10:39 AM, 13-Oct-2022
बल्क ड्रग फार्मा पार्क का शिलान्यास करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
बल्क ड्रग पार्क में 2000 करोड़ का निवेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बल्क ड्रग फार्मा पार्क का शिलान्यास और ट्रिपल आईटी का ऑनलाइन लोकार्पण किया।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने कहा कि गुरुनानक जी को स्मरण करते हुए, गुरुओं का स्मरण करते हुए, मां चिंतपूर्णी के चरणों में नमन करते हुए, धनतेरस और दीपावली से पहले हिमाचल को हजारों करोड़ रुपए का उपहार देते हुए मुझे खुशी हो रही है। मैंने यहां इतना लंबा समय बिताया है कि जब भी ऊना आता हूं, पिछली यादें आंखों के सामने आ जाती हैं। मुझे कई बार मां चिंतपूर्णी देवी के सामने माथा टेकने और आर्शीवाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है।
पीएम मोदी ने कहा कि ऊना में देश के दूसरे बल्क ड्रग पार्क का काम शुरू हुआ है। इससे बड़ी सौगात क्या हो सकती है। देश में चौथी वंदे भारत ट्रेन हिमाचल को मिली है। आज हिमाचल में ट्रेन नहीं बल्कि हिंदुस्तान की सबसे आधुनिक ट्रेन चल पड़ी है।
हिमाचल में पहले जो सरकारें रही और दिल्ली में भी जो लोग बैठे थे, वो आप लोगों की जरूरतों को पूरा करने में उदासीन रहे। आपकी आशा और आकांक्षाओं को वो कभी समझ ही नहीं पाए। मुझे याद है, हिमाचल का हाल क्या था। कहीं विकास का नाम नजर नहीं आता था, चारों तरफ विश्वास की खाई, निराशा के पहाड़ और गड्ढे ही गड्ढे थे। उन्होंने इन गड्ढों को भरने का सोचा ही नहीं। हमने उन गड्ढों को तो भरा और अब मजबूती से नई इमारतें बना रहे हैं।
हमारी सरकार जनता की आशाएं पूरा करने के लिए पूरी शक्ति के साथ काम में जुट गई है। आज का नया भारत चुनौतियों पर काम कर रहा है। डबल इंजन की सरकार बल्क ड्रग पार्क में 2000 करोड़ का निवेश कर रही है। आने वाले समय में यहां 10 हजार करोड़ का निवेश होगा। इससे स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे। दुनिया ने हिमाचल में बनी दवाओं की ताकत देखी है।