Asian Games Day 13 Live Updates: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज एशियाई खेलों का 13वां दिन है। 12 दिन में भारत ने कुल 86 पदक जीते थे और आज नौ पदक जीत चुका है। यह एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ, 11वें दिन 12 और 12वें दिन पांच पदक मिले थे।
भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 22 रजतः 34 कांस्यः 39 कुलः 95
विज्ञापन
भारतीय ब्रिज टीम (बाएं) भारतीय हॉकी टीम (दाएं)
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। फाइनल में भारत ने जापान को 5-1 से हराया और स्वर्ण पर कब्जा किया। भारत के लिए मनप्रीत सिंह (25वें मिनट), अमित रोहिदास (36वें मिनट), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (32वें मिनट), अभिषेक (48वें मिनट) और हरमनप्रीत (59वें मिनट) में गोल दागे।
05:01 PM, 06-Oct-2023
Asian Games Live: ब्रिज में भारतीय टीम को रजत
ब्रिज में भारतीय टीम ने रजत जीता है। जग्गी शिवदासानी, राजेश्वर तिवारी, संदीप ठकराल, राजू तोलानी, अजय खरे और सुमित मुखर्जी की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक पर कब्जा किया।
04:37 PM, 06-Oct-2023
Asian Games Live: कुश्ती में अमन ने जीता कांस्य
कुश्ती में भारत को पदक मिलने का सिलसिला जारी है। अब 20 साल के अमन ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर चीन के मिंगु लियू को 11-0 से हराया।
महिला कुश्ती के 76 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भारत की किरण बिश्नोई ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने मंगोलियाई पहलवान अरिउनजर्गाल गनबत को 6-3 से शिकस्त दी।
02:45 PM, 06-Oct-2023
Asian Games Live: कुश्ती में सोनम ने जीता कांस्य
कुश्ती में सोनम ने महिलाओं के 62 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया है। उन्होंने चीन की लॉन्ग जिया को हराकर पदक अपने नाम किया। यह एशियाई खेल 2023 में भारत का 91वां पदक है। इसके साथ ही एशियाई खेलों में भारत के 100 पदक पक्के हो चुके हैं। अलग-अलग खेल में नौ भारतीय खिलाड़ी अपना पदक पक्का कर चुके हैं।
विज्ञापन
02:37 PM, 06-Oct-2023
Asian Games Live: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराया
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही अफगान टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। अब भारतीय टीम खिताबी भिड़ंत में अफगानिस्तान से खेलेगी। अफगान टीम ने भी कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 115 रन बनाए थे। जवाब में अफगानिस्तान ने छह विकेट खोकर 116 रन बना लिए और मैच अपने नाम किया।
02:11 PM, 06-Oct-2023
Asian Games Live: तीरंदाजी टीम को रजत
भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाजी टीम ने रजत पदक अपने नाम किया है। फाइनल मैच में अतानु, तुषार और धीरज की भारतीय टीम को दक्षिण कोरिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
01:42 PM, 06-Oct-2023
Asian Games Live: भारत ने पाकिस्तान को हराया
भारतीय कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 61-14 के अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने फाइनल में जगह बना ली है और कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है।
01:34 PM, 06-Oct-2023
Asian Games Live: सेपक टकरा में महिला टीम को कांस्य
सेपक टकरा में भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम को थाईलैंड के खिलाफ 21-10, 21-13 से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने महिलाओं की रेगु स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।
12:18 PM, 06-Oct-2023
Asian Games Live: प्रणय को कांस्य
एचएस प्रणॉय को पुरुषों के सेमीफाइनल में चीन के ली शिफेंग के खिलाफ 21-16, 21-9 से हार का सामना करना पड़ा। उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
12:17 PM, 06-Oct-2023
Asian Games Live: तीरंदाजी टीम सेमीफाइनल में पहुंची
रिकर्व तीरंदाजी में भारतीय पुरुष टीम ने क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया को हराया और सेमीफाइनल में जगह बनाई।
10:52 AM, 06-Oct-2023
Asian Games Live: बजरंग पूनिया की हार
फ्रीस्टाइल कुश्ती में पुरुषों के 65 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में बजरंग पूनिया को हार का सामना करना पड़ा है। इरान के अमोजदखलीली ने उन्हें मात दी। बजरंग के अलावा, अमन, सोनम और किरण को भी सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। ये चारो पहलवान कांस्य पदक के लिए खेलेंगे। कांस्य पदक के मुकाबले दोपहर 2.30 बजे से शुरू होंगे।
09:17 AM, 06-Oct-2023
Asian Games Live: भारतीय क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंची
भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियाई खेल 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को नौ विकेट से हराया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है और कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। फाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान और पाकिस्तान के मैच के विजेता से होगा। इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 96 रन बनाए। टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर 97 रन बनाए और मैच अपने नाम किया। मैच के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।
09:10 AM, 06-Oct-2023
Asian Games Live: तीरंदाजी में महिला टीम ने जीता स्वर्ण
भारत को आज का पहला पदक तीरंदाजी में मिला है। भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। अंकिता, सिमरनजीत और भजन की जोड़ी ने वियतनाम को हराकर कांस्य पदक जीता।
08:15 AM, 06-Oct-2023
Asian Games Live: पदक तालिका में भारत की स्थिति
86 पदकों के साथ भारतीय टीम पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। पदक तालिका का पूरा हाल जानन के लिए यहां क्लिक करें।
08:08 AM, 06-Oct-2023
Asian Games Live: भारत के लिए कैसा रहा 12वां दिन
एशियाई खेल में 12वें दिन भारत को पांच पदक मिले। दिन की शुरुआत तीरंदाजी में महिला टीम के स्वर्ण के साथ हुई। इसके बाद स्क्वैश में मिश्रित टीम और पुरुष तीरदाजों ने स्वर्ण जीता। सौरव घोषाल के रजत और अंतिम पंघाल के कांस्य के साथ दिन का अंत हुआ। एशियाई खेलों में 12वें दिन का पूरा हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
07:39 AM, 06-Oct-2023
Asian Games Live: एशियाई खेलों में भारत के 100 पदक पक्के, हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता; ब्रिज में रजत
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज एशियाई खेलों का 13वां दिन है। 12 दिन में भारत कुल 86 पदक जीत चुका है। यह एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ, 11वें दिन 12 और 12वें दिन पांच पदक मिले थे। आज भारत के पदकों की संख्या 100 के करीब पहुंच सकती है।