेलू लुकाकू के पास खाली गोलपोस्ट था। उन्होंने शॉट लगाया, लेकिन गेंद गोलपोस्ट से टकराकर वापस आ गई। इस तरह बेल्जियम की टीम गोल करते-करते चूक गई।

09:20 PM, 01-Dec-2022

Croatia vs Belgium Live Score: हाफटाइम तक स्कोर 0-0

बेल्जियम और क्रोएशिया के बीच पहले हाफ का खेल समाप्त हो गया है। हाफटाइम तक स्कोर 0-0 है। दोनों टीमें अभी तक एक भी शॉट टारगेट पर नहीं लगा पाई है। क्रोएशिया ने गोल के लिए छह और बेल्जियम ने पांच प्रयास किए हैं, लेकिन दोनों टीमें गोलपोस्ट से दूर रही हैं।

विज्ञापन
08:53 PM, 01-Dec-2022

Croatia vs Belgium Live Score: क्रोएशिया की पेनल्टी खारिज

क्रोएशिया को 15वें मिनट में पेनल्टी मिली। बेल्जियम के करास्को ने क्रोएशियाई स्ट्राइकर क्रेमेरिज को पेनल्टी बॉक्स में गिरा दिया। रेफरी ने क्रोएशियाई टीम को पेनल्टी दे दी। लुका मोद्रिच पेनल्टी लेने के लिए तैयार थे, लेकिन VAR ने इस फैसले को पलट दिया। क्रोएशिया का एक खिलाड़ी ऑफसाइड पाया गया। इस तरह वह बढ़त लेने से चूक गई।

08:31 PM, 01-Dec-2022

Croatia vs Belgium Live Score: क्रोएशिया-बेल्जियम के बीच पहले हाफ का खेल शुरू

क्रोएशिया और बेल्जियम के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। क्रोएशिया अगर इस मैच को ड्रॉ भी करा लेता है तो नॉकआउट में पहुंच जाएगा। वहीं, बेल्जियम को आगे बढ़ने के लिए किसी भी हाल में इस मैच को जीतना होगा।

विज्ञापन
07:59 PM, 01-Dec-2022

Croatia vs Belgium Live Score: दोनों टीमों की शुरुआती इलेवन

क्रोएशिया: डोमिनिक लिवाकोविच (गोलकीपर), जोसिप जुरानोविक, देजन लोरेन, जोस्को ग्वार्दिओल, बोर्ना सोसा, मातेओ कोवासिक, लुका मोड्रिच (कप्तान), मार्सेलो ब्रोजोविक,इवान पेरिसिच, लेडी क्रेमेरिच, मार्को लिवाजा

बेल्जियम: थिबाउट कोर्त्वा (गोलकीपर), थॉमस मेयुनियर, टोबी एल्डरविएरल्ड, जॉन वर्टोंघन, टिमोथी कास्टाग्ने, एक्सल विटसेल, लिएंडर डेंडोन्कर, केविन डी ब्रुइन (कप्तान), यानिक कैरास्को, लिएंड्रो ट्रॉसार्ड, ड्रीस मर्टेंस।

07:45 PM, 01-Dec-2022

FIFA WC: बेल्जियम की 'गोल्डन जेनरेशन' का सपना टूटा, क्रोएशिया ने ड्रॉ पर रोक विश्व कप से किया बाहर

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फुटबॉल विश्व कप के ग्रुप-एफ में गत उप विजेता क्रोएशिया का सामना बेल्जियम से होगा। क्रोएशिया की टीम जीत या ड्रॉ के साथ अंतिम-16 में जगह बना सकती है जबकि बेल्जियम को नॉकआउट में जगह सुनिश्चित करने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। क्रोएशिया और मोरक्को ग्रुप-एफ में चार-चार अंक के साथ पहले दो स्थान पर है। बेल्जियम के तीन अंक हैं जबकि कनाडा की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है जिसने अभी खाता भी नहीं खोला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें