भारत के लिए हांगझोऊ एशियाई खेलों का छठा दिन खास रहा। भारत ने शुक्रवार को दो स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य समेत आठ पदक जीते। भारत के कुल पदकों की संख्या 33 पहुंच गई है। इनमें आठ स्वर्ण, 12 रजत, 13 कांस्य शामिल हैं। शुक्रवार को आठ पदकों में से शूटिंग में दो स्वर्ण और तीन रजत समेत पांच पदक, टेनिस में एक रजत, शॉटपुट-स्क्वैश में एक-एक कांस्य शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठे दिन पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
भारत के लिए शुक्रवार को पदक का खाता शूटिंग में खुला। 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम इवेंट में भारत ने रजत पदक जीता। भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों ईशा सिंह, पलक और दिव्या ने कमाल कर दिया। इसके बाद शूटिंग में ही ऐश्वर्य प्रताप सिंह, स्वप्निल और अखिल की तिकड़ी ने कमाल कर दिया। तीनों ने मिलकर 50 मीटर राइफल 3 पॉजिशन पुरुष टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया।
फिर टेनिस के पुरुष युगल स्पर्धा में भारत को एक रजत पदक मिला है। साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन की जोड़ी फाइनल में हार गई। दोनों को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इसके बाद शूटिंग में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पलक ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वहीं, ईशा सिंह ने रजत पदक पर कब्जा किया। पलक ने 242.1 और ईशान ने 239.7 का स्कोर किया। वहीं, पाकिस्तान की किश्माला 218.2 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
भारतीय महिला स्क्वैश टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। सेमीफाइनल में उसे हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। शूटिंग में फिर 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन पुरुष एकल फाइनल में रजत पदक जीता। ऐश्वर्य ने 459.7 अंक हासिल किए। किरण बालियान ने शॉटपुट यानी गोला फेंक प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 17.36 मीटर के थ्रो के साथ पदक जीता। यह हांगझोऊ एशियाई खेलों में एथलेटिक्स यानी ट्रैक एंड फील्ड में भारत का पहला पदक रहा।
भारत को एक और पदक मिला है। किरण बालियान ने शॉटपुट यानी गोला फेंक प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 17.36 मीटर के थ्रो के साथ पदक जीता। यह एथलेटिक्स यानी ट्रैक एंड फील्ड में भारत का पहला पदक है। मेरठ की किरण बालियान ने ट्रैक एंड फील्ड में भारत का खाता खोला है। चीन की गोंग लिजियो ने स्वर्ण और चीन सोंग जियायुआन ने रजत पदक अपने नाम किया। भारत के कुल पदकों की संख्या अब 33 हो गई है। इनमें आठ स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य पदक शामिल हैं।
भारतीय पुरुष स्क्वैश टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। 2018 एशियाई खेलों में कांस्य जीतने वाली भारतीय टीम ने तब के गोल्ड मेडलिस्ट मलयेशिया को सेमीफाइनल में 2-0 से हरा दिया। अब फाइनल में स्वर्ण के लिए भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। पाकिस्तान की टीम ने ग्रुप राउंड में भारत को हराया था। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है। भारत के लिए पहले अभय सिंह खेलने आए और उन्होंने मलयेशिया के मोहम्मद बहतियार को 3-1 (11-3, 12-10, 9-11, 11-6) से हरा दिया। इसके बाद भारत के दिग्गज स्क्वैश प्लेयर सौरव घोषाल आए और उन्होंने दूसरे मैच में इयेन योव एनजी को 3-1 (11-8, 11-6, 10-12, 11-3) से हरा दिया और साथ ही भारतीय टीम की फाइनल में जगह पक्की कर दी। भारत ने कम से कम सिल्वर पक्का कर लिया है। गोल्ड के लिए उसे फाइनल में पाकिस्तान को हराना होगा।
हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत महिला हॉकी टीम का विजयी सफर जारी है। पूल-ए के अपने दूसरे मैच में टीम इंडिया ने मलयेशिया को 6-0 से रौंद दिया। इस जीत के साथ सविता पूनिया की अगुआई वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचने का अपना दावा मजबूत कर लिया है। भारत ने दो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से अर्जित किए, जबकि चार फील्ड गोल्स किए। भारत के लिए इस मैच में वैष्णवी, निशा, दीप ग्रेस इक्का, मोनिका, संगीता और लालरेमसियामी ने गोल दागे।
महिला टीम राउंड 1: भारत ने फिलीपींस को हराया
शतरंज महिला टीम स्पर्धा के राउंड वन में भारत ने फिलीपींस को 3.5 - 0.5 से हराया। डी हरिका, आर वैशाली और सविता बस्कर ने अपने-अपने मैच जीते, जबकि वंतिका अग्रवाल ने जान फ्रोंडा से ड्रॉ खेला।
IND 3.5 - 0.5 PHI
पुरुष टीम राउंड 1: भारत ने मंगोलिया को हराया
शतरंज पुरुष टीम स्पर्धा के राउंड 1 में भारत ने मंगोलिया को 3.5 - 0.5 से हराया। आर प्रागननंधा, विदित गुजराती और अरुण एरिगैसी ने अपने-अपने मैच जीते, जबकि गुकेश डी ने सुमिया बिलगुन के साथ ड्रॉ खेला।
IND 3.5 - 0.5 MGL
भारतीय महिला हैंडबॉल टीम 2023 एशियाई खेलों में ग्रुप बी के मैच में चीन से 30-37 से हार गई। भारत के लिए मेनिका ने सर्वाधिक आठ गोल किए।
भारत की ऐश्वर्या मिश्रा सीजन की सर्वश्रेष्ठ 52.73 सेकेंड की टाइमिंग के साथ महिलाओं की 400 मीटर हीट में दूसरे स्थान पर रहीं। वह फाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं। भारत की हिमांशी मलिक महिलाओं की 400 मीटर हीट 3 में 57.82 के समय के साथ चौथे स्थान पर रहीं। वह इवेंट के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रहीं। वहीं, एथलेटिक्स में एक और सफलता मिली। भारत के मुहम्मद अजमल वरियाथोडी ने 45.76 सेकंड के समय के साथ हीट 2 में दूसरे स्थान पर रहकर पुरुषों की 400 मीटर के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। मुहम्मद अनस याहिया भी 46.29 के समय के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रहे।
2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को चार पदक दिलाने वाले दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल को हांगझोऊ एशियाई खेलों के पुरुष एकल प्रतियोगिता के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में चीनी ताइपे के चीह युआन चुआंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस कड़े मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच सात गेम खेले गए। दोनों में से कोई हार मानने को तैयार नहीं था। चुआंग ने शरथ को 4-3 से हराया। शुरुआती दो गेम में चुआंग ने 11-7 और 12-10 से जीते। इसके बाद शरथ ने वापसी करते हुए तीसरा गेम 11-9 से जीता। फिर चुआंग ने चौथे गेम में 11-5 से जीत हासिल की। पांचवें और छठे गेम में शरथ ने जबरदस्त वापसी करते हुए 12-10 और 11-6 से जीत हासिल की। सातवें और निर्णायक गेम में चुआंग ने शरथ को 11-8 से हराया और साथ ही मैच भी अपने नाम किया। साथियान के बाद शरथ के बाहर भी हो गए हैं।
भारत की स्टार मुक्केबाज और विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने महिलाओं की 45-50 किग्रा मुक्केबाजी स्पर्धा में जॉर्डन की हनान नासर को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इसी के साथ उन्होंने एशियाई खेलों में भारत के लिए एक और पदक पक्का कर लिया है। इस जीत के साथ निकहत ने पेरिस ओलंपिक 2024 कोटा भी हासिल कर लिया है।
भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने इतिहास रचते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने नेपाल को 3-0 से हराया। इसी के साथ भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने एक पदक भी पक्का कर लिया है। 1986 के बाद पहली बार भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम एशियाई खेलों में कोई पदक जीतेगी।
नेपाल के खिलाफ पहले मैच में लक्ष्य सेन ने प्रिंस दहार को 21-5, 21-8 से हराया और टीम इंडिया को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद किदांबी श्रीकांत ने नेपाल के सुनील जोशी को 21-4, 21-3 से शिकस्त दी और भारत को 2-0 से आगे कर दिया। तीसरे मैच में मिथुन मंजूनाथ ने नेपाल को बिष्णु कटुआल को 21-2, 21-7 से हराकर टीम इंडिया को 3-0 से जीत दिलाई।
टेबल टेनिस में श्रीजा अकुला और दीया चितले महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। दोनों को जापान की मिवा हरिमोटो और मियु किहारा ने सीधे गेम में हरा दिया।
मुक्केबाजी में भारत के लिए अच्छी खबर नहीं आई है। लक्ष्य चाहर क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच पाए। किर्गिस्तान के ओमुरबेक बेकझिगिट उलू ने पुरुष मुक्केबाजी प्री-क्वार्टर फाइनल में विभाजित निर्णय में लक्ष्य चाहर को हरा दिया है।
भारत के निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने अपने नाम एक और पदक किया है। उन्होंने शुक्रवार को टीम इवेंट में जीत हासिल करने के बाद 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन पुरुष फाइनल में रजत पदक जीता। ऐश्वर्य ने 459.7 अंक हासिल किए। चीन के लिन्सू ने एशियाई खेलों में रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण जीत लिया। उन्होंने 460.6 अंक हासिल किए। भारत के स्वप्निल सुरेश काफी देर तक पहले स्थान पर रहे, लेकिन आखिरी पलों में वह पिछड़ गए। उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। स्वप्निल ने 438.9 अंक प्राप्त किए।
भारतीय महिला स्क्वैश टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है। सेमीफाइनल में उसे हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अनहत सिंह आखिरी मैच में ली के खिलाफ 10-12 से हार गईं। इससे पहले तन्वी खन्ना को हार मिली थी। जोशना चिनप्पा ने दूसरे मैच को जीतकर भारत को बराबरी पर ला दिया था, लेकिन अनहत की हार ने टीम को फाइनल में नहीं पहुंचने दिया।
भारत के शरत कमल और जी. साथियान टेबल टेनिस के पुरुष युगल स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में हार गए। दोनों को चीन के फैन जेंडॉन्ग और वांग चुकिन की शीर्ष वरीय जोड़ी ने 3-0 से हराया।
भारतीय तैराक साजन प्रकाश 1:58.40 सेकेंड के समय के साथ अपने हीट में छठे स्थान पर रहे। वह फाइनल में पहुंच गए हैं। फाइनल मुकाबला आज शाम 6:18 बजे शुरू होगा।
टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की सुथासिनी सॉवेटा को 4-2 से हरा दिया। अब वह शनिवार को क्वार्टर फाइनल में चीन की यिडी वांग से भिड़ेंगी।
भारतीय महिला बैडमिंटन टीम क्वार्टर फाइनल में हार गई। उसे थाईलैंड ने 3-0 से हराया। अश्मिता चालिहा के तीसरे मैच में बुसानन ओंगबामरुंगफान के खिलाफ हार के साथ ही टीम इंडिया बाहर हो गई।
शूटिंग में भारत को आज दो पदक और मिले। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पलक ने स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया। वहीं, ईशा सिंह ने रजत पदक पर कब्जा किया। पाकिस्तान की किश्माला तलत को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। पलक ने 242.1 और ईशान ने 239.7 का स्कोर किया। वहीं, किश्माला ने 218.2 का स्कोर किया। ईशा का यह प्रतियोगिता में चौथा पदक है।
तैराकी में पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक हीट में अद्वैत 2:03.01 सेकंड का समय लेकर कुल मिलाकर सातवें स्थान पर रहे। वह शाम 5:26 बजे होने वाले फाइनल में पहुंच गए हैं।
टेनिस के पुरुष युगल स्पर्धा में भारत को एक रजत पदक मिला है। साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन की जोड़ी फाइनल में हार गई। दोनों को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। साकेत और रामकुमार को चीनी ताइपे के जेसन और यू-हसिउ ने मिलकर सीधे सेटों में हरा दिया।
थाईलैंड के खिलाफ महिला टीम इवेंट में पीवी सिंधु को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें पोर्नपावी चोचुवोंग ने तीन गेम तक चले मुकाबले में हरा दिया। सिंधु यह मैच 21-14, 15-21, 14-21 से हार गईं। भारत अब थाईलैंड के खिलाफ मैच में 0-1 से पीछे हो गया है।
शूटिंग में ऐश्वर्य प्रताप सिंह, स्वप्निल और अखिल की तिकड़ी ने कमाल कर दिया। तीनों ने मिलकर 50 मीटर राइफल 3 पॉजिशन पुरुष टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। तीनों मिलकर 1769 का स्कोर किया। चीन के लिंशू, हाओ और जिया मिंग की जोड़ी को रजत पदक मिला। वहीं, कोरिया के खिलाड़ियों ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
शूटिंग में भारत को एक और पदक मिला है। 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम इवेंट में भारत ने रजत पदक जीत लिया। भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों ईशा सिंह, पलक और दिव्या ने कमाल कर दिया। तीनों ने देश को एशियाई खेलों के मौजूदा संस्करण का 26वां पदक दिलाया। ईशा सिंह, पलक और दिव्या की टीम 1731-50x के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। चीन की रैंक्सिंग, ली और नान की जोड़ी ने स्वर्ण पर कब्जा किया।
साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन की भारतीय जोड़ी ने टेनिस पुरुष युगल में स्वर्ण पदक जीतने के लिए उतरी है। दोनों का मुकाबला चीनी ताइपे के जेसन और यू-हसिउ से हो रहा है। साकेत और रामकुमार अगर यह मैच जीत लेते हैं तो स्वर्ण पर कब्जा कर लेंगे।
पीवी सिंधु थाईलैंड की चोचुवोंग के खिलाफ दूसरा गेम 15-21 से हार गईं। अब मैच का मुकाबला तीसरे गेम में होगा।
पुरुष 50 मीटर राइफल 3पी में ऐश्वर्य ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। वह कुल 396 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। ऐश्वर्य चीन की डु लिंशु से केवल एक अंक पीछे हैं। स्वप्निल 395 के साथ तीसरे स्थान पर हैं जबकि अखिल 391 के साथ 11वें स्थान पर संघर्ष कर रहे हैं।
पीवी सिंधु को पोर्नपावी चोचुवोंग के खिलाफ पहले गेम में थोड़ी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने पहले गेम में 21-14 से जीत हासिल कर मैच में 1-0 की बढ़त ले ली।
पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3पी के बाद अंक- नीलिंग सीरीज 1:
तोमर- 99 अंक
अखिल - 95 अंक
स्वप्निल - 98 अंक
महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में पलक, ईशा सिंह और दिव्या सुब्बाराजू से पदक की उम्मीद है।
बैडमिंटन में भारत बनाम थाईलैंड के बीच महिला टीम का क्वार्टर फाइनल शुरू हो गया है। पीवी सिंधु पहले एकल मुकाबले में पोर्नपावी चोचुवोंग के खिलाफ मुकाबले में हैं।
भारत की प्रियंका गोस्वामी महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक स्पर्धा में एक घंटे, 43 मिनट और सात सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान रहीं। वह पदक से चूक गईं।
भारत के विकास सिंह पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक स्पर्धा में 1:27.33 के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहकर कांस्य पदक से चूक गए। संदीप कुमा को अयोग्य घोषित कर दिया गया।
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियाई खेलों का शुक्रवार (29 सितंबर) को छठा दिन है। भारत की नजर निशानेबाजी, एथलेटिक्स और टेनिस में पदक जीतने पर है। पांचवें दिन भारत छह स्वर्ण, आठ रजत और 11 कांस्य के साथ पांचवें पायदान पर रहा था। उसके खाते में कुल 25 पदक है।