फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2022 Day 6: छठे दिन भारत ने जीते पांच पदक, तूलिका के नाम रजत, तेजस्विन-सौरव ने जीता ऐतिहासिक कांस्य

Thu, 04 Aug 2022 10:37 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

खास बातें

Commonwealth Games 2022 Day 6: राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब तक भारत ने कुल 18 पदक जीते हैं, जिसमें पांच स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। पदक तालिका में भारत सातवें स्थान पर है।

भारत के पदक विजेता
5 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम
6 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान
7 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर
विज्ञापन
बाएं से- तूलिका मान, तेजस्विन शंकर, सौरव घोषाल, लवप्रीत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:30 AM, 04-Aug-2022

CWG 2022 Live: बॉक्सर आशीष कुमार क्वार्टर फाइनल में हारे

बॉक्सिंग में भारत के पदक की उम्मीदों को झटका लगा। 75 से 80 किलोग्राम भारवर्ग (लाइट हेवीवेट) में आशीष कुमार को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें एरॉन बोवेन ने 4-1 से हरा दिया। इस तरह आशीष क्वार्टर फाइनल से ही बाहर हो गए।

01:30 AM, 04-Aug-2022
तेजस्विन शंकर - फोटो : सोशल मीडिया

CWG 2022 Live: तेजस्विन शंकर ने जीता कांस्य

भारत के हाई जंपर तेजस्विन शंकर ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। उन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भारत के लिए पहला पदक जीता है। पुरुषों के हाई जंप में तेजस्विन ने 2.22 मीटर के जंप के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। तेजस्विन शंकर तीन दिन पहले ही बर्मिंघम पहुंचे थे। 

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शुरुआत में यूएसए में प्रैक्टिस कर रहे तेजस्विन शंकर को भारतीय टीम से बाहर कर दिया था, क्योंकि उन्होंने भारत की राष्ट्रीय अंतरराज्यीय मीट में भाग नहीं लिया था। इसके बाद उन्होंने इस फैसले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

हालांकि, आखिर में तेजस्विन शंकर को राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए भारतीय स्क्वॉड में घायल रिले धावक अरोकिया राजीव के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था। अब तेजस्विन ने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया को दिखा दिया है कि उन पर भरोसा करना व्यर्थ नहीं गया।

तेजस्विन 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में छठे स्थान पर रहे थे। हालांकि, बीते चार वर्षों में उन्होंने अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है। तेजस्विन ने इस पदक को जीतने के लिए अपनी जी जान लगा दी। आखिर में तेजस्विन ने स्वर्ण पर भी निशाना साधना चाहा। उन्होंने 2.28 मीटर जंप लगाने की कोशिश की और न्यूजीलैंड के हामिश केर को पीछे छोड़ना चाहा, लेकिन विफल रहे।  

तेजस्विन के नाम हाई जंप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में मेन्स हाई जंप में न्यूजीलैंड के हामिश केर ने 2.25 मीटर के जंप के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के ब्रैंडन स्टार्क ने रजत पदक जीता। ब्रैंडन स्टार्क ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल स्टार्क के भाई हैं।

01:08 AM, 04-Aug-2022
लवलीना बोर्गोहेन - फोटो : social media

CWG 2022 Live: लवलीना बोरगोहेन हारकर राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर

भारत की बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन 66 से 70 किलोग्राम भारवर्ग (लाइट मिडल वेट) के क्वार्टर फाइनल में हारकर राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गई हैं। उन्हें वेल्स की रोजी एकल्स ने 3-2 से हरा दिया। इस तरह लवलीना का सफर समाप्त हो गया। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य जीतने वाली लवलीना 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भी कोई पदक नहीं जीत पाई थीं। वहीं, बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत से पहले लवलीना ने प्रैक्टिस नहीं कर पाने का आरोप लगाया था। जिसपर खूब बवाल भी हुआ था। यह विवाद कोच को लेकर हुआ था। लवलीना ने आरोप लगाए थे कि उनकी कोच को खेल गांव में नहीं घुसने दिया जा रहा। 

विज्ञापन
12:44 AM, 04-Aug-2022
गुरदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

CWG 2022 Live: वेटलिफ्टर गुरदीप सिंह ने जीता कांस्य

भारतीय वेटलिफ्टर गुरदीप सिंह ने 109+ किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने स्नैच राउंड में तीन प्रयासों में 167 किलो का अपना सर्वश्रेष्ठ वजन उठाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में 223 किलो का वजन उठाया। इस तरह कुल 390 किलो वजन उठाने के साथ गुरदीप ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

पाकिस्तान के मुहम्मद नूह दस्तगीर बट ने कुल 405 किलो वजन उठाने के साथ ही स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयू ने कुल 394 किलो वजन उठाने के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

यह भारत का बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में वेटलिफ्टिंग में 10वां पदक है। 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने रिकॉर्ड नौ पदक जीते थे। तब टीम इंडिया वेटलिफ्टिंग में बेस्ट टीम रही थी। इस तरह भारत ने वेटलिफ्टिंग में पिछले (2018) राष्ट्रमंडल खेलों को पीछे छोड़ दिया है।

12:04 AM, 04-Aug-2022

CWG 2022 Live: मेन्स हाई जंप: तेजस्विन शंकर का पहला प्रयास

पुरुषों के हाई जंप की शुरुआत हो चुकी है। भारत के तेजस्विन शंकर ने अब तक का अपना सबसे बेहतरीन 2.15 मीटर का जंप किया है।

विज्ञापन
11:45 PM, 03-Aug-2022
निकहत जरीन - फोटो : सोशल मीडिया

CWG 2022 Live: निकहत जरीन ने पदक पक्का किया

विश्व चैंपियन बॉक्सर निकहत जरीन ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना और भारत के लिए एक पदक पक्का कर लिया है। वह 48-50 किग्रा (लाइट फ्लाई) वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। निकहत ने वेल्स की हेलेन जोन्स को हराया। उन्होंने यह मुकाबला 5-0 से अपने नाम किया।

11:25 PM, 03-Aug-2022
तूलिका मान - फोटो : सोशल मीडिया

CWG 2022 Live: तूलिका मान ने जीता रजत

जूडो में +78 किलोग्राम भारवर्ग में भारत की तूलिका मान स्वर्ण पदक से चूक गई हैं। उन्हें फाइनल में स्कॉटलैंड की सारा एडलिंग्टन ने इपपोन से हरा दिया है। इस तरह तूलिका को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। 

जूडो में तीन तरह से स्कोरिंग होती है। इसे इपपोन, वजा-आरी और यूको कहते हैं। इपपोन तब होता है, जब खिलाड़ी सामने वाले खिलाड़ी को थ्रो करता है और उसे उठने नहीं देता। इपपोन होने पर एक फुल पॉइंट दिया जाता है और खिलाड़ी जीत जाता है। सारा ने सेमीफाइनल में इसी तरह से जीत हासिल की।

इससे पहले तूलिका ने भी वजा-आरी से पॉइंट हासिल कर लिया था। अगर थ्रो कम ताकत से किया गया, तो उसे वजा-आरी कहते हैं। इसमें आधा पॉइंट दिया जाता है। किसी खिलाड़ी के दो बार वजा-आरी करने पर एक फुल पॉइंट मिलता है और वह खिलाड़ी विजेता बनता है। हालांकि, तूलिका जब तक दूसरी बार वजा-आरी या इपपोन की कोशिश करतीं, उससे पहले सारा ने इपपोन करके मैच जीत लिया। 

हार के बाद तूलिका काफी निराश दिखीं। यह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का जूडो में दूसरा रजत और कुल तीसरा पदक है। इससे पहले सुशीला देवी ने रजत और विजय यादव ने कांस्य जीता था। वहीं, कुल मिलाकर बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का यह 16वां पदक है। 

10:44 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: सौरव घोषाल ने जीता कांस्य

स्क्वैश में भारत के दिग्गज खिलाड़ी सौरव घोषाल ने कांस्य पदक जीत लिया है। कांस्य पदक के मैच में उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट जेम्स विल्सट्रोप को 3-0 से हराया। पहला गेम सौरव ने 11-6 से अपने नाम किया और दूसरा गेम भी 11-1 से जीत लिया। वहीं, तीसरे गेम में सौरव ने विल्सट्रोप को 11-4 से हरा दिया। जीत के बाद सौरव भावुक हो गए और रोने लगे। 

इस जीत के साथ सौरव ने इतिहास भी रच दिया है। स्क्वैश में महिला और पुरुष को मिलाकर सिंगल्स इवेंट में किसी भी राष्ट्रमंडल खेलों में यह भारत का पहला पदक है। सौरव राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वैश सिंगल्स इवेंट में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।




सभी राष्ट्रमंडल खेलों को मिलाकर सौरव का यह इन खेलों में सिर्फ दूसरा पदक है। इससे पहले 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में सौरव ने मिक्स्ड डबल्स में रजत पदक जीता था। इसके अलावा वह एशियन गेम्स में सात पदक जीत चुके हैं। इनमें एक स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य शामिल हैं।


2018 राष्ट्रमंडल खेलों में सौरव ने दीपिका पल्लीकल के साथ स्क्वैश में मिक्स्ड डबल्स में रजत पदक जीता था।

10:35 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: सौरव घोषाल ने 2-0 की बढ़त बनाई

स्क्वैश में भारत के दिग्गज खिलाड़ी सौरव घोषाल कांस्य पदक के नजदीक पहुंच गए हैं। कांस्य पदक के मैच में उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट जेम्स विल्सट्रोप पर 2-0 की बढ़त बना ली है। पहला गेम सौरव ने 11-6 से अपने नाम किया और दूसरा गेम भी 11-1 से जीत लिया। तीसरा गेम जारी है।

10:23 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: सौरव घोषाल ने 1-0 की बढ़त बनाई

स्क्वैश में भारत के दिग्गज खिलाड़ी सौरव घोषाल कांस्य पदक के मैच में इंग्लैंड के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट जेम्स विल्सट्रोप से भिड़ रहे हैं। पहला गेम सौरव ने 11-6 से अपने नाम किया और मैच में 1-0 की बढ़त बना ली है।

10:04 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: स्क्वैश में सौरव घोषाल की नजर कांस्य पदक पर

स्क्वैश में भारत के दिग्गज खिलाड़ी सौरव घोषाल कांस्य पदक के मैच में इंग्लैंड के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट जेम्स विल्सट्रोप से भिड़ रहे हैं। सौरव भारत के लिए कांस्य पदक जीतना चाहेंगे।

08:48 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: वेटलिफ्टिंग में पूर्णिमा पांडेय छठे स्थान पर रहीं

वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 87+ किलोग्राम भारवर्ग में भारत की पूर्णिमा पांडे छठे स्थान पर रहीं। उन्होंने स्नैच राउंड में 103 किलो का वजन उठाया। वहीं, क्लीन एंड जर्क में पूर्णिमा ने पहले प्रयास में 125 किलो का वजन उठाया। दूसरे प्रयास में 133 किलो वजन के लिए गईं, लेकिन नहीं उठा सकीं। तीसरे प्रयास में उन्होंने कोशिश की, लेकिन विफल रहीं। ऐसे में कुल 228 वजन उठाने के साथ पूर्णिमा छठे स्थान पर रहीं। इंग्लैंड की एमिली कैंपबेल ने 286 किलो का वजन उठाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, समोआ की फीगैगा स्टोवर्स कुल 268 किलो वजन उठाने के साथ रजत पदक अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया की कैरिस्मा अमोए ने कांस्य पदक हासिल किया।

08:02 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: भारत ने कनाडा को 8-0 से हराया

पुरुष हॉकी में भारतीय टीम ने कनाडा को 8-0 से रौंद दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप-बी में पहले स्थान पर पहुंच गई है। उसके तीन मैचों में सात अंक हैं। भारत ने कनाडा से पहले घाना को हराया था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ मैच बराबरी पर छूटा था।

07:58 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: वेटलिफ्टिंग में पूर्णिमा पांडेय ने स्नैच में 103 किग्रा भार उठाया

वेटलिफ्टिंग के 87+ किग्रा भारवर्ग में भारत की पूर्णिमा पांडेय अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं। उन्होंने स्नैच राउंड में 103 किलो भार उठाया है। पूर्णिमा ने पहले प्रयास में 103 किलो उठाने का फैसला किया था, लेकिन वह नाकाम रहीं। दूसरे प्रयास में पूर्णिमा ने 103 किग्रा भार उठा लिया। तीसरे प्रयास में वह 108 किलो भार उठाकर अपने प्रदर्शन को सुधारना चाहती थीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह फेल हो गईं। स्नैच राउंड के बाद वह पाचवें स्थान पर रहीं।

07:14 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: भारत ने कनाडा पर 4-0 की बढ़त बनाई

मनप्रीत सिंह की अगुआई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मुकाबला कनाडा से जारी है। हाफ-टाइम तक भारत ने कनाडा पर 4-0 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए चार अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल दागे हैं। टीम इंडिया ने पहले दो गोल पहले क्वार्टर में और बाद के दो गोल दूसरे क्वार्टर में दागे। हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, ललित उपाध्याय और गुरजंत सिंह भारत के लिए स्कोर कर चुके हैं।

06:56 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: पहले क्वार्टर में भारत 2-0 से आगे

मनप्रीत सिंह की अगुआई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मुकाबला कनाडा से जारी है। फिलहाल दूसरे क्वार्टर का खेल जारी है। भारत ने कनाडा पर 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह और अमित रोहिदास ने पहले क्वार्टर में गोल दागे।

06:27 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: भारत बनाम कनाडा पुरुष हॉकी मैच शुरू

भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। सविता पूनिया की अगुआई में भारत को कनाडा को 3-2 से हरा दिया। अब सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। वहीं, मनप्रीत सिंह की अगुआई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की भी नजर सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होगी। उनका भी सामना कनाडा से शुरू हो चुका है।

हालांकि, इस जीत से सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जगह पक्की नहीं होगी, लेकिन टीम का दावा जरूर मजबूत हो जाएगा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम फिलहाल अपने ग्रुप (पूल-बी) में दूसरे नंबर पर है। भारत के फिलहाल दो मैचों में 4 अंक हैं। टीम ने एक मैच घाना के खिलाफ 11-0 से जीता है, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ टीम को 4-4 से ड्रॉ खेलना पड़ा।

05:48 PM, 03-Aug-2022
मोहम्मद हुसामुद्दीन - फोटो : ट्विटर

CWG 2022 Live: बॉक्सिंग में एक और पदक पक्का

बॉक्सिंग में 57 किलो भारवर्ग में भारत के मोहम्मद हुसामुद्दीन सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में नामीबिया के ट्राईअगेन मॉर्निंग डेवेलो को स्प्लिट डिसीजन में 4-1 से हरा दिया। हुसामुद्दीन ने राउंड ऑफ 16 में बांग्लादेश के मोहम्मर सलीम हुसैन को 5-0 से शिकस्त दी थी। क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ हुसामुद्दीन ने कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है।

05:17 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: स्क्वैश में जोशना और संधू की जोड़ी जीती

स्क्वैश में जोशना चिनप्पा और हरिंदर पाल सिंह संधू की जोड़ी ने श्रीलंका की कुरुप और रविंदू की जोड़ी को हरा दिया है। इसके साथ ही भारतीय जोड़ी ने प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। 

05:06 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची

हॉकी में भारतीय महिला टीम ने कनाडा को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। 

04:58 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: बॉक्सिंग में नीतू सिंह सेमीफाइनल में

महिला बॉक्सिंग के 45-48 किलोग्राम भारवर्ग में नीतू सिंह सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मैच में उत्तरी आयरलैंड की निकोल क्लॉयड को हराया।

04:52 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: जूडो में तुलिका मान फाइनल में पहुंचीं

जूडो के 78 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की तुलिका मान ने फाइनल में जगह बना ली है। 

04:42 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: जूडो में दीपक देसवाल रेपचेज मैच भी हारे

जूडो के किलोग्राम भारवर्ग में दीपक देसवाल को रेपचेज मैच में भी हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें फिजी के तेविता ने हराया। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 

04:18 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: जूडो में तुलिका मान सेमीफाइनल में पहुंचीं

जूडो में भारत की तुलिका मान सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। उन्होंने 78 किलोग्राम भारवर्ग में मॉरिटियस की ट्रैसी डुरहोन को हराया। सेमीफाइनल में उनका सामना न्यूजीलैंड की सिडनी एंड्रूस के साथ होगा। 

04:00 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: लवप्रीत को मिला कांस्य पदक

वेटलिफ्टिंग के 109 किग्रा भार वर्ग में भारत के लवप्रीत सिंह ने कांस्य पदक जीत लिया है। स्नैच राउंड में उन्होंने 163 किग्रा भार उठाया था। वहीं, क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में उन्होंने 185 किग्रा भार उठाया। इस तरह उन्होंने मुकाबले में कुल 355 किग्रा भार उठाया। भारत को वेटलिफ्टिंग में नौवां पदक मिला है। वहीं, कुल पदकों की संख्या 14 हो गई है।

03:43 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: लवप्रीत ने कुल 355 किग्रा भार उठाया

लवप्रीत सिंह ने क्लीन एंड जर्क के तीसरे प्रयास में 192 किग्रा भार उठाया। स्नैच में उन्होंने 163 किग्रा उठाया था। इस तरह उन्होंने कुल 355 किग्रा भार उठाया।

03:39 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: क्लीन एंड जर्क में लवप्रीत का दूसरा प्रयास भी सफल

भारत के लवप्रीत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में पदक की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। उन्होंने क्लीन एंड जर्क के दूसरे प्रयास में 189 किग्रा भार उठाया।

03:33 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: क्लीन एंड जर्क में लवप्रीत का पहला प्रयास सफल

वेटलिफ्टिंग के 109 किग्रा भार वर्ग में भारत के लवप्रीत सिंह अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं। स्नैच राउंड में उन्होंने 163 किग्रा भार उठाया था। वहीं, क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में उन्होंने 185 किग्रा भार उठा लिया है।

03:32 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: हॉकी में भारत-कनाडा मैच शुरू

महिला हॉकी में भारत का मुकाबला कनाडा से शुरू हो गया है। टीम इंडिया का यह चौथा मैच है और उसकी नजर तीसरी जीत पर है।

03:26 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: जूडो में दीपक देसवाल हारे

जूडो में पुरुषों के 100 किग्रा भारवर्ग में भारत के दीपक देसवाल को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें इंग्लैंड के हैरी लोवेल हैविट ने क्वार्टरफाइनल में हराया।

02:59 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: लवप्रीत ने स्नैच राउंड में 163 किग्रा वजन उठाया

स्नैच राउंड में लवप्रीत सिंह ने 163 किग्रा वजन उठाया है। वो सबसे ज्यादा वजन उठाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। उनके अलावा कनाडा के वेटलिफ्टर ने 163 और समोआ के वेटलिफ्टर ने 164 किग्रा वजन उठाया है।

02:56 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: लवप्रीत ने दूसरे प्रयास में 161 किग्रा वजन उठाया

लवप्रीत सिंह ने अपने दूसरे प्रयास में 161 किग्रा वजन उठाया है। इसके साथ ही वो स्वर्ण पदक की रेस में बने हुए हैं। 

02:48 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: लवप्रीत ने पहले प्रयास में 157 किग्रा वजन उठाया

लवप्रीत ने पहले प्रयास में स्नैच में 157 किग्रा वजन उठाया है। इसके साथ ही वो स्वर्ण पदक के दावेदार बन गए हैं। 

02:40 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: जूडो में दीपक जायसवाल की एकतरफा जीत

जूडो में दीपक जायसवाल ने कैमरून के एरिक जीन सेबेस्टियन को मात दी। इसके साथ ही उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। 

02:19 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का मुकाबला शुरू

वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का मुकाबला शुरू हो चुका है। वो पुरुषों के 109 किग्रा भारवर्ग में अपना दम दिखाएंगे। वो अपने पहले प्रयास में 157 किग्रा वजन उठाएंगे। 

02:15 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: स्क्वैश में सुनैना सारा कुरुविला का मुकाबला शुरू

स्क्वैश में सुनैना सारा कुरुविला का मुकाबला शुरू हो चुका है। प्लेट फाइनल में उनका सामना गुयाना मैरी फंग के साथ हो रहा है। कुरुविला ने पहला गेम 11-7 के अंतर से जीत लिया है। 

01:15 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: लॉन बॉल में भारत के दो मुकाबले शुरू

लॉन बॉल में भारत के दो मुकाबले शुरू हो चुके हैं। पुरुष एकल में मृदुल बोर्गोहेन का सामना फोल्क आइसलैंड के क्रिस लॉक के साथ है। वहीं, महिला युगल में भारत का मुकाबला नियुई के साथ है। 

12:20 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: पांचवें दिन कैसा रहा भारत का प्रदर्शन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने पांचवें दिन चार पदक जीते। पांचवें दिन भारत के प्रदर्शन के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें। 

12:15 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Live: आज इन खेलों में चुनौती पेश कर रहा है भारत

लॉन बॉल 
पुरुष एकल, मृदुल बोर्गोहेन बनाम क्रिस लॉक, दोपहर 1:00 बजे
महिला युगल, भारत बनाम नियुई, दोपहर 1:00 बजे
पुरुष एकल, मृदुल बोर्गोहेन बनाम इयान मैकलीन, शाम 4:00 बजे
महिला युगल, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, शाम4:00 बजे
पुरुष टीम (चार खिलाड़ी), भारत बनाम कुक आइलैंड्स, शाम 7:30 बजे 
महिला टीम (तीन खिलाड़ी), भारत बनाम नियुई, शाम 7:30 बजे
पुरुष टीम (चार खिलाड़ी), भारत बनाम इंग्लैंड, रात 10:30 बजे

वेटलिफ्टिंग
पुरुष 109 किग्रा वर्ग, लवप्रीत सिंह, दोपहर 2:00 बजे
महिला 87 किग्रा वर्ग, पूर्णिमा पांडेय, शाम 6:30 बजे
पुरुष 109 किग्रा, गुरदीप सिंह, रात 11:00 बजे

 जूडो
महिला 78 किग्रा क्वार्टर फाइनल, तूलिका मान, दोपहर 2:30 बजे
पुरुष 100 किग्रा एलिमिनेशन राउंड (16), दीपक देसवाल बनाम एरिक जीन, 2:30 बजे

पैरा टेबल टेनिस
महिला एकल वर्ग, सोनालबेन मनुभाई पटेल बनाम सू बेली, दोपहर 3:10 बजे
महिला एकल वर्ग, बेबी सहाना रवि बनाम आस्था ओबाज़ुए, दोपहर 3:10 बजे
महिला एकल, शिशु सहाना रवि बनाम ग्लोरिया ग्रासिया वोंग, रात 9:40 बजे
महिला एकल वर्ग, भावना हस्मुखभाई पटेल बनाम क्रिस्टियाना इकपेयोई, रात 10:15 बजे
महिला एकल वर्ग, सोनालबेन मनुभाई पटेल बनाम अमांडा जेन, रात 10:15 बजे
पुरुष एकल वर्ग, राज अरविंदन अलगर बनाम इसाऊ ओगुनकुंले, रात 12:00 बजे

हॉकी
महिला पूल ए, इंडिया बनाम कनाडा, दोपहर 3:30 बजे
पुरुष पूल बी, भारत बनाम कनाडा, शाम 6:30 बजे

स्क्वैश
मिश्रित युगल, भारत बनाम श्रीलंका, दोपहर 3:30 बजे
महिला एकल, सुनैना सारा कुरुविल्ला बनाम मैरी फुंग, दोपहर 2:30 बजे
पुरुष एकर, सौरव घोषाल बनाम जेम्स विलस्टॉर्प, रात 9:30 बजे

बॉक्सिंग
45-48 किग्रा क्वार्टर फाइनल, नीतू गंगा बनाम निकोल क्लाइड, शाम 4:45 बजे
54-57 किग्रा क्वार्टर फाइनल, हसमुद्दीन मुहम्मद बनाम ट्रायगैन, शाम 5:45 बजे
48-50 किग्रा क्वार्टर फाइनल, निकहत जरीन बनाम हेलेन जोंस, रात 11:15 बजे
64-70 किग्रा क्वार्टर फाइनल, लवलीना बोरगोहेन बनाम रोजी, 4 अगस्त रात 12:45 बजे
75- 80 किग्रा क्वार्टर फाइनल, आशीष कुमार बनाम हारून, 4 अगस्त रात 2:00 बजे

महिला क्रिकेट
भारत बनाम बारबाडोस, रात 10:30 बजे 

एथलेटिक्स
हाई जंप फाइनल, तेजस्विन शंकर, रात 11:30 बजे
महिला शॉट पुट फाइनल, मनप्रीत कौर, 4 अगस्त रात 12:35 बजे

12:06 PM, 03-Aug-2022

CWG 2022 Day 6: छठे दिन भारत ने जीते पांच पदक, तूलिका के नाम रजत, तेजस्विन-सौरव ने जीता ऐतिहासिक कांस्य

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज राष्ट्रमंडल खेलों का छठा दिन है। इस इवेंट में भारत अब तक 13 पदक जीत चुका है। आज यह संख्या 15 के पार जा सकती है। अब तक भारत को सबसे ज्यादा आठ पदक वेटलिफ्टिंग में मिले हैं। वहीं, बैडमिंटन में एक, जूडो में दो, लॉन बॉल और टेबल टेनिस में एक-एक पदक मिल चुका है। आज बॉक्सिंग में पांच भारतीय खिलाड़ी अपना पदक पक्का कर सकते हैं। वेटलिफ्टिंग में तीन एथलीट अपना दम दिखाएंगे और इनसे भी पदक की उम्मीद रहेगी। महिला क्रिकेट टीम आज बारबाजोस के खिलाफ खेलेगी और इसमें भारत की टीम आसान जीत हासिल कर सकती है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें