Asian Games Day 12 Live Updates: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियाई खेलों में आज 12वां दिन है। इस प्रतियोगिता में भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ और 11वें दिन 12 पदक मिले थे। आज भारत को आर्चरी, कुश्ती और स्क्वैश में पदक की उम्मीद है। ऐसे में भारत के कुल पदकों की संख्या आज 100 के करीब पहुंच सकती है।
भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 21 रजतः 32 कांस्यः 33 कुलः 86
एशियाई खेल 2023 में भारत की अंतिम पंघाल ने मंगोलिया की बोलोरतुया बात-ओचिर को हराकर कांस्य पदक जीता। एशियाई खेल 2023 में महिला कुश्ती में यह भारत का पहला पदक है।
04:10 PM, 05-Oct-2023
Asian Games Live: फाइनल में हारे सौरव घोषाल
स्क्वैश में पुरुष एकल के फाइनल में सौरव घोषाल को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। मलेशिया के ईन ने उन्हें 9-11, 11-9, 11-5, 11-6 से हराया।
02:22 PM, 05-Oct-2023
Asian Games Live: तीरंदाजी में एक और स्वर्ण
कंपाउंड पुरुष टीम तीरंदाजी में भारत को स्वर्ण पदक मिला है। ओजस देवतले, अभिषेक वर्मा और जावकर प्रथमेश समाधान की टीम ने दक्षिण कोरिया को 235-230 के अंतर से हराया है। आज के दिन में यह भारत का तीसरा स्वर्ण है।
कंपाउंड पुरुष टीम तीरंदाजी में भारत को एक और स्वर्ण पदक मिल सकता है। ओजस देवतले, अभिषेक वर्मा और जावकर प्रथमेश समाधान की टीम का सामना दक्षिण कोरिया की टीम से है।
12:16 PM, 05-Oct-2023
Asian Games Live: दीपिका-हरिंदर ने जीता स्वर्ण
महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में ज्योति सुरेखा, अदिति स्वामी और परनीत कौर की भारतीय टीम के स्वर्ण पदक जीतने के बाद दीपिका और हरिंदर ने भारत के लिए दिन का दूसरा स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने आइफा आजमान और मोहम्मद की मलेशियाई जोड़ी को 11-10, 11-10 से हराया।
विज्ञापन
11:47 AM, 05-Oct-2023
Asian Games Live: प्रणय सेमीफाइनल में पहुंचे
बैडमिंटन के पुरुष एकल में भारत के एच.एस. प्रणय ने मलेशिया ली जी जिया को सीधे गेम में हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। उन्होंने 21-16, 21-23, 22-20 के अंतर से मैच अपने नाम किया।
10:51 AM, 05-Oct-2023
Asian Games Live: कुश्ती में चार पदक की आस
कुश्ती में आज चार भारतीय कांस्य पदक की दौड़ में हैं।
पुरुषों के ग्रीको-रोमन 130 किग्रा में नवीन बनाम किम मिनसेओक (दक्षिण कोरिया)।
महिलाओं की 50 किग्रा फ्रेस्टाइल में पूजा गहलोत बनाम अक्तेंज क्यूनिमजेवा (उज्बेकिस्तान)।
महिलाओं की 54 किग्रा फ्रीस्टाइल में एंटीम बनाम बोलोर्टुया बैट-ओचिर (मंगोलिया)।
महिलाओं की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल में मानसी बनाम लैलोखोन सोबिरिवा (उज्बेकिस्तान)।
मैच दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगे।
09:36 AM, 05-Oct-2023
Asian Games Live: तीरंदाजी टीम ने स्वर्ण जीता
महिला कंपाउंड तीरंदाजी में अदिति, ज्योति और परनीत की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है। फाइनल में भारतीय टीम ने चीनी ताइपे को 230-228 के अंतर से हराया।
09:19 AM, 05-Oct-2023
Asian Games Live: तीरंदाजी टीम का फाइनल जारी
अदिति, ज्योति और परनीत की टीम का मुकाबला चीनी ताइपे के खिलाफ है। भारत की कोशिश यहां जीत हासिल कर एक और स्वर्ण अपने नाम करने की होगी।
08:21 AM, 05-Oct-2023
Asian Games Live: तीरंदाजी टीम फाइनल में पहुंची
ज्योति सुरेखा, अदिति स्वामी और परनीत कौर महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंच चुकी हैं। उन्होंने इंडोनेशिया को 233-219 से हराया।
08:18 AM, 05-Oct-2023
Asian Games Live: बैडमिंटन में सिंधु की हार
बैडमिंटन में पीवी सिंधु को महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। बिंगजियाओ ने उन्हें 21-16, 21-12 के अंतर से मात दी। इस हार के साथ ही एशियाई खेलों में पीवी सिंधु का सफर खत्म हो चुका है।
08:15 AM, 05-Oct-2023
Asian Games Live: आज इन खेलों में पदक की उम्मीद
सुबह 4:30 बजे: एथलेटिक्स - पुरुष मैराथन में ए बेलियप्पा और मान सिंह।
सुबह 6:10 बजे: तीरंदाजी - महिला टीम क्वार्टर फाइनल में ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर बनाम हांगकांग। इसके बाद मेडल राउंड होंगे।
सुबह 6:30 बजे से: ब्रिज - पुरुष टीम फाइनल।
सुबह 7:30 बजे से: कुश्ती - महिलाओं के 53 किग्रा राउंड 16 मैच में एंटीम बनाम जैस्मिना इम्मेवा। इसके बाद मेडल राउंड होंगे।
महिलाओं के 97 किग्रा ग्रीको-रोमन क्वार्टरफाइनल में नरिंदर चीमा बनाम ली सेयोल (दक्षिण कोरिया)। इसके बाद मेडल राउंड होंगे।
महिलाओं की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा क्वार्टर फाइनल में मानसी बनाम टीबीडी। इसके बाद मेडल राउंड होंगे।
महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किग्रा राउंड ऑफ 17 में पूजा गहलोत बनाम मनलिका एसाती (थाईलैंड)। इसके बाद मेडल राउंड होंगे।
पुरुषों के ग्रीको-रोमन 130 किग्रा क्वार्टरफाइनल में नवीन का मैच होगा। इसके बाद मेडल राउंड होंगे।
12:15 बजे: तीरंदाजी - पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में ओजस देवतले, अभिषेक वर्मा और समाधान जावकर बनाम भूटान। इसके बाद मेडल राउंड होंगे।
2:30 बजे: पुरुष एकल फाइनल में स्क्वैश - सौरव घोषाल बनाम एनजी इयान योव (मलयेशिया)।
07:30 AM, 05-Oct-2023
Asian Games Live: पदक तालिका में भारत की स्थिति
एशियाई खेल 2023 में भारत ने अब तक 81 पदक हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर बना हुआ है। भारत के लिए पदक लाने वाले सभी 81 खिलाड़ियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
07:27 AM, 05-Oct-2023
Asian Games Live: भारत के लिए कैसा रहा 11वां दिन
एशियाई खेलों में 11वां दिन भारत के लिए बेहद शानदार रहा। भारत ने कुल 12 पदक जीते। इसमें तीन स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में यह सिर्फ दूसरा दिन था, जब भारत ने 10 से ज्यादा पदक जीते। इससे पहले आठवें दिन भारत को 15 पदक मिले थे। दिन का पूरा हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
07:22 AM, 05-Oct-2023
Asian Games Live: स्क्वैश में सौरव घोषाल ने रजत, कुश्ती में अंतिम पंघाल ने जीता कांस्य; भारत के पास कुल 86 पदक
Asian Games Day 12 Live Updates: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियाई खेलों में आज 12वां दिन है। इस प्रतियोगिता में भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ और 11वें दिन 12 पदक मिले थे। आज भारत को आर्चरी, कुश्ती और स्क्वैश में पदक की उम्मीद है। ऐसे में भारत के कुल पदकों की संख्या आज 100 के करीब पहुंच सकती है।