धनतेरस 2026 तिथि
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 7 नवंबर 2026, शनिवार को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर होगा। प्रदोष काल के अनुसार, धनतेरस का पर्व 6 नवंबर, शुक्रवार को मान्य होगा।
Dhanteras 2026: धनतेरस 2026 पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
- धनतेरस पूजा मुहूर्त: शाम 6 बजकर 19 मिनट से रात 8 बजकर 17 मिनट तक
- प्रदोष काल: शाम 5 बजकर 49 मिनट से रात 8 बजकर 23 मिनट तक
- वृषभ काल: शाम 6 बजकर 19 मिनट से रात 8 बजकर 17 मिनट तक
धनतेरस क्यों मनाया जाता है ?
धनतेरस पर आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा का विशेष विधान होता है। मान्यता है इस तिथि पर ही भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे।
धनतेरस का धार्मिक महत्व
धनतेरस पर मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा करने का विशेष विधान होता है। धनतरेस पर पीतल और चांदी के बर्तन खरीनदने की विशेष परंपरा होती है। ऐसी मान्यता है इस दिन शुभ खरीदारी करने से धन में वृद्धि और समृद्धि आती है। इसके अलावा सोने की खरीदारी का भी खास महत्व होता है। इस दिन शाम को घर के मुख्य दरवाजे और आंगन में दीपक जलाए जाते हैं। इसके एक दीपक यमराज के लिए भी जलाने का विशेष महत्व होता है।
धनतेरस पर जरूर खरीदें ये 3 शुभ चीजें
- धनतेरस पर झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से होता है। इसे घर लाने से दरिद्रता दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।
- धनतेरस पर साबुत धनिया खरीदने की भी परंपरा है। इस दिन धनिया खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
- धनतेरस पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति खरीदना भी शुभ माना जाता है। दिवाली पूजन के लिए इनकी मूर्तियां घर लाना मंगलकारी माना जाता है।
भगवान धन्वंतरि को किसका देवता माना जाता है?
भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद, चिकित्सा और स्वास्थ्य का देवता माना जाता है। धार्मिक परंपरा में उनका विशेष स्थान है। उनकी पूजा के माध्यम से लोग अपने परिवार के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु और निरोगी जीवन की प्रार्थना करते हैं। धनतेरस का पर्व यह संदेश भी देता है कि जीवन में धन-संपत्ति के साथ स्वास्थ्य का होना भी बेहद जरूरी है।
भगवान धन्वंतरि के प्राकट्य की पौराणिक कथा
पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक समय देवताओं और असुरों के बीच अमृत प्राप्त करने के लिए समुद्र मंथन करने का निर्णय हुआ। इसके लिए मंदराचल पर्वत को मथनी और भगवान विष्णु के कूर्म अवतार को आधार बनाया गया। वासुकी नाग को रस्सी बनाकर देवताओं और असुरों ने मिलकर क्षीरसागर का मंथन शुरू किया। समुद्र मंथन से एक के बाद एक कई दिव्य रत्न, ऐरावत हाथी, उच्चैःश्रवा घोड़ा, देवी लक्ष्मी और अन्य बहुमूल्य वस्तुएं प्रकट हुईं। इसी मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में अमृत से भरा कलश लेकर प्रकट हुए। उन्हें भगवान विष्णु का अंशावतार और आयुर्वेद का प्रवर्तक माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान धन्वंतरि के प्राकट्य की स्मृति में ही कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन उनकी पूजा-अर्चना करके लोग अपने परिवार के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
धनतेरस का स्वास्थ्य से क्या संबंध है?
धनतेरस केवल धन की पूजा का अवसर नहीं है। यह पर्व हमें स्वास्थ्य और जीवन के महत्व की भी याद दिलाता है। भगवान धन्वंतरि का संबंध आयुर्वेद से होने के कारण इस दिन आरोग्य की कामना की जाती है। इसलिए धनतेरस पर धन-संपत्ति के साथ-साथ अपने और परिवार के स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देने का संकल्प लेना चाहिए। धनतेरस 2026 पर भगवान धन्वंतरि की पूजा करके परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें।
धनतेरस पूजा सामग्री की पूरी सूची
- पूजा के लिए लकड़ी की चौकी
- अक्षत
- मौली या कलावा
- चंदन और कुमकुम
- हल्दी और अबीर
- लाल व पीले फूल
- फूलों की माला
- धूप और अगरबत्ती
- लाल या पीला कपड़ा
- गंगाजल
- कलश और आम के पत्ते
- एक बड़ा मिट्टी का दीपक
- पूजा की थाली
- माता लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा
- भगवान कुबेर और धन्वंतरि की तस्वीर
- लौंग और इलायची
- सिक्के
- गुड़ या शक्कर
- स्वस्तिक बनाने के लिए रोली या हल्दी
- दक्षिणा के लिए नकद राशि
- आटा या रंगोली के रंग
- चढ़ावे के लिए अन्य पूजन सामग्री
- कपूर
- घी और सरसों का तेल
- रुई की बाती
- 13 मिट्टी के दीपक
- यमराज जी के लिए दीपक
- कुबेर यंत्र
- कौड़ियां
- सुपारी और पान के पत्ते
-
- मौसमी फल
- मिठाई और पंचमेवा
- खील और बताशे
- धनिया के बीज
- धान और मूंग
- नई झाड़ू
- नए बर्तन
धनतेरस 2026 पर वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त
6 नवंबर को वाहन खरीदने के लिए दिनभर कई शुभ समय उपलब्ध रहेंगे। आप अपनी सुविधा के अनुसार इन मुहूर्तों में कार, बाइक या अन्य वाहन की बुकिंग और डिलीवरी की योजना बना सकते हैं।
-
सुबह 7:54 से 9:17 बजे तक: लाभ चौघड़िया।
-
सुबह 9:16 से 10:38 बजे तक: अमृत चौघड़िया।
-
दोपहर 12:00 से 12:45 बजे तक: अभिजीत मुहूर्त।
-
दोपहर 4:11 से शाम 5:33 बजे तक: चर चौघड़िया।
-
शाम 6:03 से 7:19 बजे तक: शुभ समय।
-
रात 8:49 से 10:27 बजे तक: लाभ मुहूर्त।
प्रमुख शहरों में राहुकाल का समय
धनतेरस पर वाहन खरीदने से पहले अपने शहर के राहुकाल की जानकारी जरूर रखें। राहुकाल को ज्योतिष में शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता है। प्रमुख शहरों में इसका समय इस प्रकार रहेगा।
- दिल्ली: सुबह 10:43 से दोपहर 12:05 बजे तक।
- मुंबई: सुबह 10:57 से दोपहर 12:22 बजे तक।
- चंडीगढ़: सुबह 10:45 से दोपहर 12:06 बजे तक।
- लखनऊ: सुबह 10:27 से 11:50 बजे तक।
- भोपाल: सुबह 10:40 से दोपहर 12:04 बजे तक।
- कोलकाता: सुबह 9:56 से 11:20 बजे तक।
- अहमदाबाद: सुबह 10:59 से दोपहर 12:23 बजे तक।
- चेन्नई: सुबह 10:25 से 11:52 बजे तक।
धनतेरस पर वाहन खरीदने के बाद जरूर करें ये काम
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नया वाहन खरीदने के बाद उसकी पूजा करना शुभ माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले वाहन को साफ करें और उस पर लाल चंदन से स्वास्तिक बनाएं। इसके बाद अक्षत अर्पित करें और स्वास्तिक पर मौली लगाएं।
- वाहन की विधि-विधान से पूजा करें।
- वाहन पर फूल और अक्षत चढ़ाएं।
- दीपक जलाकर वाहन की आरती उतारें।
- नारियल अर्पित करें और मौली या कलावा बांधें।
- भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का स्मरण करें।
- शनि देव का ध्यान करते हुए उनके मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं।
राशि के अनुसार जानें धनतेरस पर क्या खरीदना रहेगा शुभ
- मेष राशि के लोग तांबे का लोटा खरीद सकते हैं। इसे शुभ माना जाता है। इससे सुख-शांति और समृद्धि आती है।
- वृषभ राशि के जातकों के लिए चांदी के आभूषण खरीदना शुभ रहेगा। इससे मानसिक शांति और सुख-समृद्धि आती है।
- मिथुन राशि के लोग हरे मूंग की खरीदारी कर सकते हैं। इसे लाभकारी माना जाता है और आपको सम्मान-सफलता मिलती हैं।
- कर्क राशि के जातक सफेद रंग की सजावटी वस्तुएं घर ला सकते हैं। यह आपके लिए खास साबित होगा।
- सिंह राशि के लोगों के लिए सोने के आभूषण खरीदना शुभ रहेगा। इससे धन-धान्य बढ़ता है।
- कन्या राशि के जातक तांबे के बर्तन खरीद सकते हैं। इससे खुशहाली बनी रहती है।
- तुला राशि के लोगों के लिए आभूषणों की खरीदारी शुभ मानी जाती है।
- वृश्चिक राशि के जातक अपनी पसंद और सामर्थ्य के अनुसार किसी भी नई वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।
- धनु राशि के लोगों के लिए दीपक खरीदना शुभ रहेगा। इससे घर में सकारात्मत ऊर्जा बढ़ती हैं।
- मकर राशि के जातक धनतेरस पर झाड़ू खरीद सकते हैं। इसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
- कुंभ राशि के लोग गोमती चक्र खरीद सकते हैं। इसे शुभ और कल्याणकारी माना जाता है।
- मीन राशि के जातक सोने की खरीदारी कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।
धनतेरस 2026 पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है?
धनतेरस के अवसर पर सोना खरीदना सबसे लोकप्रिय परंपराओं में से एक है। धार्मिक मान्यताओं में सोने को धन, वैभव और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि इस दिन लोग सोने के सिक्के, आभूषण और अन्य कीमती वस्तुएं खरीदकर घर लाते हैं। इस बार धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ समय 6 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर 7 नवंबर 2026 को सुबह 6 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। हालांकि, खरीदारी करते समय अपने बजट और जरूरतों का ध्यान रखना भी जरूरी है।
धनतेरस 2026 पर आज कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं?
ज्योतिषीय दृष्टि से इस साल धनतेरस का दिन कई शुभ संयोगों के कारण खास माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार, इस दिन विष्कम्भ और प्रीति योग का संयोग बनेगा। इसके अलावा हस्त और चित्रा नक्षत्र रहेंगे। साथ ही शुक्रवार को प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। वहीं, ग्रहों की स्थिति की बात करें तो इस दिन मालव्य राजयोग, शुक्रादित्य योग और बुधादित्य योग का प्रभाव रहेगा। इसके अलावा तुला राशि में त्रिग्रही योग का भी संयोग बनेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन शुभ योगों में पूजा-पाठ और खरीदारी करना मंगलकारी माना जाता है। ऐसे में धनतेरस पर सोना-चांदी, वाहन और अन्य शुभ वस्तुओं की खरीदारी के लिए कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
धनतेरस 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त-(Dhanteras 2026 Shubh Muhurat)
- धनतेरस पूजा मुहूर्त: शाम 6:02 बजे से 7:57 बजे तक
- पूजा की अवधि: 1 घंटा 56 मिनट
- अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक
- अमृत काल: रात 10:30 बजे से 12:10 बजे तक
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:03 बजे से 5:51 बजे तक
- प्रदोष काल: शाम 5:33 बजे से रात 8:09 बजे तक
- वृषभ काल: शाम 6:02 बजे से 7:57 बजे तक
धनतेरस 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त-(Dhanteras Ka Shubh Muhurat Kab Hai)
- धनतेरस पूजा मुहूर्त: शाम 6 बजकर 19 मिनट से रात 8 बजकर 17 मिनट तक
- प्रदोष काल: शाम 5 बजकर 49 मिनट से रात 8 बजकर 23 मिनट तक
- वृषभ काल: शाम 6 बजकर 19 मिनट से रात 8 बजकर 17 मिनट तक
धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का क्या है समय?
धनतेरस पर सोना-चांदी के अलावा बर्तन, झाड़ू, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घर के उपयोग की अन्य वस्तुएं खरीदना भी शुभ माना जाता है।
- चर: सुबह 6 बजकर 32 मिनट से 7 बजकर 54 मिनट तक
- लाभ: सुबह 7 बजकर 54 मिनट से 9 बजकर 16 मिनट तक
- अमृत: सुबह 9 बजकर 16 मिनट से 10 बजकर 38 मिनट तक
- काल: सुबह 10 बजकर 38 मिनट से दोपहर 12 बजकर 1 मिनट तक
- शुभ: दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से 1 बजकर 23 मिनट तक
- रोग: दोपहर 1 बजकर 23 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक
- उद्वेग: दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से शाम 4 बजकर 7 मिनट तक
- चर: शाम 4 बजकर 7 मिनट से 5 बजकर 30 मिनट तक
धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी मानी जाती है शुभ-(Dhanteras Mein Kya-Kya Kharidna Chahiye)
- धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन कम से कम दो झाड़ू घर लाने की मान्यता है।
- इसके अलावा पांच गोमती चक्र खरीदना भी मंगलकारी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं में गोमती चक्र का संबंध माता लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि और आर्थिक खुशहाली आने की मान्यता है।
- धनतेरस की खरीदारी में पांच हल्दी की गांठ और साबुत धनिया को भी शामिल किया जा सकता है। हल्दी को शुभता, मांगलिक कार्यों और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वहीं, साबुत धनिया भी धनतेरस पर खरीदी जाने वाली पारंपरिक शुभ वस्तुओं में शामिल है।
- इसके अलावा इस दिन नमक खरीदना भी शुभ माना जाता है। जिन लोगों का बजट सोना-चांदी खरीदने की अनुमति नहीं देता, वे पीतल के बर्तन खरीदकर भी इस परंपरा का पालन कर सकते हैं।
धनतेरस के दिन क्यों खरीदते हैं झाड़ू ?(Dhanteras Par Jhadu Kharidna Kyon Mana Jata Hai Shubh)
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में बरकत बनी रहती हैं। साथ ही साधक की आर्थिक स्थिति पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदी जाती हैं। इस दौरान फूल झाड़ू को घर लाना और भी लाभकारी माना जाता है। वहीं, झाड़ू खरीदने के बाद उसपर सफेद रंग का धागा जरूर बांधें। ऐसा माना जाता है कि, धागा बांधने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा कैसे करें?
- सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- घर के मंदिर और पूजा स्थल की सफाई करें।
- भगवान धन्वंतरि की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें।
- उन्हें फूल, अक्षत और पारंपरिक पूजा सामग्री अर्पित करें।
- अपनी श्रद्धा के अनुसार मंत्रों का जाप करें।
- परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की प्रार्थना करें।
धनतेरस का स्वास्थ्य से क्या संबंध है?
धनतेरस केवल धन की पूजा का अवसर नहीं है। यह पर्व हमें स्वास्थ्य और जीवन के महत्व की भी याद दिलाता है। भगवान धन्वंतरि का संबंध आयुर्वेद से होने के कारण इस दिन आरोग्य की कामना की जाती है। इसलिए धनतेरस पर धन-संपत्ति के साथ-साथ अपने और परिवार के स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देने का संकल्प लेना चाहिए। धनतेरस 2026 पर भगवान धन्वंतरि की पूजा करके परिवार की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें।
श्री कुबेर जी की आरती (Kuber Ji Ki Aarti)
ऊं जै यक्ष कुबेर हरे, स्वामी जै यक्ष जै यक्ष कुबेर हरे।
शरण पड़े भगतों के, भण्डार कुबेर भरे॥ ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...
शिव भक्तों में भक्त कुबेर बड़े, स्वामी भक्त कुबेर बड़े।
दैत्य दानव मानव से, कई-कई युद्ध लड़े॥ ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...
स्वर्ण सिंहासन बैठे, सिर पर छत्र फिरे, स्वामी सिर पर छत्र फिरे।
योगिनी मंगल गावैं, सब जय जय कार करैं॥ ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...
गदा त्रिशूल हाथ में, शस्त्र बहुत धरे, स्वामी शस्त्र बहुत धरे।
दुख भय संकट मोचन, धनुष टंकार करें॥ ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...
भाँति-भाँति के व्यंजन बहुत बने, स्वामी व्यंजन बहुत बने।
मोहन भोग लगावैं, साथ में उड़द चने॥ ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...
बल बुद्धि विद्या दाता, हम तेरी शरण पड़े, स्वामी हम तेरी शरण पड़े
अपने भक्त जनों के, सारे काम संवारे॥ ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...
मुकुट मणी की शोभा, मोतियन हार गले, स्वामी मोतियन हार गले।
अगर कपूर की बाती, घी की जोत जले॥ ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...
यक्ष कुबेर जी की आरती, जो कोई नर गावे, स्वामी जो कोई नर गावे।
कहत प्रेमपाल स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ऊं जै यक्ष कुबेर हरे...
धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ माना जाता है?
धनतेरस के दिन सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, पीतल और तांबे के बर्तन खरीदने की परंपरा है। इसके अलावा लोग घर के लिए नए बर्तन, पूजा सामग्री और अन्य उपयोगी वस्तुएं भी खरीदते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन खरीदी गई शुभ वस्तुएं घर में खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं।
धनतेरस 2026 लकी राशिफल
- मिथुन राशि वालों के लिए धनतेरस का समय आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रह सकता है। इस दौरान आपको कामकाज में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं।
- सिंह राशि वालों के लिए धनतेरस का समय कई नए अवसर लेकर आ सकता है। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। इस दौरान आपको धन लाभ होने के योग हैं।
- मकर राशि वालों के लिए धनतेरस का समय खास रहने वाला है। इस दौरान आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Dhanteras 2026 Shubh Muhurat For Car: धनतेरस 2026 पर वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त
6 नवंबर को वाहन खरीदने के लिए दिनभर कई शुभ समय उपलब्ध रहेंगे। आप अपनी सुविधा के अनुसार इन मुहूर्तों में कार, बाइक या अन्य वाहन की बुकिंग और डिलीवरी की योजना बना सकते हैं।
-
सुबह 7:54 से 9:17 बजे तक: लाभ चौघड़िया।
-
सुबह 9:16 से 10:38 बजे तक: अमृत चौघड़िया।
-
दोपहर 12:00 से 12:45 बजे तक: अभिजीत मुहूर्त।
-
दोपहर 4:11 से शाम 5:33 बजे तक: चर चौघड़िया।
-
शाम 6:03 से 7:19 बजे तक: शुभ समय।
-
रात 8:49 से 10:27 बजे तक: लाभ मुहूर्त।
धनतेरस पर खरीदें ये शुभ चीजें Dhanteras pe Kya Kharidna Chahiye
- झाड़ू: धनतेरस पर कम से कम दो झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है।
- गोमती चक्र: पांच गोमती चक्र खरीदना मंगलकारी माना जाता है। इन्हें मां लक्ष्मी से जुड़ा माना जाता है।
- हल्दी की गांठ: पांच हल्दी की गांठ खरीदना शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
- साबुत धनिया: धनतेरस पर साबुत धनिया खरीदना पारंपरिक रूप से शुभ माना जाता है।
- नमक: इस दिन नमक खरीदने की भी धार्मिक मान्यता है।
- पीतल के बर्तन: सोना-चांदी नहीं खरीद सकते तो पीतल के बर्तन खरीद सकते हैं।
धनतेरस पर करें इन मंत्रों का जाप Dhanteras Puja Mantra
1. माता लक्ष्मी का सरल मंत्र
- ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः॥
- महालक्ष्मी गायत्री मंत्र
- ॐ महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्न्यै च धीमहि. तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात्॥
2. भगवान कुबेर के मंत्र
भगवान कुबेर का सरल मंत्र
ॐ कुबेराय नमः॥
कुबेर देव का प्रचलित मंत्र
ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये
धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥
कुबेर देव का आवाहन मंत्र
आवाहयामि देव त्वामिहायाहि कृपां कुरु
कोशं वर्द्धय नित्यं त्वं परिरक्ष सुरेश्वर॥
धनतेरस पर यमराज का दीपक कैसे जलाएं? Dhanteras Par Yam Deepak Kaise Jalaye
यम दीप जलाने के लिए आटे या मिट्टी के चौमुखे दीपक में सरसों या तिल का तेल डालें। इसके बाद उसमें चार बातियां लगाएं। शाम की पूजा के बाद आप इस दीपक को घर के बाहर रख दें। दीपक जलाते समय यह मंत्र जाप भी करें।
दीपक जलाने का मंत्र Yam Deepak Mantra
ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥
मृत्युना पाशदण्डाभ्यां कालेन श्यामया सह। त्रयोदश्यां दीपदानात् सूर्यजः प्रीयतां मम।।
Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं झाड़ू?
धनतरेस के साथ ही 5 दिनों तक चलने वाला दीपोत्सव पर्व शुरू हो जाता है। धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदने की पंरपरा होती है। इसके अलावा धनतरेस पर झाड़ू खरीदना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से होता है। मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बहुत ही पसंद होती है और झाड़ू का संबंध स्वच्छता से होता है। इसलिए धनतेरत पर झाड़ू को घर लाना शुभ माना जाता है।
Dhanteras 2026 Buyting Items : धनतेरस पर क्या खरीदें और क्या नहीं ?
धनतेरस के दिन शुभ खरीदारी का विशेष महत्व होता है। इस दिन सोने-चांदी और पीतल की चीजों और आभूषण खरीदनें की विशेष परंपरा होती है। इसके अलावा इस दिन झाड़ू और साबुत धनिया आदि खरीदने की मान्यता है। वहीं धनतरेस पर कुछ चीजों की खरीदारी करना वर्जित होता है। इस दिन चीनी मिट्टी से बनी चीजें, कांच, एल्युमीनियम और लोहे से बनी चीजे नहीं खरीदना चाहिए।
Dhanteras 2026: आज धनतेरस पर कितनी झाड़ू खरीदें ?
धनतेरस पर झाड़ू खरीदने के पीछे धार्मिक मान्यता है इससे घर पर मां लक्ष्मी का आगमन माना जाता है। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और नकारात्मकता दूर होती हैं। इस दिन विषम की संख्या में झाड़ू खरीदनी चाहिए यानी 1,3 और 5।
Dhanteras Live 2026: धनतेरस क्यों मनाया जाता है?
धनतेरस को धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे। कार्तिक अमावस्या के दो दिन पहले भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस को भगवान धन्वंतरि जयंती के रूप में मनाया जाता है।
Dhanteras 2026 Upay: धनतेरस पर धन प्राप्ति के उपाय
धनतेरस पर आरोग्यता के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा करने का विधान होता है। जीवन में अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा और उनके मंत्रों को जाप 'ॐ नमो भगवते धन्वंतराय विष्णुरूपाय नमो नमः' करें।
Dhanteras Gold Buyting Time: धनतेरस पर खरीदारी का मुहूर्त
धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदने की विशेष परंपरा होती है। द्रिक पंचांग के अनुसार आज शाम धनतेरस पर खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 36 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।
Dhanteras 2026: धनतेरस पर कुबेर की पूजा
धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की पूजा की जाती है और उनकी दिशा उत्तर मानी गई है। इसलिए इस दिन नकदी उत्तर दिशा में ही रखें, ऐसा करने से आपको धनलाभ होगा।
Dhanteras Puja Time: धनतरेस की रात को क्यों जलाते हैं यम का दीपक ?
आज धनतेरस की रात को दक्षिण दिशा में यम का दीपक जरूर जलाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से अकालमुत्यु का भय नहीं रहेगा और शरीर निरोगी रहता है।
धनतेरस पर यहां जरूर यहां दीपक
धनतेरस पर खरीदारी और दीपक जलाने का परंपरा होता है। शाम के समय यम दीपक जलाने से अकाल मुत्यु का भय नहीं रहता है। ऐसे में धनतेरस पर अकालमृत्यु का भय नहीं रहता है। आज शाम को मुख्य दरवाजे पर, तुलसी के पौधे के पास, घर के मंदिर में, दक्षिण दिशा में यम दीपक, छत पर, घर के बालकनी पर जरूर जलाएं।
Dhanteras ka Puja Time: प्रदोष काल में धनतेरस का महत्व
धनतेरस पर खरीदारी और प्रदोष काल में पूजा करने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की पूजा होती है। प्रदोष काल में पूजा स्थल पर दीपक जलाकर, फूल, अक्षत और मिठाई अर्पित करते हैं।
Dhanteras Gold Buyting Time : धनतेरस पर प्रदोष काल में करें खरीदारी
धनतेरस पर प्रदोष काल में खरीदारी करने का खास महत्व होता है। आज प्रदोष काल का समय शाम 6 बजकर 02 मिनट से 07 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।
Dhanteras 2026: आज तिजोरी में रखें ये चीजें
धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा के बाद तिजोरी में हल्दी, अक्षत, कौड़ी और चांदी का सिक्का रखने की प्रथा होती है। इससे घर में धन, सुख-समृद्धि और सकारात्मकता में वृद्धि होती है।
Dhanteras 2026: धनतेरस त्रयोदशी तिथि कल भी
इस बार धनतेरस पर त्रयोदशी तिथि 6 और 7 नवंबर दोनों ही दिन है। ऐसे में कल पूजा खरीदारी कर सकते हैं।