फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाड: भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम और वुशु में रोशिबिना ने पदक किए पक्के, क्रिकेट में आया सोना; हॉकी टीम जीती

Tue, 22 Sep 2026 05:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया

खास बातें

एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला क्रिकेट टीम ने पहला स्वर्ण पदक जीता, जबकि पुरुष बैडमिंटन टीम ने जापान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और पदक पक्का किया। वुशु में रोशिबिना देवी ने भी लगातार तीसरा एशियन गेम्स पदक सुनिश्चित किया। वहीं, हॉकी टीम ने श्रीलंका को 16-1 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन - फोटो : Twitter
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:31 PM, 22-Sep-2026

Asian Games Highlights: तीसरा दिन कैसा रहा?

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के साथ ही एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए एक और शानदार दिन का समापन हुआ। भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने जापान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और टीम स्पर्धा में भारत का पदक पक्का किया। वहीं, महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को अभियान का पहला स्वर्ण पदक दिलाया। वुशु में रोशिबिना देवी ने महिलाओं के 60 किग्रा सांडा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर एशियन गेम्स में अपना लगातार तीसरा पदक सुनिश्चित किया। इसके अलावा हॉकी में भारतीय पुरुष टीम ने श्रीलंका को 16-1 से हराकर लगातार दूसरी बड़ी जीत दर्ज की। हालांकि, टेबल टेनिस महिला टीम को क्वार्टर फाइनल में उत्तर कोरिया के हाथों 0-3 से हारकर पदक की दौड़ से बाहर होना पड़ा, जबकि तैराकी में पुरुष 4x100 मीटर मेडले रिले टीम फाइनल में आठवें स्थान पर रही। जिम्नास्टिक्स में प्रणति नायक ने वॉल्ट के फाइनल में जगह बनाकर भारत की उम्मीदें कायम रखीं। कुल मिलाकर, पदकों के लिहाज से भारत के लिए तीसरा दिन कई बड़ी उपलब्धियों और कुछ निराशाओं से भरा रहा।

05:27 PM, 22-Sep-2026

Asian Games Live: भारत ने श्रीलंका को 16-1 से रौंदा

एशियन गेम्स के पूल-ए मुकाबले में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 16-1 से शानदार जीत दर्ज की। भारत की ओर से जुगराज सिंह ने हैट्रिक लगाई, जबकि सुखजीत सिंह, अभिषेक और हरमनप्रीत सिंह ने भी गोल दागे। भारतीय टीम ने पूरे मुकाबले में लगातार दबाव बनाए रखा और शानदार फिनिशिंग के दम पर लगातार दूसरी बड़ी जीत हासिल की। इससे पहले भारत ने अपने शुरुआती मुकाबले में इंडोनेशिया को 13-1 से हराया था।

05:20 PM, 22-Sep-2026

Asian Games Live: पुरुष 4x100 मीटर मेडले रिले में भारत आठवें स्थान पर

एशियन गेम्स में भारतीय तैराकी टीम का निराशाजनक अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। पुरुषों की 4x100 मीटर मेडले रिले टीम फाइनल में आठवें और आखिरी स्थान पर रही। उत्कर्ष पाटिल, दानुश सुरेश, रोहित बेनेडिक्टन और आकाश मणि की भारतीय चौकड़ी ने 3:44.26 का समय लिया। स्वर्ण पदक जीतने वाले चीन ने 3:27.89 के समय के साथ रेस पूरी की और भारत से 16.37 सेकंड आगे रहा।

भारतीय टीम ने हीट्स में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 3:40.41 का समय निकाला था और 16 टीमों में सातवें स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। इससे पहले दिन में आर्यन नेहरा पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल बी में 15:34.71 के समय के साथ चौथे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
05:17 PM, 22-Sep-2026

Asian Games Live: प्रणति नायक ने वॉल्ट फाइनल के लिए किया क्वालिफाई

भारत की एकमात्र जिम्नास्ट प्रणति नायक ने मंगलवार को एशियन गेम्स की आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स स्पर्धा के वॉल्ट फाइनल में जगह बना ली। प्रणति ने क्वालिफिकेशन में 12.916 के कुल स्कोर के साथ सातवां स्थान हासिल किया। वह 19 जिम्नास्टों में सातवें स्थान पर रहीं, जिन्होंने वॉल्ट के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। फाइनल मुकाबला 24 सितंबर को खेला जाएगा।

एशियन जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में तीन बार कांस्य पदक जीत चुकीं प्रणति ने पहले वॉल्ट में 13.000 अंक हासिल किए, जिसमें डिफिकल्टी के 4.4 और एग्जीक्यूशन के 8.600 अंक शामिल रहे। दूसरे वॉल्ट में उन्होंने 12.433 अंक जुटाए, जिसमें डिफिकल्टी के 4.0 और एग्जीक्यूशन के 8.433 अंक रहे। बंगाल की इस जिम्नास्ट के प्रदर्शन से अब भारत की नजरें वॉल्ट फाइनल में उनके पदक प्रयास पर होंगी।

05:09 PM, 22-Sep-2026

Asian Games Live: भारत का टेबल टेनिस अभियान खत्म

महिला टीम टेबल टेनिस के क्वार्टर फाइनल में भारत को उत्तर कोरिया के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा और टीम का एशियन गेम्स अभियान बिना पदक के समाप्त हो गया। श्रीजा अकुला और यशस्विनी घोरपड़े के सीधे गेमों में हारने के बाद दीया चिताले भी भारत को मुकाबले में बनाए नहीं रख सकीं। दीया को सु योंग चा ने 11-9, 11-7, 11-8 से हराया। इस जीत के साथ उत्तर कोरिया ने क्लीन स्वीप करते हुए भारत की पदक उम्मीदों पर विराम लगा दिया।

विज्ञापन
04:40 PM, 22-Sep-2026

Asian Games Live: टेबल टेनिस में भारत 0-2 से पीछे

महिला टीम टेबल टेनिस के क्वार्टर फाइनल में भारत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। श्रीजा अकुला के बाद यशस्विनी घोरपड़े को भी हार का सामना करना पड़ा। यशस्विनी को उत्तर कोरिया की सोंग ग्योंग प्योंग ने सीधे गेमों में 3-0 से हराया। उन्होंने 11-4, 11-3, 11-6 से मुकाबला अपने नाम किया। भारत अब टाई में 0-2 से पीछे है और दीया चिताले पर टीम को मुकाबले में बनाए रखने की जिम्मेदारी है। दीया का सामना चा सु योंग से होगा। भारत को वापसी की उम्मीद बनाए रखने के लिए यह मुकाबला जीतना जरूरी है।

04:18 PM, 22-Sep-2026

Asian Games Live: टेबल टेनिस में भारत को झटका, श्रीजा का सफर क्वार्टर फाइनल में थमा

भारत की श्रीजा अकुला को एशियन गेम्स 2026 में महिला टेबल टेनिस टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। शानदार फॉर्म में चल रही श्रीजा को उत्तर कोरिया की कुम योंग किम ने सीधे गेमों में 3-0 से हराया। कुम योंग किम ने 11-7, 11-6, 11-5 से मुकाबला अपने नाम किया। श्रीजा की हार से एशियन गेम्स में टेबल टेनिस टीम स्पर्धा में भारत के पहले पदक की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

04:17 PM, 22-Sep-2026

Asian Games Live: जय मीना सॉफ्ट टेनिस क्वार्टर फाइनल में

भारत के जय मीना ने सॉफ्ट टेनिस के पुरुष एकल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। ग्रुप डी के मुकाबले में जय ने पाकिस्तान के अरैन हुसैन को 4-0 से हराया। अब क्वार्टर फाइनल में उनका सामना फिलीपींस के शेरविन नुगुइट से होगा। वहीं, आर्यन ठाकुर और आध्या तिवारी ने भी एकल मुकाबलों में जीत दर्ज कर भारत के लिए दिन को और बेहतर बनाया।

03:54 PM, 22-Sep-2026

Asian Games Live: वुशु क्वार्टर फाइनल में आर्यन की हार

एशियन गेम्स 2026 में भारत के आर्यन की वुशु में पदक जीतने की उम्मीदें खत्म हो गईं। पुरुषों के 56 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के अब्दुराशितोव सायदुल्लो ने शानदार वापसी करते हुए आर्यन को मात दी। पहले राउंड में पिछड़ने के बाद सायदुल्लो ने दूसरे और तीसरे राउंड में 5-0 से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम किया। इसके साथ ही एक ही दिन वुशु में दो पदक जीतने की भारत की उम्मीद भी समाप्त हो गई।

03:37 PM, 22-Sep-2026

Asian Games Live: हॉकी: भारत बनाम श्रीलंका मुकाबला शुरू

भारत और श्रीलंका के बीच पूल-ए का मुकाबला शुरू हो गया है। अपने पहले मैच में इंडोनेशिया को 13-1 से करारी शिकस्त देने के बाद भारतीय टीम की नजरें अब लगातार दूसरी जीत दर्ज करने पर हैं। टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था और उसी लय को श्रीलंका के खिलाफ भी बरकरार रखना चाहेगी।

03:31 PM, 22-Sep-2026

Asian Games Live: वुशु में रोशिबिना देवी सेमीफाइनल में, पदक पक्का

भारत की रोशिबिना देवी ने मकाऊ चीन की चू मैन सिन को डब्ल्यूपीडी (अंकों के अंतर से जीत) के जरिए हराकर महिलाओं के 60 किग्रा सांडा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ रोशिबिना ने भारत का एक और पदक पक्का कर दिया है। वह एशियन गेम्स में इस स्पर्धा में पहले रजत पदक जीत चुकी हैं, जबकि 2018 एशियन गेम्स में उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया था।

03:24 PM, 22-Sep-2026

Asian Games Live: तैराकी 4x100 मीटर मेडले रिले में भारत आठवें स्थान पर

भारतीय चौकड़ी ऋषभ दास, आकाश मणि, बेनेडिक्शन बेनिस्टन और धनुष सुरेश ने पुरुषों की 4x100 मीटर मेडले रिले के फाइनल में आठवां स्थान हासिल किया। भारत ने रेस पूरी करने में 3 मिनट 44.26 सेकंड का समय लिया।


0p9fnemo

02:45 PM, 22-Sep-2026

Asian Games Live: भारत का एक और पदक पक्का

भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने जापान को 3-0 से हराकर बड़ा उलटफेर किया और एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। आयुष शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोकी वातानाबे को सीधे गेम में हराया। इसके साथ ही भारत ने क्वार्टर फाइनल में जापान पर 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इस जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है और एक और पदक पक्का कर लिया है। भारतीय पुरुष बैडमिंटन इस पदक को स्वर्ण में बदलना चाहेगी।
 

  • पहले मैच में लक्ष्य सेन ने कोडाई नाराओका को 11-21, 21-5, 21-19 से हराया था।
  • फिर दूसरे मैच में सात्विक चिराग ने ताकुरो और युगो की जोड़ी को 21-18, 24-22 से हराया।
  • तीसरे मैच में अपना पहला एशियन गेम्स खेल रहे आयुष शेट्टी ने 21-10, 21-19 से जीत दर्ज की और भारत का पदक पक्का कर दिया।
  • सेमीफाइनल में भारत का सामना दक्षिण कोरिया और चीन के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

02:44 PM, 22-Sep-2026

Asian Games Live: बॉक्सिंग में जादुमणि अगले दौर में पहुंचे

जादुमणि के दमदार लेफ्ट हुक के बाद थापा को स्टैंडिंग काउंट का सामना करना पड़ा, जिससे मुकाबले के आखिरी चरण में भारतीय मुक्केबाज को स्पष्ट बढ़त मिल गई। जादुमणि ने इसके बाद संयम बनाए रखा और प्रतिद्वंद्वी के बड़े पंचों से बचते हुए एक और सटीक काउंटर लगाया। इससे मुकाबला पूरी तरह उनके पक्ष में चला गया। जादुमणि ने अंत में सर्वसम्मत 5-0 से जीत दर्ज की और राउंड ऑफ 16 में जगह पक्की कर ली।

02:27 PM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: आयुष जीत की ओर

आयुष शेट्टी ने पहला गेम 21-10 से अपने नाम किया। भारत अगर क्वार्टर फाइनल जीतता है तो पदक पक्का कर लेगा। कोकी वातानाबे के पास आयुष के स्मैश का कोई जवाब नहीं है।

02:26 PM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: भारत की जापान पर 2-0 की बढ़त

भारत ने जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में शानदार वापसी करते हुए 2-0 की बढ़त बना ली है। महिला टीम के 1-3 से हारने के बाद पुरुष टीम ने जापान पर दबाव बना दिया है। लक्ष्य सेन के बाद सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने जापान के होकी/कोबायाशी की जोड़ी को सीधे गेम में हराकर भारत को दूसरी जीत दिलाई। सात्विक-चिराग ने दूसरे गेम में शानदार खेल दिखाते हुए मुकाबला 24-22 से अपने नाम किया। भारत अब क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 2-0 से आगे है। अब तीसरे मुकाबले में आयुष शेट्टी का सामना विश्व नंबर-16 कोकी वातानाबे से होगा।

02:25 PM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: भारत ने जीता स्वर्ण पदक

अब वह पल आ गया है, जिसने पिछले कुछ घंटों की हर रन, विकेट और जश्न को यादगार बना दिया। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारतीय टीम स्वर्ण पदक लेने के लिए पोडियम पर पहुंची। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा पूरे अभियान में भारत के शानदार प्रदर्शन के केंद्र में रहीं।

मंधाना की 79 रन की पारी की बदौलत भारत ने रिकॉर्ड 216/3 का स्कोर बनाया। शेफाली ने 48 रन की पारी के बाद गेंद से भी दो अहम विकेट लिए, जबकि ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए भारत के स्कोर को और मजबूत किया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 69 रन पर समेट दिया और भारत ने 147 रन से जीत दर्ज की।

हांगझोउ में तीन साल पहले महिला क्रिकेट का पहला एशियाई खेल स्वर्ण जीतने के बाद भारत ने इस बार भी अपना खिताब सफलतापूर्वक बचा लिया। यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला स्वर्ण पदक भी है।

02:10 PM, 22-Sep-2026

Asian Games Live: पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी। उन्होंने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे आत्मविश्वास, कौशल और शानदार टीमवर्क से भरा प्रदर्शन बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जीत इस एशियन गेम्स में भारत का पहला स्वर्ण पदक भी लेकर आई है। उन्होंने कहा कि टीम ने देश को गौरवान्वित किया है और वह देशभर के अनगिनत युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी।

प्रधानमंत्री ने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार जीत! एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली हमारी महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। खेलों में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा, जिसमें आत्मविश्वास, कौशल और बेहतरीन टीमवर्क देखने को मिला। यह जीत इस संस्करण में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक भी लेकर आई है। टीम ने देश को गौरवान्वित किया है और देशभर के अनगिनत युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी। पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं।'

02:09 PM, 22-Sep-2026

Asian Games Live: भारत ने जीता पहला स्वर्ण पदक

भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर एशियन गेम्स 2026 में पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारतीय टीम ने इसके साथ ही एशियाड में अपने स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव किया। भारत ने फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 216 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारतीय महिला टीम ने 147 रनों के अंतर से जीत दर्ज की। श्रीलंका ने रजत और पाकिस्तान ने महिला क्रिकेट में कांस्य पदक अपने नाम किया। 

भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। भारत के लिए इस मैच में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और ऋचा घोष ने बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया। वहीं, दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों का प्रदर्शन भी जोरदार रहा। भारतीय टीम शुरुआत से ही खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी और टीम ने अपना दबदबा जारी रखा। महिला क्रिकेट टीम ने इस तरह आइची-नागोया एशियन गेम्स में भारत का स्वर्ण पदक का इंतजार खत्म किया। 
 

01:13 PM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: फेंसिंग में तनिक्षा खत्री प्री-क्वार्टर फाइनल में हारीं

फेंसिंग में महिला व्यक्तिगत एपी स्पर्धा में भारत का अभियान समाप्त हो गया है। आज प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली इकलौती भारतीय तनिक्षा खत्री को दक्षिण कोरिया की सॉन्ग सेरा के खिलाफ 9-15 से हार का सामना करना पड़ा।
 

12:41 PM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: भारत और लक्ष्य ने जीता पहला मैच

भारत के लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन में पुरुष टीम के क्वार्टर फाइनल में पहला मैच जीत लिया। उन्होंने कोडाई नाराओका को 11-21, 21-5, 21-19 से हराया। भारत ने जापान पर 1-0 की बढ़त ले ली है। लक्ष्य पहला गेम हारे थे, लेकिन इसके बाद जबरदस्त वापसी की। अब दूसरे मैच में सात्विक-चिराग की जोड़ी जापान की ताकुरो-यूगो की जोड़ी का सामना करेगी।

12:39 PM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: वुशु में लैंगलेनतोम्बी देवी हंजाबाम नौवें स्थान पर रहीं

लैंगलेनतोम्बी देवी हंजाबाम ने महिला नानक्वान और नानदाओ ऑल-अराउंड स्पर्धा में नौवां स्थान हासिल किया। उनका कुल स्कोर 18.839 रहा। हंजाबाम ने नानदाओ वर्ग में 9.436 अंक हासिल किए और इस स्पर्धा में आठवें स्थान पर रहीं। इससे पहले उन्होंने नानक्वान में अपना रूटीन पूरा किया था। चीन की झांग यालिंग ने 19.569 के कुल स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।

12:12 PM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: लक्ष्य सेन की शानदार वापसी, नाराओका को 21-5 से हराया

लक्ष्य सेन ने शानदार वापसी करते हुए कोडाई नाराओका को दूसरे गेम में 21-5 से हरा दिया। भारतीय शटलर ने इस गेम में जापानी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया। दोनों कोर्ट के बीच ड्रिफ्ट का अंतर इस मुकाबले में बड़ा फर्क पैदा कर रहा है। अब क्वार्टर फाइनल का यह शुरुआती मुकाबला निर्णायक गेम में पहुंच गया है। निर्णायक गेम में लक्ष्य सेन खराब साइड से शुरुआत करेंगे।

12:12 PM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया धमाल, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य

भारत ने एशियन गेम्स महिला क्रिकेट के स्वर्ण पदक मुकाबले में श्रीलंका के सामने 217 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। भारतीय टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 216 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 79 रन की शानदार पारी खेलकर मजबूत नींव रखी, जबकि शेफाली वर्मा ने 48 रन का योगदान दिया। इसके बाद ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 22 गेंदों में 49 रन ठोक दिए। शुरुआत में भारत ने संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन पारी के अंत में छक्कों की बारिश कर दी। अब श्रीलंका को स्वर्ण पदक जीतने के लिए 20 ओवर में 217 रन बनाने होंगे।

12:08 PM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: लक्ष्य सेन पहला गेम 11-21 से हारे, भारत की खराब शुरुआत

भारत के लिए अच्छी शुरुआत नहीं रही। लक्ष्य सेन इस समय अपनी लय में नजर नहीं आए और पुरुष एकल के पहले मुकाबले में कोडाई नाराओका के खिलाफ 18 मिनट में 11-21 से हार गए। पहले गेम के आखिरी अंक में लक्ष्य का टॉस लंबा चला गया, जिसके कारण उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

11:50 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: बैडमिंटन में नाराओका ने लक्ष्य पर बढ़त बनाई

भारत-जापान के बीच बैडमिंटन में पुरुष टीम का क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। मुकाबले में कोडाई नाराओका ने अच्छी शुरुआत की है। उन्होंने कई फ्रंट कोर्ट ड्रॉप शॉट खेलकर लक्ष्य सेन की लय बिगाड़ी और फिर बैकहैंड साइड पर लंबे शॉट लगाकर भारतीय खिलाड़ी को पीछे धकेला। पहले गेम के ब्रेक में लक्ष्य सेन 6-11 से पीछे हैं।

11:48 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: भारत की पुरुष टेबल टेनिस टीम हारी

भारत की पुरुष टेबल टेनिस टीम को प्री-क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। 2018 की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम इस हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गई। निर्णायक मुकाबले में भारत ने जी साथियान को टीम में नहीं उतारा। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या कोरिया के खिलाफ इस अहम मुकाबले में भारत को साथियान के अनुभव की कमी खली?
 

  • हरमीत देसाई को जंग वूजिन ने 3-1 से हराया।
  • मानुष शाह को ओ जुनसुंग के खिलाफ 2-3 से हार मिली।
  • मानव ठक्कर को आन जेह्युन ने 3-1 से मात दी।


 

11:48 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: फेंसिंग में सचिन टेबल ऑफ 32 में हारे, पुरुष फॉयल में भारत का अभियान खत्म

सचिन को पुरुष व्यक्तिगत फॉयल के टेबल ऑफ 32 मुकाबले में कजाकिस्तान के सेम्योनोव तिमोफेई के खिलाफ 9-15 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ पुरुष व्यक्तिगत फॉयल में भारत का अभियान समाप्त हो गया। इससे पहले दिन में सांसम हेमाश सिंह को भी राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में कजाकिस्तान के नुरमोव गालिम ने 9-15 से हराया था।
 

11:47 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: फेंसिंग में तनिक्षा खत्री राउंड ऑफ 16 में पहुंचीं

कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता तनिक्षा खत्री ने महिला व्यक्तिगत एपी इवेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने टेबल ऑफ 32 के मुकाबले में थाईलैंड की संग्गियो नत्पापत को 15-10 से हराया। अब कुछ ही मिनट में तनिक्षा राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में उतरेंगी। पदक के मुकाबले दिन में बाद में खेले जाएंगे।
 

11:46 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: फेंसिंग में मितवा जेसांगभाई चाैधरी टेबल ऑफ 32 में हारीं

मितवा जेसांगभाई चौधरी को महिला व्यक्तिगत एपी इवेंट के टेबल ऑफ 32 मुकाबले में चीन की जिंगवेन यांग के खिलाफ करीबी हार का सामना करना पड़ा। पहले पीरियड के बाद मितवा 5-4 से आगे थीं, लेकिन अंत में वह मुकाबला 14-15 से हार गईं। भारत की ओर से अब सिर्फ तनिक्षा खत्री मुकाबले में बची हैं। वह कुछ ही देर में महिला व्यक्तिगत एपी के टेबल ऑफ 16 मुकाबले में उतरेंगी।

11:01 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: भारतीय महिला बैडमिंटन टीम बाहर

भारतीय महिला बैडमिंटन टीम का पदक जीतने का सपना टूट गया है। क्वार्टर फाइनल में भारत को जापान के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद को छोड़कर भारत के बाकी मुकाबलों में हार मिली। पीवी सिंधू ने अकाने यामागुची के खिलाफ पहला गेम जीतकर बढ़त बनाई थी, लेकिन जापानी खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

  • WS1: पीवी सिंधू 23-21, 18-21, 11-21 से अकाने यामागुची से हारीं
  • WS2: उन्नति हुड्डा 16-21, 18-21 से तोमोका मियाजाकी से हारीं
  • WD1: त्रिशा जॉली/गायत्री गोपीचंद ने युकी फुकुशिमा/मायु मात्सुमोतो को 21-17, 21-16 से हराया
  • WS3: तन्वी शर्मा 21-12, 21-10 से नोजोमी ओकुहारा से हारीं

11:00 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: सांसम हेमाश सिंह राउंड ऑफ 32 में बाहर

खेलो इंडिया के एथलीट सांसम हेमाश सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वह राउंड ऑफ 32 में हारकर बाहर हो गए। हेमाश ने जापान के विश्व नंबर पांच काजुकी इमुरा को 5-1 से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। इसके अलावा उन्होंने फिलीपींस और ओमान के खिलाड़ियों के खिलाफ भी जीत दर्ज की। हालांकि, राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में उन्हें कजाकिस्तान के नुरुमोव गालिम के खिलाफ 9-16 से हार का सामना करना पड़ा।

11:00 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: बॉक्सिंग में साक्षी का बड़ा उलटफेर

भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने बड़ा उलटफेर करते हुए मंगलवार को एशियन गेम्स में पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता फिलीपींस की आइरा विलेगास को 5-0 से हरा दिया। इसके साथ ही साक्षी ने महिला 51 किलोग्राम वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। 26 वर्षीय भिवानी की मुक्केबाज ने शुरुआत से ही अपनी लंबाई और लंबे रिच का अच्छी तरह इस्तेमाल किया और विलेगास को खुद से दूर रखा।

दोनों मुक्केबाजों की सतर्क शुरुआत के बाद साक्षी ने जैब का प्रभावी इस्तेमाल किया और राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में लगातार नियंत्रण बनाए रखा। दूसरे राउंड में उन्होंने अपनी रफ्तार बढ़ा दी और लगातार कई मुक्के बरसाए। विलेगास को साक्षी की गति और मूवमेंट से तालमेल बिठाने में काफी परेशानी हुई।

10:25 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: महिला टीम क्वार्टर फाइनल में भारत जापान से हारा

भारतीय महिला बैडमिंटन टीम का पदक जीतने का सपना टूट गया है। क्वार्टर फाइनल में भारत को जापान के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद को छोड़कर भारत के बाकी मुकाबलों में हार मिली। पीवी सिंधू ने अकाने यामागुची के खिलाफ पहला गेम जीतकर बढ़त बनाई थी, लेकिन जापानी खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

  • WS1: पीवी सिंधू 23-21, 18-21, 11-21 से अकाने यामागुची से हारीं
  • WS2: उन्नति हुड्डा 16-21, 18-21 से तोमोका मियाजाकी से हारीं
  • WD1: त्रिशा जॉली/गायत्री गोपीचंद ने युकी फुकुशिमा/मायु मात्सुमोतो को 21-17, 21-16 से हराया
  • WS3: तन्वी शर्मा 21-12, 21-10 से नोजोमी ओकुहारा से हारीं

10:02 AM, 22-Sep-2026

Asian Games Live: क्रिकेट में स्वर्ण पदक मुकाबला, भारत ने जीता टॉस

शूटिंग मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत को निराशा हाथ लगी, लेकिन अब अगली स्पर्धा में देश के पास अपना पहला स्वर्ण पदक जीतने का मौका है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में चमारी अटापट्टू की श्रीलंका से भिड़ेगी। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम लगातार दूसरी बार इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से उतरेगी। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। प्लेइंग-11 जानने के लिए यहां क्लिक करें

09:59 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: टेबल टेनिस में कोरिया के खिलाफ भारतीय पुरुष टीम की खराब शुरुआत

दक्षिण कोरिया के खिलाफ पुरुष टीम के मुकाबले में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हरमीत देसाई को वूजिन जांग ने 3-1 से हरा दिया। दूसरे मुकाबले में मनुष शाह जुनसंग ओह के खिलाफ 0-1 से पीछे चल रहे हैं। भारत को मुकाबले में वापसी के लिए मनुष को यहां जीत दर्ज करनी होगी।

09:39 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: टेबल टेनिस में भारत ने थाईलैंड को हराया

टेबल टेनिस में राउंड 1 के मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने थाईलैंड को 3-2 से हरा दिया। भारत के लिए इस मैच में पहले श्रीजा अकुला उतरी थीं और उन्हें ओरावान परानांग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। फिर दूसरे मैच में यशस्विनी घोरपड़े ने वापसी कराई और मैच जीता। स्कोर 1-1 हो गया। इसके बाद तीसरे मैच में दिया चित्तले को जिनिपा सावेताबुत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और थाईलैंड की टीम 2-1 से आगे हो गई। चौथे मैच में यशस्विनी ने ओरावान परानांग को हरा दिया और स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। पांचवें और निर्णायक मुकाबले में श्रीजा के सामने जिनिपा थीं। श्रीजा ने मैच जीता और भारत को भी 3-2 से जीत दिलाई। इसी के साथ टीम इंडिया क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। भारतीय महिला टीम ने शानदार जीत दर्ज की और प्रतियोगिता में अपना अजेय अभियान जारी रखा। अब क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना आज दोपहर 3:50 बजे उत्तर कोरिया से होगा।

09:36 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: बैडमिंटन में तन्वी शर्मा के सामने नोजोमी ओकुहारा

17 साल की तन्वी शर्मा जापान की विश्व नंबर-10 नोजोमी ओकुहारा के खिलाफ कोर्ट पर उतर गई हैं। यह भारत के लिए बेहद अहम मुकाबला है। त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने जीत दर्ज कर टाई को जीवित रखा है, लेकिन भारत को आगे बढ़ने के लिए तान्वी को यहां खास प्रदर्शन करना होगा। हालांकि, तान्वी का ओकुहारा के खिलाफ रिकॉर्ड उम्मीद जगाता है। वह 2025 में सैयद मोदी इंटरनेशनल में तीन गेम के मुकाबले में ओकुहारा को हरा चुकी हैं।

09:35 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: कराटे में अलीशा चौधरी राउंड ऑफ-16 में हारीं, 55 किग्रा स्पर्धा से बाहर

एशियाई चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता अलीशा चौधरी महिला कुमिते 55 किग्रा स्पर्धा के राउंड ऑफ-16 में हारकर बाहर हो गईं। अलीशा को सिंगापुर की कोक इस्त्री अगुंग सैनिस्त्यारानी ने 6-1 से हराया। सैनिस्त्यारानी 2018 एशियन गेम्स की कांस्य पदक विजेता हैं।

09:25 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: तैराकी में 4x100 मीटर मेडले रिले की हीट में भारत चौथे स्थान पर

ऋषभ दास, आकाश मणि, बेनेडिक्शन बेनिस्टन और धनुष सुरेश की भारतीय चौकड़ी ने पुरुषों की 4x100 मीटर मेडले रिले की हीट में चौथा स्थान हासिल किया।

1r19sudg

09:23 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: त्रिशा-गायत्री की जीत से भारत की उम्मीदें कायम, जापान के खिलाफ वापसी

त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने महिला टीम स्पर्धा के तीसरे मुकाबले में 21-17, 21-16 से जीत दर्ज कर भारत की उम्मीदें कायम रखी हैं। अब भारत की ओर से तान्वी शर्मा कोर्ट पर उतरेंगी, जहां उनका सामना जापान की नोजोमी ओकुहारा से होगा। भारत फिलहाल जापान से 2-1 से पीछे है। पीवी सिंधू और उन्नति हूडा को एकल मुकाबले में हार मिली थी।

b8e10da

09:21 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: बॉक्सिंग में साक्षी की शानदार जीत, 5-0 से जीता मुकाबला

साक्षी ने आखिरी तीन मिनट में संयम के साथ बॉक्सिंग की और सोच-समझकर पंच लगाए। उन्होंने आइरा पर एक दमदार शॉट भी लगाया। फिलीपींस की मुक्केबाज ने जवाब में एक जोरदार लेफ्ट हुक लगाया, लेकिन यह जजों के फैसले को बदलने के लिए काफी नहीं था। साक्षी ने सर्वसम्मत 5-0 के फैसले से जीत दर्ज कर राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली। अब उनका सामना परसों कजाखस्तान की अलुआ बाल्किबेकोवा से होगा।

09:20 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल के लिए भारत की लाइन-अप जारी, लक्ष्य करेंगे शुरुआत

भारत के पुरुष बैडमिंटन टीम के जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले की लाइन-अप जारी हो गई है। उम्मीद के मुताबिक लक्ष्य सेन पहले मैच में कोडाई नाराओका के खिलाफ उतरेंगे। भारत के पास दूसरे मैच में 2-0 की बढ़त हासिल करने का मौका होगा, क्योंकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी दूसरे मैच में उतरेगी। तीसरे एकल मुकाबले के लिए एचएस प्रणय की जगह किदांबी श्रीकांत को चुना गया है।

  • MS1: लक्ष्य सेन बनाम कोडाई नाराओका
  • MD1: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी बनाम ताकुरो होकी/युगो कोबायाशी
  • MS2: आयुष शेट्टी बनाम कोकी वातानाबे
  • MD2: हरिहरन अम्साकरुणन/एमआर अर्जुन बनाम काकेरू कुमागाई/हिरोकी निशी
  • MS3: किदांबी श्रीकांत बनाम युशी तनाका

09:18 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: टेबल टेनिस में यशस्विनी ने दिलाई भारत को वापसी

यशस्विनी घोरपड़े ने ओरोवान परानांग को 3-0 से हराकर भारत को मुकाबले में बनाए रखा। उन्होंने महज 21 मिनट में 11-5, 11-8, 11-9 से जीत दर्ज कर टाई 2-2 से बराबर कर दी और निर्णायक मुकाबला तय कर दिया। अब पूरा दारोमदार श्रीजा अकुला पर है, जिनका सामना सुथासिनी सावेत्ताबुत से होगा। इस मुकाबले के नतीजे पर पूरी टाई का फैसला निर्भर है। अकुला पहला गेम गंवा चुकी हैं और अब वापसी की कोशिश करेंगी।

09:17 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: बॉक्सिंग में साक्षी की शानदार शुरुआत, पहले राउंड में 5-0 से आगे

रेड कॉर्नर से उतरने वाली साक्षी ने आक्रामक कॉम्बिनेशन के साथ शुरुआत करते हुए आइरा पर तुरंत दबाव बना दिया। आइरा ने भी अपने ओपन स्टांस से जवाब देने की कोशिश की और कुछ सटीक पंच लगाए, लेकिन साक्षी ज्यादा प्रभावी नजर आईं। साक्षी का जैब खास तौर पर आइरा के लिए परेशानी का कारण बना। भारतीय मुक्केबाज ने पहला राउंड दमदार अंदाज में खत्म किया और 5-0 से अपने नाम कर लिया। शानदार शुरुआत!

09:07 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: महिला क्रिकेट में पाकिस्तान ने जीता कांस्य पदक

पाकिस्तान की महिला टीम ने मंगलवार को बांग्लादेश को हराकर क्रिकेट में कांस्य पदक जीत लिया। फातिमा सना ने एक बार फिर बल्ले से अहम योगदान दिया और 30 गेंदों में 45 रन बनाए। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 145/8 का स्कोर बनाया। जवाब में बांग्लादेश की टीम 114 रन ही बना सकी। उम्म-ए-हानी ने तीन विकेट लेकर पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई। अब भारत और श्रीलंका के बीच स्वर्ण पदक का मुकाबला खेला जाएगा।

09:06 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: बैडमिंटन में त्रिशा-गायत्री ने दिलाई वापसी की उम्मीद

भारत की पहली पसंद महिला युगल जोड़ी त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने तीसरे मुकाबले का पहला गेम जीत लिया है। क्वार्टर फाइनल टाई में भारत अभी 0-2 से पीछे है और यह मुकाबला उसके लिए करो या मरो का है। त्रिशा और गायत्री हाल ही में शानदार बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप खेलकर आई हैं और उनके आत्मविश्वास में इसका असर साफ नजर आ रहा है। भारतीय जोड़ी ने विश्व नंबर-3 फुकुशिमा/मात्सुमोतो को पहले गेम में 21-17 से हराया। दूसरे गेम में भी भारत 6-2 से आगे है।

08:53 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: शूटिंग में इलावेनिल- पार्थ चौथे स्थान पर, भारत को शूटिंग में नहीं मिला पदक

भारत की गोल्ड मेडल की तलाश जारी है। इलावेनिल वालारिवन और पार्थ माने की जोड़ी मिश्रित टीम 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रही। चार टीमों के फाइनल में भारतीय जोड़ी पदक की दौड़ से बाहर हो गई। एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग की यह पहली स्पर्धा है, जिसमें भारत को कोई पदक नहीं मिला। 



 

08:50 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: तैराकी में रिले के फाइनल में भारत, पदक की दौड़ में उतरी टीम

ऋषभ दास, आकाश मणि, बेनेडिक्शन बेनिस्टन और धनुष सुरेश की भारतीय टीम ने अपनी हीट में चौथा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही भारत ने पुरुषों की 4x100 मीटर मेडले रिले के फाइनल में जगह बना ली। भारत हीट में सातवीं सबसे तेज टीम रही। फाइनल मुकाबला दोपहर 2:55 बजे होगा, जहां भारतीय टीम की नजरें पदक पर होंगी।

08:33 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: गोल्ड मेडल मैच में भारत, इलावेनिल-माने से पहले स्वर्ण की उम्मीद

इलावेनिल वालारिवान और पार्थ माने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। अब दोनों की नजरें स्वर्ण पदक पर हैं। क्या भारत को एशियन गेम्स में पहला गोल्ड मिल पाएगा? भारत ने क्वालिफिकेशन में दूसरा स्थान हासिल करके फाइनल में जगह बनाई थी। चीन उससे आगे रहा था और उसने क्वालिफिकेशन चरण में एक और विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

08:25 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: कांस्य पदक मुकाबला भी हारे चेतन भट्ट

भारत के चेतन भट्ट को पुरुषों के 84 किग्रा कुमिते वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में भी हार गए। उन्हें चीनी ताइपे के मेंग यू चुंग ने हरा दिया। और इस तरह चेतन के पदक का सपना अधूरा रह गया। भारत के चेतन भट्ट का चीनी ताइपे की मेंग-यू चुंग के खिलाफ मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ, लेकिन मेंग यू ने पहले स्कोर किया था, इस वजह से वह विजेता घोषित हुए।

08:21 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: कराटे में फाइनल में नहीं पहुंच सके चेतन भट्ट, अब कांस्य के लिए लड़ेंगे

भारत के चेतन भट्ट को पुरुषों के 84 किग्रा कुमिते वर्ग के सेमीफाइनल में जॉर्डन के मोहम्मद अलजाफरी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ चेतन फाइनल में जगह नहीं बना सके। सेमीफाइनल मुकाबले में चेतन एक भी अंक हासिल करने वाली कार्रवाई नहीं कर सके। अब उनका ध्यान कांस्य पदक के मुकाबले पर है, जो जल्द शुरू होने वाला है।

08:17 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: सिंधू के बाद उन्नति हारीं

बैडमिंटन के महिला टीम इवेंट में पीवी सिंधू के बाद उन्नति हूडा को हार का सामना करना पड़ा है। सिंधू को अकाने यामागुची ने 23-21, 18-21, 11-21 से हराया था। इसके बाद विश्व नंबर 23 उन्नति का सामना विश्व नंबर सात टोमोका मियाजाकी से हुआ। मियाजाकी ने यह मुकाबला 21-16, 21-18 से जीत लिया। दोनों गेम में एक वक्त उन्नति आगे थीं, लेकिन मियाजाकी ने शानदार वापसी की और जापान को 2-0 की बढ़त दिला दी। अब टीम इवेंट के तीसरे मैच में त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद के सामने यूकी फुकुशिमा और मायू मातसुमोतो की जोड़ी की मुश्किल चुनौती होगी।

08:14 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: कबड्डी में भारत की लगातार दूसरी जीत

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने मंगलवार को कोरिया को हराकर एशियन गेम्स में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। जापान के खिलाफ जीत के बाद भारत ने इस मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने पहले हाफ में दबदबा बनाया और दूसरे हाफ में मुकाबले को अपने पक्ष में खत्म करते हुए जीत पक्की की। गत चैंपियन भारत ने अभियान की शानदार शुरुआत को आगे बढ़ाया है।

08:11 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: कराटे में चेतन भट्ट की नजरें गोल्ड पर

पुरुषों के कुमिते 84 किग्रा वर्ग का सेमीफाइनल शुरू होने वाला है। चेतन भट्ट को अपने प्रतिद्वंद्वी का इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। सेमीफाइनल में उनका सामना जॉर्डन के मोहम्मद अलजाफरी से होगा। चेतन अगर यह मुकाबला जीतते हैं, तो वह स्वर्ण पदक के मुकाबले में जगह बना लेंगे।

08:10 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: टेबल टेनिस में यशस्विनी ने दिलाई भारत को बराबरी

श्रीजा अकुला की हार के बाद भारत को यशस्विनी घोरपड़े से जीत की जरूरत थी और उन्होंने टीम को निराश नहीं किया। यशस्विनी ने आखिरी दो गेम जीतकर शानदार वापसी की और मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। अब सभी की नजरें दिया चिताले पर हैं। उनसे भारत को बढ़त दिलाकर इस लय को आगे बढ़ाने की उम्मीद होगी।


08:10 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: कराटे क्वार्टर फाइनल में चेतन भट्ट, जीतते ही पदक पक्का

भारत के चेतन भट्ट पुरुषों के 84 किग्रा कुमिते वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उतर चुके हैं। अगर चेतन यह मुकाबला जीतते हैं, तो वह एशियन गेम्स में कांस्य पदक के मुकाबले के लिए क्वालिफाई कर जाएंगे

08:09 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: सेपकटकरा में मलयेशिया से 0-2 से हारा भारत, एशियन गेम्स से बाहर होने का खतरा

भारत को पुरुष टीम रेगु स्पर्धा के ग्रुप बी मुकाबले में मलयेशिया के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारत एशियन गेम्स से बाहर होने की कगार पर पहुंच गया है। पहला मुकाबला करीबी रहने के बाद मलयेशिया ने दूसरे मैच में 15-9, 15-12 से आसान जीत दर्ज कर टाई अपने नाम कर ली। भारत के पास अब ग्रुप में सिर्फ एक मुकाबला बचा है, जो बुधवार को फिलीपींस के खिलाफ होगा। भारतीय टीम को अपने अभियान को जिंदा रखने के लिए अब दूसरे नतीजों के भी अपने पक्ष में आने की जरूरत होगी।

07:50 AM, 22-Sep-2026

Asian Games Live: फेंसिंग में भारत की शानदार शुरुआत, पुरुष वर्ग में दो आसान जीत

बैडमिंटन से थोड़ी देर के लिए नजर हटाते हैं। फेंसिंग के पुरुष वर्ग में भारत ने शानदार शुरुआत की है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक दो आसान जीत दर्ज की हैं।

07:48 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: पहला गेम हारीं उन्नति

11-10 से बढ़त बनाने के बावजूद उन्नति जापान की मियाजाकी के खिलाफ पहला गेम हार गईं। मियाजाकी ने 21-16 से गेम जीता। उन्नति और भारत के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। महिला टीम इवेंट के इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिंधू यामागुची के खिलाफ पहले ही हार चुकी हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम एक पदक पक्का कर लेगी।

07:36 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: उन्नति ने बनाई बढ़त

बैडमिंटन में महिला टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में जापान का मुकाबला भारत से जारी है। पहले मैच में अकाने यामागुची ने पीवी सिंधू को हरा दिया है। अब दूसरे मैच में विश्व नंबर-23 उन्नति के सामना विश्व नंबर-7 टोमोका मियाजाकी की चुनौती है। उन्नति ने 11-10 की बढ़त बनाई हुई है।

07:27 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: सॉफ्ट टेनिस में भारत ने पाकिस्तान को हराया, जय मीणा की शानदार जीत

जय मीणा ने पाकिस्तान के हुसैन अरैन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। भारतीय खिलाड़ी ने मुकाबला 4-2, 4-0, 4-2, 4-0, 4-0 से अपने नाम किया। जय पूरे मुकाबले में बेहतर खिलाड़ी रहे और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

2at5dnk

07:26 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: शूटिंग में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम फाइनल का क्या है फॉर्मेट?

10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम फाइनल का फॉर्मेट हाल के वर्षों से थोड़ा अलग है। इसमें गोल्ड और कांस्य पदक के लिए अलग-अलग मुकाबले नहीं होंगे। फाइनल में चारों टीमें एक साथ शूटिंग करेंगी। यह व्यक्तिगत स्पर्धा की तरह होगा, जिसमें समय-समय पर खिलाड़ियों का उन्मूलन होता जाएगा। फाइनल सुबह 8:25 बजे शुरू होगा।

07:24 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: कबड्डी में कोरिया के खिलाफ भारत की तेज शुरुआत, देवांक के शानदार रेड से बढ़त 9-4

भारत और कोरिया के बीच मुकाबले की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। स्कोर 5-4 था, तभी देवांक ने शानदार रेड करते हुए दो अंक हासिल किए। इसके बाद भारत ने अपनी बढ़त बढ़ाकर 9-4 कर ली। भारतीय टीम की इस तेज शुरुआत से कोरियाई कोच भी नाराज नजर आए और उन्होंने टाइमआउट लिया।

07:21 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: बैडमिंटन में सिंधू हारीं, यामागुची ने 21-11 से जीता तीसरा गेम; जापान के खिलाफ भारत पर दबाव

बैडमिंटन में महिला टीम के क्वार्टर फाइनल में जापान का मुकाबला भारत से जारी है। पहले मैच में अकाने यामागुची ने पीवी सिंधू को हरा दिया है। यामागुची ने क्रॉस-कोर्ट ड्रॉप के साथ पीवी सिंधू के खिलाफ पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया। उन्होंने एकतरफा गेम में सिंधू को 21-11 से हराया। इसके साथ ही भारत जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पहला टाई हार गया है। जापान के खिलाफ जीत के लिए यह मुकाबला भारत के लिए बेहद अहम था।अब भारत को वापसी के लिए उन्नति हुड्डा से उम्मीद होगी। विश्व नंबर-23 उन्नति का सामना विश्व नंबर-7 टोमोका मियाजाकी से होगा। भारत को बराबरी पर लाने के लिए उन्नति को शानदार प्रदर्शन करना होगा।

2sh5s44o

07:21 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: टेबल टेनिस में श्रीजा अकुला हारीं, थाईलैंड के खिलाफ भारत पर दबाव

श्रीजा अकुला को ओरेवान परानांग ने जोरदार वापसी करते हुए हरा दिया। निर्णायक गेम में थाई खिलाड़ी ने 12-10 से जीत दर्ज की। इसके साथ ही राउंड ऑफ-16 मुकाबले में भारत थाईलैंड से पीछे हो गया है। अब भारतीय टीम पर दबाव है। यशस्विनी घोरपड़े अगला मुकाबला खेलेंगी, जहां उनका सामना सुथासिनी सावेताबुत से होगा।

07:04 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: शूटिंग में भारत फाइनल में, इलावेनिल-माने की एक और पदक पर नजर

इलावेनिल वालारिवान और पार्थ माने ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने क्वालिफिकेशन में दूसरा स्थान हासिल किया। फाइनल में भारत का सामना कोरिया, चीन और वियतनाम से होगा। इलावेनिल और पार्थ की नजर अब एक और पदक जीतने पर होगी।

07:03 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: बैडमिंटन में सिंधू-यामागुची 1-1 से बराबर, दूसरे गेम में जापानी खिलाड़ी की वापसी

पीवी सिंधू की आक्रामक रणनीति दूसरे गेम में काम नहीं आई। यामागुची ने शुरुआती दबाव से निकलते हुए बढ़त बनाए रखी। उन्होंने अपनी चालाकी और शानदार रक्षण के दम पर सिंधू को परेशान किया। कोर्ट के दूर वाले हिस्से से शटल को नियंत्रित करना भी सिंधू के लिए मुश्किल रहा, जिसके कारण उनके कई शॉट लंबे और बाहर चले गए। दूसरे गेम के बाद मुकाबला 1-1 से बराबर है। यामागुची ने दूसरा गेम 21-18 से अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही जापान ने भारत की बराबरी कर ली है और क्वार्टर फाइनल का शुरुआती मुकाबला 1-1 से बराबर हो गया है। अब सिंधू और यामागुची के बीच मुकाबला निर्णायक गेम में पहुंच गया है।

07:01 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: सेपकटकरा में मलयेशिया से पहला मुकाबला हारा भारत, अब वापसी जरूरी

भारत को पुरुष टीम रेगु के ग्रुप बी मुकाबले में मलयेशिया के खिलाफ पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। मलयेशिया ने निर्णायक तीसरे गेम में 7-0 की बढ़त बना ली थी, जिसके बाद भारत ने वापसी करते हुए स्कोर 4-9 किया। हालांकि, मलयेशिया ने फिर लगातार अंक जुटाए और पहला मुकाबला 15-13, 11-15, 15-5 से अपने नाम कर लिया। यह मुकाबला बेस्ट ऑफ थ्री है। भारत पहले ही ग्रुप बी के शुरुआती मुकाबले में जापान से 1-2 से हार चुका है। अब अगले दोनों मुकाबले जीतना भारत के लिए बेहद जरूरी है।

07:01 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: टेबल टेनिस में श्रीजा अकुला तीसरा गेम हारीं, मुकाबले में थाई खिलाड़ी की वापसी

श्रीजा अकुला ने दूसरा गेम जीतने के बाद तीसरे गेम में ओरावन परानांग के खिलाफ 9-11 से हार का सामना किया। इसके साथ ही थाई खिलाड़ी ने मुकाबले में वापसी का रास्ता बना लिया है। हालांकि श्रीजा अभी भी मैच में नियंत्रण की स्थिति में हैं, लेकिन करीबी मुकाबले में तीसरा गेम गंवाने से उन्हें निराशा होगी। अब उनकी नजर अगले गेम में बढ़त मजबूत करने पर होगी।

07:00 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: शूटिंग में भारत ने 634.9 का स्कोर किया, चीन ने विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में चीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 638.9 का स्कोर किया और 636.9 के पिछले विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। भारत ने भी मजबूत प्रदर्शन करते हुए 634.9 का स्कोर बनाया और पिछले एशियाई रिकॉर्ड को पार किया। हालांकि, अंतिम स्थिति अभी तय नहीं हुई है। दक्षिण कोरिया और ईरान के करीब 20-20 शॉट बाकी हैं। अब भारत को बाकी टीमों के प्रदर्शन का इंतजार करना होगा। सभी टीमों के शॉट पूरे होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि भारतीय जोड़ी की क्वालिफिकेशन में क्या स्थिति रहती है।

06:59 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: वुशू में लेंगलेन्तोम्बी देवी की पदक की राह मुश्किल, 9.403 का स्कोर

भारत की हंजबाम लेंगलेन्तोम्बी देवी ने महिला नानक्वान फाइनल में 9.403 का स्कोर किया है। इस स्कोर के बाद उनके लिए पदक की स्थिति मुश्किल हो गई है। फिलहाल ईरान की मीना पनाही दोरचेह (9.716) और चीन की झांग यालिंग (9.783) उनसे आगे हैं। अभी छह खिलाड़ी अपना परफॉर्मेंस देने वाली हैं, इसलिए अंतिम स्थिति तय होना बाकी है। लेंगलेन्तोम्बी ने 2025 एशियन ताओलू कप में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा था। अब उन्हें पदक की दौड़ में बने रहने के लिए बाकी खिलाड़ियों के प्रदर्शन का इंतजार करना होगा।

06:34 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: सिंधू ने यामागुची को रोमांचक पहले गेम में हराया, 1-0 की बढ़त

पीवी सिंधू और अकाने यामागुची के बीच महिला टीम क्वार्टर फाइनल का पहला मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। सिंधू ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए दुनिया की नंबर तीन खिलाड़ी को पहले गेम में मात दी। सिंधू एक समय 15-18 से पीछे चल रही थीं, लेकिन लंबे रैलियों में शानदार खेल दिखाते हुए उन्होंने स्कोर 18-18 से बराबर कर दिया। इसके बाद यामागुची ने हार नहीं मानी और गेम को 20-20 तक ले गईं।

यामागुची को गेम प्वाइंट पर बढ़त मिली, लेकिन उन्होंने क्रॉस-कोर्ट ड्रॉप शॉट नेट में मार दिया। सिंधू ने इस गलती का फायदा उठाया और शानदार तरीके से वापसी करते हुए पहला गेम अपने नाम कर लिया। पीवी सिंधू ने दुनिया की नंबर तीन अकाने यामागुची के खिलाफ पहला गेम जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है।

06:33 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: 22 सितंबर को भारत का पूरा कार्यक्रम

समय खेल स्पर्धा भारतीय खिलाड़ी/टीम
सुबह 5:30 सॉफ्ट टेनिस महिला एकल, ग्रुप डी, मैच 1 आध्या तिवारी बनाम एलिशा जिगलर (थाईलैंड)
सुबह 5:30 सेपकटकरा पुरुष टीम रेगु, प्रारंभिक ग्रुप बी भारत बनाम मलेशिया
सुबह 5:30 ई-स्पोर्ट्स फुटबॉल (ईफुटबॉल), ग्रुप एफ, मैच 1 डेनियल पटेल, चिन्मय साहू बनाम उज्बेकिस्तान
सुबह 5:45 घुड़सवारी इवेंटिंग टीम ड्रेसेज आशीष लिमये, फुआद मिर्जा, अर्जन नागरा
सुबह 5:45 घुड़सवारी इवेंटिंग व्यक्तिगत ड्रेसेज आशीष लिमये, फुआद मिर्जा, अर्जन नागरा
सुबह 6:00 बैडमिंटन महिला टीम क्वार्टर फाइनल भारत बनाम जापान
सुबह 6:15 शूटिंग 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम क्वालिफिकेशन पार्थ राकेश माने, एलावेनिल वालारिवन
सुबह 6:29 वुशु महिला नानक्वान एवं नानदाओ फाइनल हंजबाम लेंगलेन्तोम्बी देवी
सुबह 6:30 शूटिंग पुरुष स्कीट व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन, दिन 2 अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेघ सिंह गिल, मैराज अहमद खान
सुबह 6:30 शूटिंग पुरुष स्कीट टीम क्वालिफिकेशन, दिन 2 अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेघ सिंह गिल, मैराज अहमद खान
सुबह 6:30 शूटिंग महिला स्कीट व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन, दिन 2 परीणाज धालीवाल, रैजा ढिल्लों, महेश्वरी चौहान
सुबह 6:30 शूटिंग महिला स्कीट टीम क्वालिफिकेशन, दिन 2 परीणाज धालीवाल, रैजा ढिल्लों, महेश्वरी चौहान
सुबह 6:30 टेबल टेनिस महिला टीम राउंड ऑफ 16 भारत बनाम थाईलैंड
सुबह 6:30 से तलवारबाजी पुरुष फॉयल व्यक्तिगत पूल बाउट सनासम हेमाश सिंह
सुबह 7:00 सॉफ्ट टेनिस पुरुष एकल, ग्रुप डी, मैच 1 जय मीणा बनाम हुसैन अरैन (पाकिस्तान)
सुबह 7:15 कबड्डी पुरुष टीम, ग्रुप ए, गेम 4 भारत बनाम दक्षिण कोरिया
सुबह 7:29 तैराकी पुरुष 1500 मीटर फाइनल बी आर्यन नेहरा
सुबह 7:35 कराटे पुरुष कुमिते -84 किग्रा सेमीफाइनल चेतन भट्ट
सुबह 7:50 कराटे पुरुष कुमिते -84 किग्रा कांस्य पदक मुकाबला चेतन भट्ट, अगर क्वालिफाई किया
सुबह 8:05 तैराकी पुरुष 4x100 मीटर मेडले रिले, हीट 2 रोहित बेनेडिक्शन, दानुश सुरेश, ऋषभ दास, आकाश मणि
सुबह 8:15 से तलवारबाजी महिला एपे व्यक्तिगत पूल बाउट मितवा जेसांगभाई चौधरी, तनिक्षा खत्री
सुबह 8:25 शूटिंग 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम फाइनल पार्थ राकेश माने, एलावेनिल वालारिवन
सुबह 8:30 से मुक्केबाजी महिला 51 किग्रा, राउंड ऑफ 32 साक्षी बनाम आइरा विलेगास (फिलीपींस)
सुबह 9:00 से टेबल टेनिस पुरुष टीम राउंड ऑफ 16 भारत बनाम प्रतिद्वंद्वी तय होना बाकी
सुबह 9:20 कराटे महिला कुमिते -55 किग्रा, राउंड ऑफ 16 अलीशा बनाम कोक इस्त्री अगुंग सनिस्त्यारानी (इंडोनेशिया)
सुबह 9:30 सॉफ्ट टेनिस पुरुष एकल, ग्रुप सी, मैच 2 आर्यन ठाकुर बनाम बोल्ड-एर्डेने अल्तांगेरेल (मंगोलिया)
सुबह 9:40 कराटे महिला कुमिते -55 किग्रा क्वार्टर फाइनल अलीशा, अगर क्वालिफाई किया
सुबह 9:55 कराटे महिला कुमिते -55 किग्रा सेमीफाइनल अलीशा, अगर क्वालिफाई किया
सुबह 10:00 तलवारबाजी पुरुष फॉयल व्यक्तिगत राउंड ऑफ 32 सचिन, सनासम हेमाश सिंह, अगर क्वालिफाई किया
सुबह 10:15 कराटे महिला कुमिते -55 किग्रा रेपेचेज अलीशा, अगर क्वालिफाई किया
सुबह 10:30 क्रिकेट महिला फाइनल भारत बनाम श्रीलंका
सुबह 10:30 कलात्मक जिम्नास्टिक्स महिला क्वालिफिकेशन, सब डिविजन 2 प्रणति नायक
सुबह 10:30 सॉफ्ट टेनिस महिला एकल, ग्रुप डी, मैच 3 आध्या तिवारी बनाम कैनात शालवानी (पाकिस्तान)
सुबह 10:35 कराटे महिला कुमिते -55 किग्रा कांस्य पदक मुकाबला अलीशा, अगर क्वालिफाई किया
सुबह 10:40 तलवारबाजी महिला एपे व्यक्तिगत राउंड ऑफ 32 तनिक्षा खत्री, मितवा जेसांगभाई चौधरी, अगर क्वालिफाई किया
सुबह 11:20 तलवारबाजी पुरुष फॉयल व्यक्तिगत राउंड ऑफ 16 सचिन, सनासम हेमाश सिंह, अगर क्वालिफाई किया
सुबह 11:20 तलवारबाजी महिला एपे व्यक्तिगत राउंड ऑफ 16 तनिक्षा खत्री, मितवा जेसांगभाई चौधरी, अगर क्वालिफाई किया
सुबह 11:30 बैडमिंटन पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल भारत बनाम जापान
दोपहर 12:00 घुड़सवारी इवेंटिंग टीम शो जंपिंग आशीष लिमये, फुआद मिर्जा, अर्जन नागरा
दोपहर 12:00 घुड़सवारी इवेंटिंग व्यक्तिगत शो जंपिंग आशीष लिमये, फुआद मिर्जा, अर्जन नागरा
दोपहर 12:00 सॉफ्ट टेनिस पुरुष एकल, ग्रुप सी, मैच 3 आर्यन ठाकुर बनाम पो-यी चेन (चीनी ताइपे)
दोपहर 12:00 तलवारबाजी पुरुष फॉयल व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल सचिन, सनासम हेमाश सिंह, अगर क्वालिफाई किया
दोपहर 12:00 तलवारबाजी महिला एपे व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल तनिक्षा खत्री, मितवा जेसांगभाई चौधरी, अगर क्वालिफाई किया
दोपहर 12:40 कराटे पुरुष कुमिते -84 किग्रा फाइनल चेतन भट्ट, अगर क्वालिफाई किया
दोपहर 12:50 कराटे महिला कुमिते -55 किग्रा फाइनल अलीशा, अगर क्वालिफाई किया
दोपहर 1:30 से मुक्केबाजी पुरुष 55 किग्रा, राउंड ऑफ 32 जादुमणि सिंह मांडेंगबाम बनाम थापा चंद्र बहादुर (नेपाल)
दोपहर 1:50 तलवारबाजी पुरुष फॉयल व्यक्तिगत सेमीफाइनल सचिन, अगर क्वालिफाई किया
दोपहर 2:00 ई-स्पोर्ट्स फुटबॉल (ईफुटबॉल), ग्रुप एफ, मैच 3 डेनियल पटेल, चिन्मय साहू बनाम मंगोलिया
दोपहर 2:10 तलवारबाजी पुरुष फॉयल व्यक्तिगत सेमीफाइनल सनासम हेमाश सिंह, अगर क्वालिफाई किया
दोपहर 2:30 तलवारबाजी महिला एपे व्यक्तिगत सेमीफाइनल तनिक्षा खत्री, अगर क्वालिफाई किया
दोपहर 2:30 से वुशु महिला सांडा 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल रोशिबिना देवी
दोपहर 2:30 से वुशु पुरुष सांडा 56 किग्रा क्वार्टर फाइनल आर्यन
दोपहर 2:50 तलवारबाजी महिला एपे व्यक्तिगत सेमीफाइनल मितवा जेसांगभाई चौधरी, अगर क्वालिफाई किया
दोपहर 2:55 तैराकी पुरुष 4x100 मीटर मेडले रिले फाइनल रोहित बेनेडिक्शन, दानुश सुरेश, ऋषभ दास, आकाश मणि, अगर क्वालिफाई किया
दोपहर 3:10 तलवारबाजी पुरुष फॉयल व्यक्तिगत पदक मुकाबला सचिन, अगर क्वालिफाई किया
दोपहर 3:10 तलवारबाजी पुरुष फॉयल व्यक्तिगत पदक मुकाबला सनासम हेमाश सिंह, अगर क्वालिफाई किया
शाम 3:30 हॉकी पुरुष पूल ए, मैच 6 भारत बनाम श्रीलंका
शाम 3:30 तलवारबाजी महिला एपे व्यक्तिगत पदक मुकाबला तनिक्षा खत्री, अगर क्वालिफाई किया
शाम 3:30 तलवारबाजी महिला एपे व्यक्तिगत पदक मुकाबला मितवा जेसांगभाई चौधरी, अगर क्वालिफाई किया

06:32 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: दूसरे स्थान के लिए भारत और कोरिया में मुकाबला

शूटिंग में चीन फिलहाल बाकी टीमों से आगे निकलता नजर आ रहा है। दूसरे स्थान के लिए भारत और कोरिया के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। हालांकि मुकाबले में अभी काफी समय बाकी है और स्थिति किसी भी समय बदल सकती है। इलावेनिल वालारिवन और पार्थ राकेश माने की जोड़ी की नजर अब अपनी स्थिति मजबूत करते हुए फाइनल में जगह बनाने पर होगी।

06:31 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: शूटिंग में इलावेनिल और माने की अच्छी शुरुआत, दूसरे स्थान पर भारत

शूटिंग में भी मुकाबले शुरू हो गए हैं। एलावेनिल वालारिवन और पार्थ राकेश माने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत की चुनौती पेश कर रहे हैं। भारतीय जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की है और फिलहाल दूसरे स्थान पर है। चीन की जोड़ी शीर्ष पर चल रही है। भारतीय निशानेबाजों की नजर अब क्वालिफिकेशन में शीर्ष स्थानों पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाने पर होगी।

06:30 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: सिंधू-यामागुची के बीच जोरदार मुकाबला, ब्रेक तक भारतीय खिलाड़ी पीछे

एशियन गेम्स के महिला टीम क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधू और अकाने यामागुची के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। क्वार्टर फाइनल का आगाज ही इस बड़े मुकाबले से हुआ है। सिंधू ने मैच का पहला अंक हासिल कर अच्छी शुरुआत की, लेकिन यामागुची ने वापसी करते हुए 4-1 की बढ़त बना ली। इसके बाद सिंधु ने लय हासिल की और स्कोर 5-5 से बराबर कर दिया। दोनों खिलाड़ी अपने करियर में 30 बार आमने-सामने हो चुकी हैं, ऐसे में एक-दूसरे के खेल से अच्छी तरह परिचित हैं।

पहले गेम के ब्रेक तक यामागुची आगे
पहले गेम के ब्रेक तक सिंधू पीछे चल रही हैं। रिव्यू के बाद सिंधु ने अच्छी वापसी की और 10-10 की बराबरी की स्थिति बनाई, लेकिन एक गलती के कारण यामागुची ने फिर बढ़त हासिल कर ली। सिंधू के शॉट्स में सटीकता और लय नजर आ रही है। ब्रेक के बाद भारतीय खिलाड़ी वापसी की कोशिश करेंगी।

06:29 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: क्या एलावेनिल और माने दिलाएंगे भारत को एक और पदक?

भारत की नजर शूटिंग में एक और पदक पर होगी। एलावेनिल वालारिवन और पार्थ राकेश माने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में भारत की चुनौती पेश करेंगे। दोनों पहले सुबह 6:15 बजे क्वालिफिकेशन में उतरेंगे और फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।

8:25 बजे फाइनल का मौका
क्वालिफिकेशन में सफल रहने पर एलावेनिल और माने सुबह 8:25 बजे फाइनल में पदक के लिए निशाना साधेंगे। शूटिंग एशियन गेम्स में भारत के लिए अब तक पदक जीतने वाला प्रमुख खेल रहा है और इस जोड़ी से भी एक और पदक की उम्मीद होगी।

06:27 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: क्रिकेट में क्या भारत फिर जीतेगा एशियन गेम्स का स्वर्ण?

भारतीय महिला टीम एशियन गेम्स क्रिकेट में अपने खिताब का बचाव करने से सिर्फ एक जीत दूर है। मंगलवार को फाइनल में उसका सामना श्रीलंका से होगा। दोनों टीमें बड़े खिताबी मुकाबलों में कई बार आमने-सामने आ चुकी हैं और अब एची-नागोया में स्वर्ण पदक के लिए फिर भिड़ेंगी।

भारत का शानदार सफर

भारत ने एची-नागोया में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उसने पहले जापान को आसानी से हराया और इसके बाद सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ और भी एकतरफा जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।

भारतीय टीम की नजर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर है।

श्रीलंका भी अब तक अजेय

श्रीलंका ने भी टूर्नामेंट में अब तक कोई मुकाबला नहीं गंवाया है। उसने अपने शुरुआती मुकाबले में मलेशिया को हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट कटाया।

अब भारत और श्रीलंका दोनों आत्मविश्वास के साथ खिताबी मुकाबले में उतरेंगे।

फाइनल में फिर आमने-सामने

भारत और श्रीलंका के बीच पिछले तीन वर्षों में एशियन गेम्स और महिला एशिया कप में तीन फाइनल खेले जा चुके हैं। हर मुकाबले के साथ दोनों टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा और बढ़ी है।

अब एची-नागोया में दोनों के सामने फिर वही चुनौती है। भारत लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का स्वर्ण जीतने की कोशिश करेगा, जबकि श्रीलंका भारत की खिताबी राह रोककर इस मुकाबले में एक नया अध्याय जोड़ना चाहेगा।

06:25 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: सिंधु एंड कंपनी के सामने जापान की चुनौती, पदक पक्का करने पर नजर

मंगलवार, 22 सितंबर को भारत की पुरुष और महिला बैडमिंटन टीमें क्वार्टर फाइनल में जापान का सामना करेंगी। दोनों मुकाबलों में जीत भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाएगी और कम से कम कांस्य पदक पक्का कर देगी।

महिला टीम के सामने बड़ी चुनौती
भारतीय महिला टीम सुबह छह बजे जापान के खिलाफ उतरेगी। भारत ने शुरुआती दौर में कजाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, जापान को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है।

भारत की चुनौती की अगुवाई पीवी सिंधु करेंगी। सिंधु पहले एकल मुकाबले में दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी अकाने यामागुची से भिड़ेंगी। इसके बाद वह तनिषा क्रास्टो के साथ दूसरे युगल मुकाबले में भी उतरेंगी।

सिंधु का यामागुची के खिलाफ 16-14 का जीत-हार रिकॉर्ड है। दोनों के बीच पिछला मुकाबला जुलाई में जापान ओपन में हुआ था, जिसमें सिंधु ने जीत दर्ज की थी।

सिंधु के बाद उन्नति और तान्वी पर नजर
दूसरे एकल मुकाबले में उन्नति हुड्डा का सामना जापान की तोमोका मियाजाकी से होगा। वहीं, तीसरे एकल मुकाबले में तान्वी शर्मा की टक्कर नोजोमी ओकुहारा से होगी।

महिला एकल में जापान की तीन खिलाड़ी शीर्ष-10 में हैं। यामागुची तीसरे, मियाजाकी सातवें और ओकुहारा 10वें स्थान पर हैं। भारत की सिंधु 11वें, उन्नति 24वें और तान्वी 26वें स्थान पर हैं।

युगल में भी कड़ी टक्कर
युगल में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी का सामना दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी युकी फुकुशिमा और मायू मात्सुमोतो से होगा। विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता भारतीय जोड़ी के लिए यह एक और बड़ी परीक्षा होगी।

दूसरे युगल मुकाबले में सिंधु और तनिषा क्रास्टो की जोड़ी की नाकानिशी और रिन उएसाका से भिड़ेगी।

भारत बनाम जापान महिला क्वार्टर फाइनल लाइन-अप

मुकाबला भारत जापान
महिला एकल 1 पीवी सिंधु (11) अकाने यामागुची (3)
महिला एकल 2 उन्नति हुड्डा (24) तोमोका मियाजाकी (7)
महिला युगल 1 ट्रीसा जॉली/गायत्री गोपीचंद (26) युकी फुकुशिमा/मायू मात्सुमोतो (3)
महिला युगल 2 पीवी सिंधु/तनिषा क्रास्टो की नाकानिशी/रिन उएसाका
महिला एकल 3 तान्वी शर्मा (26) नोजोमी ओकुहारा (10)

पुरुष टीम भी जापान से भिड़ेगी

भारतीय पुरुष टीम भी मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में जापान का सामना करेगी। भारत 2022 एशियन गेम्स का रजत पदक विजेता है। पुरुष क्वार्टर फाइनल की लाइन-अप अभी घोषित नहीं की गई है।

महिला टीम के लिए जीत का मतलब सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ कम से कम कांस्य पदक पक्का करना होगा।

06:24 AM, 22-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: 21 सितंबर को क्या क्या हुआ

आइची-नागोया एशियन गेम्स में सोमवार, 21 सितंबर को भारत की पदक तालिका में चार और पदक जुड़े, लेकिन सबसे अहम स्वर्ण पदक का इंतजार जारी रहा। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत के खाते में कुल छह पदक हो गए थे, जिनमें चार रजत और दो कांस्य पदक शामिल थे।

शूटिंग ने फिर दिलाए सबसे ज्यादा पदक
भारत के चार में से तीन पदक शूटिंग से आए। पूर्व पहलवान हिमांशु ढिल्लों ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। रुद्राक्ष पाटिल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इससे पहले दोनों ने पार्थ राकेश माने के साथ मिलकर टीम स्पर्धा में भी रजत पदक जीता था। हिमांशु के लिए यह पदक खास रहा। पहलवानी छोड़कर शूटिंग का रुख करने वाले हिमांशु ने एशियन गेम्स में पदार्पण करते हुए रजत पदक जीता और अपने अनोखे खेल सफर में एक और उपलब्धि जोड़ दी।

सुचिका ने रचा इतिहास
भारत का दिन का चौथा पदक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आया, जहां सुचिका तारियाल ने इतिहास रच दिया। वह एशियन गेम्स में इस खेल में भारत के लिए पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। हालांकि, उनका कांस्य पदक बेहद दर्दनाक अंदाज में आया। सिंगापुर की तेओ हुई हून के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला ड्रॉ रहने के बाद विजेता का फैसला वजन के आधार पर टाईब्रेकर से हुआ। सुचिका महज 700 ग्राम के अंतर से फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

स्वर्ण का इंतजार जारी
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत छह पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर था। भारत के खाते में चार रजत और दो कांस्य पदक थे, लेकिन स्वर्ण पदक अभी दूर था। स्वर्ण पदकों के मामले में चीन 23 स्वर्ण के साथ शुरुआती बढ़त बनाए हुए था। भारत के लिए अब चुनौती सिर्फ पदकों की संख्या बढ़ाने की नहीं, बल्कि एशियन गेम्स के शुरुआती दिनों से दूर रहे स्वर्ण पदक को हासिल करने की भी है।

06:21 AM, 22-Sep-2026

एशियाड: भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम और वुशु में रोशिबिना ने पदक किए पक्के, क्रिकेट में आया सोना; हॉकी टीम जीती

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेम्स 2026 के मंगलवार के मुकाबलों में भारत कई खेलों में चुनौती पेश कर रहा है। बैडमिंटन, शूटिंग, क्रिकेट, हॉकी, मुक्केबाजी, वुशु, कबड्डी और अन्य खेलों से जुड़े सभी लाइव अपडेट यहां मिलेंगे। भारत के मुकाबलों के स्कोर, नतीजे और पदक से जुड़ी हर जानकारी के लिए लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें