या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}मेडल टैली के शीर्ष पांच देशों में मामूली बदलाव हुआ है। 55 स्वर्ण समेत कुल 128 पदकों के साथ ऑस्ट्रेलिया अभी भी शीर्ष पर काबिज है। कनाडा और इंग्लैंड 17 स्वर्ण पदकों के मामले में बराबर हैं, लेकिन इंग्लैंड के रजत पदक 34 और कुल मेडल्स की संख्या 80 हो गई। इसी के साथ उसने 15 सिल्वर मेडल वाले कनाडा को तीसरे नंबर पर धकेल दिया। कुल 53 पदकों के साथ कनाडा तीसरे नंबर पर है। मेजबान स्कॉटलैंड 10 स्वर्ण पदकों के अब तक 34 मेडल जीत चुका है और पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। अफ्रीकी देश नाइजीरिया नौ स्वर्ण समेत 14 पदक जीतकर पांचवें स्थान पर है। इस तालिका में भारत 10वें नंबर पर है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक पांच स्वर्ण, 12 रजत और कांस्य पदक जीते हैं। सर्वाधिक पदक एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में आए हैं। इसके अलावा जूडो, भारोत्तोलन और पैरा भारोत्तोलन में भी खिलाड़ियों ने कई पदक जीते।
भारत के संतोष कुमार तमिलरासन और यशस पलाक्षा पुरुष 400 मीटर फाइनल में पदक जीतने से चूक गए। संतोष ने 50.37 सेकेंड का समय लेकर सातवां स्थान हासिल किया, जबकि यशस 51.81 सेकेंड के साथ आठवें स्थान पर रहे।
इस स्पर्धा में नाइजीरिया के इजेकियल नाथानिएल ने 48.47 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। इंग्लैंड के जेक मिनशुल (48.99 सेकेंड) ने रजत और जमैका के असिनी विल्सन (49.22 सेकेंड) ने कांस्य पदक अपने नाम किया। दौड़ के शुरुआती चरण से ही भारतीय धावक शीर्ष खिलाड़ियों की रफ्तार का मुकाबला नहीं कर सके और पदक की दौड़ अंतिम चरण से पहले ही उनसे दूर हो गई।
भारत के मुक्केबाज नरेंद्र ने पुरुष 90 किग्रा वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने सेमीफाइनल में त्रिनिदाद और टोबैगो के नाइजेल पॉल को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया।
नरेंद्र ने शुरुआती दो राउंड में सभी पांचों जजों को प्रभावित करते हुए बढ़त बना ली थी। अंतिम राउंड में नाइजेल पॉल ने बेहतर प्रदर्शन किया और तीन जजों ने यह राउंड उनके पक्ष में दिया, लेकिन शुरुआती दो राउंड में बनाई गई मजबूत बढ़त के दम पर नरेंद्र ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
भारत के तेजस्विन शंकर ने इतिहास रचते हुए पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। वह इस कठिन स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। तेजस्विन ने अंतिम 1500 मीटर दौड़ 4:36.19 मिनट में पूरी की, जिसके लिए उन्हें 704 अंक मिले। उन्होंने कुल 7,976 अंकों के साथ प्रतियोगिता समाप्त की और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 85.83 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो किया। भाला फेंकने के बाद ही नीरज को अपने प्रयास पर पूरा भरोसा था और उनका यह थ्रो सीधे उन्हें लीडरबोर्ड के शीर्ष पर ले गया।
नीरज ने अपने पहले प्रयास में 80.97 मीटर की दूरी तय की थी, लेकिन दूसरे थ्रो में जबरदस्त सुधार करते हुए 85 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार होने का दावा और मजबूत कर दिया। अब सभी की निगाहें पाकिस्तान के अरशद नदीम पर हैं, जो नीरज के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वियों में शामिल हैं और उनके इस प्रदर्शन का जवाब देने के लिए मैदान में उतरेंगे।
भारत की लवलीना (75 किग्रा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तुवालु की टी.के.बी.पी. ताफाकी को 5-0 के एकतरफा अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस जीत के साथ लवलीना ने भारत के लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया और अब उनकी नजर स्वर्ण पदक जीतने पर होगी।
भारत की मुक्केबाज प्रिया (60 किग्रा वर्ग) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की एल. किंग्स व्हीटली को 5-0 के एकतरफा अंतर से हराया। इस जीत के साथ प्रिया ने प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
भारतीय मुक्केबाज साक्षी फाइनल में पहुंच गई हैं। साक्षी ने महिला 51 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में कनाडा की एंबर जान वाल को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया। अब तक भारत के छह मुक्केबाज फाइनल में जगह बना चुके हैं। अभी चार भारतीय मुक्केबाजों का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना बाकी है जिसमें लवलीना बोरगोहेन भी शामिल हैं।
भारतीय जूडोका यामिनी मौर्य ने महिला 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। यामिनी का फाइनल में इंग्लैंड की एस्लेया टॉपरैक से हुआ। दोनों खिलाड़ियों के बीच ये मैच रोमांचक रहा और निर्धारित समय के बाद गोल्डन स्कोर में भी मैच शानदार रहा। दिलचस्प बात यह रही है कि यामिनी और टॉपरैक में से कोई भी एक अंक हासिल नहीं कर सका। लेकिन दुर्भाग्य से तीन शिडोस (पीला कार्ड) मिलने से यामिनी स्वर्ण पदक लाने से चूक गईं। जूडो में भारत का यह तीसरा पदक है। यामिनी के रजत से पहले अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने स्वर्ण पदक जीते थे।
भारतीय जूडोका यामिनी मोर्य का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। महिला 57 किग्रा वर्ग के फाइनल में यामिनी का सामना इंग्लैंड की एस्लेया टॉपरैक से हो रहा है।
पुरुषों की कीरिन स्पर्धा में भारतीय साइकिलिस्टों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इस प्रतियोगिता की शुरुआती हीट में भारतीय खिलाड़ी पीछे रह गए। देश के तीन खिलाड़ियों में डेविड बेकहम का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। बेकहम ने तीसरी हीट में हिस्सा लिया और पांचवें स्थान पर रहे। वह हीट विजेता ऑस्ट्रेलिया के डेनियल जेम्स बार्बर से 0.780 सेकेंड पीछे रहे। इस हीट से बार्बर और मलयेशिया के मोहम्मद अजिजुलहसनी अवांग ने सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जबकि बेकहम बाहर हो गए। पहली हीट में रोनाल्डो सिंह सातवें और अंतिम स्थान पर रहे। वहीं जेमश सिंह चौथी हीट में पांचवें स्थान पर रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अस्मिता और हर्ष को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। पीएम ने अस्मिता को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, सचमुच एक शानदार प्रदर्शन! जूडो महिला 48 किग्रा फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने पर अस्मिता डे पर गर्व है! यह प्रदर्शन हमेशा याद रखा जाएगा और जूडो को और ज्यादा लोकप्रिय बनाने में योगदान देगा। उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
A golden performance indeed! Proud of Asmita Dey for winning a Gold in the Judo Women's 48KG Final! This performance will always be remembered and will contribute towards Judo becoming even more popular. Best wishes for her endeavours ahead. #CWG2026 pic.twitter.com/7quBu2GXcD
— Narendra Modi (@narendramodi) July 31, 2026
Historic Day for Indian Judo!
— Narendra Modi (@narendramodi) July 31, 2026
Congrats to Harsh Singh for winning a Gold. His passion and dedication are clearly reflected in the exceptional performance. Best wishes for the upcoming endeavours.#CWG2026
भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने जूडो में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता है। पहले अस्मिता डे ने महिला 48 किग्रा वर्ग में सोना अपने नाम किया और अब हर्ष सिंह ने पुरुष 60 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता। हर्ष ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज को 10-0 से हराकर भारत को स्वर्ण दिलाया। हर्ष राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाले दूसरे और पहले पुरुष जूडोका हैं। अस्मिता और हर्ष से पहले अब तक किसी भारतीय जूडोका ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक नहीं जीता है।
भारतीय जूडिका अस्मिता डे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया है। अस्मिता का यह स्वर्ण ऐतिहासिक है क्योंकि इससे पहले भारत की ओर से किसी भी जूडोका ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक नहीं जीता था। अस्मिता का सामना फाइनल में कनाडा की हेडी काच से हुआ। अस्मिता फाइनल मुकाबले में 0-1 से पिछड़ रही थीं, लेकिन उन्होंने जल्द ही वापसी करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। चार मिनट का निर्धारित समय पूरा होने के बाद मुकाबला सडेन डेथ तक खींचा, जहां इस भारतीय जूडोका ने सोना अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबला सडेन डेथ की ओर पहुंच गया है। स्कोर फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। सडेन डेथ का मतलब यह है कि जो भी खिलाड़ी एक अंक हासिल करेगी वो जीत जाएगी।
भारतीय जूडोका अस्मिता डे का फाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। अस्मिता के सामना महिला 48 किग्रा वर्ग के फाइनल में कनाडा की हेडी काच हैं। अस्मिता के पास स्वर्ण पदक जीतने का सुनहरा अवसर है।
जादूमणि सिंह फाइनल में पहुंच गए हैं और स्वर्ण पदक हासिल करने से एक कदम दूर हैं। पुरुष 55 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जादूमणि ने नामीबिया के फिलिप पुमोलो मुताकेला को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराया। अब तक भारत के पांच मुक्केबाज स्वर्ण पदक मुकाबले में जगह बना चुके हैं।
जादूमणि ने दूसरे राउंड में भी नामीबिया के अपने प्रतिद्वंद्वी को चित किया। सभी पांच जजों ने जादूमणि के पक्ष में फैसला दिया। अब तीसरा और अंतिम राउंड खेला जा रहा है।
भारत के जादूमणि सिंह ने सेमीफाइनल बाउट का पहला राउंड अपने नाम किया। पुरुष 55 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जादूमणि के दमदार प्रदर्शन से सभी पांचों जज प्रभावित हुए। अब दूसरा राउंड खेला जा रहा है।
भारत के जादूमणि सिंह का सेमीफाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। जादूमणि का सामना पुरुष 55 किग्रा वर्ग में नामीबिया के फिलिप पुमोलो मुताकेला से हो रहा है।
भारतीय मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। अरुंधति ने महिला 70 किग्रा के सेमीफाइनल में रोसी एकेल्स को खंडित फैसले में 4-0 से हराया। अरुंधति ने पूरे मैच में दमदार प्रदर्शन किया। अरुंधति अब स्वर्ण पदक के लिए खेलेंगी।
पहले राउंड में सफलता हासिल करने के बाद अरुंधति चौधरी ने दूसरा राउंड भी अपने नाम कर लिया है। अरुंधति महिला 70 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंचने से बस एक कदम दूर हैं। अब तीसरा राउंड खेला जा रहा है।
अरुंधति ने सेमीफाइनल में पहला राउंड सर्वसम्मति से अपने नाम किया। महिला 70 किग्रा के पहले राउंड में अरुंधति ने अपनी प्रतिद्वंद्वी पर जमकर मुक्कों की बरसात की।
भारत की एक अन्य महिला मुक्केबाज अरुंधति चौधरी का सेमीफाइनल बाउट शुरू हो गया है। अरुंधति महिला 70 किग्रा के सेमीफाइनल में रोसी एकेल्स का सामना कर रही हैं।
भारतीय मुक्केबाज जैस्मीन लंबोरिया ने फाइनल में जगह बना ली है। जैस्मीन ने महिला 57 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में रेपलांग मासेलेला आरएससी (रेफरी द्वारा रोके गए मुकाबले) के जरिये हराया। जैस्मीन ने सेमीफाइनल में दमदार प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में हावी रहीं। जैस्मीन अब स्वर्ण पदक के लिए खेलेंगी।
जैस्मीन ने महिला 57 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल का पहला राउंड अपने नाम कर लिया है। जैस्मीन ने मासेलेला के खिलाफ पहला राउंड सर्वसम्मति से जीता।
भारतीय मुक्केबाज जैस्मीन महिला 57 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में उतरी हैं। जैस्मीन का सेमीफाइनल में रेपलांग मासेलेला से सामना हो रहा है।
भारतीय जूडोका यामिनी मोर्य ने महिला 57 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में डोने ब्रेतेनबाक को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। यामिनी का स्वर्ण पदक का मुकाबला भारतीय समयानुसार आज रात 10:42 बजे से खेला जाएगा।
डेकाथलॉन पोल वॉल्ट में तेजस्विन शंकर ने शानदार प्रदर्शन किया। पोल वॉल्ट के ग्रुप बी में तेजस्विन 4.30 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। वह अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहे, जबकि ओवरऑल पोल वॉल्ट में आठवें स्थान पर रहे। डेकाथलॉन में तेजस्विन आठ स्पर्धा के बाद 6637 कुल अंक लेकर चौथे स्थान पर हैं। तेजस्विन अब भाला फेंक और 1500 मीटर में चुनौती पेश करेंगे। इसके बाद ही तय होगा कि वह पदक जीत पाते हैं या नहीं।
भारत को लॉन बॉल में सफलता मिली है। पुरुष पेयर्स सेक्शन बी के चौथे राउंड में भारत के नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की जोड़ी ने फॉकलैंड आइलैंड के इयान बार्नेस और ओलिवियर थॉम्पसन की जोड़ी को 2-0 से हराया।
ट्रैक साइकिलिंग में भारत को निराशा मिली है। भारत पुरुष 4000 मीटर व्यक्तिगत परसूट के मेडल राउंड में नहीं पहुंच सका है। भारत की ओर से दिनेश कुमार 17वें और हर्षवीर सेखों 19वें स्थान पर रहे। इस स्पर्धा में शीर्ष दो राइडर स्वर्ण पदक के मुकाबले में आमने-सामने होंगे, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाले राइडर कांस्य पदक का मुकाबला खेलेंगे।
जूडो में भारत का दूसरा पदक पक्का हो गया है। अस्मिता के बाद पुरुष 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में हर्ष सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के पेड्रो कार्लोस एंटुन नेटो को हराकर फाइनल में जगह बनाई। हर्ष भारतीय समयानुसार आज रात नौ बजे स्वर्ण पदक के मुकाबले में उतरेंगे।
भारतीय महिला जूडोका अस्मिता ने महिला 48 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। अस्मिता ने सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड की समर शॉ को हराया। अस्मिता भारतीय समयानुसार आज रात 8:42 बजे स्वर्ण पदक के मुकाबले में उतरेंगी। अस्मिता ने इसके साथ ही अपने लिए पदक पक्का कर लिया है।
पुरुष मुक्केबाजी के 80 किग्रा भारवर्ग में भारत के अंकुश पंघल फाइनल में पहुंच चुके हैं। सेमीफाइनल में पहुंचकर उन्होंने पहले ही पदक पक्का कर लिया था। अब फाइनल में पहुंचकर उन्होंने कम से कम रजत पक्का कर लिया है। हालांकि, उनकी नजरें स्वर्ण पदक पर होंगी। इससे वह बस एक जीत दूर हैं। अंकुश ने सेमीफाइनल में कनाडा के मुक्केबाज जोशुआ ओफोरी को सर्वसम्मति से शिकस्त दी। अंकुश ने पहला, दूसरा और तीसरा, यानी तीनों राउंड सर्वसम्मति से अपने नाम किया और 5-0 से मुकाबला जीता। प्रीति के बाद वह फाइनल में पहुंचने वाले भारत के दूसरे मुक्केबाज हैं। भारत के कुल 10 मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे थे। इसमें से दो फाइनल में पहुंच चुके हैं। मुक्केबाजी के सभी फाइनल कल खेले जाएंगे।
भारत के अंकुश का मुकाबला पुरुषों के 80 किग्रा भारवर्ग मुक्केबाजी में कनाडा के जोशुआ ओफोरी से जारी है। पहला राउंड के बाद दूसरे राउंड को भी अंकुश ने सर्वसम्मति से अपने नाम किया। सभी जजों ने दोनों राउंड में अंकुश को 10-10 और जोशुआ को 9-9 दिए। ओफोरी का एक अंक काटा भी गया।
भारत के अंकुश का मुकाबला पुरुषों के 80 किग्रा भारवर्ग मुक्केबाजी में कनाडा के जोशुआ ओफरी से जारी है। पहला राउंड अंकुश ने सर्वसम्मति से अपने नाम किया।
भारत ने 4x400 मीटर रीले के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। दो हीट्स में कुल 13 टीमें थीं। पहली हीट से नाइजीरिया, ऑस्ट्रेलिया, जमैका और जाम्बिया ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। वहीं, दूसरी हीट में टीम इंडिया चौथे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंची। फाइनल में आठ टीमें उतरती हैं। दोनों हीट से सर्वश्रेष्ठ तीन टीमें डायरेक्ट क्वालिफाई करती हैं, जबकि बाकी टीमों से बेस्ट टाइम वाली दो टीमें फाइनल में पहुंचती हैं। इसीमें भारत ने क्वालिफाई किया। इसका फाइनल एक अगस्त को खेला जाएगा। 4x400 रीले भारतीय टीम में विशाल थेन्नारासू, अंसा बाबू, राजेश रमेश और रशदीप कौर हिस्सा हैं।
डेकाथलॉन का सातवां इवेंट भी हो चुका है। डिस्कस थ्रो में तेजस्विन छठे स्थान पर रहे। हालांकि, सातों इवेंट को मिला दिया जाए तो तेजस्विन के 5935 अंक हैं और वह फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर मौजूद कनाडा के डेमियन वॉर्नर से तेजस्विन के सिर्फ तीन अंक कम हैं और तेजस्विन अगले तीन इवेंट में स्वर्ण पदक के बारे में सोच सकते हैं। डेमियन के 5938 अंक हैं। आज ही बाकी के तीन इवेंट भी खेले जाएंगे।
भारत की स्टार मुक्केबाज प्रीति पवार महिलाओं के 54 किग्रा भार वर्ग में फाइनल में पहुंच चुकी हैं। उन्होंने 5-0 से जाम्बिया की मुक्केबाज कैथरीन मवापे को शिकस्त दी। यानी प्रीति ने सर्वसम्मति से जीत हासिल की। पहले, दूसरे और तीसरे, तीनों राउंड में पांच जजों ने प्रीति को 10-10 अंक दिए। 2022 एशियाई खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट प्रीति अब स्वर्ण पदक से एक कदम दूर हैं।
प्रीति पवार ने लगभग फाइनल की ओर अपने कदम बढ़ा लिए हैं। उन्होंने दूसरा राउंड भी सर्वसम्मति से जीता।
मुक्केबाजी में भारत की प्रीति पवार 54 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में जाम्बिया की कैथरीन मवापे से भिड़ रही हैं। पहला राउंड प्रीति ने सर्वसम्मति से जीत लिया है। सभी पांच जजों ने प्रीति के पक्ष में फैसला दिया।
डेकाथलॉन का आज छठा इवेंट था, जिसमें तेजस्विन दूसरे स्थान पर रहे। यह इवेंट 110 मीटर हर्डल्स यानी बाधा दौड़ रहा। इसमें कनाडा के डेमियन वार्नर 14.04 सेकंड के समय के साथ पहले स्थान पर रहे। वहीं, तेजस्विन ने 14.41 सेकंड का समय लिया। डेकाथलॉन में सभी एथलीट 10 अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लेते हैं। फिलहाल छह इवेंट के बाद डेमियन के कुल अंक 5322 हैं और वह पहले स्थान पर हैं। वहीं, तेजस्विन 5261 अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं। वह डेमियन से 61 अंक पीछे हैं। इसके बाद डिस्कस थ्रो, पोल वॉल्ट और जेवलिन थ्रो और 1500 मीटर रेस के इवेंट्स बाकी हैं।
डेकाथलॉन स्टार तेजस्विन शंकर पूरे दिन अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। आज भारत के अभियान की शुरुआत भी वही करेंगे। सबसे पहले वह 110 मीटर बाधा दौड़ में उतरेंगे। इसके बाद डिस्कस थ्रो, पोल वॉल्ट, जेवलिन थ्रो और 1500 मीटर दौड़ के बाद डेकाथलॉन पदकों का फैसला होगा। इसके अलावा मिश्रित 4x400 मीटर रिले और पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में भी भारतीय खिलाड़ी मेडल की चुनौती पेश करेंगे।
| समय | स्पर्धा | भारतीय खिलाड़ी |
|---|---|---|
| 2:35 PM | एथलेटिक्स | तेजस्विन शंकर (डेकाथलॉन 110 मीटर बाधा दौड़) |
| 3:15 PM | बॉक्सिंग | प्रीति पवार vs कैथरीन म्वापे (सेमीफाइनल) |
| 3:20 PM | एथलेटिक्स | तेजस्विन शंकर (डिस्कस थ्रो) |
| 3:30 PM से | जूडो | हर्ष सिंह, श्रद्धा चोपड़े, रोहित बसीर माजगुल, अस्मिता डे, यामिनी मौर्य |
| 4:05 PM | एथलेटिक्स | मिश्रित 4x400 मीटर रिले हीट |
| 4:30 PM | बॉक्सिंग | अंकुश पंघाल (सेमीफाइनल) |
| 4:59 PM | ट्रैक साइक्लिंग | दिनेश कुमार, हर्षवीर सिंह (राउंड-1) |
| 5:00 PM | एथलेटिक्स | तेजस्विन शंकर (पोल वॉल्ट) |
| 5:15 PM | बॉल्स | भारत बनाम फॉकलैंड आइलैंड्स |
| 7:15 PM | बॉक्सिंग | जैसमीन लांबोरिया (सेमीफाइनल) |
| 7:30 PM | बॉक्सिंग | अरुंधति चौधरी (सेमीफाइनल) |
| 8:15 PM | बॉक्सिंग | जादुमणि सिंह (सेमीफाइनल) |
| 8:30 PM | ट्रैक साइक्लिंग | कीरिन राउंड-1 |
| 10:20 PM | बॉल्स | नयनमोनी सैकिया |
| 10:46 PM | ट्रैक साइक्लिंग | मेडल इवेंट – पुरुष 4000 मीटर इंडिविजुअल पर्स्यूट फाइनल (योग्यता मिलने पर) |
| 11:30 PM | बॉक्सिंग | साक्षी चौधरी (सेमीफाइनल) |
| 11:30 PM | एथलेटिक्स | तेजस्विन शंकर (जेवलिन थ्रो) |
| 11:45 PM | ट्रैक साइक्लिंग | मेडल इवेंट – पुरुष कीरिन फाइनल (योग्यता मिलने पर) |
| 12:15 AM (1 अगस्त) |
बॉक्सिंग | प्रिया घंघास (सेमीफाइनल) |
| 12:45 AM (1 अगस्त) |
एथलेटिक्स | मेडल इवेंट – नीरज चोपड़ा, रोहित यादव, यश वीर सिंह (पुरुष जेवलिन थ्रो फाइनल) |
| 12:45 AM (1 अगस्त) |
बॉक्सिंग | लवलीना बोरगोहेन (सेमीफाइनल) |
| 1:00 AM (1 अगस्त) |
बॉक्सिंग | सचिन सिवाच (सेमीफाइनल) |
| 1:05 AM (1 अगस्त) |
एथलेटिक्स | तेजस्विन शंकर (1500 मीटर, डेकाथलॉन का अंतिम इवेंट) |
| 1:30 AM (1 अगस्त) |
बॉक्सिंग | नरेंद्र बेरवाल (सेमीफाइनल) |
| 1:30 AM (1 अगस्त) |
एथलेटिक्स | मेडल इवेंट – यशस पलाक्षा और संतोष कुमार (पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ फाइनल) |
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय जूडो टीम भी शुक्रवार से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। हर्ष सिंह, श्रद्धा चोपड़े, रोहित बसीर माजगुल, अस्मिता डे और यामिनी मौर्य अपने शुरुआती मुकाबले खेलेंगे। जीतने पर वे शाम के सत्र में अगले दौर में उतरेंगे।
भारतीय मुक्केबाजों के लिए यह दिन बेहद अहम है। ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन समेत कुल 10 भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल मुकाबले खेलेंगे। जीत हासिल करने पर वे फाइनल में पहुंचेंगे और कम से कम रजत पदक सुनिश्चित कर लेंगे। भारत के पास सैद्धांतिक रूप से बॉक्सिंग में 10 स्वर्ण पदक जीतने का मौका भी बना हुआ है।
ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के नौवें दिन (31 जुलाई, शुक्रवार) भारत के लिए कई बड़े मुकाबले होने वाले हैं। सबसे ज्यादा निगाहें स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा पर रहेंगी, जो पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा के फाइनल में उतरेंगे। उनके साथ रोहित यादव और यश वीर सिंह भी फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स का आज नौवां दिन है। आज कई बड़े मुकाबले खेले जाने हैं। इनमें नीरज चोपड़ा का गोल्ड मेडल मैच अहम है। नीरज के साथ इस स्पर्धा में फाइनल में रोहित यादव और यशवीर सिंह भी होंगे। वहीं, 10 मुक्केबाज आज सेमीफाइनल में उतरेंगे। लवलीना बोरगोहेन ग्लास्गो में अपना पहला मुकाबला खेलेंगी। उन्हें सीधे सेमीफाइनल में एंट्री मिली थी।