बॉक्सिंग में सुपर हेवीवेट कैटेगरी यानी 92 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के सागर अहलावत को रजत से संतोष करना पड़ा। उन्हें फाइनल में इंग्लैंड के डेलिशियस ओरी ने 5-0 से हरा दिया। इस तरह बॉक्सिंग का समापन हो चुका है। भारत ने बर्मिंघम में बॉक्सिंग में तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीता। भारत के कुल पदकों की संख्या 55 हो गई है।
बैडमिंटन में महिला डबल्स में त्रिषा जॉली और गायत्री गोपीचंद पुलेला की जोड़ी ने कांस्य पदक जीत लिया है। कांस्य पदक के मैच में भारतीय जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की सुआन यू वेंडी चेन और सोमरविल की जोड़ी को लगातार गेमों में 21-15, 21-18 से हराया।
टेबल टेनिस में भारत ने एक और स्वर्ण जीत लिया है। मिक्स्ड डबल्स में भारत के अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला की जोड़ी ने मलेशिया की जेवेन चूंग और केरेन लीन की जोड़ी को 11-4, 9-11, 11-5, 11-6 से हरा दिया और 4-1 से मैच अपने नाम किया। यानी भारतीय जोड़ी ने चार गेम जीते, जबकि मलेशिया की जोड़ी को एक गेम में जीत हासिल हुई। इससे पहले भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने भी स्वर्ण जीता था। भारत के कुल स्वर्ण की संख्या 18 स्वर्ण हो गई है। भारत ने अब तक बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 53 पदक जीत लिए हैं।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 9 रन से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 161 रन बनाए थे। बेथ मूनी ने 61 रन की पारी खेली। जवाब में भारतीय टीम 152 रन पर ऑलआउट हो गई। हरमनप्रीत कौर ने 65 रन की पारी खेली। एक वक्त भारतीय टीम ने तीन विकेट गंवाकर 118 रन बना लिए थे। इसके बाद से विकेट नियमित अंतराल पर गिरे और भारतीय टीम मैच हार गई। फाइनल में हारकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को रजत से ही संतोष करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने ऐतिहासिक स्वर्ण अपने नाम किया। महिला क्रिकेट को पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया है।
किदांबी श्रीकांत ने कांस्य पदक जीत लिया है। उन्हंने ब्रॉन्ज मेडल मैच में सिंगापुर के जिया हेंग तेह को लगातार गेमों में 21-15, 21-18 से हरा दिया। श्रीकांत को सेमीफाइनल में मलेशिया के एंगत्जे योंग ने हराया था। इस तरह श्रीकांत गोल्ड की रेस से बाहर हो गए थे।
भारत के टेबल टेनिस प्लेयर साथियान ज्ञानशेखरन मेन्स सिंगल्स के सेमीफाइनल में हार गए हैं। उन्हें सेमीफाइनल में इंग्लैंड लियाम पिचफोर्ड ने 4-1 से हराया। पिचफोर्ड ने ज्ञानशेखरन को 11-5, 4-11, 11-8, 11-9, 11-9 से हराया। अब साथियान ब्रॉन्स मेडल मैच में इंग्लैंड के ही पॉल ड्रिंकहॉल से सोमवार को भिड़ेंगे।
दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल की जोड़ी ने स्क्वैश के मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने कांस्य पदक के मैच में ऑस्ट्रेलिया की लोब्बन डोना और पिले कैमरून की जोड़ी को 2-0 से हराया। पल्लीकल और सौरव ने पहला गेम 11-8 और दूसरा गेम 11-4 से जीत लिया।
दीपिका और सौरव ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। हालांकि, इस बार यह जोड़ी कमाल नहीं कर सकी और सेमीफाइनल में हार गई। हालांकि, कांस्य पदक मैच में भारतीय जोड़ी ने जीत हासिल की। भारत का यह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 50वां पदक है।
टेबल टेनिस में पुरुष एकल के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में साथियान का मुकाबला शुरू हो चुका है। उनका सामना लियम पिचफोर्ट से है।
टेबल टेनिस में पुरुष एकल के सेमीफाइनल मुकाबले में अचंता शरत कमल ने इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहॉल को 11-8, 11-8, 8-11, 11-7, 9-11, 11-8 के अंतर से हराया है। यह मैच जीतने के साथ ही शरत ने फाइनल में जगह बना ली है और कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है।
स्क्वैश के मिश्रित युगल में दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल की जोड़ी कांस्य पदक के लिए खेल रही है। भारतीय जोड़ी का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के लॉबन डोना और पिली कैमरोन से है।
टेबल टेनिस में पुरुष एकल के सेमीफाइनल मुकाबले में शरथ अंचल का सामना इंग्लैंड के पॉल डिंकहॉल से हो रहा है। यह मैच जीतने पर शरथ कम से कम रजत पदक पक्का कर लेंगे। वहीं, हारने वाले खिलाड़ी को कांस्य पदक के लिए लड़ना पडे़गा।
महिला क्रिकेट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। महिला क्रिकेट को पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल किया गया है और यह मैच जीतने वाली टीम महिला क्रिकेट में पहला स्वर्ण जीतने का गौरव हासिल करेगी। वहीं, हारने वाली टीम रजत पदक के साथ अपना सफर खत्म करेगी। न्यूजीलैंड की टीम पहले ही कांस्य पदक जीत चुकी है।
भारतीय टीम
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, मेघना सिंह, रेणुका सिंह।
ऑस्ट्रेलियाई टीम
एलिसा हीली (विकेटकीपर), बेथ मूनी, मेग लैनिंग (कप्तान), ताहलिया मैकग्राथ, राचेल हायेन्स, एशले गार्डनर, ग्रेस हैरिस, जेस जॉनसन, अलाना किंग, मेगन स्कट, डार्सी ब्राउन।
टेबल टेनिस के पुरुष युगल में शरथ कमल और साथियान की जोड़ी को इंग्लैंड के ड्रिंकहॉल पॉल और लियम पिचफोर्ड के खिलाफ 11-8, 8-11, 3-11, 11-7, 4-11 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही भारतीय जोड़ी ने रजत पदक जीत लिया है।
बॉक्सिंग में महिलाओं के 48-50 किग्रा भारवर्ग में निकहत जरीन ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने उत्तरी आयरलैंड की कार्ली को 5-0 से हराया है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह भारत का 48वां पदक है और बॉक्सिंग में तीसरा स्वर्ण है। निकहत पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए पदक जीती हैं।
बॉक्सिंग में निकहत जरीन का मुकाबला शुरू हो चुका है। वो महिलाओं के 48-50 किग्रा भारवर्ग में उत्तरी आयरलैंड की कार्ली का सामना कर रही हैं।
बैडमिंटन के पुरुष युगल मुकाबले में भारत के सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शानदार जीत दर्ज की है। सेमीफाइनल मैच में भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के चैन पेंग सून और टैन कियान मेंग की जोड़ी को 21-6, 21-15 से हराया है। इसके साथ ही भारतीय जोड़ी ने फाइनल में जगह बना ली है और कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है।
बैडमिंटन में महिला युगल के सेमीफाइनल मैच में भारत की त्रिशा और गायत्री की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। मलेशिया की तानिया और टैन की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 21-13, 21-16 के अंतर से हराया। अब भारतीय जोड़ी कांस्य पदक के लिए मैच खेलेगी।
महिला 400 मीटर रिले रेस में भारत की दुती चंद, हिमा दास, सरबनी नंदा और ज्योति की टीम पांचवें स्थान पर रही और पदक जीतने से चूक गई। भारतीय जोड़ी ने 43.81 सेकेंड में अपनी रेस पूरी की। नाइजीरिया ने स्वर्ण पदक जीता और इंग्लैंड ने रजत पदक अपने नाम किया जमैका ने कांस्य पदक जीता।
बैडमिंटन में पुरुष एकल के सेमीफाइनल मैच में किदांबी श्रीकांत को हार का सामना करना पड़ा है। मलेशिया के यंग ने उन्हें 13-21, 21-19, 21-10 के अंतर से हराया। हालांकि, श्रीकांत के पास अभी भी कांस्य पदक जीतने का मौका है।
टेबल टेनिस में महिला एकल मुकाबले में श्रीजा अकुला को हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही उन्होंने कांस्य पदक जीतने का मौका गंवा दिया। अकुला को ऑस्ट्रेलिया की यांगजी लियू ने 4-3 से हराया।
अन्नू रानी ने महिलाओं की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत लिया है। उनका सबसे बेहतरीन प्रयास 60 मीटर का रहा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की केल्सी ने 64 मीटर की दूरी के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
बैडमिंटन में पुरुष एकल के मुकाबले में भारत के किदांबी श्रीकांत का सामना मलेशिया के यंग के साथ है। उन्होंने पहला गेम 21-13 के अंतर से जीत लिया है।
बैडमिंटन में पुरुष एकल के सेमीफाइनल मैच में लक्ष्य सेन ने सिंगापुर के जिया हेंग तेह को 21-10, 18-21, 21-16 के अंतर से हराया है। इसके साथ ही उन्होंने फाइनल में जगह बना ली है और कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना पहला पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने तीसरे गेम में आखिरी पांच प्वाइंट लेकर जीत हासिल की।
पुरुषों की 10,000 मीटर पैदल चाल में संदीप ने कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने 38:42.33 मिनट में अपनी रेस पूरी की। कनाडा के इवांस ने 38.37.36 मिनट में अपनी रेस खत्म कर स्वर्ण पदक जीता।
ट्रिंपल जंप में भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। भारत के एल्डहॉस पॉल और अब्दुल्ला ने शुरुआती दो स्थानों में जगह बनाई है। एल्डहॉस ने 17.03 मीटर की दूरी तय करने के साथ स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, अब्दुल्ला अबूबैकर ने 17.02 मीटर की दूरी तय करने के साथ रजत पदक पर कब्जा किया है। भारत के ही प्रवीन चितरले चौथे स्थान पर रहे और कांस्य पदक जीतने से सिर्फ 0.03 मीटर दूर रह गए। उन्होंने 16.89 मीटर की दूरी तय की।
एथलेटिक्स के ट्रिपल जंप इवेंट में एल्डहॉस पॉल ने कमाल किया है। उन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही वो पहले भारतीय बन गए हैं, जिन्होंने ट्रिपल जंप में 17 मीटर की दूरी तय की है।
बॉक्सिंग में पुरुषों के 48-51 किग्रा भारवर्ग में अमित पंघाल ने भी स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने इंग्लैंड के किआरन मैकडोनाल्ड को 5-0 हराया और बॉक्सिंग में आज देश को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया है।
बॉक्सिंग में पुरुषों के 48-51 किग्रा भारवर्ग में अमित पंघाल का मुकाबला शुरू हो चुका है। उनका सामना इंग्लैंड के किआरन मैकडोनाल्ड के साथ है। अमित शानदार लय में दिख रहे हैं और उनकी जीत लगभग तय नजर आ रही है।
पीवी सिंधु ने महिला एकल के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में सिंगापुर की जिया मिन को 21-19, 21-17 से हराया।
बॉक्सिंग में महिलाओं के 45-48 किग्रा भारवर्ग में नीतू घणघस ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने फाइनल मैच में इंग्लैंड की डेमी जाडे को 5-0 से हराया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह भारत का 14वां स्वर्ण पदक है।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। नियमित समय में दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया था। इसके बाद भारत ने पेनल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड को हराकर कांस्य पदक जीत लिया।
महिला एकल के सेमीफाइनल मैच में पीवी सिंधु ने पहला गेम जीत लिया है। उन्होंने सिंगापुर की जिया मिन को पहले गेम में 21-19 से हराया।
पीवी सिंधु का मैच थोड़ी देर में शुरू होगा। सेमीफाइनल मैच में उनका सामना सिंगापुर की जिया मिन के साथ है। यह मैत जीतने पर सिंधु कम से कम रजत पदक पक्का कर लेंगी।
कांस्य पदक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला शुरू हो चुका है। भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड के साथ हो रहा है। अगर भारतीय टीम यह मैच जीत जाती है तो भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार कॉमनवेल्थ खेलों में कांस्य पदक जीतेगी। पहले क्वार्टर में दोनों कोई गोल नहीं कर पाई हैं।
नौवें दिन भारत के चार मुक्केबाज (नीतू, अमित पंघाल, निकहत जरीन और सागर अहलावत) फाइनल में पहुंचकर कम से कम रजत पक्का कर लिया है। वहीं, रोहित टोकस, मोहम्मद हुसामुद्दीन और जैस्मिन सेमीफाइनल में हार गए और कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का नौवां दिन कैसा रहा, जानने के लिए यहां क्लिक करें।
हॉकी
न्यूजीलैंड बनाम भारत - महिला टीम कांस्य पदक मैच, दोपहर 1:30 बजे
बैडमिंटन
महिला एकल सेमीफाइनल, पीवी सिंधु बनाम जिया मिन येओ, दोपहर 2:20 बजे
पुरुष एकल सेमीफाइनल, जिया हेंग तेह बनाम लक्ष्य सेन, दोपहर 3:10 बजे
पुरुष एकल सेमीफाइनल, किदांबी श्रीकांत बनाम त्ज़े योंग एनजी, दोपहर 3:10 बजे
एथलेटिक्स
पुरष ट्रिपल लॉन्ग जंप फाइनल, अब्दुल्ला अबूबकर, एल्धोस पॉल, प्रवीण चित्रवेल, दोपहर 2:45 बजे
पुरुषों की 10,000 मीटर रेस वॉक फाइनल, अमित खत्री, संदीप कुमार, दोपहर 3:50 बजे
महिला भाला फेंक फाइनल, शिल्पा रानी, अन्नू रानी, शाम 4:05 बजे
महिला 4x100 मीटर रिले फाइनल, भारतीय टीम, शाम 5:20 बजे
पुरुष भाला फेंक फाइनल, डीपी मनु, रोहित यादव, 8 अगस्त रात 12:10 बजे
पुरुषों की 4x400 मीटर रिले फाइनल, भारतीय टीम, 8 अगस्त रात 1:00 बजे
मुक्केबाजी
महिला 45-48 किग्रा वर्ग, स्वर्ण पदक मैच, नीतू घंघास बनाम डेमी-जेड रेसटन, दोपहर 3:00 बजे
पुरुष 48-51 किग्रा वर्ग, स्वर्ण पदक मैच, अमित पंघाल बनाम कियारन मैकडोनाल्ड, दोपहर 3:15 बजे
महिला 48-50 किग्रा वर्ग, स्वर्ण पदक मैच, निकहत जरीन बनाम कार्ली मैकनौल, शाम 7:00 बजे
पुरुष 92 किग्रा वर्ग, स्वर्ण पदक मैच, सागर अहलावत बनाम डेलीसियस ओरी, 8 अगस्त, रात 1:15 बजे
टेबल टेनिस
महिला एकल कांस्य पदक मैच, श्रीजा अकुला बनाम यांग्जी लियू, दोपहर 3:35 बजे
पुरुष युगल स्वर्ण पदक मैच, अचंता शरथ कमल/साथियान ज्ञानशेखरन बनाम ड्रिंकहॉल पॉल/पिचफोर्ड लियाम, शाम 6:15 बजे
मिश्रित युगल स्वर्ण पदक मैच, अचंता शरथ कमल/श्रीजा अकुला, चूंग जावेन/लिन करेन, 8 अगस्त रात 12:15 बजे
पुरुष एकल सेमीफाइनल, अचंता शरथ कमल बनाम पॉल ड्रिंकहॉल
पुरुष एकल सेमीफाइनल, साथियान ज्ञानसेकरन बनाम लियाम पिचफोर्ड
क्रिकेट
महिला टी20 स्वर्ण पदक मैच, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, रात 9:30 बजे
स्क्वैश
मिश्रित युगल कांस्य पदक मैच, दीपिका पल्लीकल/ सौरव घोषाल बनाम लोब्बन डोना/पिल्ले कैमरून, राज 10:30 बजे
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आज दसवां दिन है। अब तक भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारत ने कुल 40 पदक जीत लिए हैं। इनमें 13 स्वर्ण, 11 रजत और 16 कांस्य पदक शामिल हैं। आज भारतीय खिलाड़ी 16 मैचों में पदक के लिए दम लगाएंगे और इनमें से 13 मैचों में स्वर्ण पदक दांव पर होगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के अलावा चार मुक्केबाज और टेबल टेनिस में भी पदक की उम्मीद है।